Chhattisgarh Breaking News - Khaskhabar News
एक बार फिर विवादों में घिरे कांग्रेस विधायक
पड़ोसी के रिश्तेदार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
चाम्पा थाना में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
चाम्पा//
कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। शंकरनगर स्थित उनके निवास में एसी की बाहरी यूनिट को लेकर शुरू हुआ पड़ोसियों से विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। पड़ोसी के रिश्तेदार ने विधायक पर मारपीट और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है जबकि विधायक ने भी अपने साथ अभद्र व्यवहार और धमकी की शिकायत की है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
मामला चाम्पा के शंकरनगर क्षेत्र का है जहां विधायक बालेश्वर साहू का निवास है। जानकारी के मुताबिक विधायक ने अपने घर की बाहरी दीवार पर एयर कंडीशनर की दो आउटडोर यूनिट लगवाई थीं। इस पर उनके पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने आपत्ति जताई। इसी दौरान चंद्रशेखर राठौर के जीजा हेमंत राठौर भी मौके पर पहुंचे जहां कथित तौर पर कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
हेमंत राठौर ने चाम्पा थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि विधायक बालेश्वर साहू ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें गोली मारने की धमकी दी। वहीं दूसरी ओर विधायक साहू ने भी थाने में शिकायत दी है कि हेमंत राठौर ने उन्हें और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। चाम्पा थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें दोनों पक्षों से शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
सुकमा में एडिशनल एसपी शहीद, कई जवान घायल
सुकमा।
जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। ब्लास्ट में कोंटा एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे शहीद हो गए है. शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश गिरपुंजे 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अफसर हैं। आकाश रायपुर के रहने वाले हैं।
युक्तियुक्तकरण : छत्तीसगढ़ में कोई भी स्कूल नहीं होगा बंद
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और RTE एक्ट के तहत युक्तियुक्तकरण
5370 शिक्षक अतिशेष, लेकिन कोई पद समाप्त नहीं किया जाएगा
सरकार ने अफवाहों को विराम देते हुए साफ कर दी पूरी तस्वीर
रायपुर//
छत्तीसगढ़ में विद्यालयों के युक्तियुक्तकरण को लेकर कुछ शैक्षिक संगठनों प्रश्नों और भ्रांतियां का शिक्षा विभाग ने ठोस तथ्यों के साथ अपनी स्थिति स्पष्ट की है। विभाग ने बताया है कि न तो किसी स्कूल को बंद किया जा रहा है, न ही शिक्षकों के पद समाप्त किए जा रहे हैं। युक्तियुक्तकरण की यह प्रक्रिया पूरी तरह शिक्षा के अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशानिर्देशों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की न्यायसंगत ढंग से उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
शिक्षा विभाग ने विषय के बजाय कालखंड आधारित गणना से 5000 व्याख्याता अतिशेष होने के दावे को भ्रामक बताया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में विषय के आधार पर ही पद स्वीकृत हैं। यदि किसी विद्यालय में किसी विषय का एक ही व्याख्याता कार्यरत हैं, तो उन्हें किसी भी स्थिति में ‘अतिशेष’ नहीं माना जा रहा है। केवल उन्हीं स्कूलों की समीक्षा की जा रही है, जहां एक ही विषय में एक से अधिक व्याख्याता कार्यरत हैं या जिन विषयों में छात्र हैं ही नहीं, जैसे कि किसी विद्यालय में कॉमर्स के विद्यार्थी नहीं होने पर वहां के कॉमर्स व्याख्याता को दूसरे विद्यालय में पदस्थ किया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने कहा है कि कुछ संगठनों द्वारा राज्य में युक्तियुक्तकरण से 4000 विद्यालय बंद होने की बात पूरी तरह से बेबुनियाद है। विभाग ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार क्लस्टर विद्यालयों की अवधारणा के तहत केवल एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूलों का प्रशासनिक समायोजन किया जा रहा है। इससे कोई विद्यालय बंद नहीं होगा, और न ही किसी प्रधान पाठक का पद समाप्त किया जाएगा। इसका उद्देश्य केवल संसाधनों और प्रशासनिक संरचना को बेहतर बनाना है।
