National News - Khaskhabar News

नक्सलियों से मुठभेड़ : पुलिस के दो जवान शहीद और एक घायल
मेदिनीनगर (पलामू)।

पलामू जिला के मनातू थाना क्षेत्र के श्रीकेदाल जंगल में बुधवार की देर रात को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान पलामू पुलिस के दो बहादुर जवान सुनील राम और संतन मेहता शहीद हो गए, जबकि जिला पुलिस बल का जवान रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल जवान का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उसकी जान बचाने में जुटी हुई है। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीकेदाल जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही जिला पुलिस बल ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस बल को देखते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलियां चलीं। इसी दौरान दो जवान वीरगति को प्राप्त हुए और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है, कई के घायल या मारे जाने की सूचना है। हालांकि अभी तक नक्सलियों का शव बरामद नहीं हो पाया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन मौके पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे अस्पताल भी पहुंचीं और घायल जवान के इलाज की बारीकी से समीक्षा की। विशेषज्ञ डॉ. सुशील पांडेय और डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ के नेतृत्व में घायल जवान का ऑपरेशन जारी है।
शहीद जवानों के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एसपी, एसडीपीओ समेत पुलिस पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
नई दिल्ली//
अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने एक बड़ी डील की है। AEL की एक जॉइंट वेंचर कंपनी है, जिसका नाम अडानीकॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड है। अडानीकॉनेक्स ने ग्रांथिक रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (Granthik Realtors Pvt Ltd) नाम की कंपनी को खरीद लिया है। यह डील 85.99 करोड़ रुपये में हुई है। कंपनी ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी।
अडानीकॉनेक्स ने विंडसन प्रोजेक्ट्स एलएलपी और उसके नॉमिनीज के साथ एक एग्रीमेंट किया था। इसके तहत 26 जून, 2025 को ग्रांथिक के सारे शेयर खरीद लिए गए। AEL ने बताया कि इस डील से अडानीकॉनेक्स को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में मदद मिलेगी। ग्रांथिक ने अभी काम शुरू नहीं किया है, लेकिन उसके पास जमीन और जरूरी लाइसेंस हैं। इससे अडानीकॉनेक्स को प्रोजेक्ट शुरू करने में आसानी होगी। अडानी ग्रुप पहले भी कई कंपनियों का अधिग्रहण कर चुका है।
ग्रांथिक रियल्टर्स मुंबई में मई 2023 में रजिस्टर हुई थी। यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी ने बताया कि यह डील रिलेटेड-पार्टी नॉर्म्स के तहत नहीं आती है। इसका मतलब है कि यह डील ग्रुप की ही किसी दूसरी कंपनी के साथ नहीं हुई है। यह डील कैश में हुई है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, 'यह अधिग्रहण हमारी इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमताओं को बढ़ाने के लक्ष्य के अनुरूप है।' यानी कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करना चाहती है।
इस डील के बाद अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार को तेजी आई। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे यह शेयर 1.84% की तेजी के साथ 2633.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले कुछ समय से इस शेयर में काफी उतार-चढ़ाव आ रहा है। एक महीने में इसका रिटर्न करीब 3.50 फीसदी रहा है। वहीं एक साल में इसमें काफी गिरावट आई है। एक साल में यह शेयर करीब 17 फीसदी गिर गया है।

