KORBA LATEST NEWS - Khaskhabar News
जिले में आधा दर्जन से अधिक शिक्षक बर्खास्त
6 के खिलाफ कार्रवाई के लिए भेजा गया
कोरबा।
जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 7 शिक्षक, कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। इन सभी शिक्षकों और कर्मचारियों पर अनुपस्थित रहने और अनुशासनात्मक का आरोप लगा था। शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुये इन्हें बर्खास्त कर दिया है।
दरअसल, कोरबा जिले में शिक्षा विभाग के 13 शिक्षक-कर्मचारियों पर अनुपस्थित और अनुशासनात्मक की शिकायत मिली थी। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा विभागीय जांच के बाद 13 शिकायतों की समीक्षा की गई। इनमें से 7 शिक्षक-कर्मचारियों को सेवा से पदच्युत किया गया, जबकि 6 अन्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
बर्खास्त कर्मचारियों में क्रमश: –
अनिता साहू – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. बरभांठा, कटघोरा
अनंत सिंह पैकरा – सहायक ग्रेड-3, हाई स्कूल तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा
संतोष कुमार तंवर – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. कारीमाटी, पोड़ी उपरोड़ा
श्वेता पोर्ते – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. छिरहुट, कटघोरा
दिनकर सिंह चेताम – सहायक ग्रेड-3, सेजेस पोड़ी लाफा, पाली
संतोष कुमार यादव – भृत्य, शा.उ.मा.वि. बोतली, करतला
लक्ष्मीकांत राज – भृत्य, वि.खं. शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पाली
झूलेलाल प्राकट्य दिवस : सिंधी समाज का कई कार्यक्रम आयोजित
कोरबा//
सिंधी समाज के अराध्यदेव वरूणदेव के अवतार भगवान झूलेलाल का 1075वां जन्मोत्सव पर्व इस वर्ष 31 मार्च सोमवार को नगर कोरबा के समस्त सिंधी समाज पूर्ण श्रद्धा एवं बेहद उत्साह के साथ मनायेगा। पूज्य सिंधी पंचावत एवं सहयोगी संगठनो की संयुक्त बैठक में 11 दिवसीय महोत्सव 21 मार्च से 31 मार्च तक महोत्सव मनाया जा रहा हैं। इस कड़ी में 21 मार्च से 28 मार्च तक महोत्सव में प्रतिदिन समाज के भिन्न-भिन्न आयु वर्ग के बच्ची एवं महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इसी कड़ी में 28 मार्च को प्रात: 8 बजे झूलेलाल मंदिर रानी रोड से एक भव्य मोटर सायकिल व स्कूटर रैली निकलेगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संत कंवरराम उद्यान में समाप्त होगी जिसमें समाज की महिलाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है। 30 मार्च 2025 रविवार की सुबह 10 बजे श्री झूलेलाल मंदिर में पूजा-अर्चना एवं ध्वजा, चंदन होगा। शाम 5 बजे सामुहिक बहराणे साहिब की शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर रानी रोड से आंरभ होकर ठाकुर घाट पुरानी बस्ती तक जायेगी। 31 मार्च को प्रमुख महोत्सव में सुबह 10 बजे झूलेलाल मंदिर में पूजा-अर्चना पश्चात दोपहर 01 बजे सिंधु भवन में आम भंडारे का आयोजन किया गया है, तद उपरांत शाम 5 बजे श्री बहराणे साहेब की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा विभिन्न झांकियों के प्रारंभ होगी, जिसके मार्ग में जगह-जगह सजातिय बंधुओं द्वारा प्रसाद व शरबत का वितरण किया जावेगा। शोभायात्रा का समापन शिव मंदिर पावर हाउस रोड में होगा।
पुज्य सिंधी पंचायत कोरबा के अध्यक्ष चंदनदास कोटवानी ने नगर एवं उपनगर के सभी सजातिय बंधुओं से आग्रह किया है कि वे सपरिवार चेट्रीचंद्र महोत्सव 2025 के सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति प्रदान करें एवं 31 मार्च सोमवार को अपनी दुकान-संस्थान पूरे दिन बंद रखकर सामाजिक एकता का परिचय दें।
जल-जंगल-जमीन लूटने का आरोप लगा आदिवासी समाज ने भरी हुंकार
कोरबा// कोरबा में आयोजित छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से जुटे आदिवासी नेताओं ने जल-जंगल-जमीन लूटने का आरोप लगा इसके खिलाफ हुंकार भरी और सरकारों को चेतावनी दी कि यदि जल-जंगल-जमीन की लूट बंद नहीं हुई, तो सड़क से संसद तक उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व विधायक और पूर्व एएसआई अधिकारी शिशुपाल सोरी ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के आदिवासी अलग-अलग समस्याओं से जूझ रहे हैं। खनन क्षेत्र में भू-विस्थापन, वन बहुल क्षेत्र में वनाधिकार की लूट, और मैदानी क्षेत्र में जमीन की जबरन हड़प। सरकारें सिर्फ खनन माफियाओं की दलाल बन गई हैं, जबकि आदिवासी अपने ही घरों से बेघर किए जा रहे हैं। अब यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।”
छत्तीसगढ़ आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार राय ने साफ शब्दों में कहा कि “सरकारें आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने पर तुली हुई हैं। छत्तीसगढ़ के 33 में से 26 जिलों में आदिवासी समाज को एकजुट किया जा चुका है और अब यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है।” उन्होंने कोरबा जिले के ग्राम केंदई का उदाहरण देते हुए कहा की यहां 40 ग्रामो की जमीन धंस रही है। अगर सरकार ने कोइ सकरात्मक कदम नहीं उठाया, तो आदिवासी समाज अपने हक के लिए बड़ा आंदोलन छेड़ेगा।