राज्य में 43849 शिक्षक पद समाप्त होने के दावें को भी शिक्षा विभाग ने तथ्यहीन बताया है। शिक्षा विभाग ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा है कि वास्तविकता यह है कि गणना के अनुसार केवल 5370 शिक्षक (3608 प्राथमिक स्तर के सहायक शिक्षक और 1762 पूर्व माध्यमिक शिक्षक) ही दर्ज संख्या के अनुपात में अतिशेष पाए गए हैं। ये शिक्षक केवल अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किए जाएंगे। किसी भी पद को समाप्त नहीं किया जा रहा है, बल्कि सभी स्वीकृत पद भविष्य में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की स्थिति में जीवित रखे जाएंगे।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तकरण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसका मूल उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना, जरूरत वाली शालाओं में शिक्षक उपलब्ध कराना और शिक्षा प्रणाली को अधिक न्यायसंगत बनाना है। शिक्षा विभाग की यह पहल राज्य में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और छात्रों को समुचित शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम है।
राज्यपाल से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने की मुलाकात
महामहिम राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान और पांच-पांच हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी
रायपुर//
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाेच्च अंक लेकर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले रायपुर जिले के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। श्री डेका ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और पांच-पांच हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी।
इस अवसर पर श्री डेका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और कहा कि बच्चों के सामने बेहतर भविष्य है। वे जिस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं उस क्षेत्र में लगन और परिश्रम के साथ आगे बढे़ं। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान होता है। विद्यार्थी अनुशासन का पालन करें। अध्ययन के साथ-साथ योग, ध्यान एवं खेल गतिविधियां भी करें। अपने माता-पिता और गुरूजनों का सम्मान करें। मानवीय गुणों और परस्पर सहयोग की भावना के साथ-साथ अपने आस-पास के प्रति भी जागरूक रहते हुए जीवन का आनंद उठाएं।
इस अवसर पर उपस्थित विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं और प्रदेश का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में श्री डेका ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं की कुमारी साई संजना, नमन कुमार ठाकुर, केतन साहू, कुमारी खुशबू सेन, कुमारी पूर्वी साहू, महक, राम सोनी, कुमारी नेहा चक्रधारी, कुमारी काव्या वर्मा, कुमारी दिव्या तिवारी, चित्रांश देवांगन, को सम्मानित किया। इसी तरह कक्षा 12वीं के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी पल्लवी वर्मा, कुमारी रूचिका साहू, कुमारी कीर्ति यादव, कुमारी रूची कल्यानी, कुमारी भूमिका देवांगन को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्यपाल की संयुक्त सचिव सुश्री निधि साहू, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर डॉ. विजय खंडेलवाल सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी तथा पालकगण उपस्थित थे।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर
एयरपोर्ट से विधानसभा के लिए हुई रवाना
सुरक्षा में 900 जवान तैनात
रायपुर//
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। भारतीय वायु सेना के प्लेन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंच गई हैं। वे विधानसभा के लिए रवाना हो गई हैं। विधानसभा में विधायकों को उद्बोधन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वहीं उनके दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रायपुर रेंज IG समेत IPS-IAS अधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। शहरभर में राष्ट्रपति की सुरक्षा में 900 जवानों की तैनाती की गई है, जो राष्ट्रपति काफिले पर नजर रखेगी। सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक सेरीखेड़ी बायपास, मंदिरहसौद-आरंग, बलौदाबाजार रोड, मोवा, आमासिवनी के आसपास के रोड में ट्रैफिक रोका जाएगा। साथ ही नवा रायपुर स्टेडियम रोड, विधानसभा बायपास रोड पर बैरीकेडिंग कर ट्रैफिक रोका जाएगा। 20.5 किमी की दूरी 25 मिनट में राष्ट्रपति का कारकेड तय करेगा।
हिंदी भवन, नई दिल्ली में 12 अप्रैल 2025 को नामचीन हस्तियों के मध्य सम्मानित होंगे इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता
हिंदी भवन, नई दिल्ली में विभिन्न नामचीन हस्तियों के मध्य होगा सम्मान समारोह का आयोजन
दीपका – कोरबा //
प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक एक विद्यालय का प्रमुख होता है जिसका कार्य विभाजन के समग्र उद्देश्यों और व्यक्तिगत छात्रों की आवश्यकताओं को पूर्ण करने में विद्यालयों का समर्थन करना और सहायता करना है। प्रधानाध्यापक की भूमिका विद्यालय के भीतर नेतृत्व, निर्देशन और समन्वय प्रदान करना है।वास्तव में, वह शैक्षणिक और प्रशासनिक दोनों ही दृष्टि से विद्यालय का मुखिया होता है। प्राचार्य किसी विशेष विद्यालय में शिक्षकों का मुखिया होता है। वह प्रमुख पद पर होता है और विभिन्न कार्यक्रमों की योजना, समन्वय और आयोजन करता है। वह विद्यालय में अनुशासन का उचित रखरखाव सुनिश्चित करता है ।
मनुष्य के जीवन में जितना महत्त्व भोजन, कपड़े, हवा और पानी का है, उससे कहीं अधिक महत्त्व शिक्षा का है इसीलिए हमेशा ये ही कहा जाता है कि शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्त्व है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है। इंसान की बुद्धि का विकास शिक्षा अर्जित करने से ही होता है। शिक्षा मानव जीवन की एक महत्त्वपूर्ण इकाई है। शिक्षा न हो तो मनुष्य के जीवन की कल्पना भी मुश्किल है। शिक्षा ही हमें आगे कुछ करने के लिए आवश्यक होती है
नेतृत्व शब्द भले ही पढ़ने में आसान लगे परंतु इस शब्द का महत्व वही बता सकता है जिसने किसी जिम्मेदारी को बड़ी कुशलता से निभाया हो।यदि हमें नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी जाती है चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो तो हमारी सर्वप्रथम प्राथमिकता उसे पूरी ईमानदारी से वहां करने की होती है।ईश्वर हर किसी को इस गुण से नहीं नवाजता है। इतिहास गवाह है की जिसे भी यदि यह अवसर मिला और उसने यदि पूरी शिद्दत से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया तो ऐसे नेतृत्व कर्ताओं का नाम हमेशा के लिए याद किया जाता रहा है ।रही बात विद्यालय जैसी पवित्र व चुनौतियों से भरे संस्था के नेतृत्व की तो इस कार्य को वही बखूबी कर सकता है जिसमें धैर्य, कुशलता, अनुभव, ज्ञान, जिम्मेदारी, ईमानदारी, सामंजस्य, अनुशासन तथा दूरदृष्टि जैसे गुण हों। विद्यालय का संचालन एक ऐसा विशेष कार्य हैं जिसमें अथक परिश्रम एवं कुशल अनुभव की आवश्यकता होती है।विद्यालय में सभी कर्मचारियों के साथ तालमेल कायम रखते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए मार्ग प्रसस्त करने का कार्य केवल वही प्राचार्य कर सकता है जिसमें ज्ञान; अनुभव; धैर्य एवं प्रबंधकीय गुण मौजूद हों।
शिक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वस्व न्योछावर कर स्कूल एवं विद्यार्थियो के उज्जवल भविष्य के कार्य करना विद्यालय संचालक का परम दायित्व होता है। प्राचार्य जो अपने अनुभव एवं कार्य कुशलता से विद्यालय को तरक्की के राह पर ले जाता है। ऐसे ही ऊर्जावान एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी डॉ. संजय गुप्ता जो कि वर्तमान में इंडस पब्लिक स्कूल में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवा दे रहें। इस वर्ष अवंतिका ग्रुप आफ कंटेंपरेरी आर्टिस्ट्स एंड इंटेलेक्चुअल, विजुअल एंड इंस्ट्रूमेंटल द्वारा वर्ष 2025 में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान ,समर्पण एवं विशिष्ट प्रबंधन के कार्य तथा कुशल संस्था का संचालन करने के लिए डॉक्टर संजय गुप्ता को अवंतिका नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड 2025 से सम्मांनित किया जा रहा है।
विगत 46 वर्षों से शिक्षा जगत को अपनी सेवा देते हुए डॉ. संजय गुप्ता (प्राचार्य-इंडस पब्लिक स्कूल दीपका) ने अपना सर्वस्व विद्यार्थियों के लिए समर्पित करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है।
डॉ. संजय गुप्ता को यह सम्मान 12 अप्रैल 2025 को हिंदी भवन,11, विष्णु दिगंबर मार्ग बाल भवन नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षाविद, लीडर,प्रोफेशनल,इनोवेटर्स जैसे ख्यातिलब्ध व नामचीन हस्ती मौजूद रहेंगे। सभी महान हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में इंडस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता को अवंतिका नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड 2025 से विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर अपनी अभिव्यक्ति जाहिर करते हुए डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि मैं अवंतिका ग्रुप एवं उसकी टीम को दिल से धन्यवाद देता हूं,जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा। मेरे जीवन का एक ही उद्देश्य है कि मैं अंतिम सांस तक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता रहूंगा। विद्यालय का संचालन एवं बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु अथवा नये आवाम तलाशना निःसंदेह काफी कठिन कार्य है। परंतु मैं अपनी पूरी निष्ठा एवं लगन से इस कार्य में लगा रहुँगा। मेरी जिंदगी का एक ही उद्देश्य है सीखना एवं सिखाना एवं विद्यार्थियों को सतत रूप से आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना। आजीवन जनसामान्य हेतु तथा विद्यालय के बच्चों सहित कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी हेतु समर्पण भाव से कार्य करता रहूंगा।संस्था के संचालन में आने वाली प्रत्येक चुनौतियों के लिए भी तैयार रहूंगा तथा बेहतर से भी बेहतर करने की कोशिश करता रहूंगा। अपने कार्य से स्वयं और अन्य को संतुष्ट करना मेरा उद्देश्य है। इस क्षणभंगुर जीवन में समाज के लिए कुछ असाधारण कर परोपकार आ कार्य करना भी लक्ष्य है लेकिन पहली प्राथमिकता शिक्षा है।जीवन भर कुछ नया करना और नया सीखकर अन्य को भी उस ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करना लक्ष्य है।