गुमशुदा शीतल की नहर में मिली लाश, पुलिस ने शुरू की जांच
सोनीपत//
हरियाणा के सोनीपत जिला अंतर्गत खरखौदा क्षेत्र में एक युवती का शव लोगों ने रिलायंस नहर में बहता हुआ देखा। पुलिस को इस बात की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने देखा कि, युवती के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान है।
जांच के दौरान मृतक युवती की पहचान पानीपत जिले के गांव खलीला माजरा की रहने वाली शीतल के रूप में हुई है। शीतल बतौर मॉडल हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करती थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पानीपत सोनीपत पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकरी के अनुसार, शीतल पानीपत की सतकरतान कॉलोनी में अपनी बहन के साथ रह रही थी। शीतल की बहन का नाम नेहा है। रविवार को ही शीतल की बहन ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। सोमवार को जब शीतल का शव मिला तो पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और शव की शिनाख्त की गई।
शुरूआती जांच में सामने आया कि,शीतल की हत्या गला रेतकर की गई है। पुलिस ने शीतल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या की वजह जानें के लिए तेजी से जांच शुरू कर दी है।  स मामले की पुष्टि करते हुए एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि, शव जिस नहर से मिला, वह खरखौदा थाना क्षेत्र में आती है। वहीं मृतका की पहचान पानीपत की रहने वाली शीतल के रूप में हुई है। शीतल की गुमशुदगी की शिकायत पहले से दर्ज थी। एसीपी अजीत सिंह ने आगे बताया कि, शीतल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती तौर पर मामला प्रेम संबंधों या पेशे से जुड़ी रंजिश से भी जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
पुलिस की टीम शीतल के परिजनों से पूछताछ कर रही है और कॉल डिटेल्स व लोकेशन हिस्ट्री के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिरी बार शीतल किसके संपर्क में थी। म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रोय होने के कारण पुलिस इंडस्ट्री के लोगों से भी इस मामले में पूछताछ करेगी।

इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल ढहा, 2 की मौत, 32 घायल
पुणे//
रविवार का दिन सुबह से ही हादसों से भरा दिन रहा, पहले केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 7 लोगों की मौत और अब एक और हादसा, हादसा महाराष्ट्र के पुणे में हुआ जहां इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूट गया जिसमें 6 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है हालाँकि सिर्फ दो लोगों के मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है, रेस्कयू अब भी जारी है, आइए जानते है कब और कैसे हुआ एक और बड़ा हादसा.

रविवार का दिन होने की वजह से सभी अपने घर से घूमने निकलते हैं, ऐसे ही बहुत से लोग महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी पर खुशनुमा मौसम का आनंद लेने पहुंचे थे, वहां का मशहूर झरना और इंद्रायणी नदी का तेज बहाव लोगों को खींच लाया. दर्जनों पर्यटक पुल पर खड़े होकर उस नज़ारे को मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे थे. लेकिन तभी, एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. इंद्रायणी नदी पर बना पुराना और जर्जर पुल अचानक टूट गया. चीख-पुकार मच गई. लोग पानी में गिरने लगे. कई ने खुद को बचा लिया, लेकिन 25 से 30 लोग बह गए. कुछ ही मिनटों में जश्न मातम में बदल गया.
घटना के बाद, NDRF की टीम और पुलिस के अलावा स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए. नदी में बहे हुए पर्यटकों को ढूंढने के लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र सक्रिय हो गया था. भारी बारिश और तेज जल प्रवाह के बावजूद, रेस्क्यू टीम ने नदी में बहे हुए लोगों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया. कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है. राहत कार्य में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे थे, क्योंकि वे जानते थे कि यह इलाका एक पर्यटक स्थल है और अगर समय रहते मदद नहीं की गई तो स्थिति और भी बिगड़ सकती थी.
स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं. 6 को जिंदा निकाला गया है. NDRF और पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है, जबकि स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं. पुल दो दिन पहले ही खराब घोषित किया गया था, लेकिन कोई बैरिकेडिंग, गार्ड या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था. लोग भारी बारिश के बाद नदी का तेज बहाव देखने के लिए उसी पुल पर चढ़ गए, जहां जिंदगी ने साथ छोड़ दिया.
मुख्यमंत्री फडणवीस ने दुख जताते हुए बताया कि प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है, लेकिन उन्होंने दो लोगों की मौत की पुष्टि नहीं की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही इस हादसे की सबसे बड़ी वजह है. जब तक पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी, तब तक ऐसे हादसे दोहराए जाते रहेंगे.

https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/1934216467727237149?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1934216467727237149%7Ctwgr%5E6cb2c06d57c1c6673368dbd027810093783bf42d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnpg.news%2Fnational%2Fpune-bridge-collapses-indrayani-nadi-pul-hadsa-maharashtra-news-latest-maharashtra-news-in-hindi-15-june-2025-1289530

हिरासत में लिए गए 50 बेरोजगार शिक्षक
सचिवालय की तरफ कर रहे थे कूच

मामला – स्थायी नियुक्ति की कर रहे मांग

कोलकाता//

पश्चिम बंगाल के सचिवालय नबन्ना की ओर मार्च करते समय करीब 50 बेरोजगार शिक्षकों को दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने हिरासत में लिया। ये शिक्षक ‘डिजर्विंग टीचर्स राइट्स फोरम’ के बैनर तल प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी शिक्षक स्थायी नियुक्ति की मांग और राज्य सरकार की ओर से दोबारा परीक्षा देने के निर्देश का विरोध कर रहे हैं।

शिक्षकों ने सियालदह स्टेशन और एस्प्लेनेड (दोनों जगहें करीब 2 किमी दूर) से मार्च शुरू करने की कोशिश की, लेकिन वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। फोरम के एक सदस्य ने कहा, हमें शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मार्च करने की अनुमति नहीं दी गई। हम सिर्फ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने और अपनी स्थिति व मांगों को उनके सामने रखने की कोशिश कर रहे थे।

प्रतीकात्मक विरोध में कुछ प्रदर्शनकारियों ने शर्ट उतार दीं। मध्य कोलकाता की उपायुक्त इंदिरा मुखर्जी ने बताया कि करीब 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, क्योंकि वे यातायात बाधित करने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, पुलिसकर्मी होने के नाते हम उनकी मांगों या आंदोलन पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। लेकिन हमें ऐसी सूचनाएं मिली थीं कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में आईडी चेक की। यहां तक कि सार्वजनिक बसों में चढ़कर छिपे हुए प्रदर्शनकारियों की तलाश की। फोरम ने पहले ही घोषणा की थी कि वे सियालदह से नबन्ना तक मार्च करेंगे। कुछ सदस्य शर्ट उतारकर मार्च में शामिल होने वाले थे, ताकि यह जताया जा सके कि वे बिना दोबारा परीक्षा दिए तुरंत बहाली की मांग को लेकर कितने गंभीर हैं।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षक पिछले 22 दिनों से पश्चिम बंगाल शिक्षा विभाग के मुख्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनका यह आंदोलन सुप्रीम कोर्ट के 3 अप्रैल के फैसले के बाद शुरू हुआ है, जिसमें 2016 की एसएससी भर्ती के तहत हुई 25,753 शिक्षण और गैर-शिक्षण नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया था। कोर्ट ने इस प्रक्रिया में व्यापक अनियमितताओं की बात कही थी।

40 IAS अफसर अपनी प्रथम तैनाती के कार्यक्षेत्र को लेंगे गोद
मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप इन अधिकारियों को प्रथम कार्यक्षेत्र में करना है काम

देहरादून//

प्रदेश के 40 वरिष्ठ आईएएस अफसर अपनी प्रथम नियुक्ति स्थल को गोद लेंगे। वहां अब तक हुए बदलावों को देखते हुए विकास का नया आयाम स्थापित करेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को इस संबंध में सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिवों को आदेश जारी कर दिया।

जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8700 या इससे अधिक ग्रेड-पे के अधिकारियों को अपने प्रथम नियुक्ति के कार्य क्षेत्र (विकासखंड, तहसील या जिला मुख्यालय) को गोद लेना होगा। एक ही जगह दो अधिकारियों की प्रथम तैनाती होने पर उनमें से एक अपनी दूसरी तैनाती का कार्यक्षेत्र देखेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपेक्षा के अनुरूप इन अधिकारियों को प्रथम कार्यक्षेत्र में काम करना है।

उन्हें प्रथम नियुक्ति के कार्यक्षेत्र में उस वक्त से अब तक हुए बदलावों पर टिप्पणी देनी होगी। कार्यक्षेत्र में सीएसआर या अन्य संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए सामाजिक व आर्थिक विकास में योगदान की स्थिति में सुधार करना होगा। उस क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ, सिविल सोसायटी और स्थानी जनों से सहयोग लेना होगा। विभिन्न संसाधनों जिसमें जिला योजना, राज्य सेक्टर, वित्त आयोग आदि से मिलने वाली धनराशि के सही उपयोग की कार्ययोजना तैयार करनी होगी। सभी अफसरों की प्रथम, द्वितीय व तृतीय तैनाती की सूची भी उनके नाम के साथ जारी की गई है।

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को दिए खास निर्देश
कर सकते हैं इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल

भारत और पाकिस्तान सीमा पर तनाव बरकरार

नई दिल्ली//

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी रही। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में हमले किए। पाकिस्तान के सभी हमलों को भारत के S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया। वहीं पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट F-16 और JF-17 को भी गिरा दिया। पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए भारत ने लाहौर, कराची और रावलपिंडी में HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज जम्मू रवाना हो रहे हैं। भारत ने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर पड़ोसी मुल्क अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो भारत हर वार का मुंहतोड़ जवाब देगा।

भारत-पाकिस्तान में टेंशन : कई राज्यों में स्कूल बंद, हाई अलर्ट
दिल्ली //

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों ने स्कूल बंद करने, सीमावर्ती जिलों में ब्लैकआउट करने और पुलिसकर्मियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने का ऐलान किया है. दिल्ली सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से बृहस्पतिवार को अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं. दिल्ली सरकार के सेवा विभाग द्वारा देर शाम जारी आदेश में कहा गया कि मौजूदा स्थिति और किसी भी आपात स्थिति की तैयारियों को देखते हुए अगले आदेश तक दिल्ली सरकार के किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी. वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल और बिहार ने ये कदम तब उठाए जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला किया. पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे. पाकिस्तान के साथ पंजाब की सीमा 532 किलोमीटर, राजस्थान की सीमा 1,070 किलोमीटर और गुजरात की सीमा 506 किलोमीटर लगती है. पश्चिम बंगाल की सीमा बांग्लादेश के साथ 2,217 किलोमीटर लंबी है.

पंजाब में बंद रहेंगे स्कूल

पंजाब में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, वहीं राज्य सरकार ने छह सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं. पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ”केवल विशेष परिस्थितियों में ही सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से छुट्टियां दी जानी चाहिए.” पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों- फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन- में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि गुरदासपुर में बृहस्पतिवार रात नौ बजे से आठ घंटे का ब्लैकआउट रहेगा. पड़ोसी राज्य हरियाणा में राज्य पुलिस कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं. एक आदेश के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष के तेज होने के मद्देनजर अगले आदेश तक स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में किसी भी तरह की छुट्टी पर रोक लगा दी गयी है.

सिविल सर्जनों को भेजे गए एक पत्र के अनुसार, सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापन स्थान पर मौजूद रहेंगे और जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और न ही अगले आदेश तक किसी भी छुट्टी के आवेदन को मंजूरी दी जाएगी. इसमें कहा गया है कि अगर किसी को छुट्टी पर जाने की जरूरत पड़ती है तो आवेदन को राज्य मुख्यालय ही मंजूरी देगा.

