जांजगीर-चांपा। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक के साथ डंडे और बटनदार चाकू से मारपीट की गई, वहीं पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग कर उसे डराया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में सतीश यादव उर्फ बाटा, आसिफ खान और उमाशंकर यादव उर्फ बाबा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना 15 अक्टूबर की रात की है। रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पैसों के लेनदेन से जुड़े विवादों का निपटारा कानून के दायरे में रहकर करें।
मामले में कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, बटनदार चाकू और पिस्टलनुमा लाइटर भी जब्त किया है।



