भारतीय बाजार में अपनी दमदार परफॉर्मेंस और आकर्षक डिजाइन के लिए मशहूर Toyota Fortuner लेजेंडर खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने इस एसयूवी के सभी वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। वेरिएंट के आधार पर इसकी कीमत में 43 हजार से लेकर 48 हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है। इस बदलाव के बाद फॉर्च्यूनर लेजेंडर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत बढ़कर 43.35 लाख रुपये हो गई है। जानते हैं इसके अलग-अलग वेरिएंट की नई कीमतें।
Toyota Fortuner लेजेंडर की कीमत में कितना हुआ इजाफा?
Toyota ने Fortuner लेजेंडर के एंट्री-लेवल 4×2 AT से लेकर टॉप-स्पेक 4×4 Neo Drive AT वेरिएंट तक की कीमतें बढ़ाई हैं। सबसे कम बढ़ोतरी 4×2 AT वेरिएंट में हुई है, जबकि टॉप वेरिएंट सबसे ज्यादा महंगा हुआ है।
सबसे पहले 4×2 AT वेरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत में 43,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह वेरिएंट 42.92 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी कीमत 43.35 लाख रुपये हो गई है।
वहीं, 4×4 MT वेरिएंट की कीमत में 45,000 रुपये का इजाफा हुआ है। इसकी पुरानी कीमत 45.08 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 45.53 लाख रुपये हो गई है।
इसके अलावा, फॉर्च्यूनर लेजेंडर के सबसे महंगे 4×4 Neo Drive AT वेरिएंट की कीमत में 48,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 48.29 लाख रुपये थी, जबकि अब इसे खरीदने के लिए 48.77 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
अब इतनी हो गई शुरुआती कीमत
कीमतों में ताजा बदलाव के बाद Toyota Fortuner लेजेंडर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 43.35 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 48.77 लाख रुपये तक पहुंच गई है। यानी इस एसयूवी को खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा रकम खर्च करनी होगी।