कटघोरा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता बोधराम कंवर ने कहा कि “सरकारें आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन को खनन कंपनियों को बेच रही हैं। कोरबा जिले में तीन बड़ी कोयला खदानों के चलते हजारों हेक्टेयर जंगल उजड़ चुका है। जंगल कट रहे हैं, जीव-जंतु मर रहे हैं, और आदिवासी भूखों मरने को मजबूर हैं। सरकार को खदानों से मिलने वाले करोड़ों रुपये दिखते हैं, लेकिन आदिवासियों की तबाही नहीं दिखती।”
रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और युवा आदिवासी नेता मोहिंदर सिंह कंवर ने बताया कि “एसईसीएल की रानी अटारी, विजयपुर वेस्ट खदान के कारण हजारों आदिवासी परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं। गांवों का अधिग्रहण कर लिया गया, लेकिन माटीपुत्र भू-विस्थापितों को पीने तक का पानी नहीं दिया जा रहा। जंगल कट रहे हैं, जमीन धंस रही है, और सरकार खदान माफियाओं की दलाली कर रही है। अब आदिवासी समाज चुप नहीं बैठेगा, सरकार को इसका जवाब देना होगा।”
पंडो जनजाति समाज के अध्यक्ष बृजलाल पंडो ने खुलासा किया कि “रानी अटारी खदान के 8 किलोमीटर के दायरे में 48 ग्राम आते हैं, लेकिन सीएसआर फंड का एक भी पैसा उन पर खर्च नहीं किया गया। सरकार सिर्फ धरती माता का कलेजा काटकर कोयला निकाल रही है और मुनाफा खा रही है, लेकिन आदिवासियों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है। उन्होंने मांग की कि अब मुआवजा नहीं, विस्थापितों को जमीन दी जाए, वरना आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करेगा।”
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि “सरकार को पर्यावरण और आदिवासियों की परवाह करनी चाहिए। अगर कोयला निकालना जरूरी है, तो जंगलों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अब आदिवासी समाज गुमराह नहीं होगा, वह अपने अधिकारों के लिए लड़ेगा।”
कोरबा में हुए इस आयोजन में प्रदेशभर के आदिवासी नेताओं ने एकजुट होकर सरकार को स्पष्ट संदेश दिया हैं की अगर जल-जंगल-जमीन की लूट बंद नहीं हुई, तो सड़क से संसद तक आदिवासी समाज निर्णायक संघर्ष करेगा। सरकारें आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझती हैं, लेकिन अब आदिवासी समाज जाग गया है। यह लड़ाई सिर्फ खदानों या जंगलों की नहीं, बल्कि आदिवासी अस्तित्व की लड़ाई है। अगर सरकारें नहीं चेतीं, तो छत्तीसगढ़ की धरती पर इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन खड़ा होगा।
छत्तीसगढ़िया सर्व समाज नूतन सिंह के समर्थन में हुआ एकजुट
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नूतन सिंह को सभापति निर्वाचित होने पर दी बधाई
सभापति का सम्मान करते हुए जताया एकता का संदेश
कोरबा //
पंचवटी विश्राम गृह में 19 मार्च 2025 की संध्या विभिन्न सामाजिक संगठन प्रमुखो और पदाधिकारियों की विशाल बैठक आयोजित किया गया। सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के बैनर तले आयोजित बैठक में विशेष रूप से उपस्थित नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह को सभी समाज के प्रमुखों ने तिलक लगाकर सम्मानित किया।
सर्व आदिवासी समाज, सतनामी समाज, ब्राह्मण समाज, यादव समाज, श्रीवास समाज, कन्नौजिया राठौर समाज, महंत समाज, देवांगन समाज, पटेल समाज, सूर्यवंशी समाज, चन्द्रनाहू समाज, साहू समाज, मरार माली समाज, बरेठ समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नूतन सिंह को सभापति निर्वाचित होने पर बधाई दिया तथा उनके साथ खड़े होने का संकल्प लिया।
साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू, युवा सतनामी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े, श्रीवास समाज के अध्यक्ष मोहन लाल श्रीवास ने अपने उद्बोधन में कहा कि नूतन सिंह ने सभापति के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विजयश्री हासिल कर छत्तीसगढ़िया सर्व समाज के सम्मान को बढ़ाया है, हम सभी नूतन सिंह के साथ है। देवांगन समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण देवांगन, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अतुल दास, सर्व आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज, कन्नौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष नंद किशोर साव ने कहा कि नगर पालिक निगम में वास्तविक रूप से 15 साल बाद पार्षदो ने नूतन सिंह को जीताकर छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को संबल प्रदान किया है।
छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की बैठक में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी समाज के पदाधिकारियों ने एक स्वर में सभापति नूतन सिंह के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
विशाल बैठक को संबोधित करते हुए सभापति नूतन सिंह ने कहा कि वे आपार समर्थन और सहयोग के लिए छत्तीसगढ़िया सर्व समाज का हृदय से आभारी हैं। छत्तीसगढ़ के लोक पर्व, भाषा और त्योहार को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