डॉ. संजय गुप्ता के अवंतिका नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड प्राप्त होने पर इंडस विद्यालय परिवार अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ध्यातव्य है कि अवंतिका नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड असाधारण सामाजिक कार्य ,शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान, भारतीय कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में योगदान सहित विभिन्न मापदंडों पर खडा उतरने पर दिया जाता है।इससे पहले भी डॉ. संजय गुप्ता विभिन्न सम्मान से नवाजे गए हैं। साथ ही अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा हर वर्ष समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. संजय गुप्ता को सम्मानित किया जाता रहा है।
जिला अस्पताल में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारी निलंबित
फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने पर हुई कार्यवाही
कबीरधाम।
कबीरधाम जिला अस्पताल में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारी मनीष जॉय को गलत मेडिकल प्रमाण पत्र जारी करने में दोषी पाए जाने के चलते निलंबित कर दिया गया। फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के आरोप में पर पहले जांच हुई। जांच में मामला सही पाए जाने पर बुधवार को निलंबन आदेश जारी किया गया। निलंबन के अलावा थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश भी सीएमएचओ को दिए गए है।
संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें रायपुर/दुर्ग संभाग कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया। जारी आदेश में बताया गया कि जिला अस्पताल कवर्धा में मेडिकल जांच कर मेडिकल प्रमाण पत्र जारी करने में फर्जीवाड़ा में संलिप्त नेत्र सहायक अधिकारी मनीष जॉय द्वारा गलत मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए जाने में दोषी पाया गया। इसमें संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें द्वारा मनीष जॉय का उपरोक्त कृत्य अत्यंत गंभीर प्रवृत्ति होने के कारण सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
नेत्र सहायक अधिकारी मनीष जॉय को सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के तहत गंभीर कदाचार का भागीदार मानते हुए एतद् द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साजा जिला बेमेतरा नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मई 2021 का है। राज्य सरकार ने आरक्षक भर्ती की वैकेंसी जारी की थी। इसमें 2 युवाओं ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर पुलिस आरक्षक की नौकरी हासिल कर ली थी। मेडिकल सर्टिफिकेट फर्जी होने की शिकायत पर उक्त युवाओं का राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज में मेडिकल बोर्ड से दोबारा मेडिकल चेकअप करवाया गया। जिसमें दोनों युवा अनफिट पाए गए। इससे फर्जी सर्टिफिकेट बनाए जाने की पुष्टि हो गई। दोनों आरक्षकों को पूर्व में ही बर्खास्त किया जा चुका है। वही फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच पिछले 4 साल से चल रही थी, जिस पर अब जाकर कार्यवाही हुई है। नेत्र सहायक अधिकारी मनीष जॉय को निलंबित करने के अलावा उनके खिलाफ एफआईआर के भी निर्देश दिए गए है।
BIG BREAKING : CG सरकार के बड़े फैसले, कैबिनेट की बैठक संपन्न
रायपुर।
मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में मंत्रालय में हुई बैठक में सरकार ने धान बोनस समेत कई महत्‍वपूर्ण फैसले किए हैं। कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में आज एक बड़ा निर्णय लिया गया। इस निर्णय के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप इस साल भी समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित दर के अनुसार 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। इस साल किसानों से केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है, जिसका भुगतान किसानों को किया जा रहा है तथा प्रति क्विंटल अंतर की राशि 800 रूपए छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को आदान सहायता के रूप में एकमुश्त फरवरी 2025 में प्रदान करेगी।
कैबिनेट ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जित धान में से अतिशेष धान की नीलामी को ऑनलाईन प्लेटफार्म के माध्यम से निराकरण करने का निर्णय लिया है।
