Korba Hindi News - Khaskhabar News
7 माह के नवजात को मेडिकल कालेज में मिला जीवनदान
कोरबा।
पांच बार गर्भपात हो जाने के बाद छठवीं बार गर्भवती हुई महिला ने 7 महीने में ही एक प्रीमेच्योर नवजात शिशु को जन्म दिया. जन्म के वक्त नवजात का वजन सिर्फ 1.3 किलो था. हालात बेहद खराब थी. जिसे बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा के शिशु रोग विभाग के चिकित्सकों ने उसे विशेष संजीवनी थेरेपी दी. लगभग 48 घंटे वेंटिलेटर पर रहने के बाद शिशु पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है. जिसे अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है. निजी अस्पतालों में महंगी दवाई और इलाज वाले दौर में सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने एक परिवार की झोली में खुशियां डाल दी हैं.
बच्चे का इलाज करने वाली मेडिकल कॉलेज अस्पताल की शिशु रोग विशेषज्ञ व सहायक प्राध्यापक डॉ. हेमा नामदेव ने बताया कि पांच बार के गर्भपात के बाद ये महिला छठवीं डिलीवरी थी. जन्म के वक्त बच्चे का वजन सिर्फ 1.3 किलो था. चुंकि यह प्रीमेच्योर डिलीवरी थी और बच्चे को सांस लेने में काफी तकलीफ थी  उसे हमने संजीवनी थेरेपी दी, जिससे फेफड़ों में हवा भरी जाती है. ये इंजेक्शन और दवा शिशु के जन्म के 6 से 8 घंटे के भीतर ही दी जा सकती है. पूरी टीम ने काफी मेहनत की, नवजात शिशु को लगभग 48 घंटे तक वेंटिलेटर पर रखा गया था. जिसकी हालत अब पूरी तरह से स्टेबल है और इसे डिस्चार्ज किया जा रहा है. सही समय पर सही इलाज मिलने से बच्चों की जान बचपाई है अन्यथा बच्चे सर्वाइवल काफी मुश्किल था, निजी अस्पताल में अनुमान लगाने पर  सिर्फ एक थेरेपी वाली दवा 30 हजार रुपए में दी जाती है. अन्य खर्च अलग से जुड़े जाते हैं. हमारे यहां शासन और अस्पताल अधीक्षक की ओर से सारी दवाई नि:शुल्क मरीजों को प्रदान की जाती है.
बच्चे के पिता पीटर विश्वास ने बताया कि जन्म के वक्त बच्चे की हालत काफी नाजुक थी. उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी, 7 महीने में ही बच्चे का जन्म हो गया था. वजन भी काफी कम था. चिकित्सकों ने उसकी हालात के विषय में मुझे बताया था. पैदा होने के बाद बच्चा रोया नहीं था. फेफड़ों को फुलाने के लिए इंजेक्शन दिया गया  जिससे बच्चे को काफी मदद मिली, बाहर यह इलाज काफी महंगा है. बच्चा कई दिनों तक वेंटिलेटर में था. अब उसे बाहर निकाल लिया गया है. बच्चे का वजन भी बढ़ चुका है. चिकित्सकों को टीम में काफी मेहनत की है. परिवार में काफी खुशी का माहौल है.
