उत्तराखंड - Khaskhabar News

40 IAS अफसर अपनी प्रथम तैनाती के कार्यक्षेत्र को लेंगे गोद
मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप इन अधिकारियों को प्रथम कार्यक्षेत्र में करना है काम

देहरादून//

प्रदेश के 40 वरिष्ठ आईएएस अफसर अपनी प्रथम नियुक्ति स्थल को गोद लेंगे। वहां अब तक हुए बदलावों को देखते हुए विकास का नया आयाम स्थापित करेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को इस संबंध में सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिवों को आदेश जारी कर दिया।

जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8700 या इससे अधिक ग्रेड-पे के अधिकारियों को अपने प्रथम नियुक्ति के कार्य क्षेत्र (विकासखंड, तहसील या जिला मुख्यालय) को गोद लेना होगा। एक ही जगह दो अधिकारियों की प्रथम तैनाती होने पर उनमें से एक अपनी दूसरी तैनाती का कार्यक्षेत्र देखेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपेक्षा के अनुरूप इन अधिकारियों को प्रथम कार्यक्षेत्र में काम करना है।

उन्हें प्रथम नियुक्ति के कार्यक्षेत्र में उस वक्त से अब तक हुए बदलावों पर टिप्पणी देनी होगी। कार्यक्षेत्र में सीएसआर या अन्य संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए सामाजिक व आर्थिक विकास में योगदान की स्थिति में सुधार करना होगा। उस क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ, सिविल सोसायटी और स्थानी जनों से सहयोग लेना होगा। विभिन्न संसाधनों जिसमें जिला योजना, राज्य सेक्टर, वित्त आयोग आदि से मिलने वाली धनराशि के सही उपयोग की कार्ययोजना तैयार करनी होगी। सभी अफसरों की प्रथम, द्वितीय व तृतीय तैनाती की सूची भी उनके नाम के साथ जारी की गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष गिरफ्तार, जाने क्या है मामला
मामला अवैध खनन की शिकायत का

उत्तरकाशी (उत्तराखंड )//

उत्तरकाशी जिले में अवैध खनन को लेकर माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. पुलिस की शह पर खनन माफिया खुलेआम दबंगई दिखा रहे हैं, और जब कोई उनके खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसकी जान पर बन आती है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला मंगलवार शाम बड़कोट थाना क्षेत्र में सामने आया, जब अवैध खनन की शिकायत करने वाले दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला किया गया. इस मामले में पुलिस ने नगर पालिका बड़कोट के अध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मंगलवार शाम प्रवीण सिंह रावत, निवासी ग्राम कंनसेरू, और विनोद रावत देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे. रास्ते में नौगांव से राजगड्डी मोटर मार्ग पर जट्टा पलेठा क्षेत्र में उन्होंने नदी में अवैध खनन होते देखा. उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी.

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और प्रवीण सिंह व उनके साथी से खनन स्थल तक चलने को कहा. जैसे ही वे वहां पहुंचे, खनन में लिप्त लोग मौके से फरार हो गए. इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और अंकित रमोला वहां पहुंचे और शिकायतकर्ताओं से बहस करने लगे. माहौल गरमाने पर प्रवीण सिंह और उनके साथी झगड़े से बचने के लिए बड़कोट की ओर निकल गए

जैसे ही प्रवीण सिंह और उनके साथी बड़कोट के लिए रवाना हुए, विनोद डोभाल और अंकित रमोला ने अपनी स्कॉर्पियो (नंबर UK10A0008) से उनका पीछा करना शुरू कर दिया. प्रवीण सिंह को खतरे का अंदेशा हुआ, तो उन्होंने पुलिस को दोबारा सूचना दी.

पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

मामला तब और गंभीर हो गया जब पौण्टी पुल के पास तहसीलदार की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए स्कॉर्पियो कार ने प्रवीण सिंह की गाड़ी को टक्कर मार दी. इस हमले में वाहन खाई में गिरने से बाल-बाल बचा, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घेराबंदी कर कुछ ही घंटों में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 109 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. खनन माफियाओं की इस दुस्साहसिक हरकत से स्थानीय लोग भयभीत हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पुरोला में पीएसी की तैनाती कर दी है, ताकि किसी भी संभावित हिंसा को रोका जा सके.