Raipur Breaking news - Khaskhabar News

अमर शहीद गेंदसिंह शहादत दिवस : मुख्यमंत्री ने किया नमन
रायपुर//

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंदसिंह को याद करते हुए कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार शहीद गेंद सिंह ने ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद किया था। शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने क्षेत्र में अंग्रेजी शासन की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम सभी शहीद गेंद सिंह का स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।

बस्तर के आदिवासी भाई-बहनों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले मुक्ति आंदोलन के नायक शहीद गेंदसिंह का मातृभूमि की मुक्ति के लिए दिया गया अविस्मरणीय बलिदान हम सभी को देशसेवा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा देते रहेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय हलबा हलबी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष  देवेंद्र महला,  आई.आर. देहारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विस अध्यक्ष मिले प्रधानमंत्री मोदी से, दिया छत्तीसगढ़ आगमन का न्योता
रायपुर।

नई दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय मुलाकात की। इससे पहले डॉ. रमन सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की।

पीएम से मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को आदिशक्ति मां बम्लेश्वरी जी का छायाचित्र भेंट किया जिस पर प्रधानमंत्री ने आभार जयाया है। इसके साथ ही डॉ रमन सिंह ने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश की जानकारी साझा करते हुए प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

साथ ही विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ आगमन का सादर आमंत्रण दिया है। प्रधानमंत्री से चर्चा के दौरान राज्य के विकास, जनहित योजनाओं और प्रदेश के समग्र उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। डॉ. रमन सिंह जी ने इस मुलाकात को प्रदेश के लिए हितकारी बताते हुए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला बताया।

पीसीसी चीफ के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली न्याय यात्रा
कमिश्नर को सौंपा राज्यपाल के नाम सौंपा

रायपुर।

पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने न्याय यात्रा निकाली। नगरनार ख़ुटपदर से जगदलपुर तक ख़ुटपदर के कोपागुडा में सुपर स्पेशलिस्ट आसपास की मांग, एनएमडीसी विनिवेशीकरण पर रोक लगाने, एनएमडीसी प्रभावित गांवों के लोगों को सीएसआर की राशि प्रदान करने, नगरनार एनएमडीसी में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने व एनएमडीसी मुख्यालय जगदलपुर में लाने की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 13 किलोमीटर की पदयात्रा की। दीपक बैज ने ख़ुटपदर से जगदलपुर की पदयात्रा कर पांच सूत्रीय मांगों की तत्काल बहाली हेतु राज्यपाल के नाम बस्तर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।

दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस सरकार में अस्पताल के लिए जमीन आवंटन हुआ था। बस्तर में प्रस्तावित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनना था।बस्तर के कोपागुड़ा में प्रस्तावित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को बनाना रद्द कर दिया गया है। बीजेपी सरकार नहीं चाहती बस्तर में अच्छा अस्पताल बने, अस्पताल और जमीन आवंटन को निरस्त कर दिया। बैज ने कहा,जिस तरह से बस्तर नगरनार स्टील प्लांट में वहां के ग्रामीणों ने अपनी जमीन दी। जिसके बाद नगरनार प्लांट बना और वहां उत्पादन भी शुरू हुआ है।,जब भी कोई कंपनी जमीन अधिग्रहण करती है और डीपीआर तैयार करती है। तब शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था वहां के प्रभावित लोगों के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। 5 साल जब हमारी सरकार थी, तब वहां कोपागुड़ा में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए जमीन चयनित की गई थी।प्रभावितों के लिए अस्पताल जरूरी है और इसे बनाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करनी चाहिए।

उन्होंने कहा नगरनार स्टील प्लांट का विनिवेशीकरण घातक निर्णय है। विनिवेशीकरण जनता के हितों के खिलाफ है और इसे केवल निजीकरण की साजिश के रूप में देखा जा सकता है। यह जनता की संपत्ति को पूंजीपतियों के हाथों सौंपने का एक घातक प्रयास है। आर्थिक अस्थिरता विनिवेशीकरण के बाद इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर समाप्त हो आएंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

बैज ने कहा कि रोजगार के अभाव में क्षेत्र के युवा मजबूर होकर अन्य स्थानों पर रोजगार प्राप्त करने के लिए पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी का मुख्यालय जगदलपुर में लाया जाए, स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए एवं उन्हें प्रशिक्षित कर रोजगार के योग्य बनाया जाए। एनएमडीसी नगरनार प्लांट का विनिवेशीकरण, अधूरा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, सीएसआर फंड का जारी ना होना और स्थानीय लोगों को रोजगार ना मिलना यह सभी क्षेत्र के विकास में बाधक है। केंद्र और प्रदेश की साय सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का कार्य कर बस्तर का दोहन कर रही है। इन सभी प्रमुख मांगो को लेकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा द्वारा आयोजित इस ख़ुटपदर से जगदलपुर तक की छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा कर राज्यपाल के नाम बस्तर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया है।

इस दौरान राष्ट्रीय छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सचिव संपत कुमार, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक लखेश्वर बघेल, सावित्री मंडावी, जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक मोहन मरकाम, रेखचंद जैन, राजमन बेजाम, विकास उपाध्याय, कोको पाढ़ी, राजीव शर्मा, आकाश शर्मा, कविता साहू सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के अध्यक्ष व कार्यकर्ता, विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीण जन मौजूद थे।

घरेलू विवाद के चलते पति ने घर में लगाई आग, 2 पुलिसकर्मी सहित 4 घायल
भनपुरी स्थित रामेश्वरम नगर की घटना

