Bilaspur latest News - Khaskhabar News

कलेक्टर ने डेंगू जागरूकता के लिए प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
बिलासपुर/
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने डेंगू रोग के प्रति समाज में जनजागरूकता फैलाने के लिए जिला कार्यालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन हाट बाजारों, गांवों और विभिन्न वार्डों में पहुंचकर डेंगू के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय की जानकारी देगा।

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर इसका आयोजन किया गया है। सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया की एडीज नामक मच्छर के काटने से यह रोग होता है । यह मच्छर दिन के समय में लोगों को काटता है। डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार व तेज सिर दर्द, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द होना, जी मिचलाना एवं उल्टी होना, नाक मुंह मसूड़े से खून आना तथा त्वचा पर चकते उभरना है। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान इत्यादि को प्रति सप्ताह खाली करें वह धूप में सुखाकर प्रयोग करें। नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन वह टायरों में पानी जमा न होने दें। घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली परदे लगाया जाए तथा मच्छरदानी का उपयोग करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कृषि सखियां सिखाएंगी किसानों को जैविक खेती के गुर
कोटा में एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

बिलासपुर //

कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कोटा ब्लॉक के करगीकला में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत 21 कलस्टर में प्रति क्लस्टर दो कृषि सखी का चयन जिला समिति के द्वारा किया गया है, 42 चयनित कृषि सखियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। ये कृषि सखियां कोटा ब्लॉक के 2665 किसानों को जैविक खेती के विषय में जानकारी देंगी।

उप संचालक कृषि बिलासपुर  पी.डी. हथेश्वर ने बताया कि अब किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है ताकि किसानों को रसायन मुक्त खेती अपनाने और खेती की लागत कम करने में मदद मिल सके। इस प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर की वैज्ञानिक शिल्पा कौशिक ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती में उपयोग की जाने वाली गौ आधारित इनपुट बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, दशपर्णी स्वयं तैयार कर खेती में उपयोग करने और किसानों को जागरूक करने कृषि सखियों को जानकारी दी गई। आगामी माह में और भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती के विषय में जानकारी दी जाएगी, जिससे किसान प्राकृतिक खेती करने की ओर अग्रसर होंगे।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड कोटा  संतोष टोण्डे ने कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल स्वस्थ वातावरण, उपयुक्त उत्पादकता तथा प्रदूषणमुक्त खाद्य प्राप्त होगा बल्कि इसके द्वारा संपूर्ण ग्रामीण विकास की एक नई स्वावलंबी प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशिक्षण के दौरान शाखा प्रभारी प्राकृतिक खेती विनोद साहू ने बताया कि प्राकृतिक खेती में कीट प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी एवं खरीफ फसलों में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले मित्र कीटों की पहचान बताने के साथ इनके संरक्षण के उपाय बताए गए तथा प्राकृतिक खेती की आवश्यकता, प्राकृतिक खेती के लाभ, प्राकृतिक खेती के महत्व एवं प्राकृतिक खेती में पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं व्याधि नियंत्रण के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुजीत कंवर ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती प्रारंभ करने के पूर्व खेत से मिट्टी नमूना लेने की तकनीक एवं मिट्टी नमूना लेकर जांच कराने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया और किसानों को मिट्टी नमूना एकत्रित कर जांच करवाने हेतु जागरुक करने की सलाह दी। कार्यशाला में पी.डी. हथेश्वर, उप संचालक कृषि बिलासपुर, शिल्पा कौशिक,कृषि विज्ञान केन्द बिलासपुर, संतोष टोण्डे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वि.ख. कोटा, विनोद साहू, रामनरेश सेन, शिवकुमार साहू, प्रमोद राजपूत, धरम सिंह पैकरा, अमर सिंह पैकरा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं मीना पीआरपी सहित कृषि सखी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

देह व्यापार में लिप्त महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से की हुज्जतबाजी

बिलासपुर//

महिला थाना और सिविल लाईन पुलिस ने शनिवार रात को कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। सभी ग्राहक की तलाश में संदिग्ध रूप से खड़ी थी। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

शहर के कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के रहवासियों से लगातार पुलिस को संदिग्धों के घूमने की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस यहां नजर रखे हुई थी। शनिवार रात को पुलिस की रक्षा टीम ने यहां सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया।

इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त तीन महिलाएं और एक युवक मौके पर पकड़े गए। पकड़ी गई महिलाओं के साथ एक युवक मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी प्रकाश मानिकपुरी 30 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।

