RAIPUR NEWS - Khaskhabar News

सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद जेल से रिहा हुए सूर्यकांत तिवारी
परिवार में 34 माह बाद दीपावली सा माहौल

जेल के बाहर परिजनों की रही  भारी भीड़

रायपुर।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज मामलों में लंबे समय से जेल में बंद चर्चित कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार शाम रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई की खबर लगते ही जेल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में परिवार के भटगांव नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवेश दूबे,कोरबा से युगल शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता फैज़ल रिजवी,मित्रगण सीजू,मनोज सिंह,चिन्मय और भारी संख्या में लोग मौजूद थे

जेल से निकलते ही भावुक हुए तिवारी

इसी बीच जेल से बाहर आते ही सूर्यकांत तिवारी ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा, “मैं न्यायपालिका का आभार व्यक्त करता हूँ। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे और राजनीति से प्रेरित हैं। सच्चाई की जीत हुई है। मैं जल्द ही विस्तृत रूप से अपनी बात जनता के सामने रखूँगा।”

प्रतिभा सम्मान समारोह : पद्मश्री फूलबासन यादव की मुख्य आतिथ्य में 40 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवा समिति का आयोजन

रायपुर।
छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवा समिति रायपुर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के उन 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है।
समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री श्रीमती फुलबासन बाई यादव थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. के. पी. यादव, कुलपति, मेट्स यूनिवर्सिटी रायपुर, डॉ. सुशीला यादव, प्राचार्य, विधि महाविद्यालय भिलाई, डॉ. जगदीश प्रसाद यादव, यादव समाज के इतिहासकार, गणेश गौसेवक एवं कई अन्य प्रतिष्ठित जन शामिल हुए।
कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। समारोह की अध्यक्षता सुरेश कुमार यादव (अध्यक्ष, छ.ग. यादव शासकीय सेवक संघ) ने की। सचिव प्रभाकरकांत यादव, वरिष्ठ मार्गदर्शक  नरेश यादव, डॉ. सुनील यादव (बिलासपुर व जांजगीर), जयंत यादव, रामनाथ यादव, सहोरिक यादव,  लखेश्वर यादव (डिप्टी कलेक्टर 2023), श्रीमती मीना यादव, जितेन्द्र बहादुर यादव,  करुणा शंकर यादव,  निरंजन यादव, माधव लाल यादव,  अलख राम यादव, राजेश यादव, शशिकांत यादव, श्रीमती ललिता यादव,  कमल यादव, देव यादव, श्रीमती प्रीति यादव समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि श्रीमती फूलबासन यादव ने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि कैसे एक समय में वे बकरियां चराया करती थीं और 5वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छूट गई थी। उन्होंने 2001 में 11 महिलाओं के साथ 'माँ बम्बलेश्वरी स्व-सहायता समूह' की शुरुआत की थी, जो अब 2 लाख से अधिक महिलाओं को जोड़कर 1400 स्वयं सहायता समूहों का वटवृक्ष बन चुका है। वे महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कुपोषण, नशा मुक्ति एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर लगातार काम कर रही हैं।
समारोह में छात्रों का सम्मान करते हुए कक्षा 12वीं में 97% अंक लाकर प्रदेश में चौथी रैंक हासिल करने वाले हिमेश कुमार यादव (ग्राम कसडोल, बलौदाबाजार) तथा कक्षा 10वीं में 99.17% अंक लाकर प्रदेश टॉपर बने नमन खुटिया (ग्राम गाला, पत्थलगांव) को विशेष सम्मान मिला।

इसके अतिरिक्त 12वीं में उत्कृष्ट छात्र-छात्राएं

कृतिका यादव (कोडतराई, रायगढ़) – 96%
धनेश्वरी यादव (मंदिर हसौद, रायपुर) – 96.40%
कीर्ति यादव (बीरगांव, रायपुर) – 96%
सुनयना यादव (कोहका, दुर्ग) – 89.40%
विद्या यादव (महरूम, राजनांदगांव) – 93.40%
खुशी यादव (अंजोरा, दुर्ग) – 90.20%
लखन यादव (पामगढ़, जांजगीर)
तिलेश्वरी यादव (परसादा, कुम्हारी, दुर्ग)