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
कोरबा //
जिले में लगातार हुए बारिश से खेती किसानी के काम ने जोर पकड़ लिया है। जिले में कृषि विभाग ने एक लाख 37 हजार 620 हेक्टेयर में धान सहित अन्य अनाज, दलहन, तिलहन, सब्जी सहित अन्य फसल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जून माह समाप्त होने वाली है। अब तक किसानों ने 18 हजार से अधिक हेक्टेयर पर खेती-किसानी फसल लगाने का काम पूरा कर लिया है।
बताया जा रहा है कि16 हजार से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल लगाए हुए हैं। जिले में मानसून सक्रिय है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। एक सप्ताह से जिले का मौसम खुशनुमा हो गया है। कुछ दिनों से लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही, जो देर शाम तक जारी रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी के साथ मौसम खुशनुमा हो गया है। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। इधर लगातार हो रही रिमझिम बारिश से छाता और रैनकोट के बाजार में तेजी आई है। दुकानों में चहल-पहल बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। दूसरी ओर किसानों ने खेतों में फसल बुआई का काम तेज कर दिया है।
2 जनपद CEO समेत 4 गिरफ्तार
कोरबा में डीएमएफ घोटाले पर कार्रवाई
रायगढ़  – कोरबा //
कोरबा में डीएमएफ घोटाले को लेकर एक और कार्रवाई हुई है। रायगढ़ में पूर्व में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर भरोसा राम ठाकुर के अलावा दो जनपद सीईओ को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में पत्थलगांव के जनपद सीईओ वीरेंद्र कुमार राठौर भी हैं। जिला खनिज न्यास की राशि से आम जनता के लिए सुविधाएं बढ़ाने के बजाय अफसरों ने अपनी तिजोरियां भरीं। जारी गाइडलाइन को बायपास कर अपने फायदे की गुंजाइश पैदा की गई। सामग्री क्रय हो या ठेकेदारी, सभी में कमीशन वसूला गया। बिना काम के राशि निकालकर बंदरबांट कर ली गई। कोरबा में सबसे बड़े डीएमएफ घोटाले में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है।
शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर भरोसा राम ठाकुर, पत्थलगांव जनपद पंचायत सीईओ वीरेंद्र कुमार राठौर, बीएस राज और राधेश्याम मिर्धा को गिरफ्तार कर लिया गया है। भरोसा राम ठाकुर पूर्व में रायगढ़ जिले में भी पदस्थ रहे हैं। कोरबा में से डीएमएफ शाखा के प्रभारी थे। उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा कामों को मंजूरी दी गई। बिना शासी परिषद के राशि स्वीकृति दी गई। फर्जी बिलों, निविदा में हेराफेरी और ठेकेदारों से मिलीभगत कर सरकारी धन का गबन किया गया। करीब 90.35 करोड़ रुपए का गबन किया गया। ईडी ने 21.47 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है।
यह भी कहा जा रहा है कि रायगढ़ से जो राशि जशपुर भेजी गई थी, उसमें भी गड़बड़ी की गई। रिश्वत के रूप में नकद और संपत्तियों का लेन-देन हुआ, जिसे बाद में मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए छिपाया गया। पूर्व में इन अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी जिसमें बेहिसाब नकदी, आभूषण, और संदिग्ध बैंक लेन-देन का पता चला था।
राशि स्वीकृति के बाद पूरा गबन
इन अधिकारियों ने अवैध कमाई से अचल संपत्तियां और बैंक जमा राशि अर्जित की थी। वीरेंद्र कुमार राठौर जनपद सीईओ पत्थलगांव ने अपने कार्यकाल में फर्जी निविदाओं को मंजूरी देकर अनुचित लाभ अर्जित किया। भरोसा राम ठाकुर ने कार्यों की निगरानी में लापरवाही और फर्जी दस्तावेजों को सत्यापित किया। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच शुरू की और दिसंबर 2024 में 16 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।
जिले में आधा दर्जन से अधिक शिक्षक बर्खास्त
6 के खिलाफ कार्रवाई के लिए भेजा गया
कोरबा।
जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 7 शिक्षक, कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। इन सभी शिक्षकों और कर्मचारियों पर अनुपस्थित रहने और अनुशासनात्मक का आरोप लगा था। शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुये इन्हें बर्खास्त कर दिया है।
