Chhattisgarh Political News - Khaskhabar News

छग विधानसभा : कांग्रेस विधायकों ने किया सदन का बहिष्कार
नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

रायपुर//

PCC चीफ दीपक बैज की रेकी के आरोप पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा है कि आज दिनभर के लिए कांग्रेस सदन का बहिष्कार करेगी। आगे क्या करेंगे कांग्रेस बैठक में तय होगा, महंत ने कहा कि PCC चीफ दीपक बैज की रेकी हो रही है, कांग्रेस नेताओं को लगातार धमकी मिल रही है।

महंत ने कहा कि दंतेवाड़ा में जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस के जीते हैं, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस का न बने भाजपा यह चाह रही है। PCC प्रभारी महामंत्री को ED भी परेशान कर रही है, इन सभी मामले को लेकर कांग्रेस आज दिनभर के लिए सदन का बहिष्कार करेगी।

बता दें कि आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन है। कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के रेकी वाले मामले को लेकर प्रश्नकाल शुरू होते ही सदन में हंगामा किया। कांग्रेस विधायक राज्य सरकार पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर की जासूसी कराने का आरोप लगाते रहे। सदन में कांग्रेस विधायकों ने नारे भी लगाए, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। राज्य सरकार रेकी कराना बंद कराए। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

हालाकि कुछ देर बाद विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरु हुई, जिसके बाद फिर से कांग्रेस विधायकों ने नारे लगाए, भाजपा सरकार में तानाशाही नहीं चलेगी। जिसपर विस अध्यक्ष रमन सिंह ने कांग्रेस विधायकों को कहा कि प्रश्न काल के बाद आप अपना मुद्दा उठा सकते हैं। कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच प्रश्नकाल जारी रहा।

इसी बीच कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में प्रवेश किया। जिसके बाद आसंदी ने कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया । निलंबित कांग्रेस विधायक बाहर निकलकर गांधी प्रतिमा के नीचे पहुंचे और गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर नारा लगाते रहे। सभी विधायक एक सुर में राज्य सरकार के खिलाफ नारा लगाते रहे। वहीं कुछ देर बाद कांग्रेस विधायकों को मनाने संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप पहुंचे और बताया कि कांग्रेस विधायकों का निलंबन बहाल कर दिया गया है। गौरतलब है कि कि PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर रेकी का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में कांग्रेस विधायकों की बैठक भी रखी गई। बैठक में PCC चीफ दीपक बैज भी शामिल ​हुए। यहीं पर रणनीति बनी की प्रश्नकाल में ही रेकी मामले को उठाना है।

नगरीय निकाय चुनाव : यही रात है अंतिम यही रात है भारी
जांजगीर नैला में मतदाताओं का मूड भांप नहीं पा रहे वोटर्स, भाजपा कांग्रेस में करीबी मुकाबला

जाँजगीर चांपा:- नगरीय निकाय के लिए वोटिंग 11 फ़रवरी को है । रैलियों सभाओ से प्रचार प्रसार थम जाने के बाद अब उम्मीदवार ज़्यादा से ज़्यादा मतदाताओं तक डोर से डोर पहुंचेगे । 10 फ़रवरी की रात निर्णायक होने वाली है । जिला मुख्यालय की नगरपालिका में अध्यक्ष अजा महिला के लिए आरक्षित है यहाँ कांग्रेस से गंगोत्री संतोष गढ़वाल एवं भाजपा से रेखा देवा गढ़वाल के बीच सीधी भिड़ंत है । साइलेंट वोटर्स के मतदाताओं के मूड को भांप पाना कठिन है । यहाँ के 25 वार्डो में भी ज़्यादातर सीधा मुक़ाबला ही होगा ।

कांग्रेस की कमान सम्भाली विधायक ने

भाजपा से बसपा होते कांग्रेस आए जांजगीर चाँपा विधायक व्यास कश्यप के लिए यह चुनाव एक बड़ी चुनौती है । पार्षद टिकट के लिए हालाँकि कांग्रेस में कम मारामारी थी लेकिन विधायक के अनुसार ही टिकट बँटे । संगठन में भी उनको अपने वर्चस्व की मोहर लगाना है इसलिए वे शहर के पालिका चुनाव में सीधे रुचि ले रहे हैं।

भाजपा में चंदेल कर रहे अगुवाई

शहर में अध्यक्ष व पार्षदों के लिए भाजपा टिकट वितरण में पूर्व नेता प्रतिपक्ष विस नारायण चंदेल की एकतरफा चली। विधान सभा चुनाव हारने के बाद यह चुनाव उनके अपने शहर में उनके लिए कसौटी होगा ।

फैक्ट फाइल

– पिछले परिषद में कांग्रेस की सत्ता थी हालांकि तत्कालीन अध्यक्ष व पार्षदों में किसी की टिकट रिपीट नहीं हुई है लेकिन कांग्रेस को एंटी इनकमबेंसी झेलना पड़ेगा

