जांजगीर-चांपा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को रायपुर के स्व. बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गजेन्द्र यादव सहित छत्तीसगढ़ शासन के अन्य मंत्रीगण 11,100 स्काउट्स-गाइड्स के साथ सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल होंगे।
राज्य मुख्यालय, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिले से कुल 206 स्काउट्स-गाइड्स, रोवर-रेंजर तथा स्काउटर-गाइडर इस राज्य स्तरीय आयोजन में भाग लेंगे। इनमें 101 स्काउट्स/रोवर, 86 गाइड्स/रेंजर, 11 स्काउटर, 8 गाइडर एवं सर्विस रोवर-रेंजर शामिल हैं।
जिले से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं प्रभारी दल को आयोजन में शामिल करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य उपाध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, जिला मुख्य आयुक्त हितेश यादव तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला कमिश्नर स्काउट मनोहर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में दल आयोजन में सहभागिता करेगा। टीम के नोडल अधिकारी के रूप में जिला सचिव दीपक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदेन सहायक जिला आयुक्त स्काउट एवं बीईओ बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी, बीईओ अकलतरा देवकांत द्विवेदी, बीईओ बलौदा रवि गौतम, बीईओ नवागढ़ अशोक कुमार पाटले तथा बीईओ पामगढ़ रमेन्द्र कुमार जोशी का भी दल को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।
जिला प्रभारियों के रूप में सुरेंद्र कुमार सोनी (प्रधान पाठक) एवं कु. श्वेता जायसवाल तथा जिला सह प्रभारी के रूप में राजिन दास पाणिग्राही (प्राचार्य) को जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ पूरनलाल पटेल, श्रीमती स्मृति रेखा पाणिग्राही, परमेश्वर सिंह टेकाम, ओमप्रकाश पांडेय, डिलेश्वर डडसेना, मुकुंद कृष्ण पांडेय, श्री देव कश्यप, राजेंद्र कश्यप, कु. ख्याति सोनी, कु. वृंदा बिंझवार, श्रीमती मधु पांडेय, कु. काजल पाटले, प्रभाव वाणी एवं मोहनीश बरेठ सहायक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
जिले के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागी इस आयोजन में शामिल होंगे। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, लिटिल फ्लावर स्कूल शिवरीनारायण, ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महंत, शासकीय डी.डी.एस. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा, आर.के. सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा, भारतीय विद्या मंदिर लगरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी चांपा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमंदा, लायंस इंग्लिश मीडियम स्कूल चांपा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी, शाहाई स्कूल करमा, शासकीय हाई स्कूल रसौटा, स्वामी विवेकानंद विद्यालय बलौदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरीत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंतोरा तथा आर.के.के. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया शामिल हैं।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे तक स्व. बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए आवाजाही हेतु चार विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। बसें हसदेव पब्लिक स्कूल लछनपुर जांजगीर, लायंस पब्लिक स्कूल चांपा, जीएलडी पब्लिक स्कूल खैरताल एवं लिटिल फ्लावर स्कूल शिवरीनारायण से संचालित होंगी।
आयोजन की महत्ता को देखते हुए संबंधित विद्यालयों के प्रभारियों एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित इस सर्वधर्म प्रार्थना सभा में जिले के स्काउट्स-गाइड्स भी सामूहिक रूप से “रघुपति राघव राजा राम” सहित सर्वधर्म प्रार्थना में सहभागी बनेंगे।