दरअसल, कोरबा जिले में शिक्षा विभाग के 13 शिक्षक-कर्मचारियों पर अनुपस्थित और अनुशासनात्मक की शिकायत मिली थी। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा विभागीय जांच के बाद 13 शिकायतों की समीक्षा की गई। इनमें से 7 शिक्षक-कर्मचारियों को सेवा से पदच्युत किया गया, जबकि 6 अन्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
बर्खास्त कर्मचारियों में क्रमश: –
अनिता साहू – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. बरभांठा, कटघोरा
अनंत सिंह पैकरा – सहायक ग्रेड-3, हाई स्कूल तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा
संतोष कुमार तंवर – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. कारीमाटी, पोड़ी उपरोड़ा
श्वेता पोर्ते – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. छिरहुट, कटघोरा
दिनकर सिंह चेताम – सहायक ग्रेड-3, सेजेस पोड़ी लाफा, पाली
संतोष कुमार यादव – भृत्य, शा.उ.मा.वि. बोतली, करतला
लक्ष्मीकांत राज – भृत्य, वि.खं. शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पाली
ग्राम पंचायतों से लेकर जनपद कार्यालय तक सरपंच पतियों का दखल
महज रबर स्टैम्प बनी महिलाएं सरपंच
ग्राम पंचायतों में अधिकांश महिला सरपंच के पति व अन्य रिश्तेदार करने लगे है पंचायती
– :: – पाली से ज्ञान शंकर तिवारी  – :: –
कोरबा-पाली//
जिले के जनपद पंचायत पाली अंतर्गत लगभग 50 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में महिलाएं सरपंच निर्वाचित हुई है। लेकिन अधिकांश जगह उनके पति व अन्य रिश्तेदार पंचायती करने लगे है। यहां तक कि जनपद पंचायत कार्यालय की बैठकें अथवा अन्य कार्यालयीन कार्यों में भी दखल देखने को मिल रहा है। जबकि निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि की भूमिका सिर्फ साइन करने या अंगूठा लगाने तक सीमित रह गई है। वहीं जरूरत पड़ने पर पति ही अपनी सरपंच पत्नी का फर्जी हस्ताक्षर करने में भी कोई गुरेज नही करते। जबकि पंचायतीराज विभाग इसे आपराधिक कृत्य मानता है और मुकदमा भी दर्ज हो सकता है। जानकारी के मुताबित यदि पंचायत में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि के स्थान पर उनके पति, निकट संबंधी, रिश्तेदार व अन्य का दखल रहता है तो कार्रवाई के अधिकार ग्राम पंचायत में सचिव, पंचायत समिति में बीडीओ और जिला परिषद में सीईओ के पास होता है। पाली जनपद में अक्सर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पतियों अथवा अन्य रिश्तेदारों का दखल देखने को मिलता है, जिस पर रोक लगाने वाला कोई नही है। ऐसे में ग्राम पंचायत से लेकर जनपद पंचायत कार्यालय तक बेखौफ सरपंच पतियों की धमक है। बता दें कि पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि के स्थान पर उनके पति या रिश्तेदारों के हस्तक्षेप मामले को लेकर भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय, नई दिल्ली ने कड़े रुख अख्तियार कर फैसले लिए है। जिसमे राज्य सरकार को पत्र जारी कर कहा गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के ग्रामीण पंचायतों में महिला पंचायत पदाधिकारियों की भागीदारी 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। निर्वाचित महिला पंचायत पदाधिकारियों को पंचायतों के कामकाज यथा नियोजन, क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण, नियंत्रण आदि में स्वयं निर्णय लेने हेतु पंचायत संचालन के दौरान पंचायत कार्यालय परिसर के भीतर महिला पंचायत पदाधिकारियों को उनके कोई भी सगे संबंधी/रिश्तेदार पंचायत के किसी कार्य मे हस्तक्षेप/दखलअंदाजी नही करेंगे। किसी विषय पर किसी भी पदाधिकारी/कर्मियों को महिला पंचायत पदाधिकारी की ओर से निर्णय लेकर सुझाव/निर्देश नही देंगे, अन्यथा संबंधित महिला पंचायत पदाधिकारियों के विरुद्ध पंचायतराज अधिनियम 1993 में उल्लेखित प्रावधान अनुसार कार्यवाही की जावेगी। राज्य शासन द्वारा जिस पत्र के परिपालन में सभी जिले के कलेक्टर को निर्देश प्रति भेजकर उसका पालन सुनिश्चित कराने कहा गया है। लेकिन पाली सीईओ की निष्क्रियता और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता से उन निर्देशों का अंश भर पालन नही हो रहा, बल्कि पंचायतों में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के पति या परिवार के अन्य सदस्य अथवा रिश्तेदार ही पंचायत का संचालन कर रहे है। पंचायत भवन में उनकी कुर्सी पर बैठने और सारे निर्णय लेने के साथ उनके हस्ताक्षर भी कर रहे है। वहीं पंचायती कार्य लेकर जनपद कार्यालय भी पहुँच रहे है, जो सर्वेसर्वा बने हुए है। वहीं जनपद सीईओ मौंन साधे बैठे है।
