Chhattisgarh Korba News - Khaskhabar News

कोरबा बिग ब्रेकिंग : BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या
कोरबा।
जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनपद सदस्य, ठेकेदार, पूर्व् जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गम्भीर घायल श्री गर्ग की मौत हो गई।
प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, आज सुबह करीब 9-10 बजे के मध्य जब वे ग्राम केशलपुर अपनी PMGSY सड़क निर्माण की साइट पर थे तभी एक काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे करीब तीन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला धारदार हथियारों से कर दिया। उनके हाथ, सिर, गर्दन,पेट,पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी गहरे जख्म आए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार हेतु स्थानीय कटघोरा के अस्पताल लाया जा रहा था किन्तु रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। इस नृशंस हत्या की घटना से कटघोरा सहित जिले भर में सनसनी व्याप्त हो गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में शोक मिश्रित आक्रोश और भय व्याप्त है। परिजन सहित शुभचिंतक और बड़ी संख्या में कटघोरावासी अस्पताल के सामने मौजूद हैं कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे हुए हैं एवं हालात पर नजर रखी जा रही है। जिला पुलिस के आला अधिकारियों की कटघोरा व घटनास्थल की ओर रवाना होने की खबर है।

वन समिति की आड़ में पर्यटन स्थल काफी पाइंट में ऊगाही
कोरबा।
कोरबा वनमंडल द्वारा बालको वन परिक्षेत्र में आकर्षक काफी पाइंट का निर्माण कराया गया है जिससे लोगों को कम दर पर सुविधाजनक मनोरंजन के साधन उपलब्ध हो सके साथ ही इस क्षेत्र के वन समिति के सदस्य भी आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सके, हालांकि कागज में काफी पाइंट का संचालन दूधीटांगर वन प्रबंधन समिति के सदस्यगण कर रहे हैं लेकिन पर्दे के पीछे इसका संचालन एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा किया गया जा रहा है और वह यहां पर प्रवेश के नाम पर प्रति व्यक्ति 20 रूपए की वसूली के साथ महंगे दरों पर खाद्य सामाग्री की बिक्री कर रहा है।

जिले में प्रचूर मात्रा में वन संसाधन है ऐसे में राज्य शासन की मंशा है कि कोरबा को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिल सके इसके लिए बुका, सतरेंगा, बांगो बांध सहित लेमरू क्षेत्र के काफी पाइंट में अनेक मनोरंजन के साधन उपलब्ध करा विश्राम गृह का निर्माण कराया गया है ताकि दूर-दराज से पहुंचे लोग भी कम दर पर यहां के आकर्षक नजारों को अवलोकन कर सके, लेकिन इसके आड़ में प्रभावशाली लोग अपनी ठेकेदारी चमका रहे हैं। कुछ इसी तरह का वाक्या बालको वन परिक्षेत्र में संचालित काफी पाइंट में देखने को मिल रहा है। कहने को तो इसका संचालन दूधीटांगर वन प्रबंधन समिति के सदस्य कर रहे हंै और इसके लिए परिसर में बोर्ड भी लगाया गया है, लेकिन मौके पर निरीक्षण करने पर समिति के एक भी सदस्य मौजूद नहीं मिले बल्कि प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा रखे गए व्यक्ति ही इसका संचालन कर रहे हैं। यहां पर एक कैंटिन भी संचालित है जहां पर मनमाने ढंग से रकम की वसूली कर खाद्य पदार्थ मुहैया कराया जा रहा है। यहां का नजारा काफी आकर्षक है ऐसे में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, लेकिन इसका लाभ वन समिति के ग्रामीणों को मिलने के बजाए कथित रसूकदार व्यक्ति को मिल रहा है।

प्रवेश शुल्क के नाम पर वसूली

यहां पहुंचे लोगों से 20 रूपए की प्रवेश शुल्क की वसूली की जा रही है लेकिन इसके एवज में जो रसीद दिया जा रहा है उसमें सादे कागज में सिर्फ दूधीटांगर वन समिति के साथ 20 रूपए अंकित है, इसमें किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं, मतलब साफ है कि रसीद में हेराफेरी कर महीने में लाखों की कमाई की जा रही है इसकी जांच-पड़ताल वन विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे हैं।

