बिहार / पटना - Khaskhabar News
किन्नरों के बीच सड़क पर हुई जंग
धनबाद (बरवाअड्डा)। धनबाद के बरवाअड्डा इलाके में असली किन्नरों ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें सामान्य युवक किन्नर का वेश धारण कर लोगों को ठग रहे थे।
रविवार देर रात झारखंड प्रदेश किन्नर बोर्ड की जिला सदस्य श्वेता और उनके साथियों ने मिलकर इन आठ युवकों को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। इसी माह आसनसोल में भी नकली किन्नरों को ट्रेन से पकड़ा गया था।
लंबे समय से स्थानीय लोगों की शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग किन्नर बनकर जीटी रोड पर वाहनों और राहगीरों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं।
यही नहीं, ये मौका पाकर लोगों के मोबाइल और पैसे भी छीन लेते थे, जिससे किन्नर समाज की बदनामी हो रही थी। रविवार की रात, ऐसी ही एक सूचना मिलने पर श्वेता अपनी टीम के साथ बरवाअड्डा के किसान चौक पहुंचीं।
जब नकली किन्नरों ने असली किन्नरों को देखा, तो वे भागने लगे। श्वेता और उनके साथियों ने उनका पीछा किया और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को धर दबोचा।
इसके बाद, जमकर पिटाई करने के बाद इन सभी को बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पूछताछ में पता चला कि ये सभी युवक भूली और गांधीनगर समेत धनबाद के ही अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।
बरवाअड्डा में देर रात पकड़ में आए नकली किन्नर।
श्वेता ने पुलिस से इन नकली किन्नरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये लोग किन्नर बनकर ना सिर्फ ठगी कर रहे हैं, बल्कि गलत कामों में भी लिप्त हैं। इस कारण असली किन्नर बदनाम हो रहे हैं, जो समाज में सम्मान के साथ जीना चाहते हैं।
श्वेता ने चेतावनी दी है कि उनका यह अभियान जारी रहेगा और ऐसे छद्मवेशी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना दर्शाती है कि समाज में असली और नकली का भेद करना कितना ज़रूरी है, खासकर जब कोई समाज की आड़ में गलत काम कर रहा हो।
असली किन्नरों की पहचान
अपना समूह होता है: असली किन्नर आमतौर पर समूहों में रहते हैं। उनका एक गुरु होता है और वे एक तय नियम-कानूनों का पालन करते हैं। वे सड़कों पर अकेले या दो-तीन की संख्या में नहीं घूमते हैं।
पहचान पत्र होता है: असली किन्नर अब सरकारी योजनाओं से जुड़ रहे हैं। उनके पास सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र होते हैं, जिनमें उनकी पहचान एक 'किन्नर' के रूप में की जाती है।
पैसे लेने का तरीका: वे किसी भी मौके पर जबरदस्ती पैसे नहीं मांगते। नेग लेते समय उनका व्यवहार बहुत विनम्र होता है। वे किसी से बदतमीजी या मारपीट नहीं करते।
उनकी उपस्थिति: असली किन्नर अक्सर शुभ अवसरों जैसे शादी, बच्चे का जन्म या त्योहारों पर ही आशीर्वाद देने आते हैं। वे आम दिनों में सड़कों पर जबरन वसूली करते नहीं दिखते।
पहनावा: उनका पहनावा आमतौर पर पारंपरिक और साफ-सुथरा होता है। वे ज्यादा भड़कीले या अजीब तरह के कपड़े नहीं पहनते।
नकली किन्नरों की पहचान
जबरदस्ती करते हैं: नकली किन्नर अक्सर सड़कों पर, चौराहों पर या गाड़ियों में लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं।
पैसे न देने पर वे गाली-गलौज करते हैं और धमकाते भी हैं।
अकेले या छोटी टीम में: ये लोग अक्सर अकेले या दो-तीन लड़कों की छोटी टीम में घूमते हैं। उनके पास न तो कोई गुरु होता है और न ही वे किसी समूह का हिस्सा होते हैं।
अजीब व्यवहार: उनका व्यवहार काफी अजीब होता है, जैसे भद्दे इशारे करना या अश्लील हरकतें करना। ये सिर्फ पैसे वसूलने पर ध्यान देते हैं।
पहनावा और मेकअप: उनका मेकअप बहुत ज्यादा और भद्दा होता है। वे सस्ते और भड़कीले कपड़े पहनते हैं ताकि वे दूर से ही दिखें।
मोबाइल या सामान छीनने का डर: जैसा कि खबर में बताया गया है, ऐसे लोग अक्सर मौका पाकर लोगों के मोबाइल और पर्स भी छीन लेते हैं।
सड़क हादसा : 5 युवकों की मौत
पटना//
बुधवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई. मसौढ़ी से पटना आ रही एक तेज रफ्तार कार सीधे जाकर ट्रक में घुस गई. कार में सवार पांचों युवकों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है.
