क्राइम - Khaskhabar News

जांजगीर-चाम्पा BREAKING : कांग्रेस नेता कश्यप के घर फायरिंग, एक बेटे की मौत
जांजगीर-चाम्पा।
जिले के ग्राम करही में देर रात लूट के प्रयास में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इससे एक युवक की मौत हो गई औऱ दूसरा घायल हुआ है। वारदात की खबर फैलते ही गांव में शोक व दहशत व्याप्त है।

प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस नेता ब्लॉक उपाध्यक्ष और व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर लूट की कोशिश की। बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार को निशाना बनाया और विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान बड़े बेटे आयुष कश्यप पर दो गोलियां चलाई गईं, जबकि छोटे बेटे आशुतोष कश्यप पर भी एक बार फायरिंग की गई। हमले में गंभीर रूप से घायल आयुष कश्यप की मौत हो गई, वहीं आशुतोष कश्यप के दाहिने हाथ में गोली लगी।
घटना के बाद घायल आशुतोष को तुरंत बिर्रा अस्पताल के बाद जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर के अन्य सदस्यों को उनके कमरों में बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कोई मदद के लिए बाहर न निकल सके।
इधर, सूचना मिलते ही रात में पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के घर हुए गोलीकांड के बाद हालात का जायजा लेने विधायक ब्यास कश्यप जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल व परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

कोरबा बिग ब्रेकिंग : BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या
कोरबा।
जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनपद सदस्य, ठेकेदार, पूर्व् जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गम्भीर घायल श्री गर्ग की मौत हो गई।
प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, आज सुबह करीब 9-10 बजे के मध्य जब वे ग्राम केशलपुर अपनी PMGSY सड़क निर्माण की साइट पर थे तभी एक काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे करीब तीन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला धारदार हथियारों से कर दिया। उनके हाथ, सिर, गर्दन,पेट,पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी गहरे जख्म आए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार हेतु स्थानीय कटघोरा के अस्पताल लाया जा रहा था किन्तु रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। इस नृशंस हत्या की घटना से कटघोरा सहित जिले भर में सनसनी व्याप्त हो गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में शोक मिश्रित आक्रोश और भय व्याप्त है। परिजन सहित शुभचिंतक और बड़ी संख्या में कटघोरावासी अस्पताल के सामने मौजूद हैं कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे हुए हैं एवं हालात पर नजर रखी जा रही है। जिला पुलिस के आला अधिकारियों की कटघोरा व घटनास्थल की ओर रवाना होने की खबर है।

किन्नरों के बीच सड़क पर हुई जंग
धनबाद (बरवाअड्डा)। धनबाद के बरवाअड्डा इलाके में असली किन्नरों ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें सामान्य युवक किन्नर का वेश धारण कर लोगों को ठग रहे थे।
रविवार देर रात झारखंड प्रदेश किन्नर बोर्ड की जिला सदस्य श्वेता और उनके साथियों ने मिलकर इन आठ युवकों को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। इसी माह आसनसोल में भी नकली किन्नरों को ट्रेन से पकड़ा गया था।
लंबे समय से स्थानीय लोगों की शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग किन्नर बनकर जीटी रोड पर वाहनों और राहगीरों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं।
यही नहीं, ये मौका पाकर लोगों के मोबाइल और पैसे भी छीन लेते थे, जिससे किन्नर समाज की बदनामी हो रही थी। रविवार की रात, ऐसी ही एक सूचना मिलने पर श्वेता अपनी टीम के साथ बरवाअड्डा के किसान चौक पहुंचीं।
जब नकली किन्नरों ने असली किन्नरों को देखा, तो वे भागने लगे। श्वेता और उनके साथियों ने उनका पीछा किया और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को धर दबोचा।
इसके बाद, जमकर पिटाई करने के बाद इन सभी को बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पूछताछ में पता चला कि ये सभी युवक भूली और गांधीनगर समेत धनबाद के ही अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

बरवाअड्डा में देर रात पकड़ में आए नकली किन्नर।

श्वेता ने पुलिस से इन नकली किन्नरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये लोग किन्नर बनकर ना सिर्फ ठगी कर रहे हैं, बल्कि गलत कामों में भी लिप्त हैं। इस कारण असली किन्नर बदनाम हो रहे हैं, जो समाज में सम्मान के साथ जीना चाहते हैं।
श्वेता ने चेतावनी दी है कि उनका यह अभियान जारी रहेगा और ऐसे छद्मवेशी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना दर्शाती है कि समाज में असली और नकली का भेद करना कितना ज़रूरी है, खासकर जब कोई समाज की आड़ में गलत काम कर रहा हो।

