पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी, जांच जारी
कैथल।
हरियाणा के कैथल जिले के अंतर्गत सीवन में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीवन के गांव मांडी सदरा से स्कूटर पर सवार होकर स्कूल जा रही दो छात्राओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया।
BREAKING: 9th and 10th grade students on their way to school crushed by an uncontrolled truck, died. हादसे में दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गए।
BREAKING: 9th and 10th grade students on their way to school crushed by an uncontrolled truck, died. जानकारी के अनुसार, हादसा सीवन के मुख्य बाजार के पास मेन रोड पर हुआ। दोनों छात्राएं सीवन स्थित सरकारी कन्या विद्यालय में पढ़ती थीं। मृतकों की पहचान नवनीत कौर और गुणदीप कौर के रूप में हुई है।
BREAKING: 9th and 10th grade students on their way to school crushed by an uncontrolled truck, died. दोनों आपस में सहेलियां थीं और रोजाना की तरह सुबह स्कूटर से स्कूल के लिए निकली थीं। नवनीत कौर 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, जबकि गुणदीप कौर 9वीं कक्षा की छात्रा थी।
BREAKING: 9th and 10th grade students on their way to school crushed by an uncontrolled truck, died. हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने के बाद छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
BREAKING: 9th and 10th grade students on their way to school crushed by an uncontrolled truck, died. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



