patna news - Khaskhabar News

सड़क हादसा : 5 युवकों की मौत
पटना//
बुधवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई. मसौढ़ी से पटना आ रही एक तेज रफ्तार कार सीधे जाकर ट्रक में घुस गई. कार में सवार पांचों युवकों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है.
(फुलवारी शरीफ, अजीत) पटना में बुधवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई. घटना पटना सिपारा-पुनपुन रोड पर परसा बाजार थाना इलाके के सुविधा गांव के पास हुई. जहां मसौढ़ी की ओर से पटना आ रही तेज रफ्तार कार एक ट्रक में जोरदार टक्कर मारते हुए उसके नीचे घुस गई. हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों में एक राजेश कुमार कुर्जी जी का रहने वाला बताया जा रहा है. बाकी के चार मृतकों की पहचान संजय कुमार सिन्हा, कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और सुनील कुमार के रूप में हुई है. थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि हादसा रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ. ट्रक मसौढ़ी से पटना की ओर आ रहा था और पीछे से तेज गति से आ रही कार ने अचानक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया.
कार में सवार पांच युवकों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. शव गाड़ी में बुरी तरह से फंसे हुए थे. पुलिस और स्थानीय लोग काफी देर तक शव निकालने की कोशिश करते रहे लेकिन कार इतनी बुरी तरह फंस चुकी थी कि गैस कटर और जेसीबी की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के दौरान कार के अंदर एक मोबाइल फोन बज रहा था. पुलिस ने कॉल रिसीव किया तो फोन उठाने वाली महिला ने खुद को पटना के कुर्जी इलाके की निवासी बताया. उसे हादसे की जानकारी दी गई और शवों की पहचान के लिए मौके पर बुलाया गया. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है.

‘खान सर’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भड़के छात्र
पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता बताया ने निंदनीय

पटना//

बिहार के प्रसिद्ध शिक्षक एवं कोचिंग संचालक ‘खान सर’ को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खान सर को 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) प्रारंभिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के कारण गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि, खान सर पिछले कुछ दिनों से 70वीं BPSC PT परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन के फैसले का विरोध कर रहे थे, जिसे उन्होंने छात्रों के साथ न्यायसंगत नहीं बताया था। उनका कहना था कि नॉर्मलाइजेशन का तरीका छात्रों के साथ अन्यायपूर्ण है और इससे परीक्षा का स्तर प्रभावित हो सकता है।

खान सर की गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों छात्र पटना के विभिन्न इलाकों में एकत्रित हो गए और उनके समर्थन में प्रदर्शन किया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए खान सर की गिरफ्तारी की निंदा की और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को निरर्थक बताया। छात्रों का कहना था कि खान सर उनकी आवाज उठाते हैं और उनका समर्थन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। अब पटना में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

बता दें कि, खान सर की गिरफ्तारी की खबर आने से पहले बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पटना में BPSC कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। अभ्यर्थियों ने शहर में बेली रोड को जाम कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने निंदनीय बताया।