जरा हटके - Khaskhabar News

जिले में प्रदीप सिंह को मिली भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक की जिम्मेदारी
कोरबा।
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा में संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी, आईटी सेल तथा सोशल मीडिया संयोजक/सह संयोजक एवं सह संवाद प्रमुख के पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस क्रम में जिले के सक्रिय और कर्मठ युवा कार्यकर्ता प्रदीप सिंह को सोशल मीडिया जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

प्रदीप सिंह को यह जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने वाले प्रदीप सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी इसी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
नवनियुक्त सोशल मीडिया जिला संयोजक प्रदीप सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क का एक सशक्त माध्यम बन चुका है और इसके जरिए सरकार की योजनाओं एवं संगठन की गतिविधियों को आमजन तक तेज़ी से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वे जिले के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाजपा की विचारधारा को और अधिक मजबूती से प्रस्तुत करेंगे।
प्रदीप सिंह ने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि पार्टी की नीतियों को सरल और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाए तथा युवा वर्ग को अधिक से अधिक जोड़ा जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के मार्गदर्शन में वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
इस नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदीप सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी सक्रियता और ऊर्जा से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
भाजपा संगठन द्वारा की गई यह नियुक्ति आगामी समय में पार्टी के जनसंपर्क और संगठनात्मक विस्तार को नई गति देने में सहायक साबित होगी।

जांजगीर-चाम्पा BREAKING : कांग्रेस नेता कश्यप के घर फायरिंग, एक बेटे की मौत
जांजगीर-चाम्पा।
जिले के ग्राम करही में देर रात लूट के प्रयास में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इससे एक युवक की मौत हो गई औऱ दूसरा घायल हुआ है। वारदात की खबर फैलते ही गांव में शोक व दहशत व्याप्त है।

प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस नेता ब्लॉक उपाध्यक्ष और व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर लूट की कोशिश की। बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार को निशाना बनाया और विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान बड़े बेटे आयुष कश्यप पर दो गोलियां चलाई गईं, जबकि छोटे बेटे आशुतोष कश्यप पर भी एक बार फायरिंग की गई। हमले में गंभीर रूप से घायल आयुष कश्यप की मौत हो गई, वहीं आशुतोष कश्यप के दाहिने हाथ में गोली लगी।
घटना के बाद घायल आशुतोष को तुरंत बिर्रा अस्पताल के बाद जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर के अन्य सदस्यों को उनके कमरों में बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कोई मदद के लिए बाहर न निकल सके।
इधर, सूचना मिलते ही रात में पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के घर हुए गोलीकांड के बाद हालात का जायजा लेने विधायक ब्यास कश्यप जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल व परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

त्वरित टिप्पणी : जांजगीर में सत्ता का जश्न, सौगात शून्य
जांजगीर।
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 22 दिसंबर को जांजगीर में आयोजित जनादेश परब सत्ता के उत्सव से ज़्यादा आत्मप्रचार का मंच बनकर रह गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पूरी साय कैबिनेट की मौजूदगी के बावजूद न जांजगीर जिले को और न ही पूरे छत्तीसगढ़ को एक ढेले की सौगात मिल सकी।

भारी-भरकम मंच, प्रशासनिक संसाधन और जुटाई गई भीड़ के बीच नेताओं ने अपने ही कार्यकाल का गुणगान किया। मंच से विकास, सुशासन और उपलब्धियों के दावे किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत पर कोई नई घोषणा या ठोस समाधान सामने नहीं आया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने भी वही रटे-रटाए जुमले दोहराए, जिन्हें जनता पहले भी सुन चुकी है।

आरोप है कि यह आयोजन जनता के पैसे और प्रशासनिक तंत्र की बैसाखी पर करोड़ों के तमाशे में तब्दील हो गया। कर्मचारी वर्ग आज भी अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्षरत है, प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति जस की तस बनी हुई है, लेकिन मंच से छत्तीसगढ़ को खुशहाल बताने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई।

सभा में जुटाई गई भीड़ को लेकर भी सवाल उठे हैं। राजनीतिक हलकों का कहना है कि यह दिखावे का पर्व था, जिसमें जनादेश का सम्मान कम और सत्ता का प्रदर्शन अधिक नजर आया। दो वर्षों के कार्यकाल के बाद भी जब न जिले को कुछ मिला और न प्रदेश को, तो अब यह सवाल उठना लाज़मी है कि क्या भाजपा अगली बार भी इसी जनादेश के भरोसे ऐसा पर्व मना पाएगी, या जनता आने वाले समय में सत्ता से उसका असली हिसाब मांगेगी।