इस बीच, राज्य पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कर्मियों की छुट्टियां भी अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सभी राजनीतिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं. पंजाब से सटे हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर समेत सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

राजस्थान में भी स्कूल बंद

राजस्थान सरकार ने भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तैनात प्रशासनिक और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और पांच सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं. हवाई हमलों के संभावित खतरे से बचाव के लिए इन इलाकों में आधी रात से शुक्रवार सुबह चार बजे तक अगली सूचना तक ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा, एहतियात के तौर पर बीकानेर, अजमेर के किशनगढ़ और जोधपुर हवाईअड्डों पर उड़ान संचालन 10 मई तक निलंबित कर दिया गया है.

गुजरात तट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारियों ने “अप्रत्याशित स्थिति के कारण” पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने को कहा है. गुजरात की भूमि और समुद्री सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है. राजकोट रेंज के महानिरीक्षक अशोक कुमार यादव ने कहा कि पाकिस्तान में भारत के आतंकवाद विरोधी हमलों के बाद तटीय पुलिस को ‘अलर्ट’ रखा गया है. यादव ने कहा कि राजकोट रेंज के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों में से जामनगर, मोरबी और देवभूमि द्वारका के पास समुद्र तट है.

पश्चिम बंगाल सरकार ने भी अगले आदेश तक सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. राज्य के वित्त विभाग द्वारा सात मई को जारी की गयी, लेकिन बृहस्पतिवार को मीडिया में प्रसारित हुई अधिसूचना, में इस निर्णय के पीछे ‘वर्तमान स्थिति’ को कारण बताया गया.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष को देखते हुए बिहार में प्रशासनिक और पुलिसकर्मियों तथा आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. बिहार के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए यहां बुलाई गई एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस निर्णय के बारे में बताया.

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक परिपत्र में राज्य भर के सभी सिविल और पुलिस अधिकारियों को ‘देश में व्याप्त संवेदनशील परिस्थितियों के मद्देनजर’ अपने-अपने स्थानों पर बने रहने का निर्देश दिया गया है.

होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़
आपत्तिजनक सामग्री के साथ संचालक सहित तीन गिरफ्तार

पालमपुर (कांगड़ा)हिमांचलप्रदेश //

उपमंडल पालमपुर के लोअर मैंझा में एक निजी होटल में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। बुधवार 20 मार्च  2025 को पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक समेत लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में जुड़ी दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। पुलिस ने बुधवार रात थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में होटल में छापामारी की। पुलिस ने होटल संचालक समेत तीन लोगों को पर देह व्यापार के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब पुलिस ने होटल की तलाशी ली तो वहां पर दो कमरों में दो महिलाओं को जिस्मफरोशी का धंधा करते हुए पकड़ा है। यह महिलाएं पंजाब की बताई जा रही हैं। जो एक एजेंट के माध्यम से यहां होटल के बताई गई लोकेशन पर पहुंची। एक व्यक्ति उनके मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क में था।

सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार लोगों में एक व्यक्ति ने दोनों महिलाओं के फोटो खींच कर ग्राहकों को भेजे और महिलाओं को रुपये देने की बात हुई। इस पर महिलाओं के पास ग्राहक आने शुरु हो गए। होटल में दोनों कमरे महिलाओं के नाम बुक किए गए थे। जबकि महिलाएं मोबाइल से व्हाट्सऐप मैसेज कर होटल वालों को ग्राहक आने की बात करती थी। इस पर पुलिस ने होटल के संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पुलिस ने रेस्क्यू की गई महिलाओं को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। लेकिन उनसे पूछताछ जारी है। इस मामले में पूछताछ में किसी दूसरे होटल या लोगों की मौजूदगी पाई गई तो पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। वहीं देह व्यापार को लेकर पुलिस की नजरों में अन्य होटल भी राडार पर हैं। पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

Share Market : 95 लाख करोड़ का नुकसान, 30 साल की रिकॉर्ड गिरावट
राज्यसभा में गूंजा शेयर बाजार में नरमी का मुद्दा

कांग्रेस सांसद ने मोदी सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली//

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीतें कुछ महीने में निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है। शेयर बाजार में गिरावट का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में गूंजा। कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने शून्यकाल के दौरान सदन में यह विषय रखते हुए कहा कि शेयर बाजार में अप्रत्याशित गिरावट से 95 लाख करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों को अब भारतीय बाजार पसंद नहीं आ रहा है और उन्होंने भारी मात्रा में अपना पैसा निकाल लिया है । इससे भारतीय बाजार में 12 प्रतिशत की गिरावट आयी है और सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक प्रभाव छोटे निवेशकों पर हो रहा है। देश में आर्थिक मंदी की चिंता के कारण लोग आशंकित हैं।

कांग्रेस ने अपने एक्स पर प्रमोद तिवारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि शेयर मार्केट में 30 साल की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 5 महीने में ₹95 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। विदेशी निवेशकों को भारतीय बाजार अब आकर्षक नहीं लग रहा। विदेशी निवेशकों ने ₹1.67 लाख करोड़ बाजार से निकाल लिए हैं। विदेशी निवेशक अमेरिका और चीन के बाजार की तरफ जा रहे हैं। पिछले 6 महीने में चीन के बाजार में 17% की उछाल, जबकि भारतीय बाजार में 12 % गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट का असर सबसे ज्यादा छोटे निवेशकों पर पड़ रहा है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली, अमेरिकी के नए टैरिफ के चलते बाजार गिर रहा है लेकिन इनमें देश में आर्थिक मंदी की चिंता, उम्मीद से कम कमाई, रुपए की लगातार कमजोरी, कम उपभोग, GDP में गिरावट जैसे कई घरेलू कारण भी है। मौजूदा सरकार की आर्थिक नीति देश को बर्बादी और तबाही की तरह ले जा रही है।

सेंट जेवियर्स स्कूल का प्रिंसिपल Posco एक्ट के तहत गिरफ्तार
स्कूल के कार्यक्रम में प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ की थी छेड़खानी

अहमदाबाद (एजेंसी)//

गुजरात के भरूच से फिर एक बार गुरु-शिष्य के संबंधो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. भरूच के सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ पोक्सो और शारीरिक छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है. 2 साल पहले इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा जो अब 12वीं कक्षा पास करने के बाद कॉलेज में है उसने पिछले सप्ताह अपने स्कूल के प्रिंसिपल कमलेश रावल पर शारीरिक छेड़खानी का आरोप लगाया था. भरूच पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है.

पहले भी प्रिंसिपल कर चुका था छात्रा के साथ छेड़खानी

दरअसल, पिछले महीने स्कूल से पास आउट छात्रों को एक कार्यक्रम में बुलाया गया था जिस दौरान प्रिंसिपल ने छात्रा को अपने पास बुलाकार शारीरिक छेड़खानी करके दुष्कर्म का प्रयास किया था. छात्रा ने अपने माता-पिता को इस बात की जानकारी दी. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि छात्रा 2 साल पहले इसी स्कूल में पढ़ रही थी तब कमलेश रावल वाईस प्रिंसिपल थे औऱ उस वक्त भी उन्होंने छात्रा से शारीरिक छेड़छाड़ की थी पर उस वक्त नाबालिग छात्रा ने डर के कारण किसी को बताया नहीं था.

पुलिस ने दूसरे स्कूल से गिरफ्तार किया प्रिंसिपल

अब जब 2 साल बाद स्कूल के कार्यक्रम के दौरान कमलेश रावल ने दोबारा छेड़खानी करके शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो छात्रा ने अपने माता-पिता को बताया. भरूच एसपी मयुर चावड़ ने कहा कि छात्रा के साथ पहले भी एसी छेड़खानी होने की बात शिकायतकर्ता माता-पिता ने बताई थी जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो और दुष्कर्म की कोशिश के लिए शिकायत दर्ज की थी. मामला सामने आने के बाद स्कूल ने प्रिंसिपल का तबादला करके दूसरे स्कूल में भेज दिया था. जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस आरोपी कमलेश रावल के फोन की जांच कर रही है ताकि पता चल पाए कि इस छात्रा के अलावा किसी और के साथ एसी घटना तो नहीं हुई.