रायपुर।

भनपुरी स्थित रामेश्वरम नगर में शुक्रवार रात घरेलू विवाद के बाद बड़ा हादसा हो गया। झगड़े के बाद गुस्से में पति ने घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखे सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 पुलिसकर्मी और 2 पड़ोसी घायल हो गए।

Due to domestic dispute, husband set fire to the house, 4 injured including 2 policemen खमतराई थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस को भनपुरी में पति-पत्नी के झगड़े की सूचना मिली थी। शिकायत थी कि पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया है। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, जांच में यह दावा गलत पाया गया।

पुलिस ने पति-पत्नी के बीच सुलह कराने की कोशिश की और महिला व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान जब पुलिसकर्मी और पड़ोसी पति को समझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसने घर में आग लगा दी।

आग लगने के कुछ ही देर बाद घर में रखा सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए। आग में झुलसने से पति की मौत हो गई, जबकि घटना में दो पुलिसकर्मी और दो पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में घायल पुलिसकर्मियों में हेमंत गिलहरे और विकास सिंह शामिल हैं। वहीं, पड़ोसियों में विक्रम ठाकुर और चेतन योगी को भी चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद खमतराई पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और मर्ग इंटीमेशन दर्ज किया। पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला घरेलू विवाद का था, जिसमें झगड़े के बाद पति ने आगजनी जैसा खतरनाक कदम उठाया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, और पुलिस द्वारा जांच जारी है।

अपंजीकृत निर्माणी श्रमिकों को भी कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर मिलेगी 1 लाख की सहायता
श्रम मंत्री देवांगन के निर्देश पर योजना की कंडिका में किया जा रहा संशोधन

एक साल में 1502 निर्माण श्रमिकों के आश्रितों को दी गई सहायता राशि

रायपुर।

विष्णुदेव सरकार के एक साल पूर्ण होने पर निर्माणी श्रमिकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब ऐसे निर्माणी श्रमिक जो कि पंजीकृत नहीं है लेकिन कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु हो जाती है तो उनके आश्रितों को एक लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

गौरतलब है कि ऐसे निर्माणी श्रमिक जो कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत क्षेत्रों में कार्य करते हैं, लेकिन किसी कारणवश पंजीयन नहीं हो पाया होता है। इसी बीच कार्यस्थल में मृत्यु होने पर श्रमिक के आश्रितों को किसी तरह की आर्थिक सहायता राशि नहीं मिल पाती थी। श्रमिकों की इन परेशानियों को देखते हुए श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल लखन लाल देवांगन के निर्देश पर अब विभाग ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना की अधिसूचना में आंशिक संशोधन करने जा रही है। अभी तक निर्माणी श्रमिक के सामान्य मृत्यु पर 1 लाख, कार्य स्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर 5 लाख, कार्यस्थल पर दुर्घटना से दिव्यांगता होने पर 2.50 लाख की सहायता राशि मिलती है। अब अपंजीकृत निर्माणी श्रमिक के कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि आश्रितों को दी जाएगी।

जनवरी से लेकर नवंबर तक कुल 1502 निर्माण श्रमिकों को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का लाभ दिया गया है। श्रम मंत्री देवांगन के निर्देश पर ऐसे निर्माणी श्रमिकों के आश्रितों को तत्काल सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से की जा रही है।

जमीन विवाद को लेकर चली गोली
पुलिस ने गोली चलाने वाले को किया गिरफ्तार

रायपुर।

राजधानी में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई है। जानकारी के अनुसार राजातालाब इलाके में हरदयाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है। महिला फजिया मेमन को जमीन से खदेड़ने के लिए फायरिंग करना बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, जमीन विवाद में चलाई गई गोली किसी को लगी नहीं है। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले हरदयाल सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गोली चलाने के आरोपी ने बताया कि, उसने महिला को डराने के लिए हवाई फायरिंग की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल सिविल लाइन क्षेत्र में पुरानी मस्जिद के पीछे का इलाका रवि नगर कहलाता है। यहीं फजिया मेमन नाम की एक महिला रहती है। हरदयाल सिंह के साथ फजिया मेमन का कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार की सुबह उसी जमीन का सीमांकन होना था। सीमांकन के पहले फजिया के लगाए ताले को हरदयाल सिंह ने तोड़कर अपना ताला लगा दिया। थोड़ी देर बाद जब फजिया जमीन को देखने पहुंची तो ताला तोड़े जाने की जानकारी उसे हुई। इसी बात पर दोनों के बीच फिर से विवाद होने लगा।

यही विवाद इतना बढ़ा कि, हरदयाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर महिला को भगाने के इरादे से फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद महिला मौके से निकली और इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर हरदयाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।

AS Mining के ठिकानों पर सेंट्रल GST की छापेमारी
कारोबारियों में हड़कंप

रायपुर।

राजधानी रायपुर स्थित शंकर नगर क्षेत्र में AS Mining के ठिकानों पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (Central GST) विभाग की टीम का छापा पड़ा है। यह छापेमारी कर चोरी और अन्य वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर की गई।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान AS Mining के कार्यालय और गोदामों में महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार AS Mining पर बड़ी मात्रा में जीएसटी भुगतान में अनियमितता और फर्जी बिलिंग के जरिए कर चोरी के आरोप हैं। इस छापेमारी में अब तक कुछ अहम दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई है, जो जांच को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। बता दें कि फिलहाल तक जीएसटी विभाग ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।