कमरो का किराया मनमाना

नियमानुसार यहां निर्मित विश्राम गृह के कमरों की बुकिंग ऑनलाईन होती है लेकिन ऐसा यहां पर नहीें होता है, यहां पर कार्यरत कर्मी प्रभावशाली व्यक्ति के मौखिक निर्देश पर लोगों से मनमाना रकम की वसूली कर रहे हैं। साथ ही युवक-युवतियों को घंटे के हिसाब से रूम उपलब्ध करा रहे है। इसमें रकम की गड़बड़ी हो रही है।

खुलेआम मादक पदार्थ की पूर्ति

इन दिनों बरसात का मौसम है जहां पर युवकों की अच्छी-खासी भीड़ लगी रहती है। अमूमन प्रतिदिन खुले जगहों के साथ कमरों पर मादक पदार्थ का सेवन युवक-युवतियां कर रहे हैं। इसकी वजह से आए दिन यहां पर मारपीट की घटना के साथ लूटपाट भी हो रही है। लेकिन विश्राम गृह क्षेत्र में किसी प्रकार के सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है।

इस संबंध में बालको वन परिक्षेत्राधिकारी जयंत सरकार के मोबाईल क्रमांक 9302882789 से संपर्क साधा गया। पूरे समय तक मोबाईल की घंटी बजी लेकिन उन्होंने स्वीकार नहीं किया। इस वजह से उनका पक्ष नहीं मिल सका।

छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल श्रुति यादव ने प्रतिभागी बालिकाओं को किया प्रेरित
कोरबा//

एनटीपीसी-कोरबा में आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान-2025 के अंतर्गत 31 मई को एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेरणास्रोत पहल के तहत राष्ट्रीय स्तर की शूटर एवं छत्तीसगढ़ की पहली महिला शूटर श्रुति यादव ने प्रतिभागी बालिकाओं से मुलाकात की। श्रुति यादव को छत्तीसगढ़ की “गोल्डन गर्ल” के रूप में जाना जाता है।

एनटीपीसी-कोरबा का बालिका सशक्तिकरण अभियान अपनी प्रेरणास्रोत पहल के लिए जाना जाता है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, प्रशासन, विज्ञान और अन्य पेशों से जुड़े प्रेरणादायक व्यक्तित्व आकर बालिकाओं से संवाद करते हैं और उन्हें भविष्य के नेतृत्वकर्ता और सितारे बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। श्रुति यादव ने अपने जीवन संघर्ष और उपलब्धियों की प्रेरणादायक कहानी साझा की, साथ ही उन्होंने यह बताया कि कैसे मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने शूटिंग में उपयोग होने वाले उपकरणों और गजट्स का प्रदर्शन भी किया और उनकी कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया।

बालिका सशक्तिकरण अभियान की प्रतिभागी बालिकाओं ने इस सत्र से अत्यंत प्रेरणा ली और अपने जीवन में ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने की दिशा में एक नया उत्साह पाया। श्रुति यादव का जीवन और उनकी उपलब्धियाँ इन बालिकाओं के लिए एक जीवंत प्रेरणास्रोत बन गईं।

एनटीपीसी-कोरबा की यह प्रेरणास्रोत पहल, बालिका सशक्तिकरण अभियान की एक प्रमुख विशेषता है, जो हर वर्ष प्रतिभागी बालिकाओं को बेहतर दिशा, आत्मबल और स्वप्न देखने की प्रेरणा देता है। श्रुति यादव जैसी सशक्त शख्सियतों की मौजूदगी इस पहल को और अधिक प्रभावशाली बनाती है।बालिका सशक्तिकरण अभियान, एनटीपीसी की एक प्रमुख सामाजिक पहल है जिसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और व्यक्तित्व विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, ताकि वे भविष्य की जिम्मेदार नागरिक और नेता बन सकें।