मौके पर पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मियों से हुज्जतबाजी भी की। सभी तीनों महिलाओं को महिला थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त महिलाएं देह व्यापार जैसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मलीय कीचड़ उपचार संयंत्र की स्थापना
उचित शुल्क देकर कराया जा सकता है टैंक की सफाई

बिलासपुर/

स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकासखंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत परसदा वेद में मलीय कीचड़ उपचार संयंत्र कि स्थापना की गई है। जिसके तहत 171 गांवों एवं नगरीय निकाय क्षेत्र में निर्मित सेप्टिक टैंक वाले शौचालयों के भरने पर सफाई करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसी हितग्राही का सेप्टिक टैंक भर गया हो तो ग्राम पंचायत परसदा वेद के सरपंच से 9893306537 एवं सचिव से 9202698717 मोबाईल नंबरों से संपर्क किया जा सकता है। ग्राम पंचायत परसदा वेद के द्वारा न्यूनतम दर में डिस्लज वाहन के माध्यम से सेप्टिक टैंक के मलीय किचड़ को फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट में लाकर प्रबंधन किया जाता है।

सेप्टिक टैंक खाली करने के लिए घर, निजी कम्पनी, व्यवसाय, दुकान, स्कूल, सामुदायिक शौचालय के लिए दूरी अनुसार अलग-अलग दर निर्धारित है। जिसमें 5 किलोमीटर की दूरी वाले घर हेतु 1500 रूपए, निजी कंपनी, व्यवसाय एवं दुकान हेतु 2500 रूपए एवं स्कूल, सामुदायिक शौचालय हेतु 1000 रूपए। इसी प्रकार 5 से 25 किलोमीटर दूरी वाले घर हेतु 2500 रूपए, निजी कंपनी, व्यवसाय एवं दुकान हेतु 3000 रूपए एवं स्कूल, सामुदायिक शौचालय हेतु 1500 रूपए। 25 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए 50 रूपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से घर हेतु 2500, निजी कंपनी, व्यवसाय एवं दुकान हेतु 3000 एवं स्कूल, सामुदायिक शौचालय हेतु 1500 रूपए राशि निर्धारित की गई है।

BEO कार्यालय के दर्जनभर कर्मचारियों को नोटिस
निरीक्षण के दौरान 13 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, एक का कटा वेतन

DEO ने किया विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

बिलासपुर।

जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी विभाग कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय खुलने के समय सुबह 10. 15 बजे ही पहुंच गए थे। इस दौरान उन्हें 13 कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों में से एक कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने का और अन्य को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति पंजी लेकर कर्मचारियों की हाजिरी चेक करना शुरू किया। इसमें 6 कर्मचारी पिछले 3 दिनों से उपस्थित पंजी में हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। इसको गंभीरता से लेते हुए एक का तत्काल वेतन काटने और अन्य को नोटिस जारी करने को कहा गया है। जवाब आने के बाद उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर सूरजभान जायसवाल 15, 16, 17 अप्रैल को बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। उनके तीन दिनों का वेतन काटने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया है। अटैच कर्मचारी वेद प्रसाद साहू प्रधान पाठक 16,17 अप्रैल,तरुण कर्ष सहायक ग्रेड 3 15,16,17 अप्रैल,संकल्प पांडे सहायक शिक्षक एलबी 15,16,17 सुभाष चंद्र साहू चपरासी 17 अप्रैल, विवेक निमाड़कर चपरासी 15,16,17 अप्रैल ,किशन कुमार चपरासी 15,16,17 अप्रैल हर्ष उइके 17 अप्रैल को अनुपस्थित पाए गए।

इन कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी में बीईओ द्वारा अवकाश को लेकर रिमार्क नहीं किया गया था। कार्यालय विकासखंड स्त्रोत केंद्र ग्रामीण कार्यालय में देवी चंद्राकर बीआरसी, पूर्णिमा खोबरागड़े बीआरपी, लक्ष्मीकांत राठौर कंप्यूटर ऑपरेटर सुष्मिता दिवाकर स्पेशल एजुकेटर बिना सूचना की अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय साक्षर भारत विकासखंड बिल्हा के निरीक्षण में राजेश सिंह बीपीओ बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। साक्षर भारत कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी को उपस्थिति पंजी उपलब्ध नहीं करवाया गया। उक्त मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने उल्लासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा को अनुपस्थित कर्मचारियों से दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त कर डीईओ कार्यालय भेजने कहा गया है।

कलेक्टर ने की धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा
अब तक 4.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

