Congress News - Khaskhabar News

छग विधानसभा : कांग्रेस विधायकों ने किया सदन का बहिष्कार
नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

रायपुर//

PCC चीफ दीपक बैज की रेकी के आरोप पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा है कि आज दिनभर के लिए कांग्रेस सदन का बहिष्कार करेगी। आगे क्या करेंगे कांग्रेस बैठक में तय होगा, महंत ने कहा कि PCC चीफ दीपक बैज की रेकी हो रही है, कांग्रेस नेताओं को लगातार धमकी मिल रही है।

महंत ने कहा कि दंतेवाड़ा में जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस के जीते हैं, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस का न बने भाजपा यह चाह रही है। PCC प्रभारी महामंत्री को ED भी परेशान कर रही है, इन सभी मामले को लेकर कांग्रेस आज दिनभर के लिए सदन का बहिष्कार करेगी।

बता दें कि आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन है। कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के रेकी वाले मामले को लेकर प्रश्नकाल शुरू होते ही सदन में हंगामा किया। कांग्रेस विधायक राज्य सरकार पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर की जासूसी कराने का आरोप लगाते रहे। सदन में कांग्रेस विधायकों ने नारे भी लगाए, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। राज्य सरकार रेकी कराना बंद कराए। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

हालाकि कुछ देर बाद विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरु हुई, जिसके बाद फिर से कांग्रेस विधायकों ने नारे लगाए, भाजपा सरकार में तानाशाही नहीं चलेगी। जिसपर विस अध्यक्ष रमन सिंह ने कांग्रेस विधायकों को कहा कि प्रश्न काल के बाद आप अपना मुद्दा उठा सकते हैं। कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच प्रश्नकाल जारी रहा।

इसी बीच कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में प्रवेश किया। जिसके बाद आसंदी ने कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया । निलंबित कांग्रेस विधायक बाहर निकलकर गांधी प्रतिमा के नीचे पहुंचे और गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर नारा लगाते रहे। सभी विधायक एक सुर में राज्य सरकार के खिलाफ नारा लगाते रहे। वहीं कुछ देर बाद कांग्रेस विधायकों को मनाने संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप पहुंचे और बताया कि कांग्रेस विधायकों का निलंबन बहाल कर दिया गया है। गौरतलब है कि कि PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर रेकी का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में कांग्रेस विधायकों की बैठक भी रखी गई। बैठक में PCC चीफ दीपक बैज भी शामिल ​हुए। यहीं पर रणनीति बनी की प्रश्नकाल में ही रेकी मामले को उठाना है।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
खुंटे ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, पार्टी को लगा झटका

रायपुर ।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पीआर खुंटे ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई है। इसलिए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

खुंटे पलारी से विधायक रहे, और वो सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने। बाद में वो जोगी शासनकाल में भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो गए थे। खुंटे विधायक खरीद फरोख्त कांड में भी फंसे थे। बाद में वो कांग्रेस के जोगी खेमे से अलग हो गए।

सतनामी समाज के नेता खुंटे को अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया था, और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने पार्टी छोडऩे को लेकर कांग्रेस की रीति-नीति की आलोचना की है। खुंटे ने कहा कि जिस उद्देश्य से राज्य का गठन किया गया था, वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। खुंटे ने अपने भावी राजनीति कदम पर सिर्फ इतना ही कहा कि नई पार्टी बनाने या फिर भाजपा अथवा किसी दल में शामिल होने को लेकर जल्द कोई फैसला लेंगे।