ननि सभापति ने किया इंदिरा स्टेडियम एवं खेल अकादमी का निरीक्षण
कोरबा //

जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर विभिन्न खेलो का आयोजन होते रहता है। खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन और खेल परिसर मिल सके इसके लिए वर्षों पूर्व इंदिरा स्टेडियम का निर्माण किया गया था। स्टेडियम को वर्तमान में बालकों के द्वारा स्पोर्ट्स अकादमी के तौर पर संचालित किया जा रहा है। नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने खेल अकादमी और मैदान का आकस्मिक निरीक्षण किया।

नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने इंदिरा गांधी स्टेडियम और खेल अकादमी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम के अंदर साफ-सफाई और लाइटिंग व्यवस्था सही नहीं होने को लेकर अपनी नाराजगी जताई। सभापति ने इंदिरा स्टेडियम कोरबा तथा खेल अकादमी म़े सुविधाएं बढ़ाने और स्टेडियम परिसर को दुरूस्त करने के लिए बालको प्रबंधन एवं निगम अधिकारियों को निर्देशित किया।

लाखों की लागत से बनाए गए स्टेडियम में प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस आदि समारोह होने से वहां पर रंग-रोगन, लाइटिंग बैठने के लिए चेयर की बेहतर व्यवस्था थी जो समय के साथ-साथ खराब होती चली गई। कुछ वर्षों से वहां पर कार्यक्रम के आयोजनों पर भी रोक लग गई है जिससे वहां के हालात और खराब हो गए हैं। बालकों द्वारा इंदिरा स्टेडियम को खेल अकादमी के तौर पर विकसित करते हुए वहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है लेकिन स्टेडियम के अंदर देखरेख और साफ-सफाई की कमी नजर आई।