असली किन्नरों की पहचान

अपना समूह होता है: असली किन्नर आमतौर पर समूहों में रहते हैं। उनका एक गुरु होता है और वे एक तय नियम-कानूनों का पालन करते हैं। वे सड़कों पर अकेले या दो-तीन की संख्या में नहीं घूमते हैं।
पहचान पत्र होता है: असली किन्नर अब सरकारी योजनाओं से जुड़ रहे हैं। उनके पास सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र होते हैं, जिनमें उनकी पहचान एक 'किन्नर' के रूप में की जाती है।
पैसे लेने का तरीका: वे किसी भी मौके पर जबरदस्ती पैसे नहीं मांगते। नेग लेते समय उनका व्यवहार बहुत विनम्र होता है। वे किसी से बदतमीजी या मारपीट नहीं करते।
उनकी उपस्थिति: असली किन्नर अक्सर शुभ अवसरों जैसे शादी, बच्चे का जन्म या त्योहारों पर ही आशीर्वाद देने आते हैं। वे आम दिनों में सड़कों पर जबरन वसूली करते नहीं दिखते।
पहनावा: उनका पहनावा आमतौर पर पारंपरिक और साफ-सुथरा होता है। वे ज्यादा भड़कीले या अजीब तरह के कपड़े नहीं पहनते।

नकली किन्नरों की पहचान

जबरदस्ती करते हैं: नकली किन्नर अक्सर सड़कों पर, चौराहों पर या गाड़ियों में लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं।
पैसे न देने पर वे गाली-गलौज करते हैं और धमकाते भी हैं।
अकेले या छोटी टीम में: ये लोग अक्सर अकेले या दो-तीन लड़कों की छोटी टीम में घूमते हैं। उनके पास न तो कोई गुरु होता है और न ही वे किसी समूह का हिस्सा होते हैं।
अजीब व्यवहार: उनका व्यवहार काफी अजीब होता है, जैसे भद्दे इशारे करना या अश्लील हरकतें करना। ये सिर्फ पैसे वसूलने पर ध्यान देते हैं।
पहनावा और मेकअप: उनका मेकअप बहुत ज्यादा और भद्दा होता है। वे सस्ते और भड़कीले कपड़े पहनते हैं ताकि वे दूर से ही दिखें।
मोबाइल या सामान छीनने का डर: जैसा कि खबर में बताया गया है, ऐसे लोग अक्सर मौका पाकर लोगों के मोबाइल और पर्स भी छीन लेते हैं।

भाजपा नेत्री सपना सराफ गिरफ्तार
बिलासपुर ।
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा नेत्री सपना सराफ को पुलिस ने गत दिवस  गिरफ्तार कर लिया है। सपना पर आरोप है कि उसने दो महिलाओं से आवास दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की।
यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। ठगी का शिकार बनी उमा साहू और संतोषी विश्वकर्मा जब लंबे समय तक आवास नहीं मिलने से परेशान हुईं, तो उन्होंने कलेक्टर संजय अग्रवाल के जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त को जांच के निर्देश दिए। जांच के बाद नगर निगम क्लर्क सौरभ तिवारी ने सरकंडा थाने में सपना सराफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी सपना सराफ ने राजकिशोर नगर स्थित कल्याण बाग में रहकर पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया और फर्जी रसीदें देकर पीड़ितों से लाखों रुपये वसूल लिए। जब इन रसीदों का सत्यापन नगर निगम में कराया गया, तो वे नकली पाई गईं। पुलिस ने सपना सराफ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (ठगी), 467 (जालसाजी), 468 (कूटरचना), और 471 (फर्जी दस्तावेज का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल सपना सराफ पुलिस हिरासत में है और मामले की आगे की जांच जारी है।
यह मामला दर्शाता है कि सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह किस तरह आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी लालच में न आएं और किसी योजना से जुड़ी जानकारी के लिए अधिकारिक स्रोतों से ही संपर्क करें।

