UP Crime News - Khaskhabar News

सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
लखनऊ //
यूपी की राजधानी लखनऊ में सेक्‍स रैकेट की सरगना उज्‍बेकिस्‍तान की लोला कायुमोवा (49) ने अपनी उम्र और पहचान छिपाने के लिए सात प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। उसने 49 की उम्र में 29 साल की दिखने के लिए ये सर्जरी कराई। इसकी वजह से उसे एनआरआई सोशलाइट के रूप में रैकेट चलाने में मदद मिली। उसने चेहरे, होंठों, अंडरआर्म्स और यहां तक कि प्राइवेट पार्ट की भी सर्जरी कराई। लखनऊ के ही एक सर्जन ने ये सर्जरी की जो इस मामले में आरोपी भी है।
पुलिस ने बताया कि कि लोला, एक अन्य आरोपी त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा और सर्जन फरार हैं। लोला एक आकर्षक, संपन्न महिला की छवि से मेल खाने के लिए खुद को युवा बनाए रखना चाहती थी। लोला पर नौकरियों के बहाने महिलाओं को नेपाल के रास्ते उज्बेकिस्तान से भारत लुभाकर एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट चलाने का आरोप है। जब महिलाएं लखनऊ पहुंचीं, तो उन्हें महंगे अपार्टमेंट में रखा गया।
छापे के दौरान दो महिलाओं, होलीदा और निलोफर को पाया गया और उन्हें जबरन देह व्यापार में लगाया गया। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि लोला महिलाओं को लाने, रहने से लेकर ग्राहक तक सब देखती थी। वह अक्सर इन महिलाओं की प्‍लास्टिक सर्जरी करवाती थी। लखनऊ के एक कॉस्मेटिक सर्जन, जो कई क्लीनिक चलाते हैं, ने न केवल लोला की सर्जरी की, बल्कि अन्य महिलाओं की सर्जरी की पेशकश भी की।
एक अधिकारी ने कहा, सर्जन लोला केऔर अवैध स्थिति के बारे में जानता था, लेकिन बिना सत्यापन के चिकित्सा सेवाएं देना जारी रखा। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने लोला के अवैध प्रवास और यात्रा इतिहास का पता लगाने के लिए केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और एफआरआरओ से सहायता मांगी है। सालों तक अवैध रूप से भारत में रहने के बावजूद, लोला खुद को एक एनआरआई के रूप में पेश करके भारतीय दस्तावेजों को सुरक्षित करने में कामयाब रही। नकली स्थानीय पते के साथ प्राप्त उनका ड्राइविंग लाइसेंस 2035 तक वैध है।

9 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
कासगंज//
जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कस्बा भरगैन में 9 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शव को ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया। वारदात के बाद बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।
सूचना पर रविवार को एसपी, एएसपी, सीओ समेत अन्य अधिकारी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतक के भाई अरविंद की तहरीर पर भाभी रीना और उसके प्रेमी हनीफ के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी।
जिला फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज में गांव उलियापुर निवासी रतीराम नट (50) पत्नी रीना और बच्चों के साथ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए एक हफ्ते पहले भरगैन आया था। शादी के बाद रतिरात पत्नी और बच्चों के साथ वल्लूपुर में रहता था। रीना का मायका भरगैन कस्बे में ही है और भरगैन निवासी हनीफ से उसके संबंध थे।
हनीफ ईंट भट्ठे पर ठेकेदारी का काम करता था। दोनों के बीच संबंध की जानकारी होने पर 17 जून को रतीराम की पत्नी रीना से मारपीट हुई। आरोप है कि झगड़े के बाद रीना ने प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर रतीराम की हत्या कर दी और उसके शव को जुल्फिकार के खेत में लगे ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया।
18 जून की रात से रतीराम लापता था। 20 जून को रीना नौ में से अपने छह बच्चों को छोड़कर प्रेमी हनीफ के साथ फरार हो गई। तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है। 21 जून को कस्बे के लोगों ने रोड किनारे बंद पड़े ईंट भट्ठे पर बच्चों को रोते-बिलखते देखा तो पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस ने रतीराम के परिजन को खोजना शुरू किया।
रविवार को कस्बा के लोगों को तेज बदबू आई तो उन्होंने इधर-उधर देखा। इसके बाद ट्यूबवेल के हौज से रतिराम का शव मिला। सूचना पर थाना प्रभारी राम वकील सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सीओ संतोष कुमार, निरीक्षक अपराध आरडी यादव ने भी पहुंचकर मुआयना किया। फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को हौज से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने रीना के छह बच्चों को उनकी ननिहाल के लोगों को सौंप दिया है।

पुलिस भी रह गई दंग जाने क्या है मामला
दोस्त बना जान का दुश्मन! पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

कानपुर//

साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का मुद्दा लगातार उजागर होता रहता है। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की वारदात सामने आते रहता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। जहां दोस्ती के नाम पर छात्रा की निजता भंग कर, उसे ब्लैकमेल करने और धमकाने की कोशिश की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कानपुर का है। जहां एक बदमाश ने छात्रा पर दोस्ती का दबाव बनाया और उसे तेजाब डालकर जिंदगी बर्बाद करने की भी धमकी दे दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर बदनाम करने की भी धमकी दी। आरोपी की इन सब चीजों से परेशान होकर छात्रा ने पुलिस के पास इसकी गुहार लगाई। ​अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि गोविंद नगर निवासी छात्रा की दोस्ती दो साल पहले पढ़ाई के दौरान बर्रा के रहने वाले एक युवक से हुई थी। छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवक ने पीड़िता के फोटो और वीडियो को उसकी जानकारी के बिना ट्रांसफर कर लिया गया, जो साफ तौर पर निजता के उल्लंघन का मामला है। इस बात की जानकारी जब छात्रा को हुई तो आरोपी ने उससे बात करना बंद कर दिया।

अब बातचीत नहीं होने पर आरोपी ने छात्रा को तेजाब डालने और वीडियो और फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। वह छात्रा को लगातार परेशान करता रहा। आरोपित की हरकतों से छात्रा बहुत डर गई। परेशान होकर युवती ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। लेकिन फिर लोकलाज के डर से वापस ले ली। छात्रा को लगा था कि शायद उसे परेशान करने का सिलसिला रुक जाएगा लेकिन आरोपी नहीं सुधरा।

उसने बीती 14 फरवरी को छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। छात्रा गई तो शोहदा एक बार फिर उसके साथ अश्लीलता करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट की। गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि आरोप सही पाए गए तो जिम्‍मेदार शख्‍स को सख्‍त ऐक्‍शन का सामना करना पड़ेगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।