10वीं के छात्र-छात्राएं

टिपेश यादव (इंजको, पत्थलगांव) – 98.83%
कोमल यादव (पीलगी पुसौर, रायगढ़) – 98.33%
अंकित यादव (श्रद्धापाठ, जशपुर) – 98%
अनन्या यादव (शंकर नगर, कुनकुरी) – 94.40%
लक्ष्मी यादव (लुड़ेग, जशपुर) – 96.50%
डोलमणि नंदगवाल (मुड़ापार, लैलूंगा, रायगढ़) – 95.08%
पीयूष यादव (पेंडरी वार्डफनगर, बलरामपुर) – 92.66%
प्रगति यादव (धोबीपारा, चांपा, जांजगीर) – 96.40%
आकृति यादव (इंद्रावतीपुर, बलरामपुर) – 95.50%
भावेश यदु (तेलगा बेरला, बेमेतरा) – 96.33%
कुल 40 छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया।

अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित व्यक्ति

आई.पी. यादव (मुंगेली) – समाजसेवा
डी.सी. यादव (रतनपुर) – समाजसेवा
गिरीश यादव (बिलासपुर) – शिक्षा
श्रीमती दुर्गा यादव – खेल
सुश्री दीपा यादव – रोटी बैंक (नारी सशक्तिकरण)
प्रियंका यादव – शतरंज खिलाड़ी
ज्योति यादव – स्वयं सहायता समूह संचालन
डॉ. जगदीश यादव – इतिहास लेखन
नेहा यादव – अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

समारोह में युवा सदस्य अभिषेक यदु, एन.के. यादव, सागर यादव, नीलिमा यादव, ओंकार यादव, महेश यादव, विवेक यादव, जीतेन्द्र यादव सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि समाज के 10 लाख परिवारों में से प्रत्येक से मात्र 11 रुपये प्रतिमाह सहयोग लिया जाए तो हर महीने 1.10 करोड़ रुपये की राशि एकत्र की जा सकती है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं स्वावलंबन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम हो सकता है। कई मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई में मदद के लिए संगठन एवं पद्मश्री फूलबासन यादव द्वारा आर्थिक सहायता का भी आश्वासन दिया गया।
यह समारोह न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का मंच था, बल्कि समाज को संगठित होकर शिक्षा और सेवा के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल भी साबित हुआ।

डिप्टी सीएम ने किया भारतमाला प्रोजेक्ट का औचक निरीक्षण
सड़क निर्माण की गुणवत्ता की अधिकारियों से ली जानकारी

रायपुर।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज अचानक निर्माणधीन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का औचक निरीक्षण करने अभनपुर पहुंचे, यहां उन्होंने निर्माणधीन ओवरब्रिज एवं सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान भारत माला प्रोजेक्ट एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री साव ने सबसे पहले अभनपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज कार्य का औचक निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने की बात कही। इस दौरान अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट कार्य की संपूर्ण जानकारी दी।

डिप्टी सीएम साव ब्रिज निरीक्षण के बाद ग्राम पंचायत भेलवाडीह के पास पहुंचे, यहां उन्होंने सड़क निर्माण के संबंध पूछताछ की। इस दौरान अधिकारियों से सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि, निर्माण में सभी मानकों का ध्यान रखा गया है।

मंत्री साव ने निरीक्षण के बाद कहा कि, भारत सरकार की यह क्रांतिकारी परियोजना है, इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। इस हाइवे के बन जाने के बाद विशाखापट्टनम जाने में लंबी दूरी तय करना नहीं पड़ेगा। साथ ही यह आर्थिक गलियारा के रूप में महत्वपूर्ण साबित होगा।

गौरतलब है कि, रायपुर से विशाखापट्टनम तक 464 किमी लंबा 6 लेन का एक्सप्रेसवे का अधिकतर कार्य पूर्ण हो गया है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए छत्तीसगढ़ से ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश पहुंच सकेंगे। यह रायपुर को धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, कोरापुट और सब्बावरम शहर को जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे विशाखापट्टनम बंदरगाह पर समाप्त होगा। इसका निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है।

BIG BREAKING : नगर निगम के द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से 7 साल के दिव्यांश की मौत
अपने – माता पिता का इकलौता पुत्र था दिव्यांश

लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

शोकसंतप्त परिवारजनों को तत्काल 4 लाख रूपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश

रायपुर।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निगम के खोदे गड्ढे में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना को लेकर कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना को दुखद बताया और परिवारवालों को तत्काल चार लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

दरअसल, घटना गुलमोहर पार्क की है। निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे में रविवार को 3 बच्चे डूब गए, जिनमें से 7 साल के दिव्यांश की मौत हो गई। दिव्यांश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। बच्चे के परिजनों ने बताया कि शादी के तीन साल बाद बेटा हुआ था। आज इस मामले को लेकर कांग्रेसियों ने गुलमोहर पार्क के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुलमोहर पार्क पीएमवाय कॉलोनी में हुई आकस्मिक दुर्घटना में मृत बालक दिव्यांश के शोकसंतप्त परिवारजनों को तत्काल 4 लाख रूपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर रायपुर जिला प्रशासन और रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ सतत संपर्क बनाकर आकस्मिक घटना के तत्काल पश्चात अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे दो अन्य बालकों की स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। दोनों बालकों का स्वास्थ्य निरंतर सुधर रहा है। चिकित्सक गण लगातार दोनों बालकों के स्वास्थ्य की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

HDFC बैंक का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
ऑनलाइन सट्टे के पैसों को ठिकाने लगाने खोलता था फर्जी खाते

फर्जी खातों के जरिए करोड़ों के ऑनलाइन सट्टे का खुलासा

5 साल तक चलता रहा फर्जीवाड़ा, 82 लाख से ज्यादा की रकम का हेरफेर

रायपुर//

एचडीएफसी बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। देवेंद्र नगर ब्रांच में पदस्थ बैंक मैनेजर नितिन देवांगन पर फर्जी खाते खोलकर करोड़ों रुपये के ऑनलाइन सट्टे की रकम जमा कराने का आरोप लगा है।

आरोपी नितिन देवांगन ने 2020 से 2025 तक बैंक मैनेजर के पद पर रहते हुए यह गड़बड़ी की। इस दौरान उसने फर्जी खातों में 82 लाख 83 हजार रुपये से ज्यादा की रकम जमा करवाई। बैंक में चल रहे इस घोटाले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली।

इस मामले में देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी बैंक मैनेजर नितिन देवांगन को जगदलपुर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे फर्जीवाड़े की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के ठिकानों पर छापा
अफसरों के घर पहुंची ACB और EOW की टीम

रायपुर//

एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की कार्यवाही आज सुबह से अफसरों के यहां जारी है। एसीबी और ईओडब्लू के द्वारा सुकमा के निलंबित डीएफओ अशोक पटेल और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जगदलपुर आनंद सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है। सुबह 6:00 से दोनों के ठिकानों पर एसीबी की टीम पहुंची हैं।। सुरक्षा के लिए हाथ से लोकल पुलिस को भी बुलाया गया है। निवास और कार्यालय के सामने पुलिस बल तैनात कर अंदर जांच कार्यवाही जारी है।

सुकमा में अशोक पटेल डीएफओ थे। तीन मार्च को उन्हें 6 करोड़ रुपए के तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि में घोटाले के मामले में सरकार ने निलंबित कर दिया था। वे राजवंश सेवा के अधिकारी थे। आईएफएस अवॉर्ड होने के बाद 2015 में भारतीय वन सेवा के अफसर बने थे। उनके निलंबन के पश्चात सुकमा जिले के उनके शासकीय घर समेत सुकमा डीएफओ कार्यालय में भी छापा मारा गया है। अशोक पटेल से जुड़े कारोबारियों के निवास और ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। कोंटा और छिंदगढ़ में कई ठिकानों पर पूछताछ और रेड की कार्यवाही जारी है। दसवीं बस्तर के नए जिलों में छापेमारी की गई है। छापेमारी के जद में कई कारोबारी भी आए हैं।

सुकमा के अलावा रायगढ़ जिले के कृष्ण वाटिका कॉलोनी स्थित बेवफा अशोक पटेल के निवास और पुसौर ब्लॉक में स्थित उनके पैतृक गांव झालमुडा में भी एसीबी की टीम पहुंची हैं और जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6:00 बजे एसीबी और ईओडब्लू की अलग अलग टीमों ने सुकमा से लेकर रायगढ़, छिंदगढ़,कोंटा समेत सभी जगहों पर एक साथ छापा मारा है।