नशे और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
16 अगस्त से 31 अगस्त तक 646 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा//
जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा 16 अगस्त से 31 अगस्त तक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के मार्गदर्शन में  15 दिनों में पुलिस ने 646 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है और 44 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों की पुलिस टीमों द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इस सख्त कार्रवाई में कुल 44 मामले दर्ज किए गए।
जिसमे थाना पाली: 10 प्रकरण, 139 लीटर, थाना हरदीबज़ार: 04 प्रकरण, 109 लीटर , थाना कटघोरा: 04 प्रकरण, 102 लीटर , थाना उरगा: 06 प्रकरण, 98 लीटर, थाना दीपका: 10 प्रकरण, 44 लीटर, चौकी कोरबी: 02 प्रकरण, 30 लीटर , थाना बाँकीमोंगरा: 04 प्रकरण, 25 लीटर , थाना बांगो: 02 प्रकरण, 25 लीटर , थाना करतला: 02 प्रकरण, 16 लीटर, थाना सिविल लाइन: 01 प्रकरण, 16 लीटर, थाना कोतवाली: 01 प्रकरण, 13 लीटर, चौकी मानिकपुर: 01 प्रकरण, 14 लीटर, चौकी जटगा: 02 प्रकरण, 08 लीटर , चौकी रजगामार: 01 प्रकरण, 04 लीटर सहित  अन्य थानों/चौकियों से भी इस अवधि में शराब जब्ती की गई।
सभी 44 गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की  धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
लखनऊ //
यूपी की राजधानी लखनऊ में सेक्‍स रैकेट की सरगना उज्‍बेकिस्‍तान की लोला कायुमोवा (49) ने अपनी उम्र और पहचान छिपाने के लिए सात प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। उसने 49 की उम्र में 29 साल की दिखने के लिए ये सर्जरी कराई। इसकी वजह से उसे एनआरआई सोशलाइट के रूप में रैकेट चलाने में मदद मिली। उसने चेहरे, होंठों, अंडरआर्म्स और यहां तक कि प्राइवेट पार्ट की भी सर्जरी कराई। लखनऊ के ही एक सर्जन ने ये सर्जरी की जो इस मामले में आरोपी भी है।
पुलिस ने बताया कि कि लोला, एक अन्य आरोपी त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा और सर्जन फरार हैं। लोला एक आकर्षक, संपन्न महिला की छवि से मेल खाने के लिए खुद को युवा बनाए रखना चाहती थी। लोला पर नौकरियों के बहाने महिलाओं को नेपाल के रास्ते उज्बेकिस्तान से भारत लुभाकर एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट चलाने का आरोप है। जब महिलाएं लखनऊ पहुंचीं, तो उन्हें महंगे अपार्टमेंट में रखा गया।
छापे के दौरान दो महिलाओं, होलीदा और निलोफर को पाया गया और उन्हें जबरन देह व्यापार में लगाया गया। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि लोला महिलाओं को लाने, रहने से लेकर ग्राहक तक सब देखती थी। वह अक्सर इन महिलाओं की प्‍लास्टिक सर्जरी करवाती थी। लखनऊ के एक कॉस्मेटिक सर्जन, जो कई क्लीनिक चलाते हैं, ने न केवल लोला की सर्जरी की, बल्कि अन्य महिलाओं की सर्जरी की पेशकश भी की।
एक अधिकारी ने कहा, सर्जन लोला केऔर अवैध स्थिति के बारे में जानता था, लेकिन बिना सत्यापन के चिकित्सा सेवाएं देना जारी रखा। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने लोला के अवैध प्रवास और यात्रा इतिहास का पता लगाने के लिए केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और एफआरआरओ से सहायता मांगी है। सालों तक अवैध रूप से भारत में रहने के बावजूद, लोला खुद को एक एनआरआई के रूप में पेश करके भारतीय दस्तावेजों को सुरक्षित करने में कामयाब रही। नकली स्थानीय पते के साथ प्राप्त उनका ड्राइविंग लाइसेंस 2035 तक वैध है।

9 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
कासगंज//
जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कस्बा भरगैन में 9 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शव को ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया। वारदात के बाद बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।
सूचना पर रविवार को एसपी, एएसपी, सीओ समेत अन्य अधिकारी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतक के भाई अरविंद की तहरीर पर भाभी रीना और उसके प्रेमी हनीफ के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी।
जिला फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज में गांव उलियापुर निवासी रतीराम नट (50) पत्नी रीना और बच्चों के साथ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए एक हफ्ते पहले भरगैन आया था। शादी के बाद रतिरात पत्नी और बच्चों के साथ वल्लूपुर में रहता था। रीना का मायका भरगैन कस्बे में ही है और भरगैन निवासी हनीफ से उसके संबंध थे।
हनीफ ईंट भट्ठे पर ठेकेदारी का काम करता था। दोनों के बीच संबंध की जानकारी होने पर 17 जून को रतीराम की पत्नी रीना से मारपीट हुई। आरोप है कि झगड़े के बाद रीना ने प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर रतीराम की हत्या कर दी और उसके शव को जुल्फिकार के खेत में लगे ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया।
18 जून की रात से रतीराम लापता था। 20 जून को रीना नौ में से अपने छह बच्चों को छोड़कर प्रेमी हनीफ के साथ फरार हो गई। तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है। 21 जून को कस्बे के लोगों ने रोड किनारे बंद पड़े ईंट भट्ठे पर बच्चों को रोते-बिलखते देखा तो पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस ने रतीराम के परिजन को खोजना शुरू किया।
रविवार को कस्बा के लोगों को तेज बदबू आई तो उन्होंने इधर-उधर देखा। इसके बाद ट्यूबवेल के हौज से रतिराम का शव मिला। सूचना पर थाना प्रभारी राम वकील सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सीओ संतोष कुमार, निरीक्षक अपराध आरडी यादव ने भी पहुंचकर मुआयना किया। फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को हौज से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने रीना के छह बच्चों को उनकी ननिहाल के लोगों को सौंप दिया है।