बिलासपुर/

कलेक्टर अवनीश शरण ने एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने कोचियों और दलालों के खिलाफ कार्रवाई में और तेज़ी लाने के निर्देश दिए। गड़बड़ी की संभावना वाले खरीदी केन्द्रों की सूची सौंपकर इन पर निगरानी बढ़ाने को कहा है। धान खरीदी का मौसम चूंकि अब अपने उच्च स्तर पर पहुंच चुका है, लिहाज़ा नोडल अधिकारी पूरे समय केन्द्र में बैठकर अपने समक्ष खरीदी कराएं और रिपोर्ट दें।

उठाव कार्य में तेजी, 50 प्रतिशत हो चुका उठाव

राज्य सरकार का फिलहाल सबसे बड़ा काम किसानों से सफलता पूर्वक धान खरीदी करने का है। इसमें किसी भी स्तर पर गड़बड़ी अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

किसानों को 1073 करोड़ रुपए का भुगतान

बैठक में अधिकारियों ने बताया गया कि जिले में अब तक सुव्यवस्थित तरीके से खरीदी कार्य चल रहा है। उठाव की मात्रा भी बढ़कर 50 फीसदी हो चुका है। खरीदी केंद्रों में धान रखने जगह की कमी नहीं है। 3 जनवरी तक जिले में 4.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। लगभग 96 हजार किसान अपना धान समीप स्थित केन्द्रों पर बेच चुके हैं। किसानों को उनके ऊपज के एवज में 1073 करोड़ की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

गड़बड़ी की आशंका वाले केन्द्रों की हो रही विशेष निगरानी

कलेक्टर ने फील्ड में दौरा कर रहे अधिकारियों से फीडबैक भी लिया। उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। उन्होंने उप पंजीयक सहकारिता को गड़बड़ी कर रहे समिति के कर्मचारियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम पीयूष तिवारी, एसडीएम एसएस दुबे, जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया, उप पंजीयक सहकारिता मंजू पाण्डेय, सहकारी बैंक के सीईओ सुनील सोढी, डीएमओ शंभू गुप्ता सहित एसडीएम और तहसीलदार वीसी के जरिए शामिल हुए।

KYC अपडेट कराने के नाम पर LIC अधिकारी से ठगी
बिलासपुर//

न्यायधानी में लाखों की सायबर ठगी का मामला सामने आया है. शातिर ठगों ने एलआईसी अधिकारी को सायबर ठगी का शिकार बनाकर लाखों रुपए पार कर दिए.

एलआईसी अधिकारी के बैंक खाते से 26 लाख से अधिक रुपए निकाले ठग ने

LIC officer cheated in the name of updating KYC बैंक खाते में केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर ठगों ने एटीएम कार्ड, पेन कार्ड नंबर के साथ ओटीपी की जानकारी ले ली. जिसके बाद एलआईसी अधिकारी के बैंक खाते से 26 लाख से अधिक रुपए निकाल लिया गया. साथ ही क्रेडिट कार्ड से भी शॉपिंग की गई है.

आयुर्वेद महाविद्यालय कर रहा लोगों का प्रकृति परीक्षण
अब तक 7 हजार व्यक्ति करा चुके परीक्षण

बिलासपुर/

आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं नेशनल कमीशन फार इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में “देश का प्रकृति परीक्षण’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का देशव्यापी प्रभाव देखा जा रहा है। वर्तमान समय में हजारों आयुष वालंटियर ने लाखों नागरिको का प्रकृति परीक्षण कर लिया है।

National Commission for Indian System of Medicine New Delhi बिलासपुर शहर में भी यह कार्यक्रम शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बिलासपुर द्वारा चलाया जा रहा है। बिलासपुर के विभिन्न प्रतिष्ठा पूर्ण संस्थानों में महाविद्यालय की टीमों ने प्रकृति परीक्षण किये है। गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टाफ, सी एम् डी कालेज, बिलासा गर्ल्स कालेज, महिला आई टी आई, एल सी आई टी कालेज, शासकीय नर्सिंग कालेज, डी पी विप्र कालेज इत्यादि विभिन्न संस्थानों एवं स्थानों में महाविद्यालय की टीम प्रकृति परीक्षण कर रही है। महाविद्यालय की 35 टीमे पिछले 16 दिन से 7000 लोगों का प्रकृति परीक्षण कर चुकी है और औसतन डेढ़ से दो हजार व्यक्तियों के प्रकृति परीक्षण कर के टीमे उन्हें उनके शरीर के अनुसार सलाह देती है। संस्था के प्राचार्य डा. रक्षपाल गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की प्रकृति दूसरे व्यक्ति से भिन्न होती है। उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति के आहार विहार की प्राथमिकता और उन्हें होने वाले रोग भी एक दूसरे से भिन्न होते है। यही जानकारी व्यक्ति को उनके प्रकृति परीक्षण से प्राप्त होती है। इसका परीक्षण आयर्वेद वालंटियर नेशनल कमीशन ऑन इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के प्रकृति परीक्षण के एप से करता है। स्मार्ट फोन में एप, नागरिक और वालंटियर दोनों को इंस्टाल करना होता है। वेरिफिकेशन के उपरांत वालंटियर प्रश्नों के माध्यम से प्रकृति परीक्षण करता है। इच्छुक नागरिक अपना प्रकृति परीक्षण नूतन कालोनी स्थित महाविद्यालय चिकित्सालय में आकर करवा सकते हैं तथा चिकित्सीय सलाह एवं औषधियां प्राप्त कर सकते हैं। आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रक्षपाल गुप्ता ने शरीर की जानकारी के लिए प्रकृति परीक्षण कराने की अपील की है।

