न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर हजारों लोगों ने किया योग

देश से लेकर विदेश तक 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह देखा जा रहा है। अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी योग को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखते बन रहा है। यहां हजारों योग प्रेमी जमा हुए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां पूरे दिन कार्यक्रम चलने […]

देश से लेकर विदेश तक 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह देखा जा रहा है। अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी योग को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखते बन रहा है। यहां हजारों योग प्रेमी जमा हुए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां पूरे दिन कार्यक्रम चलने वाले हैं।

Korba Hospital Ad
हर साल 21 जून को लोग योग का अभ्यास करने के लिए उत्सुक होते हैं। ऐसे में न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने टाइम्स स्क्वायर के साथ एक साझेदारी की। इस साझेदारी के साथ ही गुरुवार को टाइम्स स्क्वायर पर विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया।

भीषण गर्मी के बीच उत्साह

हालांकि, न्यूयॉर्क में भीषण गर्मी पड़ रही है, इसके लिए चेतावनी भी जारी की गई है। दिन के समय यहां का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इतनी प्रचंड गर्मी के बावजूद योग के प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। सभी राज्यों और क्षेत्रों से लोग सुबह-सुबह ही यहां पहुंच गए और योग करने के लिए मैट बिछा लिए। 

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News