(फुलवारी शरीफ, अजीत) पटना में बुधवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई. घटना पटना सिपारा-पुनपुन रोड पर परसा बाजार थाना इलाके के सुविधा गांव के पास हुई. जहां मसौढ़ी की ओर से पटना आ रही तेज रफ्तार कार एक ट्रक में जोरदार टक्कर मारते हुए उसके नीचे घुस गई. हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों में एक राजेश कुमार कुर्जी जी का रहने वाला बताया जा रहा है. बाकी के चार मृतकों की पहचान संजय कुमार सिन्हा, कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और सुनील कुमार के रूप में हुई है. थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि हादसा रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ. ट्रक मसौढ़ी से पटना की ओर आ रहा था और पीछे से तेज गति से आ रही कार ने अचानक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया.
कार में सवार पांच युवकों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. शव गाड़ी में बुरी तरह से फंसे हुए थे. पुलिस और स्थानीय लोग काफी देर तक शव निकालने की कोशिश करते रहे लेकिन कार इतनी बुरी तरह फंस चुकी थी कि गैस कटर और जेसीबी की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के दौरान कार के अंदर एक मोबाइल फोन बज रहा था. पुलिस ने कॉल रिसीव किया तो फोन उठाने वाली महिला ने खुद को पटना के कुर्जी इलाके की निवासी बताया. उसे हादसे की जानकारी दी गई और शवों की पहचान के लिए मौके पर बुलाया गया. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है.
राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ़ को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए सघन प्रयास करने के दिए निर्देश
राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ़ को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए सघन प्रयास करने के दिए निर्देश
रायपुर//
आज यहां राजभवन में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला को उक्ताशय  के निर्देश देते हुए कहा कि टी बी के गंभीर मरीजों की समुचित चिकित्सा की व्यवस्था करें। जो टी.बी. मरीज बीच में हीदवा का सेवन बंद कर देते है उन मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें दवा का पूर्ण कोर्स करने हेतु जागरूक किया जाए। टी.बी. मरीजों को योगाभ्यास के लिए प्रोत्साहित करें जिससे रोग के प्रति उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। श्री डेका ने टी.बी. मरीजों को पर्याप्त पोषण आहार मिले इसके लिए अधिक से अधिक निःक्षय मित्र बनाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
11 शिक्षक निलंबित
भभुआ//
बिहार के कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाली में शिक्षकों ने क्लास के दौरान स्कूल परिसर में ही चिकन पार्टी कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जांच के बाद 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल के समय में, परिसर के भीतर ही शिक्षक रसोइया से चिकन बनवा रहे हैं और पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। उसी वक्तस्कूल में पढ़ाई चलनी चाहिए थी, लेकिन शिक्षक मस्ती में मशगूल थे।
वीडियो के वायरल होते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडेय ने जांच के आदेश दिए। रामपुर की बीडीओ दृष्टि पाठक के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। जांच में पुष्टि हुई कि क्लास के दौरान ही स्कूल परिसर में पार्टी की गई थी और सभी आरोपी शिक्षक दोषी पाए गए।
मामले में कार्रवाई करते हुए 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें झाली विद्यालय के 10 शिक्षक और पांडेयपुर विद्यालय के 1 शिक्षक शामिल हैं। निलंबन अवधि में सभी शिक्षकों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में उपस्थिति देने का निर्देश दिया गया है।
जिन शिक्षकों को निलंबित किया गया है उनमे उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाली के 10 शिक्षक और मध्य विद्यालय पांडेयपुर के एक शिक्षक शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, रसीदा खातून, शालिनी कुमारी, बृजेश कुमार यादव, अरुण कुमार सिंह, इकबाल अहमद, उर्मिला कुमारी, साहबान खान, रिशु सिंह, सरफराज राइन, जयराम राम (सभी उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाली से) और विजय पासवान (प्राथमिक विद्यालय पांडेयपुर से)। को निलंबित किया गया है।