कलेक्टर ने जारी की सूचना
त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थानों में आरक्षण की प्रक्रिया 17 एवं 19 दिसम्बर को

बिलासपुर/

त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में आरक्षण की प्रक्रिया 17 और 19 दिसम्बर 2024 को संपन्न होगी। 17 दिसम्बर को वार्ड पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के पदों का और 19 दिसम्बर को जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने आरक्षण की कार्यवाही संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए इसकी सूचना जारी कर दी है।

Collector issued information जिला पंचायत सदस्यों एवं जनपद पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में 19 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से और जनपद पंचायत सदस्य,सरपंच एवं वार्ड पंचों का आरक्षण 17 दिसम्बर को सवेरे साढ़े 10 बजे से संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया जायेगा। जिला स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की कार्यवाही संपन्न कराने के लिए अपर कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर श्री पीयूष तिवारी, उप संचालक पंचायत श्रीमती शिवानी सिंह एवं जिला अंकेक्षक एके धिरही उन्हें सहयोग करेंगे। इसी प्रकार सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अपने अनुविभाग में आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए प्रभारी अधिकारी बनाये गये है। संबंधित तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उन्हें इस कार्य में सहयोग करेंगे। जनपद पंचायत कार्यालय, बिल्हा, मस्तुरी, कोटा एवं तखतपुर में 17 दिसम्बर को सवेरे 10.30 बजे से आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों का नियमानुसार आरक्षण किया जायेगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं इन सभी वर्गों में महिलाओं के लिए पद आरक्षित किए जाएंगे।

महिला की लाश मिली सोफे पर और पास में बिखरे पड़े थे कपड़े
तलाक के बाद महिला अकेले इस घर में रहती थी

दो से तीन दिन पहले महिला की मौत की आशंका

बिलासपुर।

सिविल लाइन क्षेत्र के तिलकनगर हनुमान मंदिर के पीछे एक मकान में महिला की लाश मिली है। शव तीन से चार दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। महिला के बाल कटे हुए थे और उसके सोफे के पास ही पड़े थे। मकान का दरवाजा भी खुला था।

घर से बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस जब कमरे में पहुंची, तो अंदर लाश थी। शनिवार की सुबह शव का पंचनामा और पीएम कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के तिलकनगर हनुमान मंदिर के पीछे रहने वाली जोली सुखनंदन अकेले रहती थीं।

उनके स्वजन यदुनंदन नगर में रहते हैं। जोली के मकान से शुक्रवार की शाम तेज बदबू आने लगी। अनहोनी की आशंका पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ जवान जब मकान में घुसे, तो अंदर कमरे में सोफे पर महिला की लाश पड़ी थी।

उसके बाल कटे हुए सोफे के पास ही पड़े थे। शव के आसपास कपड़े बिखरे हुए थे। अंदर तेज बदबू फैली हुई थी। इससे आशंका है कि शव तीन से चार दिन पुरानी हो सकती है। घटना की सूचना जोली के स्वजन को दी गई है। देर शाम स्वजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने कमरा सील कर दिया है।

शनिवार को स्वजन की मौजूदगी में पंचनामा और पीएम कराया जाएगा। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके से साक्ष्य एकत्रित करेगी। लोगों को आशंका है कि किसी ने महिला की हत्या की है। पीएम रिपोर्ट से महिला के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

पुलिस की टीम जब कमरे में पहुंची, तो पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। महिला का शव सोफे पर पड़ा था। आसपास कपड़े बिखरे हुए थे। इसके साथ ही सामान भी इधर-उधर था। आशंका है कि मौत से पहले जोली ने किसी से संघर्ष किया था। पुलिस की टीम स्वजन और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।