Korba District News - Khaskhabar News
वृक्षारोपण जीवन का उत्सव है, इसे अपनाना हम सभी का कर्तव्य है– डॉ. संजय गुप्ता
विश्व पर्यावरण दिवस के समापन समारोह पर एसईसीएल गेवरा के साल नर्सरी  लक्ष्मण नगर में आयोजित विशेष समारोह  में सम्मानित हुए आईपीएस दीपका के विद्यार्थी
आईपीएस के विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का संदेश
आईपीएस दीपका के विद्यार्थियों ने बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम पर बनाए  आकर्षक एवं प्रेरक स्लोगन तथा पोस्टर साथ ही  लिखे प्रेरणादायी निबंध
दीपका-कोरबा //
पर्यावरण शब्द का निर्माण दो शब्दों परि और आवरण से मिलकर बना है, जिसमें परि का मतलब है हमारे आसपास अर्थात जो हमारे चारों ओर है, और आवरण‘ अर्थात जो हमे चारों ओर से घेरे हुए है । पर्यावरण उन सभी भौतिक, रासयनिक एवं जैविक कारकों की कुल इकाई है जो किसी जीवधारी अथवा पारितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं तथा उनके रूप, जीवन और जीविका को तय करते हैं ।
विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित स्वस्थ्य और सुनिश्चित बनाने के लिए नई और प्रभावी योजनाओं को लागू करने के द्वारा पर्यावरणीय मुद्दों को सुलझाने के लिए मनाया जाता है । इसकी घोषणा 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा पर्यावरण पर विशेष सम्मेलन ‘‘स्टॉकहोम मानव पर्यावरण सम्मेलन‘‘ के उद्घाटन पर हुई थी । यह पूरे संसार के लोगों के बीच पर्यावरण के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ ही पृथ्वी पर साफ और सुंदर पर्यावरण के संदर्भ में सक्रिय गतिविधियों के लिए लोगों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है । विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण संबंधी समस्याओं पर ध्यान केन्द्रित करने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाकर उसकी सुरक्षा और संरक्षण हेतु किया जाने वाला एक सकारात्मक प्रयास है ।पर्यावरणीय समस्याएँ जैसे प्रदूषण जलवायु परिवर्तन इत्यादि मनुष्य को अपनी जीवनशैली के बारे में पुनर्विचार के लिए प्रेरित कर रही हैं और पर्यावरण संरक्षण और प्रबंधन की आवश्यकता महत्वपूर्ण है ।
दीपका स्थित इंडस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के साल नर्सरी लक्ष्मण नगर में आयोजित समारोह में स्लोगन,निबंध एवं ड्राइंग  के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया ।  इस समारोह में इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया । इन प्रतियोगिताओं में क्रमशः पोस्टर मेंकिंग, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतियोगिताओं का विषय बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन एवं पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण था ।
इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के प्रति अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया । इसी तारतम्य में एसईसीएल गेवरा के द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में आईपीएस दीपका के विद्यार्थियों क्रमशः निशा कंवर,अन्वी सिंह,संगम सिहाग,निधि वर्मा, विरिका प्रिया,आरव पंडित,तानिया यादव इत्यादि को एसईसीएल गेवरा के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति आईपीएस दीपका के द्वारा किये गये प्रयास की सराहना की गई ।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता जी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा का दायित्व हम सबका है यदि हमें भावी पीढ़ी को सुरक्षित सम्पन्न व निरोगी देखना है तो पर्यावरण सुरक्षा के प्र्र्रति हमें आज ही गंभीर होना पड़ेगा नहीं तो आज जिस कदर इंसान विकास की होड़ में निरंतर पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहा है इसका दूरगामी परिणाम भुगतना पड़ेगा । हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उसकी सुरक्षा और संरक्षण को सुनिश्चित करना चाहिए एवं विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों जैसे- जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, थल प्रदूषण इत्यादि प्रदूषणों को जनजागरूकता के माध्यम से नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए ।
जल-जंगल-जमीन लूटने का आरोप लगा आदिवासी समाज ने भरी हुंकार