शिक्षा विभाग ने सख्त संदेश दिया है कि स्कूल समय में किसी भी प्रकार की गैर-शैक्षणिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यात्रियों से भरी बस पलटी 5 की मौत, 15 घायल
जौनपुर बक्सा।
जनपद के बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूगंज बाजार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदलापुर से जौनपुर की तरफ आ रही एक बस अचानक डिवाइडर पर चढ़कर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में मौके पर ही पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुछ घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार और संभावित तकनीकी खराबी मानी जा रही है। प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से बस को हटाकर यातायात बहाल कर दिया है। साथ ही, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शादी की रस्म शुरू होने से पहले मंडप से दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रोहतास//
शराबबंदी वाले बिहार राज्य के रोहतास जिले के सासाराम से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां एक दूल्हे और उसके दोस्त को शराब की एक बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि दूल्हा शादी की रस्में शुरू होने से पहले शराब पीकर बैठा हुआ था. इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, वैसे ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया यह भी जा रहा है कि शादी के दौरान दूल्हे की प्रेमिका भी पहुंच गई थी. जिसने शादी में खूब हंगामा भी किया था.
पूरा मामला रोहतास जिले के सासाराम के अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर का बताया जा रहा है. जहां शराब पीकर शादी करने पहुंचे दूल्हे और उसके एक दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि गया के मुस्तफाबाद से बारात सासाराम के मोकर पहुंची थी. जहां लोक डिहरी के रहने वाले अशोक तिवारी की बेटी से की शादी थी. मोकर के पास एक मैरिज हॉल में शादी की रस्म शुरू हो गई थी. लेकिन बारात में लेकर पहुंचा दूल्हा अभिषेक पांडे व उसका मित्र ज्ञान शंकर दोनों शराब के नशे में धुत थे.
इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, वैसे ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने शराबी दूल्हा सहित उसके मित्र को भी गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गाड़ी से एक भरी शराब की बोतल भी बरामद की गई. बताया जाता है कि जब शराब के नशे में दूल्हा पकड़ा गया तो हंगामा शुरू कर दिया.
हालांकि, इस पूरे ड्रामा के बीच दूल्हे की तथाकथित प्रेमिका की भी एंट्री हो गई. गया से आई लड़की ने खुद को अभिषेक की प्रेमिका बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया. जिसके चलते शादी भी रोक दी गई. साथ ही पुलिस दूल्हे को जेल लेकर भी चली गई. इसके अलावा पुलिस ने दूल्हे की गाड़ी को भी जब्त कर लिया.
प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, जमकर हुई पिटाई
रात को शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने आया था प्रेमी उसके घर
शादीशुदा बेटी की प्रेमी से पिता ने करा दी शादी
मामला- जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर का
मुजफ्फरपुर//
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रमी की लड़की के पिता ने पहले तो जमकर पिटाई की और फिर लड़के की लड़की से शादी करा दी. यह मामला जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर का है. जानकारी के मुताबिक युवक का नाम मयंक है और प्रेमिका का नाम फैंसी बताया जा रहा है.
दरअसल, शुक्रवार की रात प्रेमी अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड फैंसी से मिलने उसके घर गया था. घर के पीछे दोनों चुपके से मिलकर बात कर रहे थे लेकिन इसी बीच प्रेमिका के पिता सचिंद्र सिंह ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके पर हंगामा होने लगा. ग्रामीणों को हंगामें के बारे में पता चला तो वो भी मौके पर पहुंच गए और लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की. लात-घूसे से जमकर पीटा. पिटाई से प्रेमी चिल्लाने लगा. इसके बाद किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी.
