शिक्षा एंव रोजगार - Khaskhabar News

उधार के भवन से भी बेदखल हुआ महाविद्यालय
आत्मानंद विद्यालय का होगा संचालन

कोरबा।
लगभग पांच वर्ष पूर्व बांकीमोंगरा क्षेत्र में उच्च शिक्षा का संचालन करने के उद्देश्य से महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई थी लेकिन संसाधन उपलब्ध नहीें होने की वजह से महाविद्यालय की शुरूआत एक पुराने स्कूल भवन में किया जा रहा था, लेकिन अब विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है, क्योंकि यहां पर वर्तमान में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन भी जर्जर हो गया है, ऐसे में इस स्कूल का संचालन उधार के भवन में चल रहे महाविद्यालय में होगा। इसके लिए बकायदा स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य ने ताला जड़कर कब्जा जमा लिया है। अब इस स्थिति में महाविद्यालय प्रबंधन बेदखल हो गया है। खासबात यह है कि यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का भविष्य भी अधर में लटका नजर आ रहा है। इस समस्या से निजात पाने उच्च शिक्षा विभाग व कलेक्टर को महाविद्यालय प्रबंधन ने पत्र लिखकर अवगत करा दिया है।
बांकीमोंगरा क्षेत्र में शासन ने महाविद्यालय संचालन की घोषणा तो वाहवाही लूटने के लिए कर दिया लेकिन पांच वर्ष के बाद भी संसाधन उपलब्ध नहीं कराया गया है। सबसे महत्वपूर्ण महाविद्यालय के लिए भवन का निर्माण प्रारंभ होना तो दूर इसका प्राक्कलन भी तैयार नहीं हुआ है। अभी तक उधार के भवन में इसका संचालन हो रहा था। लेकिन यहां से भी बेदखल कर दिया गया है। इसे लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य ने पत्र लिखा है कि महाविद्यालय का संचालन उच्च शिक्षा संचालनालय के आदेश के द्वारा 2020-21 से किया जा रहा है।
कॉलेज में बीए, बीएससी(बायो/गणित) और बीकॉम के छात्र हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोंगरा जिसे अब स्वामी आत्मानंद व पीएमश्री विद्यालय में परिवर्तित किया गया है। वहां प्रथम पाली में महाविद्यालय संचालित हो रहा था जहां निर्मित भवन के कमरे तो जर्जर और बरसात के कारण छत का प्लास्टर गिरने से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उन कक्षाओं में बैठाया जाने लगा है। जिन्हें महाविद्यालय के संचालन के लिए दिए गए थे। स्कूल के प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय को प्रदाय किए गए कमरे में स्कूल की कक्षाएं संचालित करवाई जा रही हैं। जिससे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, सहायक प्राध्यापक के लिए कमरा उपलब्ध ही नहीं है। जबकि महाविद्यालय के संचालन के लिए 12 कमरों की न्यूनतम आवश्यकता है।

महाविद्यालय पर संकट के बादल

उच्च शिक्षा विभाग वर्तमान में स्वयं सीएम विष्णु देव साय के पास है। अक्सर उच्च शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। प्रशासनिक कसावट और नियमित कार्यों को भी पूरा नहीं किया जाता। धरातल पर बेहद लापरवाही पूर्वक कार्य किया जाता है। मौजूदा मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्य ने हठधर्मिता दिखाते हुए स्कूल के कमरों में ताला जड़ दिया है। कॉलेज के प्राचार्य शिकायती पत्र कलेक्टर और आयुक्त को लिख रहे हैं।

संचालन में हो रही परेशानी

नवीन महाविद्यालय बांकीमोंगरा के प्रभारी प्राचार्य भुवनेश्वर सिंह कंवर ने बताया कि शासन के आदेश से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोंगरा में कॉलेज को संचालित करने की अनुमति मिली थी।  लेकिन इस वर्ष स्कूल के प्राचार्य डिंडोरे ने कॉलेज को आवंटित कमरे में स्कूल के छात्रों को बैठाना शुरू कर दिया है। स्कूल में कुछ कमरे जर्जर हैं। जिसके कारण स्कूल के प्राचार्य ने हमसे कहा है कि मैने केवल 2 साल के लिए कमरा कॉलेज को दिया था। अब इन कमरों में स्कूल के बच्चे ही बैठेंगे। ऐसी परिस्थितियों में कॉलेज के संचालन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

शैक्षणिक भ्रमण : “जिस शिक्षा में प्रयोग नहीं, वह अधूरी, और जिसमें अनुभव नहीं, वह खोखली है” - शिक्षाविद डॉ. संजय गुप्ता
“ज्ञान जब प्रयोग से जुड़ता है, तब जाकर बनता है श्रेष्ठ विद्यार्थी”:- डॉ संजय गुप्ता

सीपेट कोरबा के प्रयोगशालाओं में जाकर विद्यार्थियों ने देखा तकनीकी ज्ञान का वास्तविक स्वरूप

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु ले जाया गया सीपेट, विद्यार्थियों ने जाना पेट्रो रसायन इंजीनियरिंग के बारे में विस्तार से

सीपेट कोरबा शैक्षणिक संस्थान का भ्रमण कर प्रफुल्लित हुए इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के विद्यार्थी, प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाओं से वाकिफ हुए

हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली हर दूसरी वस्तु प्लास्टिक - फाइबर की , अतः क्षेत्र में करियर के अपार संभावनाएं हैं, इस बात में दो राय नहीं - डॉक्टर संजय गुप्ता

दीपका - कोरबा //
शैक्षणिक भ्रमण का विद्यालय में बहुत महत्व है। यह छात्रों को कक्षा से बाहर जाकर वास्तविक दुनिया से जुड़ने और विभिन्न विषयों को व्यावहारिक रूप से सीखने का अवसर प्रदान करता है। शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के ज्ञान, कौशल और दृष्टिकोण को विकसित करने में मदद करते हैं, जिससे उनकी समग्र शिक्षा में सुधार होता है। छात्र कक्षा में सीखी गई बातों को वास्तविक दुनिया में लागू करना सीखते हैं। उदाहरण के लिए, इतिहास के छात्र किसी ऐतिहासिक स्थल का दौरा करके उस समय के बारे में अधिक जान सकते हैं, या विज्ञान के छात्र किसी संग्रहालय या वैज्ञानिक संस्थान में जाकर वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझ सकते हैं। शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को विभिन्न प्रकार के कौशल विकसित करने में मदद करते हैं, जैसे कि समस्या-समाधान, टीम वर्क, संचार और आलोचनात्मक सोच।
शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को नए विषयों और क्षेत्रों में रुचि लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। यह छात्रों को भविष्य में अपने करियर और रुचियों के बारे में अधिक जानने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। छात्रों को अपने सहपाठियों और शिक्षकों के साथ मजबूत संबंध बनाने में मदद करते हैं। यह छात्रों को एक टीम के रूप में काम करने और एक-दूसरे का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को आजीवन यादें बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। ये यात्राएं छात्रों को नए दोस्त बनाने, अपने सहपाठियों के साथ संबंध बनाने और ऐसी यादें बनाने का अवसर प्रदान करती हैं जो जीवन भर उनके साथ रहेंगी। शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए एक मूल्यवान अनुभव हो सकता है, जो उनके सीखने, विकास और समग्र शिक्षा में सुधार कर सकता है।
इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के कक्षा  10 वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को सिपेट कोरबा शैक्षणिक भ्रमण हेतु ले जाया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ भौतिक विज्ञान शिक्षक श्री नरेंद्र कौशिक सर, श्री उत्कर्ष सर एवं  खेल प्रशिक्षिका सुश्री शिप्रा मैडम साथ में थीं। सभी विद्यार्थियों को सिपेट कोरबा में उपलब्ध सभी कोर्सों की जानकारी दी गई साथ ही पेट्रोल रसायन  इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों की प्रत्येक जिज्ञासाओं का समाधान डॉक्टर दिवेश मेश्राम एवं श्री रजनीश पांडे सर ने किया।सभी विद्यार्थियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से  सीपेट में कैरियर एवं संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दे गई। प्लास्टिक इंडस्ट्री का हमारे दैनिक जीवन में कितना योगदान है इसकी भी चर्चा विस्तार से की गई साथ ही  विभिन्न प्रकार के प्रैक्टिकल मॉड्यूल के भी जरिए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत करने का प्रयास किया गया। सभी विद्यार्थियों ने बारी - बारी से अपने मन में उठ रहे सवालों का जवाब पाया। सभी विद्यार्थियों को सिपेट कोरबा के संपूर्ण परिसर का भ्रमण करवाया गया और प्रत्येक ब्लॉक एवं उसके कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
डॉक्टर  दिवेश पांडेय ने कहा कि सिपेट (CIPET) का पूरा नाम सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान) है। यह एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है जो प्लास्टिक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और तकनीकी सहायता प्रदान करता है। सिपेट, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के तहत काम करता है। सिपेट की स्थापना 1968 में हुई थी और इसका मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक उद्योग के लिए कुशल जनशक्ति का विकास करना है। सिपेट देश भर में 40 से अधिक केंद्रों के साथ काम कर रहा है और विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण कार्यक्रम और अनुसंधान गतिविधियाँ प्रदान करता है।

