RAIPUR - Khaskhabar News

महंगाई भत्ते सहित पांच सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने डिप्‍टी सीएम को सौंपा ज्ञापन
रायपुर।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से उनके निवास पर भेंट कर, प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इनमें महंगाई भत्ते को जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत बढ़ाने सहित पांच सूत्रीय मांगें प्रमुख रहीं। उपमुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उपमुख्यमंत्री को कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान की आवश्यकता से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र, जिसे “मोदी की गारंटी” के नाम से जारी किया गया था, में किए गए वादों को शीघ्र लागू करने का अनुरोध किया। फेडरेशन ने अपने आंदोलन “झन करव इनकार, हमर सुनव सरकार” के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने फेडरेशन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का विमोचन भी किया।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रमुख मांगें

1. प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप, केंद्र के समान देय तिथि से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए। साथ ही, जुलाई 2019 से लंबित महंगाई भत्ते का एरियर भविष्य निधि खाते में समायोजित किया जाए।

2. विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दों के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

3. प्रदेश के शासकीय सेवकों को चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान क्रमशः 8, 16, 24 एवं 32 वर्षों की सेवा पर प्रदान किया जाए।

4. मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में अर्जित अवकाश का नगदीकरण 300 दिवस किया जाए।

5. शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करते हुए, राज्य के मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों से कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाए।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में कमल वर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, पंकज पांडेय, आर. के. रिछारिया, सत्येंद्र देवांगन और संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा कल
छत्तीसगढ़ में भाजपा ओबीसी पर लगा सकती है दांव

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा शुक्रवार को होगी। इसके साथ ही नगरीय निकाय चुनाव से पहले विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना भी बढ़ गई है।

वर्तमान में प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव हैं। इन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलने की काफी दिनों से चर्चा चल रही है। अरुण साव के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर 21 दिसंबर 2024 को किरण सिंह देव को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था।

अब प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख इस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को शाम पांच से सात बजे तक नामांकन होगा। दूसरे दिन नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा होगी।

प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े विशेष तौर पर शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे।

पारख ने आगे कहा कि संगठन चुनाव के तहत सबसे पहले बूथ कमेटियों का गठन कर बूथ अध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई। 36 संगठन जिलों में जिला अध्यक्ष भी घोषित हो गए हैं।

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की सर्वसम्मति से शुक्रवार को घोषणा होगी। इससे पहले कयासों और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव को पूर्णकालिक अध्यक्ष मनोनित करने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा नहीं होता है तो भाजपा ओबीसी पर दांव खेल सकती है।

इसके पीछे का तर्क है कि वर्तमान में प्रदेश की राजनीति नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर गरमाई हुई है। आरक्षण मुद्दे को लेकर कांग्रेस हमलावर है और आरोप लगा रही है कि जानबूझकर वर्ग संघर्ष फैलाने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में कटौती करने का षड़यंत्र किया गया है ताकि बहुसंख्यक आबादी चुनाव लड़ने से वंचित रह जाए।

इसमें विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, दुर्ग के पूर्व सांसद विजय बघेल का नाम चर्चा में है। इसके अलावा पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के नाम की भी चर्चा है।

भाजपा ने 37 में से 33 जिला अध्यक्षों को बदल दिया है। नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। जबकि, मंडल अध्यक्षों के मनोनयन में भी कई नए चेहरों को मौका मिला है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की काफी दिनों से चर्चा है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन ने विगत दिनों कहा था कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, इसमें कोई खींचतान नहीं है।

बिलासपुर से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि अमर अग्रवाल और बस्तर से विधायक किरण सिंह देव को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा और विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में है।

सिंह देव करीब तीस वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। युवा मोर्चा के अध्यक्ष के बाद 2009 से 14 के बीच जगदलपुर महापौर रहे। पहली बार विधायक बनने के बाद पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। इनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव हुआ। प्रदेश की 11 सीटों में से दस भाजपा को मिली।