हड़तालियों सचिवों पर शासन के अल्टीमेटम का नहीं हुआ कोई असर
अपनी मांगों को लेकर डटे पंचायत सचिव
कोरबा// जिले में भी पंचायत सचिव संघ शासकीयकरण की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालयों में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन पर पिछले एक सप्ताह से बैठे हुए हैं। हड़ताल समाप्त कर वापस लौटने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा दिया गया 24 घंटे का अल्टीमेटम भी समाप्त हो गया, लेकिन सभी संघ ने वापसी के बजाए आंदोलन को और उग्र कर दिया है। संघ के आव्हान पर जिले के पंचायत सचिव 17 मार्च से शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसी स्थिति में शासन के आदेश पर जिले में भी पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। लेकिन पंचायत सचिव संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त नहीं किया है।
24 घंटे में वापसी के लिए जारी नोटिस में जिला पंचायत ने पंचायत सचिवों को नियमों से अवगत कराते हुए बताया है कि सेवा शर्तो के अनुसार कोई भी पंचायत सचिव अपनी सेवा व किसी अन्य पंचायत सेवक के सेवा संबंधि किसी मामले में न तो हड़ताल का सहारा लेगा न ही किसी प्रकार से उसे अभिप्रेरित करेगा। इस नोटिस में उक्त उप नियम का हवाला देते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का अल्टीमेटम दिया गया है। इस नोटिस के बाद संघ ने उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। एक ओर जहां संघ उग्र आंदोलन करने की तैयारी में है तो वहीं दूसरी ओर शासन पंचायत सचिवों पर कार्यवाही की तैयारी में दिख रही है। पंचायत सचिवों ने आदेश की प्रतियां भी जलाई थी।   17 मार्च के पूर्व पंचायत सचिव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में व्यस्त रहे हैं, जिसके कारण जनपद पंचायतों में पूरा काम-काज ठप्प रहा है। चुनाव समाप्त होने के बाद अब अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण न तो रूके हुए कार्य हो रहे हैं न ही नया कोई कार्य हो रहा है, कुल मिलाकर देखा जाए तो पंचायतों में कामकाज पूर्णतया ठप्प हो गया है।
जल-जंगल-जमीन लूटने का आरोप लगा आदिवासी समाज ने भरी हुंकार
कोरबा// कोरबा में आयोजित छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से जुटे आदिवासी नेताओं ने जल-जंगल-जमीन लूटने का आरोप लगा इसके खिलाफ हुंकार भरी और सरकारों को चेतावनी दी कि यदि जल-जंगल-जमीन की लूट बंद नहीं हुई, तो सड़क से संसद तक उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व विधायक और पूर्व एएसआई अधिकारी शिशुपाल सोरी ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के आदिवासी अलग-अलग समस्याओं से जूझ रहे हैं। खनन क्षेत्र में भू-विस्थापन, वन बहुल क्षेत्र में वनाधिकार की लूट, और मैदानी क्षेत्र में जमीन की जबरन हड़प। सरकारें सिर्फ खनन माफियाओं की दलाल बन गई हैं, जबकि आदिवासी अपने ही घरों से बेघर किए जा रहे हैं। अब यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।”
छत्तीसगढ़ आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार राय ने साफ शब्दों में कहा कि “सरकारें आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने पर तुली हुई हैं। छत्तीसगढ़ के 33 में से 26 जिलों में आदिवासी समाज को एकजुट किया जा चुका है और अब यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है।” उन्होंने कोरबा जिले के ग्राम केंदई का उदाहरण देते हुए कहा की यहां 40 ग्रामो की जमीन धंस रही है। अगर सरकार ने कोइ सकरात्मक कदम नहीं उठाया, तो आदिवासी समाज अपने हक के लिए बड़ा आंदोलन छेड़ेगा।
कटघोरा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता बोधराम कंवर ने कहा कि “सरकारें आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन को खनन कंपनियों को बेच रही हैं। कोरबा जिले में तीन बड़ी कोयला खदानों के चलते हजारों हेक्टेयर जंगल उजड़ चुका है। जंगल कट रहे हैं, जीव-जंतु मर रहे हैं, और आदिवासी भूखों मरने को मजबूर हैं। सरकार को खदानों से मिलने वाले करोड़ों रुपये दिखते हैं, लेकिन आदिवासियों की तबाही नहीं दिखती।”
रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और युवा आदिवासी नेता मोहिंदर सिंह कंवर ने बताया कि “एसईसीएल की रानी अटारी, विजयपुर वेस्ट खदान के कारण हजारों आदिवासी परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं। गांवों का अधिग्रहण कर लिया गया, लेकिन माटीपुत्र भू-विस्थापितों को पीने तक का पानी नहीं दिया जा रहा। जंगल कट रहे हैं, जमीन धंस रही है, और सरकार खदान माफियाओं की दलाली कर रही है। अब आदिवासी समाज चुप नहीं बैठेगा, सरकार को इसका जवाब देना होगा।”
पंडो जनजाति समाज के अध्यक्ष बृजलाल पंडो ने खुलासा किया कि “रानी अटारी खदान के 8 किलोमीटर के दायरे में 48 ग्राम आते हैं, लेकिन सीएसआर फंड का एक भी पैसा उन पर खर्च नहीं किया गया। सरकार सिर्फ धरती माता का कलेजा काटकर कोयला निकाल रही है और मुनाफा खा रही है, लेकिन आदिवासियों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है। उन्होंने मांग की कि अब मुआवजा नहीं, विस्थापितों को जमीन दी जाए, वरना आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करेगा।”
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि “सरकार को पर्यावरण और आदिवासियों की परवाह करनी चाहिए। अगर कोयला निकालना जरूरी है, तो जंगलों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अब आदिवासी समाज गुमराह नहीं होगा, वह अपने अधिकारों के लिए लड़ेगा।”
कोरबा में हुए इस आयोजन में प्रदेशभर के आदिवासी नेताओं ने एकजुट होकर सरकार को स्पष्ट संदेश दिया हैं की अगर जल-जंगल-जमीन की लूट बंद नहीं हुई, तो सड़क से संसद तक आदिवासी समाज निर्णायक संघर्ष करेगा। सरकारें आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझती हैं, लेकिन अब आदिवासी समाज जाग गया है। यह लड़ाई सिर्फ खदानों या जंगलों की नहीं, बल्कि आदिवासी अस्तित्व की लड़ाई है। अगर सरकारें नहीं चेतीं, तो छत्तीसगढ़ की धरती पर इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन खड़ा होगा।
छत्तीसगढ़िया सर्व समाज नूतन सिंह के समर्थन में हुआ एकजुट
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नूतन सिंह को सभापति निर्वाचित होने पर दी बधाई
सभापति का सम्मान करते हुए जताया एकता का संदेश
कोरबा //
पंचवटी विश्राम गृह में 19 मार्च 2025 की संध्या विभिन्न सामाजिक संगठन प्रमुखो और पदाधिकारियों की विशाल बैठक आयोजित किया गया। सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के बैनर तले आयोजित बैठक में विशेष रूप से उपस्थित नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह को सभी समाज के प्रमुखों ने तिलक लगाकर सम्मानित किया।
सर्व आदिवासी समाज, सतनामी समाज, ब्राह्मण समाज, यादव समाज, श्रीवास समाज, कन्नौजिया राठौर समाज, महंत समाज, देवांगन समाज, पटेल समाज, सूर्यवंशी समाज, चन्द्रनाहू समाज, साहू समाज, मरार माली समाज, बरेठ समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नूतन सिंह को सभापति निर्वाचित होने पर बधाई दिया तथा उनके साथ खड़े होने का संकल्प लिया।
साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू, युवा सतनामी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े, श्रीवास समाज के अध्यक्ष मोहन लाल श्रीवास ने अपने उद्बोधन में कहा कि नूतन सिंह ने सभापति के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विजयश्री हासिल कर छत्तीसगढ़िया सर्व समाज के सम्मान को बढ़ाया है, हम सभी नूतन सिंह के साथ है। देवांगन समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण देवांगन, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अतुल दास, सर्व आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज, कन्नौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष नंद किशोर साव ने कहा कि नगर पालिक निगम में वास्तविक रूप से 15 साल बाद पार्षदो ने नूतन सिंह को जीताकर छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को संबल प्रदान किया है।
छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की बैठक में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी समाज के पदाधिकारियों ने एक स्वर में सभापति नूतन सिंह के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
