National News In Hindi - Khaskhabar News
सड़क हादसा : 5 युवकों की मौत
पटना//
बुधवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई. मसौढ़ी से पटना आ रही एक तेज रफ्तार कार सीधे जाकर ट्रक में घुस गई. कार में सवार पांचों युवकों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है.
(फुलवारी शरीफ, अजीत) पटना में बुधवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई. घटना पटना सिपारा-पुनपुन रोड पर परसा बाजार थाना इलाके के सुविधा गांव के पास हुई. जहां मसौढ़ी की ओर से पटना आ रही तेज रफ्तार कार एक ट्रक में जोरदार टक्कर मारते हुए उसके नीचे घुस गई. हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों में एक राजेश कुमार कुर्जी जी का रहने वाला बताया जा रहा है. बाकी के चार मृतकों की पहचान संजय कुमार सिन्हा, कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और सुनील कुमार के रूप में हुई है. थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि हादसा रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ. ट्रक मसौढ़ी से पटना की ओर आ रहा था और पीछे से तेज गति से आ रही कार ने अचानक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया.
कार में सवार पांच युवकों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. शव गाड़ी में बुरी तरह से फंसे हुए थे. पुलिस और स्थानीय लोग काफी देर तक शव निकालने की कोशिश करते रहे लेकिन कार इतनी बुरी तरह फंस चुकी थी कि गैस कटर और जेसीबी की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के दौरान कार के अंदर एक मोबाइल फोन बज रहा था. पुलिस ने कॉल रिसीव किया तो फोन उठाने वाली महिला ने खुद को पटना के कुर्जी इलाके की निवासी बताया. उसे हादसे की जानकारी दी गई और शवों की पहचान के लिए मौके पर बुलाया गया. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है.
Education desk : फोन कवर बेचने वाला रोहित ने क्रैक किया NEET बनेगा डॉक्टर
जमशेदपुर //
सपने बड़े हों तो हालात नहीं रोक सकते। एक ऐसा लड़का, जो ठेला लगाकर मोबाइल कवर बेचता था, अपने मेहनत और हौसले की बदौलत नीट यूजी परीक्षा 2025 (NEET UG 2025) पास कर ली और अब डॉक्टर बनने की राह पर हैं। यह कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि संघर्ष और उम्मीद की भी मिसाल है। झारखंड के युवाओं के लिए रोहित एक प्रेरणा बन चुके हैं।
यह कहानी सोचने पर मजबूर कर देती है कुछ बड़ा करने वाले हर हाल में सफल हो ही जाते हैं। हम बात कर रहे हैं जमशेदपुर के रोहित कुमार की, जिन्होंने नीट यूजी में 549 अंकों के साथ कामयाबी पाई है। रोहित ने अपने तीसरे प्रयास में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्वालिफाई करके यह उपलब्धि हासिल की है। रोहित ने उन युवाओं के लिए उदाहरण पेश किया है, जो संसाधनों और समय की कमी का रोना रोता है। क्योंकि उन्होंने अपने भाई के साथ ठेला लगाकर मोबाइल कवर बेचते हुए नीट परीक्षा पास की है।
रोहित कुमार साकची सना कॉम्प्लेक्स के बाहर ठेला लगाकर मोबाइल कवर बेचते हैं। उनके संघर्ष से सफलता की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो गरीबी में पले-बढे, लेकिन बड़े सपने देखते हैं। रोहित ने नीट यूजी में 549 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया लेवल पर 12,484वीं रैंक हासिल की है। रोहित को इस रैंक के साथ झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा। उन्होंने तीसरे अटैम्प्ट में यह कामयाबी पाई है।
सावधान : HMPV वायरस ने भारत में दी दस्तक
भारत में मिला HMPV वायरस का पहला केस
8 माह की बच्ची मिली पॉजिटिव
कोरोना जैसे हैं लक्षण
कोविड-19 महामारी के बाद चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) तेजी से फैल रहा है. चीन से बाहर भी एचएमपीपी वायरस ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं. अब यह खतरनाक वायरस भारत पहुंच गया है. पहला मामला बेंगलुरु से सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक़, बेंगलुरु के बैपटिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती एक आठ माह की बच्ची एचएमपीवी वायरस से संक्रमित पायी गयी है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उनके लैब में इसकी जांच नहीं हुई है. बच्ची की जांच एक निजी अस्पताल में कराई गयी है जिसमें एचएमपीवी यानी ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस (HMPV) की पुष्टि हुई है. सैंपल को जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला में भेजा गया है.
हैरान करने वाली बात ये है बच्चे और उसके परिवार की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. हालाँकि निजी हॉस्पिटल की जांच रिपोर्ट पर भी शक नहीं किया जा सकता है. क्युकी यह वायरस ज्यादातर बच्चों को संक्रमित करता है. बुजुर्ग को भी अपना टारगेट बनाता है. सभी फ्लू सैंपल में से 0.7 फीसदी HMPV के होते हैं. इसके लक्षण आम फ्लू की तरह होते हैं. अगर जांच किया गया, तो कई लोग पॉजिटिव पाए जाएंगे. बता दें, पहला मामला सामने आने के बाद HMPV को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय एडवाइजरी जारी कर सकता है.
HMPV क्या है?
इस वायरस को ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस या एचएमपीवी (HMPV) वायरस कहते हैं. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक यह वायरस नया है. 1958 से धरती पर मौजूद है. मगर 2001 में पहली बार वैज्ञानिकों ने इसे खोजा था. अब तक इसकी वैक्सीन नहीं बन पाई है. यह वायरस ज्यादातर बच्चों और बूढ़े को अपनी चपेट में लेता है. एचएमपीपी वायरस आमतौर पर खांसने और छींकने, संक्रमित व्‍यक्ति के छूने या हाथ मिलने से फैलता है. आमतौर पर संक्रमित लोगों को खांसी-जुकाम की समस्‍या होती है लेकिन कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए गंभीर हो सकता है. उनकी जान भी जा सकती है. क्योंकि यह संक्रमित मरीजों के फेफड़े को प्रभावित करती है. कमज़ोर प्रतिरक्षा प्रणाली, अस्थमा या श्वसन संबंधी समस्याओं वाले लोगों को ब्रोंकाइटिस या निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है.
वायरस के लक्षण
गले में खराश, सिरदर्द और थकान , खांसी, बुखार, ठंड लगना और नाक बहना, सांस लेने में दिक्कत होना, लगातार खांसी या गले में घरघराहट, सांस और फेफड़ों की नली में इन्फेक्शन
क्या है इलाज
इसका कोई इलाज नहीं है. लेकिन सावधानी और परहेज से इससे बचा जा सकता है. एचएमपीवी से पीड़ित लोग अधिकांश लोग लगभग सात से 10 दिनों के भीतर ठीक हो जाते हैं. हालाँकि कई बार अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ सकती है. संक्रमण को कम करने के लिए सभी जगहों पर बाहरी हवा के साथ पर्याप्त वेंटिलेशन की सलाह दी जाती है. पांच से छह दिन संक्रमित को घर में रहना चाहिए. दूसरों से संपर्क सीमित करें. इस दौरान खूब पानी पिएँ और पौष्टिक भोजन करना चाहिए.
