राजस्थान - Khaskhabar News

सड़क दुर्घटना : दो सगे भाइयों सहित 3 युवकों की मौत, दो घायल
ओवरटेक के दौरान ट्रक से टकराई कार

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो युवक घायल हुए हैं। हादसे की खबर से परिजनों में रोना पिटना मचा है। रायबरेली शहर के मटिहा गांव निवासी अजय यादव (28) छोटे भाई अभय यादव (22) व गांव के ही आकाश यादव (21) पुत्र रामप्रताप, इब्राहिमपुर गांव निवासी शुभम द्विवेदी (25), शिवम मौर्या (24) के साथ खाटू श्यामजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

सोमवार रात करीब एक बजे पांचों लोग कार से जयपुर के लिए निकले थे। बताते हैं कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जयपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148 पर कार ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में अजय, अभय व आकाश यादव की मौके पर मौत हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। इस बीच पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा करते हुए प्रशासन को जमकर खरी खोटी सुनाई। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तत्काल एनआईएमएस अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला। बेटों की मौत की सूचना मिलते ही पिता हरिश्चंद्र यादव समेत अन्य लोग निजी वाहन से जयपुर के निकल पड़े। मटिहा के रहने वाले दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत की खबर से गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजनों में चीख पुकार मच गई।

भारत-पाकिस्तान में टेंशन : कई राज्यों में स्कूल बंद, हाई अलर्ट
दिल्ली //

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों ने स्कूल बंद करने, सीमावर्ती जिलों में ब्लैकआउट करने और पुलिसकर्मियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने का ऐलान किया है. दिल्ली सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से बृहस्पतिवार को अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं. दिल्ली सरकार के सेवा विभाग द्वारा देर शाम जारी आदेश में कहा गया कि मौजूदा स्थिति और किसी भी आपात स्थिति की तैयारियों को देखते हुए अगले आदेश तक दिल्ली सरकार के किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी. वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल और बिहार ने ये कदम तब उठाए जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला किया. पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे. पाकिस्तान के साथ पंजाब की सीमा 532 किलोमीटर, राजस्थान की सीमा 1,070 किलोमीटर और गुजरात की सीमा 506 किलोमीटर लगती है. पश्चिम बंगाल की सीमा बांग्लादेश के साथ 2,217 किलोमीटर लंबी है.

पंजाब में बंद रहेंगे स्कूल

पंजाब में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, वहीं राज्य सरकार ने छह सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं. पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ”केवल विशेष परिस्थितियों में ही सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से छुट्टियां दी जानी चाहिए.” पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों- फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन- में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि गुरदासपुर में बृहस्पतिवार रात नौ बजे से आठ घंटे का ब्लैकआउट रहेगा. पड़ोसी राज्य हरियाणा में राज्य पुलिस कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं. एक आदेश के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष के तेज होने के मद्देनजर अगले आदेश तक स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में किसी भी तरह की छुट्टी पर रोक लगा दी गयी है.

सिविल सर्जनों को भेजे गए एक पत्र के अनुसार, सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापन स्थान पर मौजूद रहेंगे और जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और न ही अगले आदेश तक किसी भी छुट्टी के आवेदन को मंजूरी दी जाएगी. इसमें कहा गया है कि अगर किसी को छुट्टी पर जाने की जरूरत पड़ती है तो आवेदन को राज्य मुख्यालय ही मंजूरी देगा.

इस बीच, राज्य पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कर्मियों की छुट्टियां भी अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सभी राजनीतिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं. पंजाब से सटे हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर समेत सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

राजस्थान में भी स्कूल बंद

राजस्थान सरकार ने भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तैनात प्रशासनिक और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और पांच सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं. हवाई हमलों के संभावित खतरे से बचाव के लिए इन इलाकों में आधी रात से शुक्रवार सुबह चार बजे तक अगली सूचना तक ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा, एहतियात के तौर पर बीकानेर, अजमेर के किशनगढ़ और जोधपुर हवाईअड्डों पर उड़ान संचालन 10 मई तक निलंबित कर दिया गया है.