छत्तीसगढ़ राज्य में एचव्ही-4 श्रेणी के विद्युत उपभोक्ता-मिनी स्टील प्लांट, स्टील उद्योग को जिनके कैप्टिव पावर प्लांट नहीं है या एक मेगा वॉट से कम है तथा उनका लोड 2.5 एमव्हीए से अधिक है को औद्योगिक एवं आर्थिक मंदी के कारण उन्हें प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने तथा राहत देने के उद्देश्य से कैबिनेट द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विशेष राहत पैकेज अंतर्गत ऊर्जा प्रभार में 01 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक अधिकतम एक रूपए प्रति यूनिट छूट देने का निर्णय लिया गया।
कैबिनेट ने विधानसभा सत्र में किए गए घोषणा के अनुपालन में राज्य के कलाकारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अर्थाभावग्रस्त लेखकों और कलाकारों एवं उनके आश्रितों को वित्तीय सहायता देने के लिए संस्कृति विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ कलाकार कोष नियम 1982 में संशोधन कर राज्य के कलाकारों को 25 हजार रूपए के स्थान पर अब अधिकतम 50 हजार रूपए की सहायता एवं मृत्यु होने पर 01 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किए जाने का निर्णय लिया है।
छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं को वित्तीय बाजारों, निवेश के साधनों एवं वित्तीय नियोजन के क्षेत्र में उपयुक्त कौशल तथा आवश्यक ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छात्र स्किलिंग प्रोग्राम (एसएसपी) के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ एमओयू करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रशिक्षण हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए संचालित किया जाएगा।
वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में अपर आयुक्त आबकारी का एक नवीन पद (वेतन मेट्रिक्स लेवल-15) का सृजन करने का निर्णय लिया गया।
नवा रायपुर अटल नगर में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रयोजन हेतु श्री सत्य सांई हेल्थ एवं एजुकेशन ट्रस्ट को अतिरिक्त 05 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ विशेष क्षेत्र (अचल संपत्ति का व्ययन) नियम, 2008 के तहत् नवा रायपुर अटल नगर में ज्ीम ।तज व िस्पअपदह ब्मदजतम की स्थापना हेतु 40 एकड़ भूमि रियायती दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया गया।
नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की नया रायपुर आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति, 2017 में संशोधन करने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के द्वारा निर्मित 5 वर्ष से अधिक समय से नहीं बिके हुए आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों को (व्दम जपउम ेमजजसमउमदज) एकमुश्त निपटान हेतु लागत मूल्य (बेस रेट) से 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत तथा 30 प्रतिशत छूट देकर विक्रय करने का निर्णय लिया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 अंतर्गत एक लाख 32 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कुल अनुदान राशि 3938.80 करोड़ है, जिसमें अनिवार्य राज्यांश 1450 करोड़ रूपए एवं अतिरिक्त राज्यांश 538 करोड़, जो कि मकान पूर्ण करने अथवा गृह प्रवेश पर दिया जाएगा, का अनुमोदन किया गया।
कैबिनेट ने महिला स्व-सहायता समूह के हित को ध्यान में रखते हुए रेडी टू ईट निर्माण का काम महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। पहले चरण में रेडी टू ईट निर्माण का कार्य 5 जिलों में महिला स्व-सहायता समूहों को दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण संबंधी प्रावधानों में संशोधन किए जाने हेतु विभिन्न धाराओं में संशोधन संबंधी जारी अध्यादेश की समयावधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
उप मुख्यमंत्री धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा
कवर्धा ।
उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को कवर्धा प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ और शिव पुराण में विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही आयोजन में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना भी शामिल हुए।
यह महायज्ञ 14 जनवरी से प्रारंभ होकर 22 जनवरी तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इससे पहले, उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा के वार्ड क्रमांक 27 में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भाग लिया। इस दोनों आयोजन में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति देखी गई। उन्होंने आयोजन समितियों के सदस्यों से भेंट कर उनके प्रयासों की सराहना की और इस धार्मिक आयोजन को क्षेत्र में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ाने वाला बताया।
शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का महत्व केवल आध्यात्मिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि ये समाज में सद्भावना और एकता का संचार भी करते हैं। जहां संत और साधु का आगमन होता है, वह क्षेत्र भी समृद्धि और शांति का केंद्र बन जाता है। उन्होंने इन आयोजनों को समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का सशक्त माध्यम बताया।