श्री रजनीश पांडेय जी ने कहा कि CIPET (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) प्लास्टिक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए एक उत्कृष्ट संस्थान है। CIPET विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जैसे कि डिप्लोमा, स्नातक (बी.टेक), स्नातकोत्तर (एम.टेक) और पीएचडी, जो छात्रों को प्लास्टिक उद्योग में सफल होने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करते हैं। CIPET में अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में भी कई अवसर उपलब्ध हैं, जहां छात्र प्लास्टिक उद्योग में नवीनतम तकनीकों और प्रक्रियाओं पर काम कर सकते हैं।CIPET अपने छात्रों के लिए उत्कृष्ट प्लेसमेंट अवसर प्रदान करता है। CIPET के छात्रों को बहुराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा भर्ती किया जाता है, जो प्लास्टिक उद्योग में विभिन्न पदों पर काम करते हैं। आने वाले समय  में इस क्षेत्र में स्वर्णिम संभावनाएं हैं,इस बात मेंकोई दो राय नहीं है।
विद्यालय के हेड बॉय मास्टर अमन मोर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण वास्तव में हमारे पुस्तकीय ज्ञान और व्यवहारिक ज्ञान के सामंजस्य को मजबूती प्रदान करता है। हमने इस शैक्षणिक भ्रमण से बहुत कुछ सीखा ।हमने जाना कि सिपेट में भी अपार संभावनाएं हैं। आज प्रत्येक वस्तुएं हमें प्लास्टिक की ही बनी हुई दिखती हैं ,न सिर्फ हमारे किचन में बल्कि हमारे मोटरसाइकिल में भी अधिकांश पार्ट्स  हमें  प्लास्टिक ,फाइबर के ही नजर आते हैं। हमने सिपेट के पूरे शैक्षणिक परिसर का भ्रमण किया। यहां के स्टाफ ने भी हमारी हर शंकाओं का बहुत बारीकी से समाधान किया। हम उनका हृदय से धन्यवाद करते हैं।
प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि हमारे विद्यालय का यही उद्देश्य है कि हम विद्यार्थियों को पढ़ाई गई सभी बातों को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव भी कराएँ।हम समय-समय पर विद्यार्थियों को इस प्रकार के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थाओं का भ्रमण कराते ही रहते हैं ताकि वह अपने पुस्तकीय ज्ञान को अपने  दैनिक कार्य व्यवहार के साथ जोड़ सके। CIPET स्वयं में एक स्थापित संस्था है,आज प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। यदि गौर करें तो हमारे दैनिक उपयोग में आने वाले हर दूसरे वस्तु में हमें प्लास्टिक नजर आती है। प्लास्टिक इंडस्ट्री अर्थव्यवस्था में अग्रणी योगदान कर्ताओं में से एक है। यह रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। विद्यार्थियों को पढ़ी हुई बातों को अपने जीवन के साथ जोड़कर आगे बढ़ाना आवश्यक होता है, और यह शैक्षिक भ्रमण सिपेट कोरबा में इस बात को साबित करती है। यहां के सभी स्टाफ का भी भरपूर सहयोग मिला उनका भी हृदय से आभार।

प्रतिभा सम्मान समारोह : पद्मश्री फूलबासन यादव की मुख्य आतिथ्य में 40 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवा समिति का आयोजन

रायपुर।
छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवा समिति रायपुर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के उन 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है।
समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री श्रीमती फुलबासन बाई यादव थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. के. पी. यादव, कुलपति, मेट्स यूनिवर्सिटी रायपुर, डॉ. सुशीला यादव, प्राचार्य, विधि महाविद्यालय भिलाई, डॉ. जगदीश प्रसाद यादव, यादव समाज के इतिहासकार, गणेश गौसेवक एवं कई अन्य प्रतिष्ठित जन शामिल हुए।
कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। समारोह की अध्यक्षता सुरेश कुमार यादव (अध्यक्ष, छ.ग. यादव शासकीय सेवक संघ) ने की। सचिव प्रभाकरकांत यादव, वरिष्ठ मार्गदर्शक  नरेश यादव, डॉ. सुनील यादव (बिलासपुर व जांजगीर), जयंत यादव, रामनाथ यादव, सहोरिक यादव,  लखेश्वर यादव (डिप्टी कलेक्टर 2023), श्रीमती मीना यादव, जितेन्द्र बहादुर यादव,  करुणा शंकर यादव,  निरंजन यादव, माधव लाल यादव,  अलख राम यादव, राजेश यादव, शशिकांत यादव, श्रीमती ललिता यादव,  कमल यादव, देव यादव, श्रीमती प्रीति यादव समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि श्रीमती फूलबासन यादव ने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि कैसे एक समय में वे बकरियां चराया करती थीं और 5वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छूट गई थी। उन्होंने 2001 में 11 महिलाओं के साथ 'माँ बम्बलेश्वरी स्व-सहायता समूह' की शुरुआत की थी, जो अब 2 लाख से अधिक महिलाओं को जोड़कर 1400 स्वयं सहायता समूहों का वटवृक्ष बन चुका है। वे महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कुपोषण, नशा मुक्ति एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर लगातार काम कर रही हैं।
समारोह में छात्रों का सम्मान करते हुए कक्षा 12वीं में 97% अंक लाकर प्रदेश में चौथी रैंक हासिल करने वाले हिमेश कुमार यादव (ग्राम कसडोल, बलौदाबाजार) तथा कक्षा 10वीं में 99.17% अंक लाकर प्रदेश टॉपर बने नमन खुटिया (ग्राम गाला, पत्थलगांव) को विशेष सम्मान मिला।

इसके अतिरिक्त 12वीं में उत्कृष्ट छात्र-छात्राएं

कृतिका यादव (कोडतराई, रायगढ़) – 96%
धनेश्वरी यादव (मंदिर हसौद, रायपुर) – 96.40%
कीर्ति यादव (बीरगांव, रायपुर) – 96%
सुनयना यादव (कोहका, दुर्ग) – 89.40%
विद्या यादव (महरूम, राजनांदगांव) – 93.40%
खुशी यादव (अंजोरा, दुर्ग) – 90.20%
लखन यादव (पामगढ़, जांजगीर)
तिलेश्वरी यादव (परसादा, कुम्हारी, दुर्ग)

10वीं के छात्र-छात्राएं

टिपेश यादव (इंजको, पत्थलगांव) – 98.83%
कोमल यादव (पीलगी पुसौर, रायगढ़) – 98.33%
अंकित यादव (श्रद्धापाठ, जशपुर) – 98%
अनन्या यादव (शंकर नगर, कुनकुरी) – 94.40%
लक्ष्मी यादव (लुड़ेग, जशपुर) – 96.50%
डोलमणि नंदगवाल (मुड़ापार, लैलूंगा, रायगढ़) – 95.08%
पीयूष यादव (पेंडरी वार्डफनगर, बलरामपुर) – 92.66%
प्रगति यादव (धोबीपारा, चांपा, जांजगीर) – 96.40%
आकृति यादव (इंद्रावतीपुर, बलरामपुर) – 95.50%
भावेश यदु (तेलगा बेरला, बेमेतरा) – 96.33%
कुल 40 छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया।

अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित व्यक्ति

आई.पी. यादव (मुंगेली) – समाजसेवा
डी.सी. यादव (रतनपुर) – समाजसेवा
गिरीश यादव (बिलासपुर) – शिक्षा
श्रीमती दुर्गा यादव – खेल
सुश्री दीपा यादव – रोटी बैंक (नारी सशक्तिकरण)
प्रियंका यादव – शतरंज खिलाड़ी
ज्योति यादव – स्वयं सहायता समूह संचालन
डॉ. जगदीश यादव – इतिहास लेखन
नेहा यादव – अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

समारोह में युवा सदस्य अभिषेक यदु, एन.के. यादव, सागर यादव, नीलिमा यादव, ओंकार यादव, महेश यादव, विवेक यादव, जीतेन्द्र यादव सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि समाज के 10 लाख परिवारों में से प्रत्येक से मात्र 11 रुपये प्रतिमाह सहयोग लिया जाए तो हर महीने 1.10 करोड़ रुपये की राशि एकत्र की जा सकती है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं स्वावलंबन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम हो सकता है। कई मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई में मदद के लिए संगठन एवं पद्मश्री फूलबासन यादव द्वारा आर्थिक सहायता का भी आश्वासन दिया गया।
यह समारोह न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का मंच था, बल्कि समाज को संगठित होकर शिक्षा और सेवा के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल भी साबित हुआ।

शाला प्रवेशोत्सव : विद्यार्थियों का तिलक लगाकर शिक्षाविद प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने किया स्वागत, दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
विद्यार्थियों  की ऊर्जामयी निश्छल मुस्कान सहसा सबको करती है आकर्षित - डॉ. गुप्ता

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

दीपका - कोरबा //
बालक' को उसके उच्चतम स्तर तक विकसित करना,बच्चों को साक्षर बनाना और मानव संसाधन विकसित करना,मूल्यों, मानदंडों, विश्वासों और परंपराओं को प्राप्त करने में शिक्षार्थियों की मदद करना,अंत:क्रिया के माध्यम से शिक्षार्थियों में सामाजिक भूमिकाओं के बारे में अनौपचारिक संकेत देना प्रत्येक विद्यालय का कर्तव्य होता है।
विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए प्रवेश उत्सव मनाया जाता है ताकि नए विद्यार्थियों का स्वागत किया जा सके। नए विद्यार्थियों को प्रवेश उत्सव के दौरान, विद्यालय के नियमों, पाठ्यक्रम और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाती है।  प्रवेश उत्सव के दौरान, नए विद्यार्थियों को विद्यालय के वातावरण में ढलने में मदद मिलती है और वे अपने नए साथियों और शिक्षकों से परिचित हो पाते हैं।

प्रवेश उत्सव के दौरान, विद्यालय की संस्कृति और मूल्यों को प्रदर्शित किया जाता है और नए विद्यार्थियों को इनके बारे में जानकारी दी जाती है।
विद्यार्थियों को विद्यालय के लक्ष्यों और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी जाती है और उन्हें इनके प्रति प्रेरित किया जाता है। विद्यार्थियों के बीच संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।प्रवेश उत्सव के दौरान, नए विद्यार्थियों को अपने साथियों से मिलने का अवसर मिलता है और वे आपस में संबंध बना पाते हैं।

"नन्हें कदमों से जब बच्चे स्कूल की देहरी पर कदम रखते हैं, तो सिर्फ शिक्षा की शुरुआत नहीं होती, बल्कि एक नए युग की नींव रखी जाती है। विद्यार्थियों की मुस्कान ही विद्यालय की असली पहचानहै।"

इस दौरान, विद्यार्थियों के बीच मित्रता और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जाता है और उन्हें एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

उपरोक्त तथ्यों के मद्देनजर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में शाला प्रवेश उत्सव बड़ी शालीनता एवं अनुशासन के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने  विद्यालय के मुख्य द्वार से तिलक लगाकर स्वागत किया एवं  विद्यालय में प्रवेश दिलाया।सभी नवप्रवेशी एवं पूर्व प्रवेशित विद्यार्थियों को प्राचार्य महोदय ने  तिलक लगाया  तथा पुष्पों से स्वागत कर  विद्या की देवी  माँ सरस्वती की वंदना के साथ शाला प्रवेश कराया।