गुजरात तट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारियों ने “अप्रत्याशित स्थिति के कारण” पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने को कहा है. गुजरात की भूमि और समुद्री सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है. राजकोट रेंज के महानिरीक्षक अशोक कुमार यादव ने कहा कि पाकिस्तान में भारत के आतंकवाद विरोधी हमलों के बाद तटीय पुलिस को ‘अलर्ट’ रखा गया है. यादव ने कहा कि राजकोट रेंज के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों में से जामनगर, मोरबी और देवभूमि द्वारका के पास समुद्र तट है.

पश्चिम बंगाल सरकार ने भी अगले आदेश तक सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. राज्य के वित्त विभाग द्वारा सात मई को जारी की गयी, लेकिन बृहस्पतिवार को मीडिया में प्रसारित हुई अधिसूचना, में इस निर्णय के पीछे ‘वर्तमान स्थिति’ को कारण बताया गया.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष को देखते हुए बिहार में प्रशासनिक और पुलिसकर्मियों तथा आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. बिहार के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए यहां बुलाई गई एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस निर्णय के बारे में बताया.

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक परिपत्र में राज्य भर के सभी सिविल और पुलिस अधिकारियों को ‘देश में व्याप्त संवेदनशील परिस्थितियों के मद्देनजर’ अपने-अपने स्थानों पर बने रहने का निर्देश दिया गया है.

कार और वैन की टक्कर, लगी भीषण आग
ड्राइवर की जलकर मौत मचा अफरातफरी

भीषण सड़के हादसे में एक की मौत

भीलवाड़ा।

राजस्थान में कोटा-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे-27 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर कार और वैन में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद वैन खाई में गिर गई और फिर उसमें आग लग गई। आग लगने की वजह से वैन के ड्राइवर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। दोनों गाड़ियों के बीच भीड़ंत इतनी जोरदार थी कि वैन पुलिया से उछलकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी और फिर उसमें धमाके के साथ आग लग गई और ड्राइवर जिंदा जल गया।

इस हादसे में वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसे पहचानना भी मुश्किल हो गया। मांडलगढ़ थाना प्रभारी और आईपीएस प्रोबेशनर जतिन जैन ने बताया कि ईको वैन चित्तोड़गढ़ की तरफ से आ रही थी और कार मैनाल की ओर से।

उन्होंने बताया कि पुलिया के पास दोनों गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर हो गई और वैन खाई में गिर गई। वैन में डाइवर अकेला था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को गंभीर हालत में मांडलगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

थाना प्रभारी के अनुसार, वैन में गैस किट लगी हुई थी, कार के साथ हुई टक्कर के बाद उसमें विस्फोट हो गया और आग भड़क गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

11 पुलिसकर्मी निलंबित
प्रदेश सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक का ट्रांसफर

जयपुर //

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. लगातार जेल में बंद कैदियों की ओर से बड़े अधिकारियों को मिल रही धमकियों के बाद राजस्थान पुलिस के 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. जयपुर सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक इन्द्र कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है.

दरअसल, जेल में बंद कैदियों की ओर से आए दिन बड़े नेताओं को जान से मारने की धमकियां मिल रही थी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कई बार जान से मारने की धमकी मिली थी. वहीँ अब उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी मिली. धमकी भरे कॉल के मामले में अलग-अलग जेलों में जांच की गई थी. जहाँ जांच के दौरान अलग-अलग जेलों से आरोपी कैदियों को गिरफ्तार किया गया था. उनके पास से मोबाईल फ़ोन भी बरामद किया गया था.

जेल में हो रही लापरवाही को लेकर जेल डीजी गोविंद गुप्ता ने शुक्रवार को अहम बैठक ली. बैठक के बाद देर शाम 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. सभी अलग-अलग तीन जिलों के जेल में तैनात थे. इसके साथ ही जयपुर सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक इन्द्र कुमार का ट्रांसफर किया गया है. उन्हें जिला कारागृह सीकर भेजा गया है.