ऐसा लग रहा हैं की कई महीनों से ना तो वहां पर उगे घास की कटाई हुई है ना ही समुचित लाइटिंग की व्यवस्था है। रोशनी और सुविधाओं की कुछ हद तक कमी होने के कारण शहर के लोग सड़कों पर वॉक करने के लिए मजबूर हैं। लाइटिंग की अगर बेहतर व्यवस्था यहां पर उपलब्ध कराई जाए तो शहर के लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। खेलों के प्रति लगाव रखने वाले सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने जब निरीक्षण किया तो लोगों से उन्हें यह जानने को मिला कि लोग शाम के समय स्टेडियम परिसर में कुछ लोग मादक द्रव्य पदार्थो का सेवन भी करते हैं, मना करने पर उन लोगों द्वारा गार्ड के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। खिलाड़ियों और लोगों से मिले सुझावों पर भी सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने गंभीरता दिखाई। साथ ही उन्होंने लोगों से स्टेडियम परिसर को स्वच्छ रखने में निगम के अधिकारी कर्मचारी को सहयोग करने अपील की। निरीक्षण के दौरान पार्षद रामकुमार साहू, स्थानीय पार्षद श्रीमती मथुरा बाई चंद्रा, जोन अधिकारी अखिलेश शुक्ला, खेल अधिकारी रामकृष्ण साहू, ओलंपिक संघ के सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, स्पोर्ट्स अकादमी के राजेश बिंद, थिकन साहू, विकास नंदा, एस.सी. मौर्या, जितेन्द्र सिंह राजपूत, रिंकू साहू, दीवाकर सिंह राजपूत सहित विभिन्न खेल संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जयसिंह अग्रवाल ने बालको कूलिंग टाॅवर से प्रभावित शांतिनगर के 86 परिवारों को मुआवजा, पुनर्वास एवं रोजगार प्रदान करने के मुद्दे पर केन्द्रीय श्रम मंत्री को लिखा पत्र
कोरबा//
बालको द्वारा निर्मित कूलिंग टाॅवर से शांतिनगर के प्रभावित 86 परिवारों को शासन के दिशा निर्देशानुसार मुआवजा एवं पुनर्वास और बालको प्रबंधन द्वारा लिखित में दिए गए आश्वासनों पर अमल करने के विषय पर प्रबंधन की उदासीनता पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भारत सरकार के श्रम मंत्री मनसुख लाल मंडाविया को पीड़ित परिवारों राहत पहुंचाने हेतु पत्र लिखा है। पूर्व मंत्री द्वारा लिखे गए पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि बालको कूलिंग टाॅवर निर्माण एवं प्रचालन से शांतिनगर के नागरिकों ने स्वास्थ्यगत परेशानियां का हवाला देते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए पूर्व में अग्र आंदलन किया था जिसे संज्ञान में लेकर जन प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के दबाव में त्रिपक्षीय वार्ता वर्ष 2013 में हुई और प्रभावित 86 परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए संभावित विकल्पों पर बनी सहमति के साथ ही बालको परियोजना प्रमुख जे के मुखर्जी ने बालको प्रबंधन के मंतव्य से जिला प्रशासन को लिखित में अवगत कराया था। बालको प्रबंधन के पत्र के अनुसार व्यपवर्तित भूमि और सामान्य भूमि के साथ ही कच्चा एवं पक्का मकान के लिए शासन द्वारा निर्धारित दर पर मुआवजा राशि का आकलन किया जाएगा और चरणबद्ध रूप में मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। शासन को दिए गए पत्र के अनुसार मुआवजे की सम्पूर्ण राशि का भुगतान प्राप्त कर लेने व बालको के पक्ष में रजिस्टीª कर देने के बाद संबंधित परिवारों का उस संपत्ति पर से कब्जा शून्य हो जाएगा।
केन्द्रीय श्रम मंत्री को लिखे पत्र में आगे बताया गया है कि लगभग 12 साल से अधिक का समय बीत चुका है और अभी भी बालको प्रबंधन ने सभी परिवारों को मुआवजे का भुगतान नहीं किया है। शांतिनगर पुनर्वास समिति के सदस्यों ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि अभी तक प्रबंधन ने 67 परिवारों को सम्पूर्ण भुगतान कर दिया है जबकि 19 परिवार ऐसे हैं जिनमें से कुछ को आंशिक भुगतान किया गया है तो कई अभी भी मुआवजा राशि प्राप्त की आशा में हैं लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि बालको प्रबंधन को उनकी पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है। शांतिनगर के प्रभावित परिवारों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दिया है कि वैसे तो विगत 8-10 सालों में बालको प्रबंधन को रोजगार प्रदान किए जाने विषयक प्रभावितों ने अनेक बार निवेदन किया है और हर बार प्रबंधन ने केवल मौखिक आश्वासन का झुनझुना ही पकड़ाया है। लगभग डेढ़ साल पहले कुल 39 योग्य और रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं की सूची प्रतिनिधियों द्वारा बालको प्रबंधन को सौंपी गई है जिस पर बालको के वरिष्ठ अधिकारी कोई बात नहीं करना चाहते और कनिष्ठ अधिकारियों के हवाले से कार्य हो जाएगा जैसे जुमले सुनने को मिलते हैं।

⇓ देखे लिखे गए पत्र की कॉपी ⇓

Adobe Scan 13 Apr 2025

मुलाकात करने वाले शांतिनगर के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन सभी ने प्रबंधन के सामने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बालको कम्पनी में सीधे तौर पर भले ही नियोजित न किया जा सके परन्तु बालको संयंत्र में स्थायी प्रकृति के प्रचालन और अनुरक्षण विभागों का कार्य करने वाली सहयोगी कम्पनियों में ही यथायोग्य रोजगार उपलब्ध करा दिए जाने से भी उनकी रोजी रोटी की समस्या का समाधान हो जाएगा। ऐसा प्रतीत होता है कि हर मामले को गंभीरता से न लेने की बालको प्रबंधन की आदत और वायदा खिलाफी की प्रवृत्ति ने इस मामले को भी ठंडेे बस्ते में डाल दिया है।
जयसिंह अग्रवाल ने केन्द्रीय श्रम मंत्री से आग्रह किया है कि बालको में भारत सरकार की 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी आज भी कायम है, अतएव सरकार मानवीय संवेदना के तहत पीड़ित परिवारों से प्राथमिकता के आधार पर युवाओं को यथा योग्य रोजगार प्रदान करने हेतु भारत सरकार हस्तक्षेप कर बालको प्रबंधन को निर्देशित करेे।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दर्री में कैरियर गाईडेंस कार्यशाला का आयोजन
कोरबा// स्वामीआत्मानंद शा. उत्कृष्ट विद्यालय दर्री में छात्रो के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया| इस कार्यशाला का उद्देश्य विधार्थियो को उनके बेहतर कॅरिअर के विकल्पों के चयन के प्रति जागरूक करना था|

