Drishyam 3 Trailer Out: अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब इस इतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने ‘दृश्यम 3’ यानी ‘दृश्यम- द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर सामने आने के बाद साफ है कि इस बार विजय सलगांवकर और उसके परिवार के लिए मुश्किलें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ने वाली हैं.
‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर में क्या दिखाया गया है?
Drishyam 3 Trailer Out: फिल्म के प्रोडक्शन हाउस स्टार स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ‘दृश्यम- द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर शेयर किया है. करीब 2 मिनट 49 सेकेंड के इस ट्रेलर में एक बार फिर सस्पेंस, थ्रिल और परिवार को बचाने को देखने को मिलती है.ट्रेलर में विजय सलगांवकर का परिवार एक नई परेशानी में फंसता नजर आ रहा है. इस बार उनके सामने सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि क्राइम ब्रांच ऑफिसर के रूप में जयदीप अहलावत और एक फेमस वकील के किरदार में प्रकाश राज भी दिखाई दे रहे हैं. दोनों की एंट्री कहानी में नया मोड़ लेकर आती है.
Har drishya ek sawaal. Har raaz ek jawaab. Kaun hoga kispe bhaari? The ultimate end begins now. https://t.co/I4EFX0otXT#DrishyamTheConclusion TRAILER OUT NOW.
In cinemas 2nd October. #DrishyamDay #2ndOct pic.twitter.com/1PqTkSrshc
— Star Studio18 (@starstudio18_) September 9, 2026
वहीं सैम की मां का किरदार निभा रहीं तब्बू के लिए अब मामला सिर्फ न्याय तक सीमित नहीं है. वह अब बदला लेना चाहती हैं. ऐसे में विजय और उसके परिवार के लिए हालात और भी मुश्किल होते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर से यह भी संकेत मिलता है कि इस बार विजय सिर्फ अपने दिमग के भरसे नहीं है. उसे लगता है कि परिवार को बचाने में इस बार किस्मत भी उका साथ देगी. यही वजह है कि फिल्म की कहानी को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
Drishyam 3 Trailer Out: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट पहले ही घोषित की जा चुकी है. यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के पिछले दोनों पार्ट को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था. ऐसे में तीसरे पार्ट से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं.