विशाल बैठक को संबोधित करते हुए सभापति नूतन सिंह ने कहा कि वे आपार समर्थन और सहयोग के लिए छत्तीसगढ़िया सर्व समाज का हृदय से आभारी हैं। छत्तीसगढ़ के लोक पर्व, भाषा और त्योहार को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
सभी समाज प्रमुखो ने एकमत से प्रस्ताव पारित किया कि छत्तीसगढ़िया सर्व समाज संगठित होकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने एकजुट रहेगा। छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक मजबूती के लिए एकजुट होकर सहयोग करेंगे। छत्तीसगढ़िया सर्व समाज ने उन‌ सभी पार्षदों को विशेष धन्यवाद और आभार व्यक्त किया जिन्होंने अंतरात्मा की आवाज सुनकर नूतन सिंह को सभापति निर्वाचित किया। सर्व समाज की विशाल बैठक में श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास, साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू, प्रदेश संगठन सचिव पालूराम साहू, इकाई अध्यक्ष गणेश राम साहू, दाताराम साहू, मह़न समाज के जिला अध्यक्ष संतोष दास संरक्षक दिलहरण दास, ब्लॉक अध्यक्ष पूरण दास महंत, चंद्रा समाज के सचिव नोहर चंद्रा केंद्रीय संयुक्त सचिव मनमोहन चंद्रा, मरार पटेल समाज के उपाध्यक्ष राकेश पटेल, कोरबा सर्कल अध्यक्ष राजाराम पटेल, केसरिया मरार समाज के सचिव भैषराम पटेल, मरार माली समाज के जिला अध्यक्ष संतोष मरार, जिला सचिव सावन मरार, सूर्यवंशी समाज के अध्यक्ष लाभो राम सूर्यवंशी, महासचिव राम कुमार सोनवानी, कनौजिया राठौर समाज के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, पूर्व अध्यक्ष भैया राम राठौर, झेरिया बरेठ समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी लाल बरेठ, प्रजापति कुम्हार समाज के जिला अध्यक्ष गजाधर प्रजापति, देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण देवांगन सचिव भोज राम देवांगन, सर्व आदिवासी समाज के जिला उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज, आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक आर एस मार्को, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला, सुशील पांडे, केवट समाज के जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार केवट, मूल निवासी मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अतुल दास‌ सहित विभिन्न समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत
एक ही गांव के रहने वाले थे तीनों
कोरबा में किसी काम से निकले थे तीनों
कोरबा//
जिले में एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। जटगा चौकी के खोडरी के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, तीनों बचपन के दोस्त थे। होली के अगले दिन सुबह वे किसी काम से बरबसपुर से जटगा की तरफ जा रहे थे। तभी यह घटना हुई। कार चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है।
घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी वही एक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतक युवकों की पहचान बरबसपुर स्कूल बस्ती निवासी ननकू उर्फ अखलेश्वर (18), आदित्य धोबी (21) और सूरज कंवर (21) के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।
जटगा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के अनुसार, दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल कार चालक जटगा का रहने वाला है।
घटना के बाद राहगीरों ने 112 और जटगा चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे में बाइक और कार दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
भाजपा युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष के लिए बद्री की सशक्त दावेदारी
आरएसएस, एबीवीपी से सीखा संगठन का अनुशासन
कांग्रेस शासनकाल में दमदार विपक्षी युवा नेता के रूप में उभरे
कोरबा //
कोरबा ज़िले के युवाओं को अपनी नेतृत्व एवं सांगठनिक क्षमता से जोड़े रखने में माहिर भारतीय जानता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा नेता बद्री अग्रवाल भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के दावेदारों में युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं ।
