ढाई करोड़ की ऑनलाइन ठगी में संलिप्त एक आरोपी गिरफ्तार
16 राज्यों में दर्ज हैं 56 मुकदमे
पुलिस ने करीब ढाई करोड़ की ऑनलाइन ठगी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कवर्धा पुलिस ने सायबर ठगी के जाल को तोड़ते हुए की कार्रवाई
आरोपी नामदेव साहू जिले के सिंघनपुरी गांव के निवासी है
कवर्धा//
जिले में सायबर ठगी के जाल को तोड़ते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब ढाई करोड़ की ऑनलाइन ठगी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नामदेव साहू जिले के सिंघनपुरी गांव के निवासी है जो सायबर ठग गिरोह के लिए अपने बैंक खाता को किराए पर देता था और इसके बदले में उसे ठगों से 10 फीसदी का कमीशन मिलता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी नामदेव साहू के नाम पर ICICI बैंक में एक करेंट अकाउंट है, जिसमें अभी भी 70 लाख से अधिक की रकम जमा है। हालांकि पुलिस ने उस अकाउंट को होल्ड कर दिया है, जिससे आरोपी उस पैसे को निकाल न सके। इस ठगी के पीछे असली मास्टरमाइंड सत्या दुबे है, जो फिलहाल फरार है। सत्या दुबे लोहारा थाना क्षेत्र के कुरुआ गांव का निवासी है पुलिस उसकी तलाश में है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ देशभर के 16 राज्यों में कुल 56 मुकदमे दर्ज हैं,जो विभिन्न फर्जी वेबसाइट्स और फिशिंग लिंक के ज़रिए आम नागरिकों को ऑनलाइन झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी को अभी रिमांड में लिया गया है और पूछताछ में ठगी का यह राशि अरबों रुपयों तक हो सकती है।
About The Author