प्राचार्य महोदय ने सभी विद्यार्थियों  के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात विद्यालय में पुनः पदार्पण का एहसाह बहुत उम्दा होता है। हमें विद्यालय में बहुत सारे नए दोस्त,सहपाठी मिलते हैं।हम एक नई ऊर्जा के साथ अपने शैक्षणिक लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आगे बढ़ते हैं।हम पूरी तरह से मानसिक रूप से अध्ययन हेतु तैयार होते हैं।हमारे कंधों पर महज कोई बस्ता नहीं अपितु हमारे माता - पिता के  सपने और उम्मीदों के बोझ अर्थात जिम्मेदारी होती है जो हमें भटकने नहीं देती।हम सतत एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहते हैं।विद्यालय  एक परिवार जैसा होता है जहाँ हममें निरन्तर सामाजिक ,मानसिक,नैतिक, चारित्रिक,शारीरिक विकास होता रहता है।ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात विद्यालय के पट विद्यार्थियों को  अपना भविष्य साकार करने का मार्ग प्रशस्त करता है।बच्चों का बालमन और निश्छल मुस्कान सहसा ही सबका ध्यान आकर्षित करती है।विद्यार्थियों के आगमन से विद्यालय रूपी बगिया की फुलवारी विद्यार्थी रूपी पुष्पों  से गुलजार हो जाता है।

Education desk : फोन कवर बेचने वाला रोहित ने क्रैक किया NEET बनेगा डॉक्टर
जमशेदपुर //
सपने बड़े हों तो हालात नहीं रोक सकते। एक ऐसा लड़का, जो ठेला लगाकर मोबाइल कवर बेचता था, अपने मेहनत और हौसले की बदौलत नीट यूजी परीक्षा 2025 (NEET UG 2025) पास कर ली और अब डॉक्टर बनने की राह पर हैं। यह कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि संघर्ष और उम्मीद की भी मिसाल है। झारखंड के युवाओं के लिए रोहित एक प्रेरणा बन चुके हैं।
यह कहानी सोचने पर मजबूर कर देती है कुछ बड़ा करने वाले हर हाल में सफल हो ही जाते हैं। हम बात कर रहे हैं जमशेदपुर के रोहित कुमार की, जिन्होंने नीट यूजी में 549 अंकों के साथ कामयाबी पाई है। रोहित ने अपने तीसरे प्रयास में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्वालिफाई करके यह उपलब्धि हासिल की है। रोहित ने उन युवाओं के लिए उदाहरण पेश किया है, जो संसाधनों और समय की कमी का रोना रोता है। क्योंकि उन्होंने अपने भाई के साथ ठेला लगाकर मोबाइल कवर बेचते हुए नीट परीक्षा पास की है।
रोहित कुमार साकची सना कॉम्प्लेक्स के बाहर ठेला लगाकर मोबाइल कवर बेचते हैं। उनके संघर्ष से सफलता की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो गरीबी में पले-बढे, लेकिन बड़े सपने देखते हैं। रोहित ने नीट यूजी में 549 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया लेवल पर 12,484वीं रैंक हासिल की है। रोहित को इस रैंक के साथ झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा। उन्होंने तीसरे अटैम्प्ट में यह कामयाबी पाई है।

नशेड़ी प्रभारी प्राचार्य का वीडियो वायरल
कार्रवाई पर उठे सवाल

सारंगढ़ - बिलाईगढ़//
बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलौनीकला के प्रभारी प्राचार्य मनोहर टोप्पो का नशे में धुत होकर विद्यालय आने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। सोमवार को विभागीय जांच टीम ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की, जिसके बाद टोप्पो को पद से हटाकर व्याख्याता कुमार चौहान को नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त करने की तैयारी चल रही है।
वीडियो में प्राचार्य टोप्पो स्कूल परिसर में पेड़ के नीचे लेटे हुए दिखे और बातचीत के दौरान वे साफ तौर पर लड़खड़ाते हुए नजर आए। यह वीडियो 23 मई को सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए शिकायती ज्ञापन के साथ सामने आया था।
जांच टीम की पूछताछ में मनोहर टोप्पो ने नशे की हालत में स्कूल आने की बात स्वीकार की और माफीनामा प्रस्तुत कर भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने का आश्वासन दिया। हालांकि, यह भी सामने आया कि वे नशे की लत के शिकार हैं, जिससे यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या वे छात्रों को सही दिशा दे पाएंगे?
शिक्षा विभाग की जांच टीम की मौजूदगी में टोप्पो को हटाकर नया प्राचार्य नियुक्त करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या माफीनामा ही पर्याप्त है, या विभाग आगे कोई सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा?
इस पूरे घटनाक्रम ने शिक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़ेकर दिए हैं, खासकर तब जब शिक्षकों से छात्रों के लिए आदर्श बनने की अपेक्षा की जाती है।
अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि शिक्षा विभाग इसे ‘माफ कर देने लायक गलती’ मानता है या इसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करता है।

11 शिक्षक निलंबित
भभुआ//
बिहार के कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाली में शिक्षकों ने क्लास के दौरान स्कूल परिसर में ही चिकन पार्टी कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जांच के बाद 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल के समय में, परिसर के भीतर ही शिक्षक रसोइया से चिकन बनवा रहे हैं और पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। उसी वक्तस्कूल में पढ़ाई चलनी चाहिए थी, लेकिन शिक्षक मस्ती में मशगूल थे।
वीडियो के वायरल होते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडेय ने जांच के आदेश दिए। रामपुर की बीडीओ दृष्टि पाठक के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। जांच में पुष्टि हुई कि क्लास के दौरान ही स्कूल परिसर में पार्टी की गई थी और सभी आरोपी शिक्षक दोषी पाए गए।
मामले में कार्रवाई करते हुए 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें झाली विद्यालय के 10 शिक्षक और पांडेयपुर विद्यालय के 1 शिक्षक शामिल हैं। निलंबन अवधि में सभी शिक्षकों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में उपस्थिति देने का निर्देश दिया गया है।
जिन शिक्षकों को निलंबित किया गया है उनमे उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाली के 10 शिक्षक और मध्य विद्यालय पांडेयपुर के एक शिक्षक शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, रसीदा खातून, शालिनी कुमारी, बृजेश कुमार यादव, अरुण कुमार सिंह, इकबाल अहमद, उर्मिला कुमारी, साहबान खान, रिशु सिंह, सरफराज राइन, जयराम राम (सभी उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाली से) और विजय पासवान (प्राथमिक विद्यालय पांडेयपुर से)। को निलंबित किया गया है।
शिक्षा विभाग ने सख्त संदेश दिया है कि स्कूल समय में किसी भी प्रकार की गैर-शैक्षणिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वृक्षारोपण जीवन का उत्सव है, इसे अपनाना हम सभी का कर्तव्य है– डॉ. संजय गुप्ता
विश्व पर्यावरण दिवस के समापन समारोह पर एसईसीएल गेवरा के साल नर्सरी  लक्ष्मण नगर में आयोजित विशेष समारोह  में सम्मानित हुए आईपीएस दीपका के विद्यार्थी

आईपीएस के विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का संदेश

आईपीएस दीपका के विद्यार्थियों ने बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम पर बनाए  आकर्षक एवं प्रेरक स्लोगन तथा पोस्टर साथ ही  लिखे प्रेरणादायी निबंध

दीपका-कोरबा //
पर्यावरण शब्द का निर्माण दो शब्दों परि और आवरण से मिलकर बना है, जिसमें परि का मतलब है हमारे आसपास अर्थात जो हमारे चारों ओर है, और आवरण‘ अर्थात जो हमे चारों ओर से घेरे हुए है । पर्यावरण उन सभी भौतिक, रासयनिक एवं जैविक कारकों की कुल इकाई है जो किसी जीवधारी अथवा पारितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं तथा उनके रूप, जीवन और जीविका को तय करते हैं ।
विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित स्वस्थ्य और सुनिश्चित बनाने के लिए नई और प्रभावी योजनाओं को लागू करने के द्वारा पर्यावरणीय मुद्दों को सुलझाने के लिए मनाया जाता है । इसकी घोषणा 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा पर्यावरण पर विशेष सम्मेलन ‘‘स्टॉकहोम मानव पर्यावरण सम्मेलन‘‘ के उद्घाटन पर हुई थी । यह पूरे संसार के लोगों के बीच पर्यावरण के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ ही पृथ्वी पर साफ और सुंदर पर्यावरण के संदर्भ में सक्रिय गतिविधियों के लिए लोगों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है । विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण संबंधी समस्याओं पर ध्यान केन्द्रित करने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाकर उसकी सुरक्षा और संरक्षण हेतु किया जाने वाला एक सकारात्मक प्रयास है ।पर्यावरणीय समस्याएँ जैसे प्रदूषण जलवायु परिवर्तन इत्यादि मनुष्य को अपनी जीवनशैली के बारे में पुनर्विचार के लिए प्रेरित कर रही हैं और पर्यावरण संरक्षण और प्रबंधन की आवश्यकता महत्वपूर्ण है ।
दीपका स्थित इंडस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के साल नर्सरी लक्ष्मण नगर में आयोजित समारोह में स्लोगन,निबंध एवं ड्राइंग  के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया ।  इस समारोह में इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया । इन प्रतियोगिताओं में क्रमशः पोस्टर मेंकिंग, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतियोगिताओं का विषय बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन एवं पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण था ।
इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के प्रति अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया । इसी तारतम्य में एसईसीएल गेवरा के द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में आईपीएस दीपका के विद्यार्थियों क्रमशः निशा कंवर,अन्वी सिंह,संगम सिहाग,निधि वर्मा, विरिका प्रिया,आरव पंडित,तानिया यादव इत्यादि को एसईसीएल गेवरा के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति आईपीएस दीपका के द्वारा किये गये प्रयास की सराहना की गई ।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता जी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा का दायित्व हम सबका है यदि हमें भावी पीढ़ी को सुरक्षित सम्पन्न व निरोगी देखना है तो पर्यावरण सुरक्षा के प्र्र्रति हमें आज ही गंभीर होना पड़ेगा नहीं तो आज जिस कदर इंसान विकास की होड़ में निरंतर पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहा है इसका दूरगामी परिणाम भुगतना पड़ेगा । हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उसकी सुरक्षा और संरक्षण को सुनिश्चित करना चाहिए एवं विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों जैसे- जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, थल प्रदूषण इत्यादि प्रदूषणों को जनजागरूकता के माध्यम से नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए ।

Breaking युक्तियुक्तकरण: विसंगतियों पर बवाल
स्वामी आत्मानंद स्कूल की सूची विवादित

दोहरे मापदंड का आरोप

जांजगीर चांपा//

युक्तियुक्तकरण पर घमासान मचा हुआ है । इस बीच आत्मानंद विद्यालयों के कुछ प्रभाव शाली व्याख्याताओ को अतिशेष की सूची से बाहर रखने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं । जिसमें जाँच की आवश्यकता है । आरोप लग रहे हैं कि स्वामी आत्मानंद उमावि क्र1 एवं 2, सेंजेस नवागढ़, सेजेस अकललरा,सेजेस बलौदा में रसूखदारों को बचाने का खेल शुरू हो गया है । सूत्रों का कहना है कि जानबूझ इन्हें अतिशेष से बाहर रखने का ताना बाना बुना जा रहा है । विदित हो कि बिलासपुर डीईओ ने साफ़ तौर पर आदेश जारी किया है कि छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय विद्यालयों एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है।

युक्तियुक्तकरण के अन्तर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों हिन्दी माध्यम शाखा में प्रतिनियुक्ति में कार्यरत कर्मचारियो,सहमति देने वाले किन्तु प्रतिनियुक्ति आदेश जारी नहीं होने के कारण प्रतिनियुक्ति पर नहीं एवं प्रतिनियुक्ति हेतु असहमत (प्रतिनियुक्ति हेतु सहमति नहीं देने वाले) कर्मचारी/शिक्षकों की जानकारी संलग्न प्रपत्र में सेजेस शाखा में प्रस्तुत करने

प्रतिनियुक्ति में असहमति देने वाले कर्मचारियों की जानकारी परीक्षण करकें देने कहा है, जिससे उन्हे विद्यालय में अतिशेष मानते हुए युक्तियुक्तकरण में सम्मिलित किया जाए दूसरी और जांजगीर चांपा जिले में सेजेस के उक्त शालाओ में चालाकी पूर्वक ऐसे शिक्षकों को अतिशेष नहीं माना जा रहा है जो पूर्णत अनुचित है । उधर स्वामी आत्मानंद खिसोरा ने असहमति जताने वाले व्याख्याताओं के जाने से अध्ययन व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही है ।

शिक्षक साझा मंच ने बहिष्कार की चेतावनी दी

शिक्षा विभाग में युक्तियुक्त करण पर बवाल मचा हुआ है इस बीच अतिशेष शिक्षकों की सूची के साथ 2 जून को फरमान जारी कर दिया गया एवं 4 जून की तिथि काउंसलिंग के लिए निर्धारित की गई है । इसके साथ ही अफ़रातफ़री मच गई । विदित हो कि 2008 के सेटअप के अनुसार युक्तियुक्त करण न होने से नाराज शिक्षकों के साझा मंच ने न केवल काउंसिलिंग के बहिष्कार की चेतावनी दी है बल्कि जारी सूची को विसंगतियों से पूर्ण बताया है ।

हिरासत में लिए गए 50 बेरोजगार शिक्षक
सचिवालय की तरफ कर रहे थे कूच

मामला – स्थायी नियुक्ति की कर रहे मांग

कोलकाता//

पश्चिम बंगाल के सचिवालय नबन्ना की ओर मार्च करते समय करीब 50 बेरोजगार शिक्षकों को दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने हिरासत में लिया। ये शिक्षक ‘डिजर्विंग टीचर्स राइट्स फोरम’ के बैनर तल प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी शिक्षक स्थायी नियुक्ति की मांग और राज्य सरकार की ओर से दोबारा परीक्षा देने के निर्देश का विरोध कर रहे हैं।

शिक्षकों ने सियालदह स्टेशन और एस्प्लेनेड (दोनों जगहें करीब 2 किमी दूर) से मार्च शुरू करने की कोशिश की, लेकिन वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। फोरम के एक सदस्य ने कहा, हमें शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मार्च करने की अनुमति नहीं दी गई। हम सिर्फ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने और अपनी स्थिति व मांगों को उनके सामने रखने की कोशिश कर रहे थे।

प्रतीकात्मक विरोध में कुछ प्रदर्शनकारियों ने शर्ट उतार दीं। मध्य कोलकाता की उपायुक्त इंदिरा मुखर्जी ने बताया कि करीब 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, क्योंकि वे यातायात बाधित करने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, पुलिसकर्मी होने के नाते हम उनकी मांगों या आंदोलन पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। लेकिन हमें ऐसी सूचनाएं मिली थीं कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में आईडी चेक की। यहां तक कि सार्वजनिक बसों में चढ़कर छिपे हुए प्रदर्शनकारियों की तलाश की। फोरम ने पहले ही घोषणा की थी कि वे सियालदह से नबन्ना तक मार्च करेंगे। कुछ सदस्य शर्ट उतारकर मार्च में शामिल होने वाले थे, ताकि यह जताया जा सके कि वे बिना दोबारा परीक्षा दिए तुरंत बहाली की मांग को लेकर कितने गंभीर हैं।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षक पिछले 22 दिनों से पश्चिम बंगाल शिक्षा विभाग के मुख्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनका यह आंदोलन सुप्रीम कोर्ट के 3 अप्रैल के फैसले के बाद शुरू हुआ है, जिसमें 2016 की एसएससी भर्ती के तहत हुई 25,753 शिक्षण और गैर-शिक्षण नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया था। कोर्ट ने इस प्रक्रिया में व्यापक अनियमितताओं की बात कही थी।

8 शिक्षक बर्खास्त, फर्जी दस्तावेजों से हुए थे भर्ती
एक बर्खास्त शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीईटी व निवास प्रमाण-पत्र पाए गए फर्जी

मामला दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में जारी किए गए थे 637 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले आठ सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया गया है। दूसरी तरफ श्रावस्ती में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती हुए एक बर्खास्त शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले में 30 दिसंबर 2023 और 7 जनवरी 2024 को 637 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। दस्तावेज सत्यापन के दौरान आठ अभ्यर्थियों की डिग्री और निवास प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। बीएसए अतुल कुमार तिवारी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द की गई, उन्हें विभिन्न प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में तैनात किया गया था।