इसके अलावा जगदलपुर में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग आनंद सिंह के ठिकानों पर भी छापा मारा गया है। उनके तीन ठिकानों पर आर्थिक अपराध शाखा और एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पहुंची है। विभाग में सप्लाई और खरीदी में अनियमितता तथा वित्तीय धांधली से जुड़ा मामला होने के चलते छापा मारा गया है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला डीएमएफ मद से हुए खर्चे और खरीदी से जुड़ा हुआ है। सहायक आयुक्त आनंद सिंह के बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर आवास में छापा मारा गया है।

जानकारी के मुताबिक छापेमारी में बड़ी मात्रा में नगदी, बैंक अकाउंट डिटेल्स, डिजिटल डेटा, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और कई संदिग्ध लेनदेन की जानकारी सामने आने की बात सामने आई है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना शेष है। छापेमारी के दौरान लोकल पुलिस को भी बुलवाया गया है और बाहर तैनाती कर अंदर जांच की जा रही है। किसी के अंदर–बाहर जाने पर रोक लगाई गई है। छापेमारी के बाद अफसरों के अलावा अन्य पर बड़ी कार्यवाही की गाज गिरने की संभावना है।

B.Ed सहायक शिक्षक फिर से बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर
समायोजन समेत नौकरी बहाल करने की गुहार

रायपुर//

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीएड सहायक शिक्षकों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिल रहा है। तूंता माना धरना स्थल पर बड़ी संख्या में शिक्षक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। वे सरकार से समायोजन की मांग कर रहे हैं और अपनी नौकरी बहाल करने की गुहार लगा रहे हैं।

हाल ही में कोर्ट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने 2600 बीएड सहायक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया था। इसके विरोध में शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। (khaskhabar.news) वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें फिर से स्कूलों में नियुक्त किया जाए और उनकी आजीविका को सुरक्षित रखा जाए।

बर्खास्त शिक्षकों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर धरना, प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। शिक्षकों का यह भी कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। बीएड सहायक शिक्षकों की मांग हैं की सरकार सभी बर्खास्त शिक्षकों को पुनः नियुक्त करे। भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए ठोस नीति बनाई जाए।

रफ़्तार का कहर : पिकअप ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को मारी टक्कर
रायपुर।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तेज रफ़्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को रौंद दिया। इसके बाद वाहन बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को मेकाहारा में भर्ती कराया है। घटना रायपुर के गुढ़ियारी की है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह गुढ़ियारी इलाके में तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक सवार और पैदल चल रहे लोगों को टककर मार दी। फिर एक बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में मसूम सहित कई लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी पिकअप वाहन के चालक को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, पिकअप चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया था। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी
मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के हर नागरिक तक पहुंचे सुशासन का लाभ, हमारी सरकार का है यही प्रयास – मुख्यमंत्री