कोरबा// कोरबा में आयोजित छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से जुटे आदिवासी नेताओं ने जल-जंगल-जमीन लूटने का आरोप लगा इसके खिलाफ हुंकार भरी और सरकारों को चेतावनी दी कि यदि जल-जंगल-जमीन की लूट बंद नहीं हुई, तो सड़क से संसद तक उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व विधायक और पूर्व एएसआई अधिकारी शिशुपाल सोरी ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के आदिवासी अलग-अलग समस्याओं से जूझ रहे हैं। खनन क्षेत्र में भू-विस्थापन, वन बहुल क्षेत्र में वनाधिकार की लूट, और मैदानी क्षेत्र में जमीन की जबरन हड़प। सरकारें सिर्फ खनन माफियाओं की दलाल बन गई हैं, जबकि आदिवासी अपने ही घरों से बेघर किए जा रहे हैं। अब यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।”
छत्तीसगढ़ आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार राय ने साफ शब्दों में कहा कि “सरकारें आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने पर तुली हुई हैं। छत्तीसगढ़ के 33 में से 26 जिलों में आदिवासी समाज को एकजुट किया जा चुका है और अब यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है।” उन्होंने कोरबा जिले के ग्राम केंदई का उदाहरण देते हुए कहा की यहां 40 ग्रामो की जमीन धंस रही है। अगर सरकार ने कोइ सकरात्मक कदम नहीं उठाया, तो आदिवासी समाज अपने हक के लिए बड़ा आंदोलन छेड़ेगा।
कटघोरा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता बोधराम कंवर ने कहा कि “सरकारें आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन को खनन कंपनियों को बेच रही हैं। कोरबा जिले में तीन बड़ी कोयला खदानों के चलते हजारों हेक्टेयर जंगल उजड़ चुका है। जंगल कट रहे हैं, जीव-जंतु मर रहे हैं, और आदिवासी भूखों मरने को मजबूर हैं। सरकार को खदानों से मिलने वाले करोड़ों रुपये दिखते हैं, लेकिन आदिवासियों की तबाही नहीं दिखती।”
रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और युवा आदिवासी नेता मोहिंदर सिंह कंवर ने बताया कि “एसईसीएल की रानी अटारी, विजयपुर वेस्ट खदान के कारण हजारों आदिवासी परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं। गांवों का अधिग्रहण कर लिया गया, लेकिन माटीपुत्र भू-विस्थापितों को पीने तक का पानी नहीं दिया जा रहा। जंगल कट रहे हैं, जमीन धंस रही है, और सरकार खदान माफियाओं की दलाली कर रही है। अब आदिवासी समाज चुप नहीं बैठेगा, सरकार को इसका जवाब देना होगा।”
पंडो जनजाति समाज के अध्यक्ष बृजलाल पंडो ने खुलासा किया कि “रानी अटारी खदान के 8 किलोमीटर के दायरे में 48 ग्राम आते हैं, लेकिन सीएसआर फंड का एक भी पैसा उन पर खर्च नहीं किया गया। सरकार सिर्फ धरती माता का कलेजा काटकर कोयला निकाल रही है और मुनाफा खा रही है, लेकिन आदिवासियों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है। उन्होंने मांग की कि अब मुआवजा नहीं, विस्थापितों को जमीन दी जाए, वरना आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करेगा।”
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि “सरकार को पर्यावरण और आदिवासियों की परवाह करनी चाहिए। अगर कोयला निकालना जरूरी है, तो जंगलों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अब आदिवासी समाज गुमराह नहीं होगा, वह अपने अधिकारों के लिए लड़ेगा।”
कोरबा में हुए इस आयोजन में प्रदेशभर के आदिवासी नेताओं ने एकजुट होकर सरकार को स्पष्ट संदेश दिया हैं की अगर जल-जंगल-जमीन की लूट बंद नहीं हुई, तो सड़क से संसद तक आदिवासी समाज निर्णायक संघर्ष करेगा। सरकारें आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझती हैं, लेकिन अब आदिवासी समाज जाग गया है। यह लड़ाई सिर्फ खदानों या जंगलों की नहीं, बल्कि आदिवासी अस्तित्व की लड़ाई है। अगर सरकारें नहीं चेतीं, तो छत्तीसगढ़ की धरती पर इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन खड़ा होगा।
छत्तीसगढ़िया सर्व समाज नूतन सिंह के समर्थन में हुआ एकजुट
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नूतन सिंह को सभापति निर्वाचित होने पर दी बधाई
सभापति का सम्मान करते हुए जताया एकता का संदेश
कोरबा //
पंचवटी विश्राम गृह में 19 मार्च 2025 की संध्या विभिन्न सामाजिक संगठन प्रमुखो और पदाधिकारियों की विशाल बैठक आयोजित किया गया। सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के बैनर तले आयोजित बैठक में विशेष रूप से उपस्थित नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह को सभी समाज के प्रमुखों ने तिलक लगाकर सम्मानित किया।
सर्व आदिवासी समाज, सतनामी समाज, ब्राह्मण समाज, यादव समाज, श्रीवास समाज, कन्नौजिया राठौर समाज, महंत समाज, देवांगन समाज, पटेल समाज, सूर्यवंशी समाज, चन्द्रनाहू समाज, साहू समाज, मरार माली समाज, बरेठ समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नूतन सिंह को सभापति निर्वाचित होने पर बधाई दिया तथा उनके साथ खड़े होने का संकल्प लिया।
साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू, युवा सतनामी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े, श्रीवास समाज के अध्यक्ष मोहन लाल श्रीवास ने अपने उद्बोधन में कहा कि नूतन सिंह ने सभापति के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विजयश्री हासिल कर छत्तीसगढ़िया सर्व समाज के सम्मान को बढ़ाया है, हम सभी नूतन सिंह के साथ है। देवांगन समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण देवांगन, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अतुल दास, सर्व आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज, कन्नौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष नंद किशोर साव ने कहा कि नगर पालिक निगम में वास्तविक रूप से 15 साल बाद पार्षदो ने नूतन सिंह को जीताकर छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को संबल प्रदान किया है।
छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की बैठक में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी समाज के पदाधिकारियों ने एक स्वर में सभापति नूतन सिंह के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
विशाल बैठक को संबोधित करते हुए सभापति नूतन सिंह ने कहा कि वे आपार समर्थन और सहयोग के लिए छत्तीसगढ़िया सर्व समाज का हृदय से आभारी हैं। छत्तीसगढ़ के लोक पर्व, भाषा और त्योहार को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
सभी समाज प्रमुखो ने एकमत से प्रस्ताव पारित किया कि छत्तीसगढ़िया सर्व समाज संगठित होकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने एकजुट रहेगा। छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक मजबूती के लिए एकजुट होकर सहयोग करेंगे। छत्तीसगढ़िया सर्व समाज ने उन‌ सभी पार्षदों को विशेष धन्यवाद और आभार व्यक्त किया जिन्होंने अंतरात्मा की आवाज सुनकर नूतन सिंह को सभापति निर्वाचित किया। सर्व समाज की विशाल बैठक में श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास, साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू, प्रदेश संगठन सचिव पालूराम साहू, इकाई अध्यक्ष गणेश राम साहू, दाताराम साहू, मह़न समाज के जिला अध्यक्ष संतोष दास संरक्षक दिलहरण दास, ब्लॉक अध्यक्ष पूरण दास महंत, चंद्रा समाज के सचिव नोहर चंद्रा केंद्रीय संयुक्त सचिव मनमोहन चंद्रा, मरार पटेल समाज के उपाध्यक्ष राकेश पटेल, कोरबा सर्कल अध्यक्ष राजाराम पटेल, केसरिया मरार समाज के सचिव भैषराम पटेल, मरार माली समाज के जिला अध्यक्ष संतोष मरार, जिला सचिव सावन मरार, सूर्यवंशी समाज के अध्यक्ष लाभो राम सूर्यवंशी, महासचिव राम कुमार सोनवानी, कनौजिया राठौर समाज के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, पूर्व अध्यक्ष भैया राम राठौर, झेरिया बरेठ समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी लाल बरेठ, प्रजापति कुम्हार समाज के जिला अध्यक्ष गजाधर प्रजापति, देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण देवांगन सचिव भोज राम देवांगन, सर्व आदिवासी समाज के जिला उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज, आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक आर एस मार्को, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला, सुशील पांडे, केवट समाज के जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार केवट, मूल निवासी मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अतुल दास‌ सहित विभिन्न समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत
एक ही गांव के रहने वाले थे तीनों
कोरबा में किसी काम से निकले थे तीनों
कोरबा//
जिले में एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। जटगा चौकी के खोडरी के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, तीनों बचपन के दोस्त थे। होली के अगले दिन सुबह वे किसी काम से बरबसपुर से जटगा की तरफ जा रहे थे। तभी यह घटना हुई। कार चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है।
घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी वही एक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतक युवकों की पहचान बरबसपुर स्कूल बस्ती निवासी ननकू उर्फ अखलेश्वर (18), आदित्य धोबी (21) और सूरज कंवर (21) के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।
जटगा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के अनुसार, दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल कार चालक जटगा का रहने वाला है।
घटना के बाद राहगीरों ने 112 और जटगा चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे में बाइक और कार दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।