कार्यक्रम का आयोजन शा. इं. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के NSS के स्वयं सेवक लोमश कश्यप व विद्यालय इकाई द्वारा कराया गया |

कार्यशाला में छात्रों को लक्ष्य के निर्धारण कैसे करे?, अपने अंदर की क्षमताओं को कैसे पहचाने? स्वयं को कैसे निखारे, ताकि हम वर्तमान के संघर्ष पूर्ण समाज में उचित स्थान प्राप्त कर सके, कैसे हम अपने कॅरिअर के अनुसार विषय वस्तु का चयन करे? इन विषयो पर कार्यशाला में विस्तृत चर्चा की गयी |

कार्यशाला में लगभग 100 विधार्थी उपस्थित रहे सभी से उनके भविष्य के लक्ष्य के विषय में पूछा गया |

स्वयंसेवक लोमश द्वारा छात्रो को लक्ष्य KE चयन हेतु सुझाव देते हुए बताया गया की अपनी रुचि व क्षमताओं के अनुसार लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए, छात्रो को विद्यालय में होने वाले सभी क्रियाकलापों जैसे नृत्य, नाटक, भाषण, चित्रकला, निबंध लेखन, खेलकूद आदि में भाग लेना चाहिए ताकि वे अपनी क्षमताओं का आकलन कर सके, इसके अतिरिक्त अपने लक्ष्य के अनुसार प्लानिंग करना चाहिए और अपने शैक्षणिक जीवन में बेहतर विषयों का अपनी रुचि के अनुसार चयन करना चाहिए| इसी के साथ छात्रो को टेक्नोलॉजी का उचित प्रयोग करने का सलाह दिया गया, “मोबाइल” एक ऐसा उपकरण है जिसका प्रतिफल मनुष्य के उपयोग पर निर्भर करता है , छात्रो को मोबाइल का उपयोग पढाई व समाज तथा विश्व की उचित जानकारी लेने हेतु उपयोग करना चाहिए छात्रो को ऐसे सोशलमीडिया तत्वों से दूर रहना चाहिए जो की समय को नष्ट करते है |

कार्यशाला के दौरान छात्रो से उनके कॅरिअर के चयन से जुड़े प्रश्न भी किये गए जिसमे छात्र शुभम टंडन द्वारा फौजी,

ओम प्रकाश द्वारा पुलिस, नव्या लहरे द्वारा डॉक्टर तथा प्रीति वर्मा द्वारा एयर होस्टेस को अपने कॅरिअर के रूप में चुनने की इच्छा जताई गयी|

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति मीना साहू जी द्वारा छात्रो के विजन की सराहना की गयी, प्राचार्या द्वारा छात्रो को प्रेरित करते हुए कहा गया की विद्यालय विधार्थियो के विकास हेतु हर संभव प्रयास करता रहेगा और सभी बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया गया |

कार्यशाला के दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षकगण श्री कौशल प्रसाद कुलमित्र, श्रीमति मधुबाला साहू, श्रीमति अनुराधा शुक्ला जी उपस्थित रहे | कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य स्वयंसेवक देव कुमार, रेणुका धीवर, दीपक प्रसाद तथा विद्यालय के सभी विधार्थियो का विशेष योगदान रहा |