सभी समाज प्रमुखो ने एकमत से प्रस्ताव पारित किया कि छत्तीसगढ़िया सर्व समाज संगठित होकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने एकजुट रहेगा। छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक मजबूती के लिए एकजुट होकर सहयोग करेंगे। छत्तीसगढ़िया सर्व समाज ने उन‌ सभी पार्षदों को विशेष धन्यवाद और आभार व्यक्त किया जिन्होंने अंतरात्मा की आवाज सुनकर नूतन सिंह को सभापति निर्वाचित किया। सर्व समाज की विशाल बैठक में श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास, साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू, प्रदेश संगठन सचिव पालूराम साहू, इकाई अध्यक्ष गणेश राम साहू, दाताराम साहू, मह़न समाज के जिला अध्यक्ष संतोष दास संरक्षक दिलहरण दास, ब्लॉक अध्यक्ष पूरण दास महंत, चंद्रा समाज के सचिव नोहर चंद्रा केंद्रीय संयुक्त सचिव मनमोहन चंद्रा, मरार पटेल समाज के उपाध्यक्ष राकेश पटेल, कोरबा सर्कल अध्यक्ष राजाराम पटेल, केसरिया मरार समाज के सचिव भैषराम पटेल, मरार माली समाज के जिला अध्यक्ष संतोष मरार, जिला सचिव सावन मरार, सूर्यवंशी समाज के अध्यक्ष लाभो राम सूर्यवंशी, महासचिव राम कुमार सोनवानी, कनौजिया राठौर समाज के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, पूर्व अध्यक्ष भैया राम राठौर, झेरिया बरेठ समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी लाल बरेठ, प्रजापति कुम्हार समाज के जिला अध्यक्ष गजाधर प्रजापति, देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण देवांगन सचिव भोज राम देवांगन, सर्व आदिवासी समाज के जिला उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज, आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक आर एस मार्को, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला, सुशील पांडे, केवट समाज के जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार केवट, मूल निवासी मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अतुल दास‌ सहित विभिन्न समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यात्रियों से भरी बस का टुटा कमानी पट्टा, जा घुसी खेत में फिर जाने क्या हुआ
कोरबा//
जिले में रविवार सुबह एक यात्री बस सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी। पेंड्रा से कोरबा जा रही बस का कमानी पट्टा जटगा के पास टूट गया, इस कारण बस अनियंत्रित हो गई थी।
बस में बड़ी संख्या में महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री मदद के लिए चिल्लाने लगे। हालांकि, बस पलटी नहीं और कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
प्रशासन ने तुरंत दूसरी बस की व्यवस्था की और सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। बस में रखा सारा सामान दूसरे बस में शिफ्ट किया गया।
यात्रियों ने बताया कि बस की हालत पहले से ही खराब थी। परिवहन विभाग इस तरह की अनफिट बसों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। । यात्रियों का कहना है कि खराब वाहनों को सड़क पर चलने की अनुमति क्यों दी जा रही है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत
एक ही गांव के रहने वाले थे तीनों
कोरबा में किसी काम से निकले थे तीनों
कोरबा//
जिले में एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। जटगा चौकी के खोडरी के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, तीनों बचपन के दोस्त थे। होली के अगले दिन सुबह वे किसी काम से बरबसपुर से जटगा की तरफ जा रहे थे। तभी यह घटना हुई। कार चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है।
घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी वही एक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतक युवकों की पहचान बरबसपुर स्कूल बस्ती निवासी ननकू उर्फ अखलेश्वर (18), आदित्य धोबी (21) और सूरज कंवर (21) के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।
जटगा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के अनुसार, दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल कार चालक जटगा का रहने वाला है।
घटना के बाद राहगीरों ने 112 और जटगा चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे में बाइक और कार दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
प्रेम प्रसंग के शक में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
कोरबा //
ग्राम पकरिया नवापारा मे 23-24 फरवरी की दरमियानी रात को रामसिंह कंवर उम्र 60 वर्ष की किसी अज्ञात ने धारदार हथियार से सिर पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया जिसकी अगले दिन अस्पताल मे मृत्यु हो गई थी। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पहुंच कर क्राइम सीन को सुरक्षित कर FSL टीम को बुलाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही घटना स्थल के आस पास ही 3 अलग- अलग जगहों पर “राम सिंह के बेटे जगदीश का नाम, कलयुग के कल्कि, झूठ बोलना पाप है” आदि लिखा हुआ दिखाई दिया। फिर दो दिन बाद 26 फरवरी को सुबह घटना स्थल के सामने के घर की दीवार पर अगला टारगेट “मोनू, कलयुग के कल्कि, शराब बंद, पकरिया में 5 हत्या और होने वाली है, पुलिस को आरोपी की खोजबीन से दूर रहने” की धमकी लिखी हुई दिखाई दी। इसके बाद आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, साइबर प्रभारी रविन्द्र कुमार मीना एवं थाना प्रभारी युवराज तिवारी के नेतृत्व मे पुलिस ने पकरिया नवापारा गांव मे 24×7 लगातार कैंप किया। चूंकि दीवार पर मृतक के बेटे जगदीश का नाम लिखा था। तो पुलिस ने जगदीश को केंद्र मे रखकर प्रत्येक एंगल पर काम करना शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने साइबर प्रभारी रविन्द्र कुमार मीना एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व मे 26 सदस्यीय टीम गठित कर हर दृष्टि से विवेचना प्रारम्भ कराई । जिसमे एक टीम जमीन संबधी विवाद पर, एक टीम अवैध संबंधो पर, एक टीम चुनावी रंजिश पर, एक टीम कलयुग के कल्कि, तथा एक टीम 4 मार्च को सुबह पुलिस को गांव स्थित शमशान घाट में एक तलवारनुमा हथियार के साथ एक पत्र मिला, जिस पर काम कर रही थी।
मामले की बढ़ती गंभीरता को देखते हुए विवेचना को बारीकी से मॉनीटर करने के लिए स्वयं पुलिस अधीक्षक ने उरगा थाना मे कैंप किया।
इस प्रकार हर दृष्टि से विवेचना करने पर पता चला कि मृतक के पुत्र जगदीश का गांव की ही एक महिला से अवैध सम्बन्ध था इसी ही महिला का आरोपी के साथ भी अवैध सम्बन्ध था। इस बात का पता जब आरोपी को चला तो उसने जगदीश को मारने की योजना बनाई। इसके लिए लगभग दो माह पूर्व उसने लोहे का एक धारदार तलवारनुमा हथियार बनाया। जिस हथियार को लेकर वह घटना दिनांक को जगदीश को मारने के उद्देश्य से मृतक के घर आया। लेकिन जगदीश के नहीं मिलने पर उसने मंच पर सोए उसके पिता पर उस धारदार हथियार से सिर पर हमला किया। और दीवार पर जगदीश के लिए चेतावनी लिखी। फिर उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए कलयुग के कल्कि जैसी कहानी बनाई। फिर अखबार एवं अन्य समाचार माध्यम से पढ़ा कि रामसिंह की अस्पताल में मृत्यु हो गई है तो उसने पुलिस को और गुमराह करने के लिए एक दिन बाद मोनू की दीवार पर लिखा जिसमे मोनू को अपना अगला टारगेट बताया। शराब बंदी के बारे में लिखा, पकरिया मे 5 मौत और होने वाली है लिखकर पुलिस को गुमराह किया। पुनः जब उसको अखबार एवं अन्य समाचार माध्यम से ये पता चला कि पुलिस जगदीश से गहन पूछताछ कर रही है तो उसने फिर पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से 4 मार्च को रात में शमशान घाट मे तलवारनुमा हथियार के साथ एक लेटर छोड़ा ।
इस प्रकार आरोपी विकास यादव ने मूल रूप से जगदीश कंवर की हत्या की योजना बनाई थी, लेकिन जगदीश के नही मिलने पर उसके पिता रामसिंह कंवर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना के बाद, आरोपी ने गाँव में “कल्कि अवतार” के नाम से दीवारों पर भ्रामक संदेश लिखकर दहशत फैलाने की कोशिश की, ताकि पुलिस गुमराह हो जाए और मामला रहस्यमयी बन सके।
अपराध क्रमांक और संबंधित धाराएँ
इस मामले में उरगा थाना में अपराध क्रमांक 59/2025, धारा 103 (1) , 109 BNS के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी विकास यादव साकिन ग्राम सिवनी चांपा को विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
महत्वपूर्ण भूमिका
इस जघन्य अपराध की विवेचना पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा क्राइम एवं यातायात प्रभारी रविन्द्र कुमार मीना (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों द्वारा की गई।
इस महत्वपूर्ण जाँच में निरीक्षक युवराज तिवारी (थाना प्रभारी उरगा), उप निरीक्षक प्रेम चंद साहू (थाना दीपका), उप निरीक्षक अजय सोनवानी (साइबर सेल), सउनि संतराम सिन्हा, सउनि परमेश्वर गुप्ता, सउनि अमर जायसवाल (पुलिस केंद्र मानिकपुर), सउनि राम पाण्डेय (थाना कटघोरा), सउनि दुर्गेश राठौर (थाना सिविल लाइन रामपुर), सउनि चक्रधर राठौर (थाना कोतवाली), सउनि अनिल खाण्डे (थाना बाकीमोंगरा), प्रधान आरक्षक गुना राम (साइबर सेल), प्रधान आरक्षक सचिन नवनीत (थाना उरगा), प्रधान आरक्षक राजेश कंवर (रक्षित केंद्र कोरबा), प्रधान आरक्षक लखन कुर्रे, प्रधान आरक्षक बसंत भैना, महिला प्रधान आरक्षक गीता तिर्की (थाना उरगा), प्रधान आरक्षक किशोर तिग्गा (थाना उरगा), आरक्षक आलोक टोप्पो (साइबर सेल), आरक्षक कौशल महिलांगे (थाना कोतवाली), आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता (थाना कोतवाली), आरक्षक राम पाटले (थाना यातायात), आरक्षक प्रदीप राठौर (पुलिस केंद्र मानिकपुर), आरक्षक संजय रात्रे (पुलिस केंद्र मानिकपुर), आरक्षक अशोक चैहान (थाना दर्री), आरक्षक रितेश शर्मा (रक्षित केंद्र कोरबा), आरक्षक झंगल मंझवार (थाना उरगा), आरक्षक समार सिंह (थाना उरगा), आरक्षक विकास कौशले (थाना करतला), महिला आरक्षक सुर्या खुटे (थाना उरगा), महिला आरक्षक अनुराधा कंवर (थाना उरगा), आरक्षक सुनील गुप्ता (डॉग स्कॉड),आरक्षक उमेश मैशमा, आरक्षक समार साय पैकरा, आरक्षक रामकुमार पैकरा, आरक्षक नितेश तिवारी, आरक्षक प्रेमचंद साहू, आरक्षक नरेश तंदेल, आरक्षक महासिंह सिदार, आरक्षक वीरेंद्र अनंत, आरक्षक अजय यादव, आरक्षक पुष्पेंद्र खूंटे, आरक्षक रामेन्द्र बर्मन, आरक्षक यादराम बघेल, आरक्षक श्यामजी एक्का, आरक्षक ओम प्रकाश निराला, आरक्षक डेमन ओंग्रे, विरके’वर प्रताप सिंह, सुशील, प्रशांत, रवि चैबे, रेणु टोप्पो (साइबर सेल) ने सराहनीय योगदान दिया। आर0 नीरज डेनियल, देवराज कैवर्त, दिनेश कुमार मरावी, चंद्रसेन खूटें, रामचंद राजपूत ,वं एफएसएल टीम डाॅ- सत्यजीत सिंह कोसरिया, डाॅ- राजश्री सिंह, प्र-आर- हेमन्त चैहान।