जिन 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. उनमे जयपुर सेंट्रल जेल के पांच पुलिसकर्मी शामिल है. कारापाल भंवर सिंह, उप कारापाल रमेश चंद, मुख्य प्रहरी वीरेंद्र सिंह भाटी, प्रहरी चंद्रपाल और सुरेंद्र सिंह निलंबित किया गया है. जयपुर सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक इन्द्र कुमार का ट्रांसफर जिला कारागृह सीकर किया गया है. वहीं मामले के जांच के आदेश DIG जेल रेंज जयपुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बीकानेर जेल 4 पुलिस कर्मी सस्पेंड उप कारापाल जयसिंह, मुख्य प्रहरी विजय पाल, प्रहरी जगदीश प्रसाद और अनिल मीणा निलंबित किया गया है. इनका मुख्यालय सेंट्रल जेल श्रीगंगानगर तय किया गया है. जांच का जिम्मा झुंझुनूं जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह को सौंपा गया है.

जोधपुर सेंट्रल जेल के मामले में कारापाल रामचंद्र और मुख्य प्रहरी चैनदान चारण को निलंबित कर दिया गया है. दोनों अधिकारियों को मुख्यालय महानिदेशालय कारागार जयपुर भेजा गया है. दोनों अधिकारियों को मुख्यालय महानिदेशालय कारागार जयपुर में रखा गया है.

पूर्व विधायक के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत
जोधपुर।

राजस्थान के जोधपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिव के पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे निपुण राज सिंह की मौत हो गई। यह हादसा पाल रोड स्थित नहर चौराहे के पास हुआ, जहां कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची।

पुलिस के अनुसार, कार में निपुण राज सिंह (26) और उनके दोस्त पार्थ राठौड़ (25) सवार थे। वे चौपासनी की ओर जा रहे थे, तभी रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार के कारण कार नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर पार कर गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। चौपासनी थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने निपुण राज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पार्थ राठौड़ का समाचार लिखे जाने तक इलाज जारी है।

निपुण राज सिंह, पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे थे और जैसलमेर जिले के सत्तो गांव से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता बीजेपी के बाड़मेर जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर बीजेपी कार्यकर्ता और उनके समर्थक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

जिले में सड़क हादसा : एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक
पति-पत्नी व पुत्र सहित कर में 7 लोग सवार थे

सिरोही//

राजस्थान के सिरोही जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. सिरोही के आबूरोड में एक तेज रफ्तार कार और ट्रॉले की जबरदस्त टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. जबकि एक महिला की हालत गंभीर है.

जानकारी के मुताबिक़, हादसा नेशनल हाईवे 27 पर आबूरोड सदर थाना के किवरली के पास हुआ है. देर रात करीब तीन बजे अहमदाबाद से जालोर जा रही कार की ट्रॉले से टक्कर हो गई. टक्कर इतना तेज था कि तेज धमाका हुआ. इस हादसे में हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सड़क हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. सभी लोगों को वाहन से निकाला गया. हादसा इतना भयानक था कि सभी लोग बुरी तरह गाडी में फंस गए. जिसके लिए पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से ट्रॉले में फंसी कार को बाहर निकाला और फिर क्रेन से कार के दरवाजे तोड़कर शवों व घायलों को बाहर निकाला गया. चार मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आबूरोड अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ इलाज के दौरान दो की मौत गयी. एक की हालत अभी भी गंभीर है.

सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान नेशनल हाईवे पर मौजूद हेड कांस्टेबल विनोद ने घटना की आवाज सुनते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस व अधिकारियों को सूचना दी. दर्दनाक हादसे की सूचना पर माउंट आबू डीएसपी गोमाराम चौधरी, सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. और बचाव अभियान चलाया गया.

पुलिस के अनुसार, सभी जालोर के रहने वाले थे. जो कार में सवार होकर गुजरात के अहमदाबाद से जालोर जा रहे थे. कार में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें 6 की मौत हो गई. हादसे में नारायण प्रजापत (58) उनकी पत्नी पोशी देवी (55) और बेटे दुष्यंत (24) निवासी कुम्हारों, कार चालक कालूराम (40), यशराम (4) और जयदीप पुत्र पुखराज प्रजापत बास की मौत हो गई. जबकि दरिया देवी (35) पत्नी पुखराज की हालत गंभीर है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सिरोही रेफर कर दिया गया है.