होटल टाईम स्क्वेयर में बावनपारियों के साथ 6 लोग पकड़ाए
तारबहार पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही

बिलासपुर//
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.06.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि होटल टाईम स्क्वेयर के बंद कमरा में कुछ लोगो के द्वारा जुआ खेला जा रहा है। उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा रेड कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। निर्देशानुसार निरीक्षक कृष्णचंद सिदार थाना प्रभारी थाना तारबाहर एवं एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर होटल टाईम स्क्वेयर में रेड कार्यवाही किया जहां पर उक्त आरोपीगणो के द्वारा 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे थे जिन्हें तत्काल घेराबंदी कर आरोपीगणो को पकडा गया। आरोपीगणो के पास से 52 पत्ती ताश एवं नगदी कुल 516000 रूप्ये को जप्त कर विधीवत् कार्यवही किया गया है।

आरोपियों में

सतीश गुप्ता पिता स्व. डी एल गुप्ता उम्र 52 वर्ष सा. बंगाली पार्क सरकंडा बिलासपुर, श्रवण श्रीवास्तव पिता गणेश श्रीवास्तव उम्र 42 वर्ष सा. गोल बाजार के पीछे कमल टाकिज के पास बिलासपुर, सुरेश कुमार पिता किशन लाल उम्र 71 वर्ष सा. 27 खोली थाना सिविल लाईन बिलासपुर, नरेश गुप्ता पिता आर डी गुप्ता उम्र 52 साल सा. विनोबा नगर बिलासपुर, अमित सिंह पिता प्रमोद कुमार उम्र 45 वर्ष सा. बिल्हा थाना बिल्हा बिलासपुर, शांतनु खंडेलवाल पिता सुधीर खंडेलवाल उम्र 47 साल सा. गोडपारा बिलासपुर है ।

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, प्रधान आरक्षक 681 राहुल सिंह, देवमुन पुहुप एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

3 पत्रकारों पर FIR दर्ज
पार्षद पर अवैध सम्बंध की खबर और बाइट होने की बात कह नहीं चलाने के एवज में 50 हजार की मांग

बिलासपुर//
पत्रकारिता की आड़ में भयादोहन कर जबरन पैसे वसूलने की कोशिश करने वाले तीन कथित पत्रकारों के खिलाफ बिलासपुर के सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। वार्ड नंबर 19 कस्तूरबा नगर के पार्षद भरत कश्यप की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पार्षद ने आरोप लगाया है कि नीरज शुक्ला उर्फ अप्पू शुक्ला, संतोष मिश्रा और जिया उल्ला नाम के तीन व्यक्ति उनके ऑफिस में घुस आए और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।
पार्षद भरत कश्यप ने पुलिस को बताया कि जब वे अपने कार्यालय में बैठे हुए थे, तभी तीनों आरोपी पहुंचे और खुद को पत्रकार बताते हुए उन पर एक लड़की के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके पास इस कथित मामले की “बाइट” है और अगर उन्हें 50 हजार रुपये नहीं दिए गए, तो वे इस खबर को वायरल कर देंगे। पार्षद ने इसे सीधा भयादोहन और ब्लैकमेलिंग करार दिया और तत्काल सिविल लाइन थाना पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की।
शिकायत की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 3(5) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि जिन तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें से दो पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।
सूत्रों के अनुसार, नीरज शुक्ला उर्फ अप्पू शुक्ला के खिलाफ पहले भी कई थानों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। लोग बताते हैं कि अप्पू शुक्ला जुएं का फड़ चलाने के लिए भी जाना जाता रहा है और उसकी पुरानी गतिविधियों पर पहले भी पुलिस की नजर रही है। वहीं जिया उल्ला नामक आरोपी पर पहले से ही भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज है और वह इस मामले में जेल भी जा चुका है।
पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर से उस चिंता को हवा दी है कि कैसे कुछ लोग पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार और पवित्र पेशे की आड़ में अपने निजी हितों को साधने में लगे हुए हैं।
कुछ वरिष्ठ स्थानीय पत्रकारों ने भी इस घटना की निंदा की है और स्पष्ट किया है कि ऐसे लोग जो पत्रकारिता के मूल्यों को कलंकित करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, समाज के जिम्मेदार वर्गों में भी इस घटनाक्रम को लेकर गहरी नाराज़गी देखी जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।
सिविल लाईन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि पार्षद की शिकायत पर नीरज शुक्ला उर्फ़ अप्पू शुक्ला जिया उल्ला और संतोष मिश्रा के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गई है

