Deputy Chief Minister Vijay Sharma - Khaskhabar News

महंगाई भत्ते सहित पांच सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने डिप्‍टी सीएम को सौंपा ज्ञापन
रायपुर।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से उनके निवास पर भेंट कर, प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इनमें महंगाई भत्ते को जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत बढ़ाने सहित पांच सूत्रीय मांगें प्रमुख रहीं। उपमुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उपमुख्यमंत्री को कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान की आवश्यकता से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र, जिसे “मोदी की गारंटी” के नाम से जारी किया गया था, में किए गए वादों को शीघ्र लागू करने का अनुरोध किया। फेडरेशन ने अपने आंदोलन “झन करव इनकार, हमर सुनव सरकार” के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने फेडरेशन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का विमोचन भी किया।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रमुख मांगें

1. प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप, केंद्र के समान देय तिथि से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए। साथ ही, जुलाई 2019 से लंबित महंगाई भत्ते का एरियर भविष्य निधि खाते में समायोजित किया जाए।

2. विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दों के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

3. प्रदेश के शासकीय सेवकों को चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान क्रमशः 8, 16, 24 एवं 32 वर्षों की सेवा पर प्रदान किया जाए।

4. मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में अर्जित अवकाश का नगदीकरण 300 दिवस किया जाए।

5. शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करते हुए, राज्य के मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों से कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाए।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में कमल वर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, पंकज पांडेय, आर. के. रिछारिया, सत्येंद्र देवांगन और संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा

कवर्धा ।

उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को कवर्धा प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ और शिव पुराण में विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही आयोजन में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना भी शामिल हुए।

यह महायज्ञ 14 जनवरी से प्रारंभ होकर 22 जनवरी तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इससे पहले, उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा के वार्ड क्रमांक 27 में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भाग लिया। इस दोनों आयोजन में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति देखी गई। उन्होंने आयोजन समितियों के सदस्यों से भेंट कर उनके प्रयासों की सराहना की और इस धार्मिक आयोजन को क्षेत्र में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ाने वाला बताया।

शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का महत्व केवल आध्यात्मिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि ये समाज में सद्भावना और एकता का संचार भी करते हैं। जहां संत और साधु का आगमन होता है, वह क्षेत्र भी समृद्धि और शांति का केंद्र बन जाता है। उन्होंने इन आयोजनों को समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का सशक्त माध्यम बताया।

कवर्धा के पटेल मैदान में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना से वातावरण पवित्र हो रहा है। आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ क्षेत्र में प्राकृतिक संतुलन, आध्यात्मिक उन्नति और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। वहीं, श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में भाग लेने वाले श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उपदेशों का आनंद उठा रहे हैं। इन दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल हो रहे हैं। आयोजन समितियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या आयोजन की सफलता को दर्शा रही है।

कबीरधाम जिले में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों की परंपरा लंबे समय से रही है। उपमुख्यमंत्री शर्मा की उपस्थिति ने इन आयोजनों को और भी विशेष बना दिया। उन्होंने आयोजनों की सफलता की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला राम कुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति राम कुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चन्द्रवशी, जनपद उपाध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र साहू, नितेश अग्रवाल, पार्षद उमंग पांडेय सहित अन्य प्रतिनिधि इस आयोजनों में शामिल हुए।