हालांकि, उससे पहले ही दोनों में समझौता हो गया. प्रेमिका के परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को आपस मे समझौता कर लेने की बात कहकर वापस भेज दिया. परिजनों ने निर्णय लिया कि दोनों की शादी करा दिया जाए. ग्रामीणों ने मिलकर दोनों की हिन्दू रीति रिवाज से शादी करा दी. इसका गवाह गांव के लोग भी बनें. बताया जा रहा है कि फैंसी की यह दूसरी शादी है. पहला पति मंदबुद्धि था. उसकी पहली शादी 2022 में महुआ गांव के रहने वाले एक युवक से हुई थी. शादी के बाद महिला को पता चला कि लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. यह जानने के बाद शादी के महज 6 महीने बाद ही महिला अपने मायके लौट आई लेकिन उससे तलाक भी नहीं हुआ है.
हालांकि, दोनों की शादी कराने के बाद परिजनों ने फैंसी को मयंक के साथ उसके घर विदा कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले फैंसी की मुलाकात मयंक से हुई थी. दोनों बाजार में एक दूसरे से मिले थे. मयंक मरीचा गांव का रहने वाला है. मयंक अक्सर फैंसी के गांव आता था लेकिन इस बार पकड़ा गया. लड़की के घर से मयंक के गांव की दूरी 10 किलोमीटर है.
मौसम विभाग ने 7 जिलों को किया अलर्ट
मौसम का मिजाज बदलने के साथ लोगों मिली गर्मी से राहत
24 घंटों के दौरान हुई बारिश
पटना।
प्रदेश में मौसम का मिजाज बीते दिनों से बदलने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी समेत अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा होने से तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।
हालांकि, अब धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने के साथ लोगों को गर्मी का अहसास होगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पछुआ के कारण मौसम शुष्क होने के साथ तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि की संभावना है। वहीं, तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री वृद्धि का पूर्वानुमान है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। कुछ स्थानों का अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री की वृद्धि व शेष जिलों का तापमान सामान्य बना रहा।
इन 7 जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका व मधेपुरा में गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा को लेकर संभावना जताई है।
ED अब लालू से करेगी पूछताछ, भेजा समन
ED के सामने पेश होने की उम्मीद कम
दिल्ली की अदालत ने भी जारी किया था नोटिस
पटना।
नौकरी के बदले जमीन के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। अब ईडी ने इस मामले में पूछताछ के लिए लालू प्रसाद को समन जारी किया है। ईडी ने लालू यादव को 19 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। 76 वर्षीय लालू प्रसाद यादव को पटना में ईडी कार्यालय में पेश होना होगा। ईडी ने लालू यादव के परिवार के कई अन्य सदस्यों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। जिनमें उनके दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समन के बावजूद लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्य ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। ईडी ने बीते साल लालू यादव और उनके परिजनों के खिलाफ दिल्ली की अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनकी बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव का नाम भी बतौर आरोपी शामिल है। इससे पहले बीते महीने दिल्ली की एक अदालत ने भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को नौकरी के बदले जमीन मामले में समन जारी किया था।
दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी समन जारी कर 11 मार्च को पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया है। ईडी द्वारा धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में जो जांच की जा रही है, उसमें लालू प्रसाद यादव और उनके दोनों बेटों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
लालू प्रसाद यादव पर नौकरी के बदले लोगों से जमीन लेने या उनके परिवार को कम दाम पर बेचने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। यह घोटाला उस समय हुआ, जब साल 2004-2009 तक लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। सीबीआई ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि रेलमंत्री रहते हुए लालू यादव ने नियमों को ताक पर रखते हुए भर्तियां की थीं।
पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, हुई चाकूबाजी
तीन बदमाशों ने दो युवकों को मारा चाकू
दवा लेकर लौट रहे दो युवकों पर हमला, एक गंभीर
गोपालगंज//
रविवार के दिन पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में तीन बदमाशों ने दो युवकों को चाकू मार दिया गया। हमले में घायल एक युवक की हालत गंभीर है।
घटना पुरदिल टोला गांव की है। जख्मी युवकों की पहचान कमलेश यादव (22) और बिपिन यादव (24) के रूप में हुई है। दोनों दवा खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ। फिर अचानक मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया।
इस घटना में बिपिन यादव मामूली रूप से जख्मी हुए। वहीं, कमलेश यादव को गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले मांझागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से कमलेश को सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
मांझागढ़ थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि नाली का पानी बहाने को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था। इसी वजह से दोनों युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमला करने वाले तीन आरोपियों की पहचान पवन कुमार, विशाल कुमार और सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।
Big Breaking : नशे में धुत डांस करते नजर आए पुलिसकर्मी
थाने में जाम छलकाने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार
मामला – सारण जिले के मशरक उत्पाद पुलिस थाने का
सारण//
पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में पुलिसकर्मी ही शराब के नशे में डांस करते हुए नजर आए जिसके बाद तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला सारण जिले के मशरक उत्पाद पुलिस थाने का है जहां थाने में जाम छलकाने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को अरेस्ट किया गया है. घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना को लेकर सारण की डीएसपी बसंती टोपो ने बताया कि बुधवार रात गुप्त सूचना के आधार पर मशरक उत्पाद पुलिस थाने में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को डांस प्रोग्राम देखते हुए शराब के नशे में पाया गया. इनके पास से पांच लीटर भारत निर्मित विदेशी शराब (IMFL) भी बरामद की गई.
गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में उत्पाद निरीक्षक सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार और सिपाही संतोष कुमार शामिल हैं. डीएसपी ने बताया कि छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और तीन अन्य की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है.
बता दें कि बिहार में 2016 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बावजूद, पुलिस थाने जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस तरह की गतिविधि राज्य की शराबबंदी नीति पर सवाल खड़े कर रही है.
इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. बिहार में शराबबंदी कानून के तहत दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान है.
MP से जमुई पहुंची प्रेमिका
बरहट (जमुई)।
बिटिया बड़ी हो गई थी। स्वजन ने समय पर हाथ पीले करने की क्या सोची, बिटिया रानी बिफर गई और घर छोड़ सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंच गई अपने प्रेमी के घर। प्रेमी बिहार के जमुई जिले के मलयपुर लोहार टोला का रहने वाला है।
यहां पहुंचकर उसकी प्रेमिका ने कहा कि जल्दी करो नहीं तो मेरे हाथ पीले हो जाएंगे। जल्दी से मेरी मांग में सिंदूर लगा दो, वरना तुम मुंह देखते रह जाओगे। यह सुन प्रेमी के घरवाले अचंभित रह गए।
दरअसल, मलयपुर थाना क्षेत्र के लोहार टोला निवासी सेठ विश्कर्मा का छोटे पुत्र शिवम कुमार तीन वर्ष पहले मजदूरी करने सूरत गया था। वहां धागा बनाने की कंपनी में काम करने के दौरान मध्यप्रदेश के उमैरिया जिले के कौड़िया (पोस्ट- भुंदी) के वार्ड नंबर-पांच निवासी रामकिशोर सिंह की बड़ी बेटी रीतू कुमारी से मुलाकात हुई।
दोनों एक ही कंपनी में एक ही मशीन पर साथ काम करते थे। दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं और वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे। साथ-साथ जीने मरने का इरादा बना लिया। गत छठ पूजा में प्रेमी अपने घर मलयपुर चला आया। इसके बाद वह सूरत नहीं गया। उधर, प्रेमिका भी अपने घर चली गई।
प्रेमिका के घर में चार बेटी और एक बेटा में बड़ी होने से उसकी शादी की चर्चा शुरू हो गई। शादी की बात सुन प्रेमिका काम पर जाने की बात बोलकर सूरत चली गई। जहां कंपनी में अपने प्रेमी को नहीं देख वह अहमदाबाद स्टेशन से बीते 12 दिसंबर को ट्रेन पकड़कर शनिवार की रात को जमुई स्टेशन पहुंच गई।
इसके बाद प्रेमी से कोई संपर्क नहीं होने पर रात भर ठंड में ठिठुर कर स्टेशन पर ही सुबह होने का इंतजार किया। रविवार की सुबह आसपास के लोगों से पूछकर प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी और प्रेमिका दोनों बालिग हैं। दोनों की रजामंदी पर घरवालों ने पत्नेश्वरनाथ मंदिर में उनकी शादी करा दी।
वहीं, इलाके में मध्यप्रदेश की प्रेमिका और बिहार के प्रेमी की शादी की चर्चा जोर-शोर से हो रही है।