कवर्धा के पटेल मैदान में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना से वातावरण पवित्र हो रहा है। आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ क्षेत्र में प्राकृतिक संतुलन, आध्यात्मिक उन्नति और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। वहीं, श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में भाग लेने वाले श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उपदेशों का आनंद उठा रहे हैं। इन दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल हो रहे हैं। आयोजन समितियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या आयोजन की सफलता को दर्शा रही है।
कबीरधाम जिले में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों की परंपरा लंबे समय से रही है। उपमुख्यमंत्री शर्मा की उपस्थिति ने इन आयोजनों को और भी विशेष बना दिया। उन्होंने आयोजनों की सफलता की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला राम कुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति राम कुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चन्द्रवशी, जनपद उपाध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र साहू, नितेश अग्रवाल, पार्षद उमंग पांडेय सहित अन्य प्रतिनिधि इस आयोजनों में शामिल हुए।
कांग्रेस द्वारा ओबीसी आरक्षण को लेकर दिये बयानों पर मुख्यमंत्री का पलटवार
पत्रकार के परिजनों को 10 लाख देने की घोषणा
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया हैं। सीएम ने पत्रकार मुकेश चंद्रकार के नाम पर बीजापुर में पत्रकार भवन के निर्माण की घोषणा की हैं। साथ ही पत्रकार के परिजनों को दस लाख की सहायता देने की भी बात कही हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री आज सुबह रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से बलारामपुर के ‘तातापानी संक्रांति परब’ में शामिल होने के लिए रवाना हुये। तातापानी जाने से पहले उन्होंने रायपुर के पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पत्रकार मुकेश चंद्रकार के परिजनों को सरकार की तरफ से दस लाख रुपए की सहायता राशि और उनके नाम पर पत्रकार भवन का निर्माण कराने की घोषणा की हैं।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा ओबीसी आरक्षण को लेकर दिये बयानों पर कहा कि कांग्रेसी ओबीसी आरक्षण पर जबर्दस्ती राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेसियों को सब मालूम है कि ये सब उच्चतम न्यायलय के आदेशानुसार हो रहा है। हम लोग यहां पर पिछड़ा वर्ग कल्याण परिसर का गठन करके बहुत अच्छे से उस दिशा में काम कर रहे हैं। कांग्रेस के पास कोई मुददा बचा ही नहीं है। लोगों को भरमाना हैं, लेकिन जनता जानती है ।
जिले के धान खरीदी केंद्र में घुसा हाथी, चट कर गया धान
मचाया जमकर उत्पात
रायगढ़।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धान खरीदी केंद्र में एक दंतेल हाथी आ धमका। इस दौरान हाथी ने जमकर उत्पात मचाया साथ ही धान को भी खा गया। वहीं मंडी में मौजूद ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया है। इस दौरान बड़ी मुश्किल से ग्रमीणों और मंडी कर्मचारियों ने हाथी को खदेड़ा। हाथी रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया गांव में पहुंचा है। लगातार हाथियों का दल इलाके में विचारण कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता : मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब छत्तीसगढ़ की सुजैन ने जीतकर बढ़ाया देश का गौरव
रायपुर ।
रायपुर की सुजैन खान ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह खिताब जीतकर सुजैन ने भारत और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन थाईलैंड में हुआ। इसमें भारत की ओर से रायपुर की सुजैन ने भाग लिया।
जेके फाउंडेशन (इंटरनेशनल) ने यह प्रतियोगिता आयोजित की थी। 121 देशों की सुंदरियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के तीन राउंड्स में सुजैन ने अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास और प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया और खिताब अपने नाम कर लिया।
सुजैन एक जानी-मानी सुपरमॉडल और टीवी एक्ट्रेस है। वह न सिर्फ रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में काफी मशहूर हैं। वह इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से MDRT अवार्ड भी जीत चुकी हैं।
सुजैन खान की यह उपलब्धि देश और राज्य के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ और भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।
इस प्रतियोगिता के दौरान नशा ग्रुपर के ओनर रणदीप अरोड़ा, एंकर और सेलिब्रिटी लकी तरार, मिस थाईलैंड किम शाह और रशियन एक्ट्रैस सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मौजूद रहे।