महिला कर्मचारियों की बालको के उत्तरोत्तर प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका
बालकोनगर//
वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) महिला कर्मचारियों के योगदान और उपलब्धियों का सम्मान करता है। कंपनी महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और सफलता को को पहचानते हुए निरंतर उन्हें अपने कार्यबल में शामिल किया है। कंपनी ने महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा देने का प्रयास किया है। महिला कर्मचारियों ने अपने कौशल के माध्यम से बालको के उत्तरोत्तर प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंपनी से जुड़ी महिला कर्मचारियों की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है।
सोनाली प्रियदर्शिनी, माइनिंग इंजीनियर, वेदांता बालको की यात्रा, दृढ़ता और परिवार के अटूट समर्थन की यात्रा है। सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, क्योंझर, उड़ीसा के खनन इंजीनियरिंग विभाग में पहली महिला छात्राओं के समूह का हिस्सा बनीं। इस क्षेत्र में बढ़ाया कदम व्यक्तिगत उपलब्धियों के साथ अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणादायी बना। आज वो वेदांता बालको में एक गौरवशाली खनन इंजीनियर के रूप कार्यरत हैं। उनकी कहानी बाधाओं को तोड़ने और एक ऐसे उद्योग में एक अनूठा रास्ता बनाने की है जहाँ महिलाओं का अक्सर कम प्रतिनिधित्व होता है। करियर में आगे बढ़ते हुए उन्होंने एक बेहतर भविष्य के साथ ही अगली पीढ़ी की लड़कियों को प्रेरित भी किया है।
बालको प्लांट में प्रवेश करते ही प्रवेश द्वार पर मिलती हैं शांत, आत्मविश्वास और शालीनता की पहचान सुरक्षा गार्ड सुमन बंजारे। छत्तीसगढ़ी परिवार में एक लड़के के रूप में जन्मी, उन्हें हमेशा लगता था कि उनके अंदर कुछ ऐसा है जो आस-पास की दुनिया से मेल नहीं खाता। वह जानती थी कि वह बाकियों से अलग एक ट्रांस महिला हैं। दोस्त से मिली जानकारी पर उन्हें बालको में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया और चयन हो गया जो उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ था। अगस्त 2024 में बालको की लिंग परिवर्तन/पुनः निर्धारण सर्जरी नीति के मदद से सुमन ने सर्जरी करवाई। यह एक परिवर्तनकारी क्षण था, पहली बार सुमन को लगा कि वह वास्तव में वही है जो वह है। आत्म-खोज की उसकी यात्रा पूरी हो गई थी। सुमन की कहानी यहीं नहीं रुकी, 2 फरवरी, 2025 को उसकी शादी हो गई। आज, वो बालको में जी4एस के तहत सुरक्षा प्रभारी के रूप में काम करती हैं, जो कंपनी के लिए एक व्यावसायिक भागीदार है।
महिला ड्राइवर सावित्री चौहान की यात्रा बेहद कठिनाई के साथ शुरू हुई। उनकी दुनिया तब बिखर गई जब 7 साल की उम्र में अपने एकमात्र अभिभावक दादी को भी खो दिया। परिवार के समर्थन के बिना बड़े होने की चुनौतियों का सामना करते हुए जीवन एक संघर्ष बन गया। उन्होंने राजपूत ट्रैवल्स के बारे में सुना, जिन्हें महिला ड्राइवरों की तलाश थी। आज, सावित्री बालको के लिए प्लांट के अंदर और बाहर दोनों जगह चार पहिया वाहन चलाती हैं। वह एक जीवंत उदाहरण है कि महिलाएँ उन क्षेत्रों में भी सफल हो सकती हैं, जहाँ पारंपरिक रूप से पुरुषों का वर्चस्व रहा है। सावित्री ने उस मिथक को तोड़ दिया है। उन्होंने दुनिया को दिखाया है कि महिलाएँ भी अच्छी तरह से गाड़ी चला सकती हैं।
बालको सीएसआर लाभार्थी किसान, पद्मा राठिया कंपनी की दूरदर्शी परियोजना, “मोर जल मोर माटी” का एक अभिन्न अंग बन गई हैं। पद्मा के लिए यह सिर्फ एक कृषि परियोजना नहीं थी बल्कि उनके समुदाय की महिलाओं के जीवन को बदलने का एक मौका था। दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने उदाहरण पेश करने का बीड़ा उठाया। बंजर भूमि को सब्जियों और मूंगफली के उपजाऊ खेतों में बदलने वाली पद्मा की सफलता सिर्फ उनकी अपनी फसल तक ही सीमित नहीं रही बल्कि उनके गांव में एक क्रांति को जन्म दिया। उनके जुनून और प्रतिबद्धता ने भटगांव की महिलाओं को एकजुट किया है, उन्हें खेती की कला को अपनाने और अपने भविष्य का स्वामित्व लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। पद्मा के प्रयासों ने भटगांव को कोरबा जिले में एक प्रमुख कृषि केंद्र में बदल दिया है।
प्रोजेक्ट पंछी की लाभार्थी सान्या कुमारी खुटे हमेशा से ही मेडिकल क्षेत्र में जाने का सपना देखती थी। नर्सिंग की परीक्षा के बाद उनका चयन हो गया, लेकिन आर्थिक बाधा ने कदम रोक दिये। प्रोजेक्ट पंछी परियोजना सीखने और व्यक्तिगत विकास के लिए एक मंच प्रदान किया। साथ ही वेदांता द्वारा खुद को आत्मनिर्भर बनाए रखने का अवसर भी दिया। प्रोजेक्ट पंछी के माध्यम से उसने खुद को रायगढ़ में अपने जैसी कई लड़कियों के साथ पढ़ते हुए पाया, जो अपने पंख फैलाने के लिए तैयार थीं। उसकी यात्रा ने एक नए सपने को प्रेरित किया है। शिक्षकों से प्रेरित अब वह दूसरों को पढ़ाना चाहती है। सान्या एक रसायन विज्ञान की शिक्षिका बनने की इच्छा रखती है, जो ज्ञान और प्रेरणा को दूसरों तक पहुंचाए।