विदित हो कि इन दिनों भारतीय जनता पार्टी में संगठन पर्व के तहत निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है, इस कड़ी में भाजपा संगठन की रीढ़ कही जाने वाली भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी मण्डल, ज़िला व प्रदेश में नई नियुक्तियाँ होंगी ।
रह चुके हैं पदों पर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक को भाजपा का मातृ संगठन कहा जाता है, बचपन से ही आरएसएस की शाखाओ में हिस्सा लेने वाले बद्री अग्रवाल में अनुशासन की शिक्षा यहीं से सीखा है । राष्ट्रवाद की विचारधारा से पुष्पित होकर उन्होंने विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र हित के लिए निरंतर सक्रियता पूर्वक कार्य किया । एबीवीपी में नगर मंत्री, जिला संयोजक , बिलासपुर विभाग सह संयोजक के पद पर उन्होंने कार्य किया है । भाजपा कोसाबाड़ी मण्डल कार्यसमिति सदस्य,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,एवं मरवाही विधानसभा के प्रभारी बतौर सक्रिय रह चुके हैं । कार्यकर्ताओं का कहना है कि बद्री अग्रवाल को ज़िम्मेदारी मिली तो वे कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को और मज़बूत करेंगे|
कांग्रेस शासन काल में विपक्षी युवा नेता के रूप में जनहितों के लिए किया संघर्ष
पिछले कांग्रेस शासन काल में वे लगातार जनहितों के लिए संघर्षरत रहे । एक लीडर में यही गुण महत्वपूर्ण होता है कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में नहीं है तो वह दमदार विपक्ष की भूमिका निभाये, 2018-2023 तक उन्होंने कांग्रेस सरकार के जनविरोधी कार्यों के विरुद्ध आम जनता की लड़ाई लड़ी ।भाजपा के प्रत्येक आंदोलन में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया और दमनकारी कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ मुखर होकर विरोध किया, रायपुर, कोरबा समेत अनेक आंदोलनों में सम्मिलित हुए| कोरोना काल में बढ़चढ़ कर लोगो की मदद की साथ ही वेक्सिन परीक्षण के लिए अपने देहदान की घोषणा भी की थी|
625.28 करोड़ से अधिक लागत की मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कोरबा जिलेवासियों को दी विकास कार्यों की सौगात
250 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 34 कार्यों का किया लोकार्पण
कोरबा //
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने जिलेवासियों को लगभग 625 करोड़ 28 लाख 56 हजार से अधिक लागत की 284 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। श्री साय विभिन्न विभागों के 284 विकास कार्यों का भूमिपूजन/ शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में 17 करोड़ 43 लाख 46 हजार से अधिक राशि के 34 कार्यों का लोकार्पण एवं 607 करोड़ 85 लाख 10 हजार से अधिक राशि की 250 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा किए जाने वाली 34 लोकार्पण कार्यों में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत कुल 02 निर्माण कार्य शामिल हैं। जिसके अंतर्गत पीडब्ल्यूडी (सेतु) द्वारा कटघोरा ब्लॉक में दीपका-जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग में सलिहा नाला पर 04 करोड़ 85 लाख 56 हजार की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल एवं पाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सपलवा में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन अंतर्गत 62 लाख 83 हजार राशि की लागत से निर्मित नवीन हाईस्कूल भवन शामिल हैं।
इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 02 करोड़ 76 लाख 60 हजार की लागत से बालको से गढ़उपरोड़ा व्हाया सतरेंगा मार्ग के आर.डी. 15.7 कि.मी. में 01 वृहद पुल का निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजनांतर्गत 02 करोड़ 63 लाख 65 हजार राशि की लागत से एकल ग्राम योजना, रेट्रो फिटिंग योजना व सोलर आधारित योजना के 06 कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न शासकीय मदों से 01 करोड़ 93 लाख 25 हजार राशि की लागत से वृहद वृद्धाश्रम का नवीनीकरण कार्य, एन.सी.ए.पी. योजनांतर्गत 04 विभिन्न स्थानों में फब्वारे का निर्माण कार्य व वार्ड क्र. 16 में भवानी मंदिर कोहड़िया नया पुल से प्रगति नगर मोड़ तक प्रदाय व्यवस्था के 03 कार्य, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 करोड़ 87 लाख 92 हजार की लागत से जिला चिकित्सालय के स्टाफ क्वार्टर, पब्लिक हैल्थ लैब (हमर लैब), जिला क्षय नियंत्रण भवन व बर्न वार्ड निर्माण के 04 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डीएमएफ मद से 02 करोड़ 54 लाख 35 हजार राशि की लागत से प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला भवन व सीसी रोड निर्माण, नवीन माध्यमिक व प्राथमिक शाला भवन (पुराना भवन विनष्टीकरण सहित) अन्य निर्माण के कुल 16 कार्य, वनमण्डल कटघोरा अंतर्गत 19 लाख 30 हजार राशि की लागत से समिति कार्यालय भवन निर्माण के कुल 02 कार्य शामिल हैं।