“हिन्दी हमारी संस्कृति और एकता का आधार” - जांगड़े
जांजगीर-चांपा।
पावरग्रिड के ग्राम तागा स्थित चांपा  उपकेंद्र  में हिन्दी पखवाड़े में 17 सितम्बर को कर्मचारियों एवं अधिकारी परिवार के सदस्यों के लिए निबंध प्रतियोगिता तथा बच्चों के लिए कविता-पाठ का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपमहाप्रबंधक   सत्येंद्र जांगड़े और मुख्य प्रबंधक   सुनील कुमार ने किया। विशेष अतिथि के रूप में कवि एवं साहित्यकार  अनुभव तिवारी, व्याख्याता हिंदी   दीपक कुमार यादव और जिला संगठन आयुक्त गाइड कु. श्वेता जायसवाल उपस्थित रहे। संचालन हिन्दी नोडल अधिकारी   प्रशांत कुमार ने किया।
शुभारंभ पर   जांगड़े ने कहा कि “हिन्दी हमारी संस्कृति और एकता का आधार है”। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से हिन्दी के प्रति जागरूकता बढ़ती है और राजभाषा के प्रयोग को प्रोत्साहन मिलता है।

विशेष अतिथि   अनुभव तिवारी ने कविता-पाठ के माध्यम से सभी को प्रेरित किया। व्याख्याता  दीपक कुमार यादव ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और पावरग्रिड परिवार का आभार व्यक्त किया। कु. श्वेता जायसवाल ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद महिलाएँ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर तलाशें।
हिन्दी नोडल अधिकारी  प्रशांत कुमार ने पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और क्विज़ जैसे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से कर्मचारियों में हिन्दी के प्रति अभिरुचि और आत्मीयता विकसित होगी। इस अवसर पर तीनो आमंत्रित निर्णायकों का सम्मान पॉवरग्रिड  परिवार ने किया ।
कार्यक्रम में उपकेंद्र के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और सभी ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने का संकल्प लिया।

किन्नरों के बीच सड़क पर हुई जंग
धनबाद (बरवाअड्डा)। धनबाद के बरवाअड्डा इलाके में असली किन्नरों ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें सामान्य युवक किन्नर का वेश धारण कर लोगों को ठग रहे थे।
रविवार देर रात झारखंड प्रदेश किन्नर बोर्ड की जिला सदस्य श्वेता और उनके साथियों ने मिलकर इन आठ युवकों को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। इसी माह आसनसोल में भी नकली किन्नरों को ट्रेन से पकड़ा गया था।
लंबे समय से स्थानीय लोगों की शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग किन्नर बनकर जीटी रोड पर वाहनों और राहगीरों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं।
यही नहीं, ये मौका पाकर लोगों के मोबाइल और पैसे भी छीन लेते थे, जिससे किन्नर समाज की बदनामी हो रही थी। रविवार की रात, ऐसी ही एक सूचना मिलने पर श्वेता अपनी टीम के साथ बरवाअड्डा के किसान चौक पहुंचीं।
जब नकली किन्नरों ने असली किन्नरों को देखा, तो वे भागने लगे। श्वेता और उनके साथियों ने उनका पीछा किया और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को धर दबोचा।
इसके बाद, जमकर पिटाई करने के बाद इन सभी को बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पूछताछ में पता चला कि ये सभी युवक भूली और गांधीनगर समेत धनबाद के ही अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

बरवाअड्डा में देर रात पकड़ में आए नकली किन्नर।

श्वेता ने पुलिस से इन नकली किन्नरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये लोग किन्नर बनकर ना सिर्फ ठगी कर रहे हैं, बल्कि गलत कामों में भी लिप्त हैं। इस कारण असली किन्नर बदनाम हो रहे हैं, जो समाज में सम्मान के साथ जीना चाहते हैं।
श्वेता ने चेतावनी दी है कि उनका यह अभियान जारी रहेगा और ऐसे छद्मवेशी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना दर्शाती है कि समाज में असली और नकली का भेद करना कितना ज़रूरी है, खासकर जब कोई समाज की आड़ में गलत काम कर रहा हो।

असली किन्नरों की पहचान

अपना समूह होता है: असली किन्नर आमतौर पर समूहों में रहते हैं। उनका एक गुरु होता है और वे एक तय नियम-कानूनों का पालन करते हैं। वे सड़कों पर अकेले या दो-तीन की संख्या में नहीं घूमते हैं।
पहचान पत्र होता है: असली किन्नर अब सरकारी योजनाओं से जुड़ रहे हैं। उनके पास सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र होते हैं, जिनमें उनकी पहचान एक 'किन्नर' के रूप में की जाती है।
पैसे लेने का तरीका: वे किसी भी मौके पर जबरदस्ती पैसे नहीं मांगते। नेग लेते समय उनका व्यवहार बहुत विनम्र होता है। वे किसी से बदतमीजी या मारपीट नहीं करते।
उनकी उपस्थिति: असली किन्नर अक्सर शुभ अवसरों जैसे शादी, बच्चे का जन्म या त्योहारों पर ही आशीर्वाद देने आते हैं। वे आम दिनों में सड़कों पर जबरन वसूली करते नहीं दिखते।
पहनावा: उनका पहनावा आमतौर पर पारंपरिक और साफ-सुथरा होता है। वे ज्यादा भड़कीले या अजीब तरह के कपड़े नहीं पहनते।

नकली किन्नरों की पहचान

जबरदस्ती करते हैं: नकली किन्नर अक्सर सड़कों पर, चौराहों पर या गाड़ियों में लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं।
पैसे न देने पर वे गाली-गलौज करते हैं और धमकाते भी हैं।
अकेले या छोटी टीम में: ये लोग अक्सर अकेले या दो-तीन लड़कों की छोटी टीम में घूमते हैं। उनके पास न तो कोई गुरु होता है और न ही वे किसी समूह का हिस्सा होते हैं।
अजीब व्यवहार: उनका व्यवहार काफी अजीब होता है, जैसे भद्दे इशारे करना या अश्लील हरकतें करना। ये सिर्फ पैसे वसूलने पर ध्यान देते हैं।
पहनावा और मेकअप: उनका मेकअप बहुत ज्यादा और भद्दा होता है। वे सस्ते और भड़कीले कपड़े पहनते हैं ताकि वे दूर से ही दिखें।
मोबाइल या सामान छीनने का डर: जैसा कि खबर में बताया गया है, ऐसे लोग अक्सर मौका पाकर लोगों के मोबाइल और पर्स भी छीन लेते हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने रपटा निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
अधिकारियों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

सूरजपुर।
महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भैयाथान विकासखंड की जीवनरेखा कही जाने वाली गोबरी नदी पर निर्माणाधीन अस्थायी रपटा पुल का आज  स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का विस्तार से जायजा लेते हुए लोक निर्माण सेतु विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण में तेजी लाई जाए और कार्य को हर हाल में शीघ्र पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने पुल निर्माण में लगे तकनीकी अमले और जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह कार्य जनहित से जुड़ा हुआ है और इसकी प्राथमिकता सर्वोच्च स्तर पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि भारी वर्षा के कारण दो माह पूर्व गोबरी नाला का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते खुटरापारा, डबरीपारा, गंगोटी, बांसापारा सहित 10 से अधिक ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीण आवागमन में कठिनाई का सामना कर रहे थे। रोजमर्रा की जरूरतें, बच्चों की शिक्षा और मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों को 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से भी चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि अस्थायी रपटा निर्माण शीघ्र ही पूर्ण होगा, जिससे आवागमन सामान्य हो जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों पर बराबर ध्यान दिया जाए।अस्थायी रपटा पुल के शीघ्र तैयार हो जाने से डुमरिया से गंगोटी मार्ग पर यातायात बहाल होगा और हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री शामिल हुईं करमा तिहार उत्सव में
सूरजपुर।
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं और जनभावनाओं से जुड़े करमा तिहार पर्व का आयोजन सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत संबलपुर में हर्षाेल्लास और पारंपरिक रंग-रस के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

श्रीमती राजवाड़े ने क्षेत्रवासियों संग करमा पर्व के पारंपरिक गीतों और नृत्यों की छटा का आनंद लिया और ग्रामीणों को करमा तिहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि करमा तिहार भाईचारे, सामूहिकता और श्रम संस्कृति का पर्व है, जो हमारी ग्रामीण परंपराओं और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बच्चों को अपने सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान संबलपुर और आसपास के गांवों के कलाकारों द्वारा करमा नृत्य, पारंपरिक गीत और लोककला की प्रस्तुतियां दी गईं, जिनसे वातावरण उल्लास और उत्सव की भावना से सराबोर हो गया। ग्रामीणजनों ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े का पारंपरिक स्वागत किया और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खेल में कोई नहीं हारता, या तो जीतता है या कुछ सीखता है : उप मुख्यमंत्री
बस्तर के बाद अब सरगुजा ओलंपिक भी शुरू होगा : श्री  साव

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का किया समापन

बिलासपुर /
उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने बहतराई स्टेडियम में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 22 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को संघ की ओर से पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने की। विशेष अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती पूजा विधानी उपस्थित थीं।

https://www.khaskhabar.news/other/bjp-leader-sapna-saraf-arrested/article-4115

गौरतलब है कि पूरे राज्य से आए लगभग डेढ़ हजार खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों ने तीन दिनी प्रतियोगिता में खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 सितम्बर तक छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ और जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से बहतराई में किया गया। इसमें एथलेटिक्स की 17 खेलों में 138 विधाओं में प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। बालक और बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी इसमें शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने प्रतियोगिता में हिस्सेदारी के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबने खेल भावना के अनुरूप बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। वास्तव में खेल में कोई हारता ही नहीं है। या तो वह जीतता है या आगे के लिए कुछ सीखता तो जरूर है। खेलों में भागीदारी बड़ी बात होती है। श्री साव ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और उन्हें बुनियादी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।
हमने खेलों में बंद पड़े राज्य अलंकरण सम्मान फिर से शुरू किया है। बस्तर ओलंपिक जारी रहेगा। आगे अब सरगुजा ओलंपिक शुरू करने की भी योजना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सोच के अनुरूप सांसद खेल महोत्सव भी शुरू किया गया है। इससे खिलाड़ियों में नया उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने खेल प्रतियोगिता कराने के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।
विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री का प्रभार मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव का खेल संबंधी यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। उन्होंने बिलासपुर के संपूर्ण खेल बिरादरी की ओर से उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण जोश के साथ खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है। ये खिलाड़ी आगे चलकर बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम अमितकुमार, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी अजीत लकड़ा, एथलेटिक्स संघ के महासचिव  अमरनाथ सिंह, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, रामदेव कुमावत, जिला खेल अधिकारी  एक्का सहित एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

नशे और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
16 अगस्त से 31 अगस्त तक 646 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा//
जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा 16 अगस्त से 31 अगस्त तक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के मार्गदर्शन में  15 दिनों में पुलिस ने 646 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है और 44 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों की पुलिस टीमों द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इस सख्त कार्रवाई में कुल 44 मामले दर्ज किए गए।
जिसमे थाना पाली: 10 प्रकरण, 139 लीटर, थाना हरदीबज़ार: 04 प्रकरण, 109 लीटर , थाना कटघोरा: 04 प्रकरण, 102 लीटर , थाना उरगा: 06 प्रकरण, 98 लीटर, थाना दीपका: 10 प्रकरण, 44 लीटर, चौकी कोरबी: 02 प्रकरण, 30 लीटर , थाना बाँकीमोंगरा: 04 प्रकरण, 25 लीटर , थाना बांगो: 02 प्रकरण, 25 लीटर , थाना करतला: 02 प्रकरण, 16 लीटर, थाना सिविल लाइन: 01 प्रकरण, 16 लीटर, थाना कोतवाली: 01 प्रकरण, 13 लीटर, चौकी मानिकपुर: 01 प्रकरण, 14 लीटर, चौकी जटगा: 02 प्रकरण, 08 लीटर , चौकी रजगामार: 01 प्रकरण, 04 लीटर सहित  अन्य थानों/चौकियों से भी इस अवधि में शराब जब्ती की गई।
सभी 44 गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की  धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कटघोरा CHC में बवाल
कोरबा//
कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में बीती रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सर्पदंश की शिकार एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन मौके पर एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। गंभीर हालत में तड़पती महिला को करीब एक घंटे तक डॉक्टर का इंतज़ार करना पड़ा। इस दौरान परिजन और मोहल्ले के लोग अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे।
रविवार शाम लगभग 8 बजे मोहलाइन भाटा निवासी महिला को जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तुरंत कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल में उस वक्त कोई जिम्मेदार डॉक्टर मौजूद नहीं था। नर्स स्टाफ ने डॉक्टर का इंतजार करने की बात कही, जिसके चलते पीड़िता बिना उपचार तड़पती रही। करीब एक घंटे बीत जाने के बाद भी डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे आक्रोशित परिजन और वार्डवासी अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया। तत्पश्चात गंभीर रूप से बीमार महिला को एम्बुलेंस से कोरबा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की सूचना तत्काल जिला चिकित्सा अधिकारी (CHMO) एस.एन. केशरी और बीएमओ रश्मि सिंह को दी गई थी। उस वक्त CHMO कटघोरा में अपने परिवार के साथ गणेश उत्सव में शामिल थे। आरोप है कि जानकारी होने के बावजूद उन्होंने घटना पर कोई तत्परता नहीं दिखाई। इसके बाद जब मामले की जानकारी कटघोरा विधायक को दी गई, तो उन्होंने CHMO को तुरंत अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए। मरीज के जिला अस्पताल रेफर होने के लगभग एक घंटे बाद, रात 10:30 बजे CHMO कटघोरा CHC पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया।

स्थानीय लोगों ने CHMO को शिकायत करते हुए बताया कि 50 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही कोई नई बात नहीं है। सुबह डॉक्टर 9 बजे की निर्धारित ड्यूटी पर समय पर उपस्थित नहीं होते। ज्यादातर डॉक्टर 11 बजे के बाद अस्पताल पहुंचते हैं। शाम के समय अक्सर अस्पताल से डॉक्टर नदारद रहते हैं। CHMO ने मीडिया से बातचीत में सफाई दी कि “शायद 8 बजे शिफ्ट बदलने की वजह से डॉक्टर नहीं रहा होगा। लेकिन बिना दूसरे डॉक्टर के आने तक ड्यूटी छोड़ना गलत है। डॉक्टरी जिम्मेदारी वाली नौकरी है।” पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण समय पर इलाज नहीं मिला और यदि महिला के साथ कोई अनहोनी होती, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डॉक्टरों की लापरवाही जारी रही तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

7 माह के नवजात को मेडिकल कालेज में मिला जीवनदान
कोरबा।
पांच बार गर्भपात हो जाने के बाद छठवीं बार गर्भवती हुई महिला ने 7 महीने में ही एक प्रीमेच्योर नवजात शिशु को जन्म दिया. जन्म के वक्त नवजात का वजन सिर्फ 1.3 किलो था. हालात बेहद खराब थी. जिसे बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा के शिशु रोग विभाग के चिकित्सकों ने उसे विशेष संजीवनी थेरेपी दी. लगभग 48 घंटे वेंटिलेटर पर रहने के बाद शिशु पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है. जिसे अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है. निजी अस्पतालों में महंगी दवाई और इलाज वाले दौर में सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने एक परिवार की झोली में खुशियां डाल दी हैं.

बच्चे का इलाज करने वाली मेडिकल कॉलेज अस्पताल की शिशु रोग विशेषज्ञ व सहायक प्राध्यापक डॉ. हेमा नामदेव ने बताया कि पांच बार के गर्भपात के बाद ये महिला छठवीं डिलीवरी थी. जन्म के वक्त बच्चे का वजन सिर्फ 1.3 किलो था. चुंकि यह प्रीमेच्योर डिलीवरी थी और बच्चे को सांस लेने में काफी तकलीफ थी  उसे हमने संजीवनी थेरेपी दी, जिससे फेफड़ों में हवा भरी जाती है. ये इंजेक्शन और दवा शिशु के जन्म के 6 से 8 घंटे के भीतर ही दी जा सकती है. पूरी टीम ने काफी मेहनत की, नवजात शिशु को लगभग 48 घंटे तक वेंटिलेटर पर रखा गया था. जिसकी हालत अब पूरी तरह से स्टेबल है और इसे डिस्चार्ज किया जा रहा है. सही समय पर सही इलाज मिलने से बच्चों की जान बचपाई है अन्यथा बच्चे सर्वाइवल काफी मुश्किल था, निजी अस्पताल में अनुमान लगाने पर  सिर्फ एक थेरेपी वाली दवा 30 हजार रुपए में दी जाती है. अन्य खर्च अलग से जुड़े जाते हैं. हमारे यहां शासन और अस्पताल अधीक्षक की ओर से सारी दवाई नि:शुल्क मरीजों को प्रदान की जाती है.
बच्चे के पिता पीटर विश्वास ने बताया कि जन्म के वक्त बच्चे की हालत काफी नाजुक थी. उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी, 7 महीने में ही बच्चे का जन्म हो गया था. वजन भी काफी कम था. चिकित्सकों ने उसकी हालात के विषय में मुझे बताया था. पैदा होने के बाद बच्चा रोया नहीं था. फेफड़ों को फुलाने के लिए इंजेक्शन दिया गया  जिससे बच्चे को काफी मदद मिली, बाहर यह इलाज काफी महंगा है. बच्चा कई दिनों तक वेंटिलेटर में था. अब उसे बाहर निकाल लिया गया है. बच्चे का वजन भी बढ़ चुका है. चिकित्सकों को टीम में काफी मेहनत की है. परिवार में काफी खुशी का माहौल है.

