ICC Test Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बीते दिन 19 अगस्त को अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं. ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक स्थान का फायदा हुआ है. जबकि उनके साथी खिलाड़ी भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायवसाल टॉप-10 में बने हुए हैं.
टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ते हुए . जबकि इंग्लैंड के ही जो रूट दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. ताजा रैंकिंग में ट्रेविस हेड को बड़ा झटका लगा है वो शीर्ष से फिसल कर चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं.

टॉप-10 में गिल-जायसवाल बरकरार
ICC Test Ranking: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में 2 भारतीय शामिल हैं. भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल नंबर 7 पर बने हुए हैं. जबकि स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल की पोजिशन में कोई अंतर नहीं आया है वह 9वें पायदान पर बने हुए हैं. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिला है. एक स्थान के फायदे के साथ पंत 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
नंबर-1 गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह
वहीं, गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को एक स्थान का नुकसान हुआ है, जिसके चलते वह पांचवें पायदान पर लुढ़क गए हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन को एक स्थान का फायदा हुआ है, जिसके चलते वह चौथे पायदान पर आ गए हैं. ICC Test Ranking