सावधान : HMPV वायरस ने भारत में दी दस्तक
भारत में मिला HMPV वायरस का पहला केस

8 माह की बच्ची मिली पॉजिटिव

कोरोना जैसे हैं लक्षण

कोविड-19 महामारी के बाद चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) तेजी से फैल रहा है. चीन से बाहर भी एचएमपीपी वायरस ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं. अब यह खतरनाक वायरस भारत पहुंच गया है. पहला मामला बेंगलुरु से सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक़, बेंगलुरु के बैपटिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती एक आठ माह की बच्ची एचएमपीवी वायरस से संक्रमित पायी गयी है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उनके लैब में इसकी जांच नहीं हुई है. बच्ची की जांच एक निजी अस्पताल में कराई गयी है जिसमें एचएमपीवी यानी ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस (HMPV) की पुष्टि हुई है. सैंपल को जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला में भेजा गया है.

हैरान करने वाली बात ये है बच्चे और उसके परिवार की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. हालाँकि निजी हॉस्पिटल की जांच रिपोर्ट पर भी शक नहीं किया जा सकता है. क्युकी यह वायरस ज्यादातर बच्चों को संक्रमित करता है. बुजुर्ग को भी अपना टारगेट बनाता है. सभी फ्लू सैंपल में से 0.7 फीसदी HMPV के होते हैं. इसके लक्षण आम फ्लू की तरह होते हैं. अगर जांच किया गया, तो कई लोग पॉजिटिव पाए जाएंगे. बता दें, पहला मामला सामने आने के बाद HMPV को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय एडवाइजरी जारी कर सकता है.

HMPV क्या है?

इस वायरस को ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस या एचएमपीवी (HMPV) वायरस कहते हैं. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक यह वायरस नया है. 1958 से धरती पर मौजूद है. मगर 2001 में पहली बार वैज्ञानिकों ने इसे खोजा था. अब तक इसकी वैक्सीन नहीं बन पाई है. यह वायरस ज्यादातर बच्चों और बूढ़े को अपनी चपेट में लेता है. एचएमपीपी वायरस आमतौर पर खांसने और छींकने, संक्रमित व्‍यक्ति के छूने या हाथ मिलने से फैलता है. आमतौर पर संक्रमित लोगों को खांसी-जुकाम की समस्‍या होती है लेकिन कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए गंभीर हो सकता है. उनकी जान भी जा सकती है. क्योंकि यह संक्रमित मरीजों के फेफड़े को प्रभावित करती है. कमज़ोर प्रतिरक्षा प्रणाली, अस्थमा या श्वसन संबंधी समस्याओं वाले लोगों को ब्रोंकाइटिस या निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है.

वायरस के लक्षण

गले में खराश, सिरदर्द और थकान , खांसी, बुखार, ठंड लगना और नाक बहना, सांस लेने में दिक्कत होना, लगातार खांसी या गले में घरघराहट, सांस और फेफड़ों की नली में इन्फेक्शन

क्या है इलाज

इसका कोई इलाज नहीं है. लेकिन सावधानी और परहेज से इससे बचा जा सकता है. एचएमपीवी से पीड़ित लोग अधिकांश लोग लगभग सात से 10 दिनों के भीतर ठीक हो जाते हैं. हालाँकि कई बार अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ सकती है. संक्रमण को कम करने के लिए सभी जगहों पर बाहरी हवा के साथ पर्याप्त वेंटिलेशन की सलाह दी जाती है. पांच से छह दिन संक्रमित को घर में रहना चाहिए. दूसरों से संपर्क सीमित करें. इस दौरान खूब पानी पिएँ और पौष्टिक भोजन करना चाहिए.