जिले के 12 स्काउट-गाइड को मिला राज्य पुरस्कार

जिले के 12 स्काउट-गाइड को मिला राज्य पुरस्कार

अलंकरण समारोह में शामिल होगा तीन सदस्यीय दल राजभवन में होंगे सम्मानित जांजगीर चांपा// भारत स्काउट एवं गाईड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण एवं अलंकरण समारोह वर्ष 2023-24 व 2024-25 में जिले का तीन सदस्यीय दल शामिल होगा। यह समारोह राजभवन के दरबार हाल में 26 मई को आयोजित होगा। […]

अलंकरण समारोह में शामिल होगा तीन सदस्यीय दल

राजभवन में होंगे सम्मानित

जांजगीर चांपा//
भारत स्काउट एवं गाईड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण एवं अलंकरण समारोह वर्ष 2023-24 व 2024-25 में जिले का तीन सदस्यीय दल शामिल होगा। यह समारोह राजभवन के दरबार हाल में 26 मई को आयोजित होगा। जिसमे शामिल होने जिले का दल 25 मई को रवाना होगा।
बताते चलें कि राज्य अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर व राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में पूरे छत्तीसगढ़ से 105 स्काउट्स-गाइड्स, रोवर-रेंजर व प्रभारी इसमे शामिल होंगे। राज्य उपाध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार,जिला मुख्य आयुक्त हितेश यादव, जिला आयुक्त ए.के. भारद्वाज के मार्गदर्शन में जिले का दल इसमे शामिल होगा। जिसका नेतृत्व जिला सचिव दीपक कुमार यादव करेंगे। जिनके साथ गाइड सेक्सन से कु. पल्लवी कश्यप शासकीय उमावि अमोरा, विखं अकलतरा एवं स्काउट सेक्सन से साहिल कुमार यादव भगत सिंह स्काउट दल शासकीय उमावि खोखरा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला संगठन आयुक्त डॉ. सुरेन्द्र कुमार सोनी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट पूरनलाल पटेल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड डॉ. धनमत महंत, ट्रेनिंग काउंसलर संजय कुमार यादव, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रेमलता साहू।

दो सत्रों में इन्हें मिला राज्य पुरस्कार

जिले से उक्त दो सत्रों में भगत सिंह दल शा कन्या उमावि खोखरा के अरूण कुमार बरेठ, साहिल कुमार यादव, चेतन देवांगन, सुभाषदल शासकीय महामाया उमावि पामगढ़ के समीर कुमार, दीपक मधुकर, शासकीय उमावि अमोरा के प्रिंस निर्मलकर, प्रशांत साहू, नवीन यादव, कु. संध्या पोर्ते, कु. पल्लवी कश्यप, कु. ज्योति निर्मलकर, रानी दुर्गावती रेंजर दल की कु. मेघा पटेल राज्यपाल प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं। इनमे से चयनित उक्त दो छात्र-छात्रा इसमे शामिल होंगे।
डीओसी स्का डॉ सुरेन्द्र कुमार सोनी, संयुक्त सचिव श्रीमति प्रेमलता साहू, डीटीसी पूरनलाल पटेल, डॉ धनमत महंत, सहायक सचिव अनिल कुमार सिदार सहित वरिष्ठ सदस्य पूर्व जिला सचिव सुरेन्द्र राठौर, परमेश्वर स्वर्णकार, पूर्व जिला मुख्य आयुक्त जितेन्द्र कुमार तिवारी, पूर्व डीओसी एम.एल. कौशिक, रन श्रीमती अरूणा व्यास मिरी, श्रीमती रव सुमनलता यादव, अनुभव तिवारी,कु. श्वेता जायसवाल ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group
Tags:

About The Author

Latest News