ममता मिरी बालको में शिफ्ट इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी के रूप में पॉटलाइन से काम शुरू किया। पॉटलाइन पारंपरिक रूप से पुरुषों के लिए उपयुक्त माना जाता है। लेकिन ममता ने चुनौती से मुंह नहीं मोड़ा। उन्होंने कड़ी मेहनत पर ध्यान केंद्रित किया और सुनिश्चित किया कि उनके कौशल किसी भी रूढ़िवादिता से ज़्यादा ज़ोरदार है। टीम के समर्थन से ममता ने जल्दी ही अपनी भूमिका को अपनाया और उसमें आगे बढ़ीं। दो साल बाद अब वे शिफ्ट इंचार्ज हैं और उनके अधीन 15 लोग काम करते हैं। वे पॉट की दैनिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने, आने वाली किसी भी समस्या का समाधान और पॉटलाइन के सुचारू संचालन को बनाए रखने की ज़िम्मेदारी लेती हैं। उनके नेतृत्व और निर्णय लेने के कौशल ने उनकी टीम की सफलता पर सीधा प्रभाव डाला है।
पुष्पांजलि चौहान, सहायक प्रबंधक, सुरक्षा, वेदांता बालको का सपना यही था, वर्दी पहन रक्षा क्षेत्र में अपनी सेवाएं देना। वह राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में शामिल हो गई। फिर एक दिन वेदांता में साक्षात्कार देने का मौका मिला और उन्हें सुरक्षा विभाग में शामिल होने के लिए चुना गया। चंडीगढ़ में पुष्पांजलि का प्रशिक्षण, जिसने उन्हें अपने सपनों को जीने का मौका दिया। जहाँ वे जूनियर सुरक्षा अधिकारी (जेएसओ) बन गईं। अब वो एक गौरवान्वित पेशेवर के साथ 2.5 साल के बेटे की माँ भी हैं। बालको की क्रेच पहल के सहयोग से वो अपने करियर और मातृत्व को सहजता से संतुलित करने में सक्षम हैं।
भाजपा युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष के लिए बद्री की सशक्त दावेदारी
आरएसएस, एबीवीपी से सीखा संगठन का अनुशासन
कांग्रेस शासनकाल में दमदार विपक्षी युवा नेता के रूप में उभरे
कोरबा //
कोरबा ज़िले के युवाओं को अपनी नेतृत्व एवं सांगठनिक क्षमता से जोड़े रखने में माहिर भारतीय जानता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा नेता बद्री अग्रवाल भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के दावेदारों में युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं ।
विदित हो कि इन दिनों भारतीय जनता पार्टी में संगठन पर्व के तहत निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है, इस कड़ी में भाजपा संगठन की रीढ़ कही जाने वाली भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी मण्डल, ज़िला व प्रदेश में नई नियुक्तियाँ होंगी ।
रह चुके हैं पदों पर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक को भाजपा का मातृ संगठन कहा जाता है, बचपन से ही आरएसएस की शाखाओ में हिस्सा लेने वाले बद्री अग्रवाल में अनुशासन की शिक्षा यहीं से सीखा है । राष्ट्रवाद की विचारधारा से पुष्पित होकर उन्होंने विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र हित के लिए निरंतर सक्रियता पूर्वक कार्य किया । एबीवीपी में नगर मंत्री, जिला संयोजक , बिलासपुर विभाग सह संयोजक के पद पर उन्होंने कार्य किया है । भाजपा कोसाबाड़ी मण्डल कार्यसमिति सदस्य,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,एवं मरवाही विधानसभा के प्रभारी बतौर सक्रिय रह चुके हैं । कार्यकर्ताओं का कहना है कि बद्री अग्रवाल को ज़िम्मेदारी मिली तो वे कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को और मज़बूत करेंगे|
कांग्रेस शासन काल में विपक्षी युवा नेता के रूप में जनहितों के लिए किया संघर्ष
पिछले कांग्रेस शासन काल में वे लगातार जनहितों के लिए संघर्षरत रहे । एक लीडर में यही गुण महत्वपूर्ण होता है कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में नहीं है तो वह दमदार विपक्ष की भूमिका निभाये, 2018-2023 तक उन्होंने कांग्रेस सरकार के जनविरोधी कार्यों के विरुद्ध आम जनता की लड़ाई लड़ी ।भाजपा के प्रत्येक आंदोलन में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया और दमनकारी कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ मुखर होकर विरोध किया, रायपुर, कोरबा समेत अनेक आंदोलनों में सम्मिलित हुए| कोरोना काल में बढ़चढ़ कर लोगो की मदद की साथ ही वेक्सिन परीक्षण के लिए अपने देहदान की घोषणा भी की थी|
KORBA NEWS : 9 दुकानें की गयी सील
कटघोरा के शहीद वीर नारायण सिंह चौक के निकट की है दुकाने
कोरबा //
जिले के कटघोरा में शहीद वीर नारायण सिंह चौक के निकट बनी 9 दुकानों को शासन के आदेश पर सील कर दिया गया हैं। बताया जा रहा हैं की उच्च न्यायालय ने इस मामले में स्थगन आदेश जारी किया है। पूर्वकालीन शासन काल में जनपद पंचायत कटघोरा के आधिपत्य की उक्त बेशकीमती जमीन को कई टुकड़ों में बांट कर तत्कालीन जनपद सीईओ के द्वारा लीज पर दे दिया गया था। जानकारी के अनुसार लीज पर जिन्हें दिया गया वे राजनीति में दखल रखने वाले और प्रभावशाली लोग हैं। उस समय मामला उछलने पर तत्कालीन कलेक्टर ने जांच कराई तो जनपद सीईओ डिप्टी कलेक्टर के द्वारा अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर जनपद की जमीन लीज पर देना पाया गया और एक सप्ताह के भीतर जांच करवाकर 18/11/2019 को कलेक्टर ने लीज को निरस्त कर दिया।