इनमें संजय कुमार (प्रा. वि. मुंगरौल मुजेहना), भारत रत्न सोनी (प्रा. वि. नरायनपुर साल करनैलगंज), हर्ष सिंह (कंपोजिट वि. बनकटी), अर्जुन सिंह (मुजेहना), रमाकांत श्रीवास्तव (प्रा. वि. कधरा इटियाथोक), अरुण कुमार सागर (कंपोजिट वि. लोहंगपुर डीह परसपुर) शामिल हैं। वहीं संतोष कुमार और अखिलराज आनंद ने नियुक्ति पत्र लेने के बाद कार्यभार ग्रहण ही नहीं किया।

टीईटी सर्टिफिकेट व निवास प्रमाणपत्र पाए गए फर्जी

इन सहायक अध्यापकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जिसमें टीईटी सर्टिफिकेट और निवास प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। आरोपियों को तीन बार नोटिस भेजे जाने पर भी किसी ने अपना पक्ष नहीं रखा। बीएसए के मुताबिक फर्जी दस्तावेजों में एक ने मऊ, एक ने आजमगढ़ और छह ने आगरा के पते का इस्तेमाल किया था, जो पुलिस सत्यापन में गलत पाए गए। इसके बाद सभी के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की गई है।

श्रावस्ती में 2010 में हुई भर्ती, प्रधानाध्यापक बनने के बाद खुलासा

श्रावस्ती जिले की मल्हीपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कला से बर्खास्त फर्जी शिक्षक अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अरुण ने फर्जी टीईटी और जाति प्रमाण पत्र के आधार पर 2010 में सहायक शिक्षक पद पर नौकरी पाई थी और बाद में प्रधानाध्यापक बन गया। अभिलेख सत्यापन में फर्जीवाड़ा उजागर होने पर उसे गत वर्ष 6 दिसंबर को बर्खास्त कर दिया गया था। गत जनवरी माह में खंड शिक्षाधिकारी जमुनहा की ओर से केस दर्ज कराए जाने के बाद से अरुण फरार था। पुलिस ने उसे मधवापुर पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जिले के 12 स्काउट-गाइड को मिला राज्य पुरस्कार
अलंकरण समारोह में शामिल होगा तीन सदस्यीय दल

राजभवन में होंगे सम्मानित

जांजगीर चांपा//

भारत स्काउट एवं गाईड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण एवं अलंकरण समारोह वर्ष 2023-24 व 2024-25 में जिले का तीन सदस्यीय दल शामिल होगा। यह समारोह राजभवन के दरबार हाल में 26 मई को आयोजित होगा। जिसमे शामिल होने जिले का दल 25 मई को रवाना होगा।

बताते चलें कि राज्य अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर व राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में पूरे छत्तीसगढ़ से 105 स्काउट्स-गाइड्स, रोवर-रेंजर व प्रभारी इसमे शामिल होंगे। राज्य उपाध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार,जिला मुख्य आयुक्त हितेश यादव, जिला आयुक्त ए.के. भारद्वाज के मार्गदर्शन में जिले का दल इसमे शामिल होगा। जिसका नेतृत्व जिला सचिव दीपक कुमार यादव करेंगे। जिनके साथ गाइड सेक्सन से कु. पल्लवी कश्यप शासकीय उमावि अमोरा, विखं अकलतरा एवं स्काउट सेक्सन से साहिल कुमार यादव भगत सिंह स्काउट दल शासकीय उमावि खोखरा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला संगठन आयुक्त डॉ. सुरेन्द्र कुमार सोनी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट पूरनलाल पटेल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड डॉ. धनमत महंत, ट्रेनिंग काउंसलर संजय कुमार यादव, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रेमलता साहू।

दो सत्रों में इन्हें मिला राज्य पुरस्कार

जिले से उक्त दो सत्रों में भगत सिंह दल शा कन्या उमावि खोखरा के अरूण कुमार बरेठ, साहिल कुमार यादव, चेतन देवांगन, सुभाषदल शासकीय महामाया उमावि पामगढ़ के समीर कुमार, दीपक मधुकर, शासकीय उमावि अमोरा के प्रिंस निर्मलकर, प्रशांत साहू, नवीन यादव, कु. संध्या पोर्ते, कु. पल्लवी कश्यप, कु. ज्योति निर्मलकर, रानी दुर्गावती रेंजर दल की कु. मेघा पटेल राज्यपाल प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं। इनमे से चयनित उक्त दो छात्र-छात्रा इसमे शामिल होंगे।

डीओसी स्का डॉ सुरेन्द्र कुमार सोनी, संयुक्त सचिव श्रीमति प्रेमलता साहू, डीटीसी पूरनलाल पटेल, डॉ धनमत महंत, सहायक सचिव अनिल कुमार सिदार सहित वरिष्ठ सदस्य पूर्व जिला सचिव सुरेन्द्र राठौर, परमेश्वर स्वर्णकार, पूर्व जिला मुख्य आयुक्त जितेन्द्र कुमार तिवारी, पूर्व डीओसी एम.एल. कौशिक, रन श्रीमती अरूणा व्यास मिरी, श्रीमती रव सुमनलता यादव, अनुभव तिवारी,कु. श्वेता जायसवाल ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।