प्रेमी-प्रेमिका पर FIR
प्यार पाने के लिए कोर्ट में फर्जी दस्तावेज देने का मामला
कैंट//
पुलिस ने कोर्ट मैरिज के लिए उच्च न्यायालय में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर याचिका दायर करने वाले प्रेमी-युगल के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दरअसल, फरीदपुर क्षेत्र की लड़की ने घर से भागकर कैंट इलाके में रहने वाले प्रेमी के साथ 13 अगस्त को आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र उच्च न्यायालय में प्रस्तुत कर कोर्ट मैरिज के लिए याचिका दायर की थी। बताया कि यह जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम बरेली से जारी किया गया है।
मामला संदिग्धता प्रतीत होने पर उच्च न्यायालय ने पुलिस को जन्म प्रमाण पत्रों की जांच का आदेश दिया। जब पुलिस ने जन्म प्रमाण पत्रों की नगर निगम में जांच कराई तो फर्जी पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि उक्त जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम से जारी नहीं किए गए हैं। इस पर कैंट पुलिस ने आरोपी प्रेमी और प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रेमी प्रेमिका ने न केवल फर्जी जन्म प्रमाण पत्र उच्च न्यायालय में पेश किए बल्कि पुलिस को भी गुमराह कर अपने माता-पिता से जान का खतरा बताते हुए 7 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि दोनों स्कूली दस्तावेजों के अनुसार नाबालिग हैं।
प्रेमी युगल ने उच्च न्यायालय में शादी के लिए जो जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे, वह जांच में फर्जी पाए गए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है- विनोद कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर क्राइम कैंट
केरल के राज्यपाल बोले- ये मानवता के कल्याण के लिए एक ग्रंथ
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का किया उद्घाटन
चंडीगढ़।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत आयोजित नौवें अंतर्राष्ट्रीय गीता सम्मेलन में “श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित संतुलित प्रकृति-शुद्ध पर्यावरण” विषय पर बात की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत की आधारशिला भगवद गीता मानवता के कल्याण के लिए एक ग्रंथ है।
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए गीता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे मानव जीवन की चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करने वाला पवित्र ग्रंथ बताया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दत्तात्रेय ने दीप प्रज्वलित कर तथा स्मारिका का अनावरण कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। केरल के राज्यपाल खान ने पर्यावरण संरक्षण में गीता की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने इसके संदेश को विश्व भर में फैलाने के महत्व पर जोर दिया। यह ग्रंथ उपनिषदों तथा वैदिक ग्रंथों का सार प्रस्तुत करता है, जो भारत की एकता तथा अखंडता को दर्शाता है।
गीता के विद्वान स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने दोहराया कि भगवद गीता पर्यावरण संरक्षण का वैश्विक संदेश देती है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र, जहां से इन शिक्षाओं की उत्पत्ति हुई वह एक पवित्र भूमि है।
उन्होंने कहा कि गीता जीवन की समस्याओं का समाधान संतुलन के माध्यम से प्रदान करती है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने हरियाणवी परंपराओं की समृद्धि का जश्न मनाने के प्रयासों की सराहना की। सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र की यात्रा से पूर्णता की भावना आती है।
18 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का उद्देश्य लोगों को गीता की शिक्षाओं को समझने में मदद करना है। गीता में निहित ज्ञान व्यक्ति को जीवन की दुविधाओं और संकटों से बाहर निकलने में मदद करता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर इस वर्ष के
28 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए तंजानिया भागीदार देश है जबकि ओडिशा भागीदार राज्य है। मुख्य कार्यक्रम 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक होंगे। हरियाणा के राज्यपाल दत्तात्रेय ने ब्रह्मसरोवर के तट पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में हरियाणा मंडप का उद्घाटन किया। यह मंडप जीवंत लोक कला और विरासत के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को प्रदर्शित करता है।
दत्तात्रेय ने हरियाणवी संस्कृति को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। केरल के राज्यपाल खान ने हरियाणा की प्राचीन संस्कृति और विरासत के बारे में युवाओं को शिक्षित करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
यह मंडप अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में वैश्विक दर्शकों के लिए हरियाणवी संस्कृति का सार दर्शाता है। यह हरियाणा की समृद्ध परंपराओं के बारे में युवा पीढ़ी के लिए एक शैक्षिक उपकरण के रूप में कार्य करता है।