रायपुर//

छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों से किए गए वायदे के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री मोदी की एक और गारंटी पूरी हो गई है। हमारे छत्तीसगढ़ में बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर करती है लेकिन ऐसे लोग भी हैं जिनके पास कृषि भूमि भी नहीं है और वे कृषि मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं। उन्हें ध्यान में रखते हुए हमने भूमिहीन कृषि मजदूर भाई-बहनों से भी एक वादा किया था। हमने कहा था कि उन्हें 10 हजार रुपये सालाना आर्थिक सहायता देंगे। आज हमने इस वादे को पूरा किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज न्यू सर्किट हाउस स्थित आडिटोरियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुल 5 लाख 62 हजार 112 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है। इस योजना के तहत पाँच सौ 62 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये हम भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना को शुरू करने के पीछे हमारा उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के शुद्ध आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान करना है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ वनोपज संग्राहक भूमिहीन परिवार, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी आदि पौनी-पसारी व्यवस्था से संबद्ध भूमिहीन परिवार भी शामिल हैं। इनके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, माँझी परिवारों को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने भूमिहीन मजदूर हितग्राहियों को 10 हजार रुपए की राशि का चेक वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम के माध्यम से प्रदेश के भूमिहीन मजदूर परिवारों के आर्थिक समृद्धि का जो संकल्प हमने लिया था, वह आज साकार हो रहा है। श्री साय ने कहा कि यह योजना न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को भी सुरक्षित बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश का हर गरीब और भूमिहीन परिवार खुशहाल हो। यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ की जनता को जो गारंटियां दी थीं, उनमें से अधिकांश गारंटियों को हमारी सरकार ने महज एक साल के भीतर ही पूरा कर दिया है। शपथ लेने के दूसरे दिन ही पहली कैबिनेट में हमने जरूरतमंद 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। हमारी सरकार ने पीएम आवास के लिए पात्रता का दायरा भी बढ़ा दिया है। अब जिनके पास दुपहिया वाहन हैं, ढ़ाई एकड़ सिंचित भूमि या पाँच एकड़ असिंचित भूमि है, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये है, वे भी पीएम आवास के लिए पात्र होंगे। हमने राज्य में आवास प्लस के लिए सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के हर नागरिक तक सुशासन का लाभ पहुँचे, हमारी सरकार का यही प्रयास है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इसी तरह मोदी जी की गारंटी के तहत हमने 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का वादा किया था। हमारी सरकार ने किसानों से किया हर वादा निभाया। चालू खरीफ सीजन में हम किसानों से वादे के मुताबिक 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद रहे हैं। किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान खरीदी के साथ किया जा रहा है तथा अंतर की राशि फरवरी माह में प्रदान कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जब किसान भाइयों को उनके उपज की पूरी कीमत मिल रही है तो खेती छोड़ चुके किसान भी कृषि की ओर लौट रहे हैं। हमने तेंदूपत्ता संग्रहण की दर को चार हजार रुपये प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 55 सौ रुपये प्रति मानक बोरा कर दिया है, जिससे वनवासी क्षेत्र के 12 लाख 50 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक बंधु लाभान्वित हो रहे हैं। हमने मोदी की गारंटी के तहत माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना में एक हजार रुपये प्रति महीने देने का वादा किया था। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक 11 किश्तों में माताओं-बहनों को 7 हजार 182 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इसी तरह रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना को शुरू कर अब तक छत्तीसगढ़ से 20 हजार श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम दर्शन के लिए हम भेज चुके हैं। एक-एक कर हम मोदी की गारंटी के तहत किए गए हर वादे को पूरा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है। हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि सरकार की योजनाओं का लाभ हितग्राही समूह तक पहुँचे। आज मुझे बेहद खुशी हो रही है कि हमारे किए वादे का लाभ आप तक पहुँच रहा है और हमारे प्रयासों से आपके चेहरे पर मुस्कान आ रही है।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जब से प्रदेश में हमारी सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हुआ है। मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में हमारी सरकार ने बड़ी योजनाओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी के सपनों को हमारे मुख्यमंत्री साकार कर रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, विधायक  पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक सुनील सोनी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, प्रभारी मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, राजस्व विभाग की सचिव श्रीमती शहला निगार सहित वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी और प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हितग्राहीगण उपस्थित थे।

BIG BREAKING : CG सरकार के बड़े फैसले, कैबिनेट की बैठक संपन्न
रायपुर।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में मंत्रालय में हुई बैठक में सरकार ने धान बोनस समेत कई महत्‍वपूर्ण फैसले किए हैं। कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में आज एक बड़ा निर्णय लिया गया। इस निर्णय के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप इस साल भी समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित दर के अनुसार 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। इस साल किसानों से केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है, जिसका भुगतान किसानों को किया जा रहा है तथा प्रति क्विंटल अंतर की राशि 800 रूपए छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को आदान सहायता के रूप में एकमुश्त फरवरी 2025 में प्रदान करेगी।

कैबिनेट ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जित धान में से अतिशेष धान की नीलामी को ऑनलाईन प्लेटफार्म के माध्यम से निराकरण करने का निर्णय लिया है।

छत्तीसगढ़ राज्य में एचव्ही-4 श्रेणी के विद्युत उपभोक्ता-मिनी स्टील प्लांट, स्टील उद्योग को जिनके कैप्टिव पावर प्लांट नहीं है या एक मेगा वॉट से कम है तथा उनका लोड 2.5 एमव्हीए से अधिक है को औद्योगिक एवं आर्थिक मंदी के कारण उन्हें प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने तथा राहत देने के उद्देश्य से कैबिनेट द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विशेष राहत पैकेज अंतर्गत ऊर्जा प्रभार में 01 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक अधिकतम एक रूपए प्रति यूनिट छूट देने का निर्णय लिया गया।