भूमि पूजन के कार्यों के अंतर्गत नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिका निगम कोरबा व कटघोरा में डीएमएफ, अधोसंरचना, 15 वें वित्त सहित अन्य मदों से 176 करोड़ 80 लाख 54 हजार लागत के 88 कार्यों का भूमि पूजन/शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 130 करोड़ 16 लाख 93 हजार की लागत कोरबा में 33 एमएलडी (अमृत मिशन) सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, गार्डन विकास, सीसी रोड, बाउंड्री निर्माण सहित अन्य विकास कार्य स्वीकृत हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 145 करोड़ 70 लाख 50 हजार राशि के 112 विकास कार्य शामिल हैं। जिनमें पीएम जनमन अंतर्गत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं सड़कों का सतह नवीनीकरण कार्य सहित जिले के सभी विकासखण्डों के अनेक स्थानों में नवीन विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी भवन रेसिडेंसियल हॉस्टल, उच्च शिक्षा के विकास हेतु नए शैक्षणिक भवन, अधोसंरचना निर्माण, गुणात्मक सुधार, गोदाम निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत हैं। लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 74 करोड़ 14 लाख 97 हजार की लागत से सुनालिया अंडर ब्रिज निर्माण सहित पुल-पुलिया, महत्वपूर्ण सड़कों में रंबल स्ट्रीप, संकेतक सहित निर्माण के अन्य 20 कार्य, जल संसाधन विभाग अंतर्गत 26 करोड़ 79 लाख 77 हजार की लागत से व्यपवर्तन/जलाशय/एनीकट/जीर्णोद्धार के 08 कार्य, आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत 03 करोड़ 89 लाख 61 हजार की लागत से नवीन छात्रावास भवन, आश्रम छात्रावास तक पहुंच मार्ग जैसे अन्य 08 कार्य, वन विभाग अंतर्गत 02 करोड़ 70 लाख 21 हजार की लागत से विभिन्न वन परिक्षेत्रों में तालाब, रपटा, मिट्टी मुरूम निर्माण, नाली निर्माण सहित अन्य 13 कार्य, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला चिकित्सालय में 16 करोड़ 63 लाख की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक निर्माण के 01 कार्य सहित अन्य विभागों के कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री कोरबा हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री का कोरबा के एसईसीएल ग्राउंड हेलीपेड पर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन साथ आए। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री साय का केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत, सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, पुत्रियों को किया घायल
कोरबा।
जिले के दर्री थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 47 जमनीपाली में एक युवक ने पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे पत्नी सतरूपा साहू की मौके पर मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात से सुबह के मध्य की बताई जा रही है। घटना से इलाके में शोक मिश्रित सन्नाटा पसर गया है।
प्रारम्भिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक़ एनटीपीसी कॉलोनी से लगे जमनीपाली मोहन टाकीज के पास हीरा टेलर्स के संचालक के पुत्र मनोज साहू ने पत्नी सतरूपा के साथ दो बच्चों की हत्या करने का प्रयास किया। पत्नी की मौत हो गई। एक बेटी गंभीर है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक कर्ज से परेशान था। उसने शेयर मार्केट में काफी पैसा लगा रखा था जिसे लेकर कई दिनों से गुमशुम रहता था। युवक ने घटना करने के बाद खुद भी अपना नस काट लिया है। खबर मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। मनोज ने ऐसा कदम क्यों उठाया, उसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिलेगी।