मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, हथियार व नक्सल सामग्री बरामद…

मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, हथियार व नक्सल सामग्री बरामद…

कांकेर । जिले के छोटे बेठिया के जंगलों में मंगलवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। गस्त के दौरान उसका शव, हथियार और नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बिनागुंडा थाना क्षेत्र के जंगलों में कांकेर डीआरजी, […]

कांकेर । जिले के छोटे बेठिया के जंगलों में मंगलवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। गस्त के दौरान उसका शव, हथियार और नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिनागुंडा थाना क्षेत्र के जंगलों में कांकेर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और बीएसएफ की 30वीं-94वीं वाहिनी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने डीआरजी जवानों पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ स्थल से सर्चिंग के दौरान जवानों को एक महिला नक्सली का शव मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन वो नक्सली PLGA कंपनी नंबर-5 की सदस्य बताई जा रही है। वहीं इसके अलावा, घटना स्थल से 1 नग 303 रायफल, 1 नग 315 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। यह मुठभेड़ बिनागुंडा से 12 किलोमीटर दूर नक्सलियों के मांद वाले इलाके में हुई है। इस माड़ इलाके में नक्सलियों की कंपनी नंबर-5 काफी सक्रिय है। इसी कंपनी नंबर 5 के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप