MP Damoh News - Khaskhabar News

BIG BREAKING : पुल से नीचे गिरी बोलेरो… एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
6 गंभीर रूप से घायल

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

दमोह।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम सिमरी के समीप महादेव घाट सुनार नदी के पुल पर मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया । सुबह करीब 11:00 बजे एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 गंभीर घायल हैं।

मरने वालों में एक बच्ची सहित पांच महिलाएं शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मंगलवार सुबह जबलपुर जिले के कटंगी पौड़ी गांव के समीप के निवासी दो बोलेरो गाड़ियों से दमोह जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत ग्राम घाटपिपरिया से कैंसर की दवा लेकर लौट रहे थे। इसी बीच सिमरी के पास सुनार नदी के पुल पर एक बोलेरो अनियंत्रित होने से नदी में गिर गई।

बांदपुर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

मृतकों के परिजन गोविंद सिंह ने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। ये अलग-अलग चार पहिया वाहन से बांदकपुर दर्शन के लिए मंगलवार सुबह आए थे। यहां से दर्शन कर वापस गांव लौट रहे थे। बनवार के महादेव घाट पुल से एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे नदी में गिर गई। वाहन में 13 लोग सवार थे उसमें से 8 लोगों की मौत हो गई और 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन्हें हालत गंभीर होने पर ग्रीन कारीडोर के जरिए जबलपुर रेफर किया गया।

पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

हादसे के बाद कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी भी घटना स्थल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। कलेक्टर कोचर ने बताया कि महादेव घाट के पुल के मोड़ पर दर्दनाक हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बलेरो की रफ्तार अधिक थी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर ऊंचे पुल से नदी में जा गिरी। कलेक्टर ने मृतकों को शासन की ओर से उचित मुआवजा दिलाने का भी ऐलान किया है।