उधार के भवन से भी बेदखल हुआ महाविद्यालय
आत्मानंद विद्यालय का होगा संचालन

कोरबा।
लगभग पांच वर्ष पूर्व बांकीमोंगरा क्षेत्र में उच्च शिक्षा का संचालन करने के उद्देश्य से महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई थी लेकिन संसाधन उपलब्ध नहीें होने की वजह से महाविद्यालय की शुरूआत एक पुराने स्कूल भवन में किया जा रहा था, लेकिन अब विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है, क्योंकि यहां पर वर्तमान में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन भी जर्जर हो गया है, ऐसे में इस स्कूल का संचालन उधार के भवन में चल रहे महाविद्यालय में होगा। इसके लिए बकायदा स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य ने ताला जड़कर कब्जा जमा लिया है। अब इस स्थिति में महाविद्यालय प्रबंधन बेदखल हो गया है। खासबात यह है कि यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का भविष्य भी अधर में लटका नजर आ रहा है। इस समस्या से निजात पाने उच्च शिक्षा विभाग व कलेक्टर को महाविद्यालय प्रबंधन ने पत्र लिखकर अवगत करा दिया है।
बांकीमोंगरा क्षेत्र में शासन ने महाविद्यालय संचालन की घोषणा तो वाहवाही लूटने के लिए कर दिया लेकिन पांच वर्ष के बाद भी संसाधन उपलब्ध नहीं कराया गया है। सबसे महत्वपूर्ण महाविद्यालय के लिए भवन का निर्माण प्रारंभ होना तो दूर इसका प्राक्कलन भी तैयार नहीं हुआ है। अभी तक उधार के भवन में इसका संचालन हो रहा था। लेकिन यहां से भी बेदखल कर दिया गया है। इसे लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य ने पत्र लिखा है कि महाविद्यालय का संचालन उच्च शिक्षा संचालनालय के आदेश के द्वारा 2020-21 से किया जा रहा है।
कॉलेज में बीए, बीएससी(बायो/गणित) और बीकॉम के छात्र हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोंगरा जिसे अब स्वामी आत्मानंद व पीएमश्री विद्यालय में परिवर्तित किया गया है। वहां प्रथम पाली में महाविद्यालय संचालित हो रहा था जहां निर्मित भवन के कमरे तो जर्जर और बरसात के कारण छत का प्लास्टर गिरने से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उन कक्षाओं में बैठाया जाने लगा है। जिन्हें महाविद्यालय के संचालन के लिए दिए गए थे। स्कूल के प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय को प्रदाय किए गए कमरे में स्कूल की कक्षाएं संचालित करवाई जा रही हैं। जिससे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, सहायक प्राध्यापक के लिए कमरा उपलब्ध ही नहीं है। जबकि महाविद्यालय के संचालन के लिए 12 कमरों की न्यूनतम आवश्यकता है।

महाविद्यालय पर संकट के बादल

उच्च शिक्षा विभाग वर्तमान में स्वयं सीएम विष्णु देव साय के पास है। अक्सर उच्च शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। प्रशासनिक कसावट और नियमित कार्यों को भी पूरा नहीं किया जाता। धरातल पर बेहद लापरवाही पूर्वक कार्य किया जाता है। मौजूदा मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्य ने हठधर्मिता दिखाते हुए स्कूल के कमरों में ताला जड़ दिया है। कॉलेज के प्राचार्य शिकायती पत्र कलेक्टर और आयुक्त को लिख रहे हैं।

संचालन में हो रही परेशानी

नवीन महाविद्यालय बांकीमोंगरा के प्रभारी प्राचार्य भुवनेश्वर सिंह कंवर ने बताया कि शासन के आदेश से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोंगरा में कॉलेज को संचालित करने की अनुमति मिली थी।  लेकिन इस वर्ष स्कूल के प्राचार्य डिंडोरे ने कॉलेज को आवंटित कमरे में स्कूल के छात्रों को बैठाना शुरू कर दिया है। स्कूल में कुछ कमरे जर्जर हैं। जिसके कारण स्कूल के प्राचार्य ने हमसे कहा है कि मैने केवल 2 साल के लिए कमरा कॉलेज को दिया था। अब इन कमरों में स्कूल के बच्चे ही बैठेंगे। ऐसी परिस्थितियों में कॉलेज के संचालन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।