कैबिनेट ने विधानसभा सत्र में किए गए घोषणा के अनुपालन में राज्य के कलाकारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अर्थाभावग्रस्त लेखकों और कलाकारों एवं उनके आश्रितों को वित्तीय सहायता देने के लिए संस्कृति विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ कलाकार कोष नियम 1982 में संशोधन कर राज्य के कलाकारों को 25 हजार रूपए के स्थान पर अब अधिकतम 50 हजार रूपए की सहायता एवं मृत्यु होने पर 01 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किए जाने का निर्णय लिया है।

छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं को वित्तीय बाजारों, निवेश के साधनों एवं वित्तीय नियोजन के क्षेत्र में उपयुक्त कौशल तथा आवश्यक ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छात्र स्किलिंग प्रोग्राम (एसएसपी) के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ एमओयू करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रशिक्षण हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए संचालित किया जाएगा।

वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में अपर आयुक्त आबकारी का एक नवीन पद (वेतन मेट्रिक्स लेवल-15) का सृजन करने का निर्णय लिया गया।

नवा रायपुर अटल नगर में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रयोजन हेतु श्री सत्य सांई हेल्थ एवं एजुकेशन ट्रस्ट को अतिरिक्त 05 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ विशेष क्षेत्र (अचल संपत्ति का व्ययन) नियम, 2008 के तहत् नवा रायपुर अटल नगर में ज्ीम ।तज व िस्पअपदह ब्मदजतम की स्थापना हेतु 40 एकड़ भूमि रियायती दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया गया।

नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की नया रायपुर आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति, 2017 में संशोधन करने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के द्वारा निर्मित 5 वर्ष से अधिक समय से नहीं बिके हुए आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों को (व्दम जपउम ेमजजसमउमदज) एकमुश्त निपटान हेतु लागत मूल्य (बेस रेट) से 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत तथा 30 प्रतिशत छूट देकर विक्रय करने का निर्णय लिया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 अंतर्गत एक लाख 32 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कुल अनुदान राशि 3938.80 करोड़ है, जिसमें अनिवार्य राज्यांश 1450 करोड़ रूपए एवं अतिरिक्त राज्यांश 538 करोड़, जो कि मकान पूर्ण करने अथवा गृह प्रवेश पर दिया जाएगा, का अनुमोदन किया गया।

कैबिनेट ने महिला स्व-सहायता समूह के हित को ध्यान में रखते हुए रेडी टू ईट निर्माण का काम महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। पहले चरण में रेडी टू ईट निर्माण का कार्य 5 जिलों में महिला स्व-सहायता समूहों को दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण संबंधी प्रावधानों में संशोधन किए जाने हेतु विभिन्न धाराओं में संशोधन संबंधी जारी अध्यादेश की समयावधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

विस अध्यक्ष मिले प्रधानमंत्री मोदी से, दिया छत्तीसगढ़ आगमन का न्योता
रायपुर।

नई दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय मुलाकात की। इससे पहले डॉ. रमन सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की।

पीएम से मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को आदिशक्ति मां बम्लेश्वरी जी का छायाचित्र भेंट किया जिस पर प्रधानमंत्री ने आभार जयाया है। इसके साथ ही डॉ रमन सिंह ने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश की जानकारी साझा करते हुए प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

साथ ही विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ आगमन का सादर आमंत्रण दिया है। प्रधानमंत्री से चर्चा के दौरान राज्य के विकास, जनहित योजनाओं और प्रदेश के समग्र उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। डॉ. रमन सिंह जी ने इस मुलाकात को प्रदेश के लिए हितकारी बताते हुए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला बताया।

आमजनों के विकास के लिए सरकार कर रही योजनाओं का संचालन :राजस्व मंत्री
नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा में 615.37 लाख रुपए के भूमिपूजन और 102.61 लाख रुपए के विकास कार्याें का हुआ लोकार्पण

रायपुर//

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सकारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार तथा उनके आत्मसम्मान को सुरक्षित किया गया है। सरकार आमजनों के हितों को ध्यान रखते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने उक्त बातें तिल्दा नेवरा नगर पालिका परिषद में विभिन्न विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर कहा। इस समारोह में उन्होंने अधोसंरचना मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 256.94 लाख रुपये और 15 वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के 358.43 लाख रुपये के विभिन्न कार्याें का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-7 में 102.61 लाख रुपये से जुना पैठू तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमीक्षा गुरु डहरिया, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।