इसके बाद जिन्होंने लीज पर जमीन ली है, उन्होंने न्यायालय की राह पकड़ी और मामला कमिश्नर कोर्ट तक ले गए। कमिश्नर कोर्ट ने कलेक्टर के निरस्तीकरण आदेश दिनांक 18/11/2019 के विरुद्ध फैसला दिया और कलेक्टर के आदेश को सही नहीं ठहराते हुए निरस्ती के आदेश को अपने फैसले 15/12/2022 में लीज लेने वालों के पक्ष में निर्णय दिया।
इसके बाद कलेक्टर ने स्वयं छःग शासन की ओर से पक्षकार होते हुए वर्ष 2024 में अपील/रिवीजन दायर किया। न्यायालय, सचिव छग शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में मामला पहुंचने पर व्यवसायियों द्वारा कलेक्टर की अपील को अनुचित करार देते हुए (लीज लेने वालों ने) उच्च न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से पक्ष रखा कि कमिश्नर, कलेक्टर के अधीन नहीं आते और कमिश्नर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधीनस्थ नहीं हैं इसलिए दोनों ही सूरत में राहत प्रदान की जाय।
शहीद वीर नारायण सिंह चौक
बताया जा रहा हैं की व्यापारियों के द्वारा प्रस्तुत अंतरिम राहत/स्थगन प्रदान करने के आवेदन पर 13 दिसंबर 2024 को न्यायाधीश एन.के. चंद्रवंशी के द्वारा सारी बातों का परीक्षण किया गया और सवाल- जवाब भी किए गए। इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि न्यायालय सचिव, छःग शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान किसी भी तरह का आदेश पारित नहीं किया गया है। न्यायाधीश ने इसकी तस्दीक शासन के अधिवक्ता के माध्यम से करवाई जिन्होंने न्यायालय सचिव से बात करने के बाद न्यायाधीश को अवगत कराया कि मामले में सुनवाई और बहस हो चुकी है लेकिन कोई आदेश जारी नहीं दिया गया है। चूंकि उस वक्त तक न्यायालय सचिव, छःग शासन की तरफ से कोई आदेश नहीं हुआ था, इसकी जानकारी पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के द्वारा व्यवसायी पक्ष के अधिवक्ता के आग्रह पर अंतत: राहत प्रदान करते हुए स्थगन आदेश जारी किया गया कि आगे की करवाई सुनवाई की अगली तारीख तक स्थगित रहेगी। दिए गए फैसले में सचिव पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के समक्ष लंबित राजस्व मामला संख्या 44/2024 की आगे की कार्यवाही सुनवाई की अगली तारीख तक स्थगित रखे जाने का आदेश न्यायाधीश एन.के. चंद्रवंशी द्वारा जारी किया गया, यदि अंतिम आदेश पारित नहीं हुआ है। इसके बाद संबंधित लोगों ने राहत महसूस की थी कि इस बीचकी गई कार्यवाही से हड़कंप मच गया हैं।
शासन के आदेश पर सील
KORBA NEWS : 9 shops sealed व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सरासर उच्च न्यायालय की अवमानना है और सारा कुछ स्पष्ट होने व स्थगन के बाद भी सुनवाई की अगली तारीख से पहले इस तरह की कार्यवाही के खिलाफ पुनः उच्च न्यायालय जा रहे हैं। यह भी बताया कि इसी खसरा नम्बर की जमीन पर ही वर्ष 1998 में भी 8 दुकानें 30 वर्षों तक के लिए लीज पर दी गई थी जो आज भी संचालित हो रही हैं।
कटघोरा तहसीलदार रोहित सिंह ने बताया कि न्यायालय सचिव छ.ग. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग महानदी भवन छ.ग. के प्रकरण कमांक न्यायालय सचिव पं.ग्रा.वि./44/2024 पारित आदेश 13.12.24 के तहत जनपद पंचायत कटघोरा द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए त्रुटिपूर्ण प्रकिया के तहत आबंटित लीज को निरस्त किया गया है। चूंकि वर्तमान में लीज आबंटन निरस्त होने के कारण विधि विरूद्ध लीज पर निर्मित परिसम्पत्ति वैधानिक स्थिति शासन में निहित है। इसलिये उक्त परिसम्पत्ति पर सक्षम अधिकारी द्वारा अंतिम निर्णय लिये जाने तक अवैध लीज पर निर्मित परिसम्पत्ति को आगामी आदेश तक सील किया जाता है।
625.28 करोड़ से अधिक लागत की मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कोरबा जिलेवासियों को दी विकास कार्यों की सौगात
250 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 34 कार्यों का किया लोकार्पण
कोरबा //
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने जिलेवासियों को लगभग 625 करोड़ 28 लाख 56 हजार से अधिक लागत की 284 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। श्री साय विभिन्न विभागों के 284 विकास कार्यों का भूमिपूजन/ शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में 17 करोड़ 43 लाख 46 हजार से अधिक राशि के 34 कार्यों का लोकार्पण एवं 607 करोड़ 85 लाख 10 हजार से अधिक राशि की 250 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा किए जाने वाली 34 लोकार्पण कार्यों में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत कुल 02 निर्माण कार्य शामिल हैं। जिसके अंतर्गत पीडब्ल्यूडी (सेतु) द्वारा कटघोरा ब्लॉक में दीपका-जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग में सलिहा नाला पर 04 करोड़ 85 लाख 56 हजार की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल एवं पाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सपलवा में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन अंतर्गत 62 लाख 83 हजार राशि की लागत से निर्मित नवीन हाईस्कूल भवन शामिल हैं।
इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 02 करोड़ 76 लाख 60 हजार की लागत से बालको से गढ़उपरोड़ा व्हाया सतरेंगा मार्ग के आर.डी. 15.7 कि.मी. में 01 वृहद पुल का निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजनांतर्गत 02 करोड़ 63 लाख 65 हजार राशि की लागत से एकल ग्राम योजना, रेट्रो फिटिंग योजना व सोलर आधारित योजना के 06 कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न शासकीय मदों से 01 करोड़ 93 लाख 25 हजार राशि की लागत से वृहद वृद्धाश्रम का नवीनीकरण कार्य, एन.सी.ए.पी. योजनांतर्गत 04 विभिन्न स्थानों में फब्वारे का निर्माण कार्य व वार्ड क्र. 16 में भवानी मंदिर कोहड़िया नया पुल से प्रगति नगर मोड़ तक प्रदाय व्यवस्था के 03 कार्य, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 करोड़ 87 लाख 92 हजार की लागत से जिला चिकित्सालय के स्टाफ क्वार्टर, पब्लिक हैल्थ लैब (हमर लैब), जिला क्षय नियंत्रण भवन व बर्न वार्ड निर्माण के 04 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डीएमएफ मद से 02 करोड़ 54 लाख 35 हजार राशि की लागत से प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला भवन व सीसी रोड निर्माण, नवीन माध्यमिक व प्राथमिक शाला भवन (पुराना भवन विनष्टीकरण सहित) अन्य निर्माण के कुल 16 कार्य, वनमण्डल कटघोरा अंतर्गत 19 लाख 30 हजार राशि की लागत से समिति कार्यालय भवन निर्माण के कुल 02 कार्य शामिल हैं।
भूमि पूजन के कार्यों के अंतर्गत नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिका निगम कोरबा व कटघोरा में डीएमएफ, अधोसंरचना, 15 वें वित्त सहित अन्य मदों से 176 करोड़ 80 लाख 54 हजार लागत के 88 कार्यों का भूमि पूजन/शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 130 करोड़ 16 लाख 93 हजार की लागत कोरबा में 33 एमएलडी (अमृत मिशन) सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, गार्डन विकास, सीसी रोड, बाउंड्री निर्माण सहित अन्य विकास कार्य स्वीकृत हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 145 करोड़ 70 लाख 50 हजार राशि के 112 विकास कार्य शामिल हैं। जिनमें पीएम जनमन अंतर्गत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं सड़कों का सतह नवीनीकरण कार्य सहित जिले के सभी विकासखण्डों के अनेक स्थानों में नवीन विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी भवन रेसिडेंसियल हॉस्टल, उच्च शिक्षा के विकास हेतु नए शैक्षणिक भवन, अधोसंरचना निर्माण, गुणात्मक सुधार, गोदाम निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत हैं। लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 74 करोड़ 14 लाख 97 हजार की लागत से सुनालिया अंडर ब्रिज निर्माण सहित पुल-पुलिया, महत्वपूर्ण सड़कों में रंबल स्ट्रीप, संकेतक सहित निर्माण के अन्य 20 कार्य, जल संसाधन विभाग अंतर्गत 26 करोड़ 79 लाख 77 हजार की लागत से व्यपवर्तन/जलाशय/एनीकट/जीर्णोद्धार के 08 कार्य, आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत 03 करोड़ 89 लाख 61 हजार की लागत से नवीन छात्रावास भवन, आश्रम छात्रावास तक पहुंच मार्ग जैसे अन्य 08 कार्य, वन विभाग अंतर्गत 02 करोड़ 70 लाख 21 हजार की लागत से विभिन्न वन परिक्षेत्रों में तालाब, रपटा, मिट्टी मुरूम निर्माण, नाली निर्माण सहित अन्य 13 कार्य, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला चिकित्सालय में 16 करोड़ 63 लाख की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक निर्माण के 01 कार्य सहित अन्य विभागों के कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री कोरबा हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री का कोरबा के एसईसीएल ग्राउंड हेलीपेड पर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन साथ आए। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री साय का केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत, सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 12 दिसम्बर को कोरबा में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण
सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में होगा भव्य कार्यक्रम, 625.28 करोड़ के 284
कोरबा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जिलेवासियों को 625.28 करोड़ से अधिक राशि के 284 विभिन्न विकास कार्यों का सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 25 कार्यों का लोकार्पण एवं 607.85 करोड़ से अधिक राशि के 250 कार्यों का भूमि पूजन/शिलान्यास शामिल है। साथ ही 400 से अधिक विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को 02 करोड़ 69 लाख से अधिक राशि के सामग्री का वितरण करेंगे।
समारोह का आयोजन कोरबा शहर के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 102 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग वाणिज्य व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।