जिले में सड़क हादसा : यात्रियों से भरी स्लीपर कोच बस पलटी
कोटा//

राजस्थान के कोटा जिले में 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाईवे 27 पर तेज रफ्तार से चल रही स्लीपर बस असंतुलित होकर पलट गई, जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह हादसा सिमलिया थाना क्षेत्र के पोलाईकलां गांव में गत्ता फैक्ट्री के पास हुआ. अहमदाबाद से भिंड मुरैना जा रही इस बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को नींद की झपकी लगने के कारण यह हादसा हुआ. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. अधिकांश यात्री गुजरात में मजदूरी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे.

सीमलिया थाना के ASI हरिराज सिंह ने बताया की घायलों को अस्पताल ले जाया गया, इलाज के बाद अधिकतर यात्रियों को डिस्चार्ज कर दिया, दो-तीन यात्री का इलाज जारी है. यात्रियों को दूसरी बस मंण बैठाकर रवाना किया है.

इससे पहले, गुरुवार को भी सिमलिया थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस खड़े ट्रेलर से टकराई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे. इन घटनाओं से सड़क सुरक्षा की गंभीर चिंता उत्पन्न होती है, प्रशासन को यात्री वाहनों की गति सीमा, चालक की नींद की स्थिति और वाहन की मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके.

BIG NEWS : शादी का खाना खाने से 400 लोग बीमार
स्कूल-आंगनबाड़ियों को बनाया अस्थायी अस्पताल

शिवपुरी //

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आयोजित भंडारा का खाना खाने से 200 लोग उल्टी-दस्त का शिकार हो गए. 50 बीमारों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल हालात काबू में हैं.

दरअसल, बीते शनिवार को गांव में भंडारा किया गया था और तीन गांव के लोगों ने भंडारे में खाना खाया. वहीं जो भोजन बच गया, उसे दूसरे दिन गांव के लोगों ने खाया और घर भी ले गए.

इस बासे खाने से देर रात 2 बजे के लगभग लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. सूचना पर से स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव पहुंच लोगों के इलाज में जुट गई हैं.

50 गंभीर मरीजों को इलाज के लिए करैरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा, दूसरे हल्के बीमार मरीजों को गांव के ही स्कूल और आंगनवाड़ियों में स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में रखा गया है.

वहीं, कुछ इसी तरह का मामला राजस्थान के उदयपुर से सामने आया है. यहां एक सामूहिक विवाह में भोजन के बाद 200 से ज्यादा से लोगों की तबीयत बिगड़ गई. एमबी अस्पताल में में कुल 57 मरीजों को भर्ती किया गया था, जहां लगातार उनकी हालत में सुधार है.

दरअसल, बसंत पंचमी के दिन मुखर्जी चौक पर तैलिक-साहू समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ था. दोपहर में भोजन के बाद कई लोगों को उल्टी-दस्त की दिक्कत होने लगी. इसके बाद बीमार लोगों की संख्या को देखते हुए उन्हें एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. समारोह में कलाकंद (मावा) खाने के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ी थी.

एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ आरएल सुमन ने बताया कि भर्ती हुए लोगों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है. प्राथमिक तौर पर मामला फ़ूड पॉइजनिंग का नजर आता है. एक बच्ची को पहले दिन आईसीयू में भर्ती किया था, अब नॉर्मल होने पर उसे वार्ड में शिफ्ट करवा दिया है. भर्ती हुए मरीजों में 95% मरीजों को एक-एक कर छुट्टी दी जा रही है. डॉक्टर्स की एक टीम फ़ूड पॉइजनिंग के ठीक मरीजों से भी फॉलोअप ले रही है.

स्कॉर्पियो-बोलेरो की टक्कर में 2 दोस्तों की मौत
राजस्थान के बाड़मेंर में हुए एक भीषण सड़क हादस में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। इस घटना बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त स्कॉर्पियो में सवार होकर बीती रात 11 बजे के करीब गांव जा रहे थे। इस दौरान शहर के लालानियों की ढाणी के पास बाईपास (रिंग रोड़) पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो के अचानक ब्रेक लगा दी। बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो पलट गई और दोनों दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।