#Draft: Add Your Titleकुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या
बिलासपुर//
महिला को कुल्हाड़ी से मार दिया गया, जिसके बाद उसकी लाश को घर से 100 मीटर दूर फेंक दी गई। खून से लथपथ शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही हत्या के कारणों का पता चला सका है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।
ग्राम खुरदूर के खार में लोगों ने बुधवार की शाम एक महिला की खून से लथपथ लाश देखी। शव की पहचान गांव में रहने वाली कुंवरिया बाई के रूप में की गई। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही सर्च डॉग की भी मदद ली। एफएसएल की टीम ने जमीन पर पड़े खून के धब्बे और शरीर पर धारदार हथियार से हुए वार की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। हत्या की खबर मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी नुपुर उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गईं। जांच के बाद पुलिस ने कुल्हाड़ी से महिला पर ताबड़तोड़ की वार की पुष्टि की। देर रात तक अधिकारी डॉग स्क्वायड के साथ आरोपियों की पतासाजी में लगे रहे।

एसईसीएल गेवरा परियोजना में नागार्जुन कंपनी के अधीन कार्यरत ठेका कर्मी की मौत
मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर खदान गेट के सामने दिया धरना

कोरबा //
एसईसीएल गेवरा परियोजना में बुधवार को करंट प्रवाहित केबल की चपेट में आकर एक ठेका कर्मी की मौत के बाद मामला गरमा गया है। मृतक के परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित हैं। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में लोग गेवरा खदान के 7 नंबर गेट के सामने एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए गेट को बंद कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गेवरा खदान में कार्यरत नागार्जुन कंपनी के अधीन ठेका कर्मी हीरालाल (35 वर्ष), निवासी बिंझरी, बुधवार दोपहर लगभग 3.30 बजे 6.6 केवी के केबल को बारिश से बचाने कन्वेयर बेल्ट से ढंक रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया। सहकर्मियों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक तीन वर्षों से इस कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था और तीन बेटियों का पिता था। हीरालाल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। घटना के बाद मृतक के गांव और खदान क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने 7 नंबर गेट को बंद कर दिया और धरने परबैठ गए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मृतक के परिवार को पर्याप्त मुआवजा, स्थायी नौकरी और सुरक्षा चूक की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
दीपका थाना प्रभारी एसआई ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच जारी है। वहीं मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।
इस घटना ने एक बार फिर कोयला खदानों में सुरक्षा मानकों और ठेका श्रमिकों की स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

थाने में फरियादी और पुलिस पर हमला, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
जशपुर।
जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां थाने के अंदर ही फरियादी और पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया. आरोपियों ने इतना ही नहीं, बल्कि अपने पालतू कुत्ते से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को कटवाया. घटना बगीचा थाने की है और पूरी वारदात थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

बगीचा पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 जून की रात करीब 12 बजे की है. दीपक जयसवाल नामक युवक मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था. उसी समय झारखंड के हजारीबाग जिले के रहने वाले, वर्तमान में बगीचा बस स्टैंड पारा वार्ड नंबर 07 में रह रहे जाकिर हुसैन और उनके परिजन भी थाने आ गए. वहां उन्होंने दीपक और उसके साथियों से हाथापाई शुरू कर दी.

थाने के अंदर फरियादी और पुलिसकर्मियों पर हमला

ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक धनेश्वर राम और एक अन्य पुलिसकर्मी ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान आरक्षक गिर पड़ा, तभी आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा कर उसे पुलिसकर्मी पर हमला करने को उकसाया. कुत्ते ने आरक्षक के पैर में काट लिया, जिससे वह घायल हो गया.

तीन महिलाएं और दो पुरुष आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है. तीन महिलाएं और दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.