– ⁠पिछले विधान सभा लोकसभा और नगर पालिका चुनाव में शहर के वोटर्स का झुकाव भाजपा की ओर रहा है । पिछली परिषद में भी भाजपा के ज़्यादा पार्षद चुनकर आए थे । अध्यक्ष का चुनाव पार्षदो की वोटिंग से हुआ था । बीजेपी पार्षद की क्रॉस वोटिंग से अध्यक्ष कांग्रेस का बना

– ⁠कांग्रेस के लिए प्लस यह है कि भाजपा को नापसंद करने वाले वोटर्स के पास बसपा या दूसरा विकल्प नहीं है । मुस्लिम ईसाई और अनुसूचित जातियों के वोटो का ध्रुवीकरण कांग्रेस को लाभ पहुँचाएगा ।

– ⁠स्थानीय चुनाव में पार्टी गत प्रतिबद्धता के अलावा प्रत्याशी की अपनी छबि भी वोटिंग का आधार बनती है ।

– ⁠वार्ड 16,19,21,8,6 में कांग्रेस के लिए चुनौतियां तो वार्ड 15,14,18,20 में भाजपा के लिए मुश्किल ज़्यादा है

– ⁠शहर के मध्य में भाजपा तो नैला एवं जांजगीर भाटा पारा में कांग्रेस मजबूत दिख रही है ।

पीसीसी चीफ के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली न्याय यात्रा
कमिश्नर को सौंपा राज्यपाल के नाम सौंपा

रायपुर।

पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने न्याय यात्रा निकाली। नगरनार ख़ुटपदर से जगदलपुर तक ख़ुटपदर के कोपागुडा में सुपर स्पेशलिस्ट आसपास की मांग, एनएमडीसी विनिवेशीकरण पर रोक लगाने, एनएमडीसी प्रभावित गांवों के लोगों को सीएसआर की राशि प्रदान करने, नगरनार एनएमडीसी में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने व एनएमडीसी मुख्यालय जगदलपुर में लाने की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 13 किलोमीटर की पदयात्रा की। दीपक बैज ने ख़ुटपदर से जगदलपुर की पदयात्रा कर पांच सूत्रीय मांगों की तत्काल बहाली हेतु राज्यपाल के नाम बस्तर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।

दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस सरकार में अस्पताल के लिए जमीन आवंटन हुआ था। बस्तर में प्रस्तावित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनना था।बस्तर के कोपागुड़ा में प्रस्तावित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को बनाना रद्द कर दिया गया है। बीजेपी सरकार नहीं चाहती बस्तर में अच्छा अस्पताल बने, अस्पताल और जमीन आवंटन को निरस्त कर दिया। बैज ने कहा,जिस तरह से बस्तर नगरनार स्टील प्लांट में वहां के ग्रामीणों ने अपनी जमीन दी। जिसके बाद नगरनार प्लांट बना और वहां उत्पादन भी शुरू हुआ है।,जब भी कोई कंपनी जमीन अधिग्रहण करती है और डीपीआर तैयार करती है। तब शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था वहां के प्रभावित लोगों के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। 5 साल जब हमारी सरकार थी, तब वहां कोपागुड़ा में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए जमीन चयनित की गई थी।प्रभावितों के लिए अस्पताल जरूरी है और इसे बनाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करनी चाहिए।

उन्होंने कहा नगरनार स्टील प्लांट का विनिवेशीकरण घातक निर्णय है। विनिवेशीकरण जनता के हितों के खिलाफ है और इसे केवल निजीकरण की साजिश के रूप में देखा जा सकता है। यह जनता की संपत्ति को पूंजीपतियों के हाथों सौंपने का एक घातक प्रयास है। आर्थिक अस्थिरता विनिवेशीकरण के बाद इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर समाप्त हो आएंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

बैज ने कहा कि रोजगार के अभाव में क्षेत्र के युवा मजबूर होकर अन्य स्थानों पर रोजगार प्राप्त करने के लिए पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी का मुख्यालय जगदलपुर में लाया जाए, स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए एवं उन्हें प्रशिक्षित कर रोजगार के योग्य बनाया जाए। एनएमडीसी नगरनार प्लांट का विनिवेशीकरण, अधूरा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, सीएसआर फंड का जारी ना होना और स्थानीय लोगों को रोजगार ना मिलना यह सभी क्षेत्र के विकास में बाधक है। केंद्र और प्रदेश की साय सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का कार्य कर बस्तर का दोहन कर रही है। इन सभी प्रमुख मांगो को लेकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा द्वारा आयोजित इस ख़ुटपदर से जगदलपुर तक की छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा कर राज्यपाल के नाम बस्तर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया है।

इस दौरान राष्ट्रीय छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सचिव संपत कुमार, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक लखेश्वर बघेल, सावित्री मंडावी, जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक मोहन मरकाम, रेखचंद जैन, राजमन बेजाम, विकास उपाध्याय, कोको पाढ़ी, राजीव शर्मा, आकाश शर्मा, कविता साहू सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के अध्यक्ष व कार्यकर्ता, विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीण जन मौजूद थे।