दीपका (कोयलांचल नगरी)। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिले के विख्यात और बहुप्रतीक्षित मटकी फोड़ महोत्सव (दही हांडी प्रतियोगिता) का बीती रात प्रगति नगर, दीपका में शानदार और सफल आयोजन हुआ। रात 11:40 बजे अड़ी कछार की टीम ने एक बार फिर अपनी महारत साबित करते हुए दही हांडी फोड़ी और ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का नकद पुरस्कार अपने नाम किया।
पिछले 26 वर्षों से अनवरत और सफलतापूर्वक आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक महोत्सव में अब तक जिले और प्रदेश की कई नामी टीमें हिस्सा ले चुकी हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिता में 6 से अधिक प्रमुख टीमों ने अपना दम-खम दिखाया। विजेता टीम अड़ी कछार के अलावा, प्रतियोगिता में पूर्व विजेता अन्ना हजारे (हरदी बाजार), बलगी कॉलोनी और पोलमी की टीमों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और दर्शकों का मन मोहा।

बच्चों के लिए भी रहे खास आयोजन
महोत्सव को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए बच्चों के लिए ‘ मटकी फोड़ प्रतियोगिता’ (एकल मटकी फोड़) और ‘कुर्सी दौड़’ का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अतिथियों ने की भूरि-भूरि प्रशंसा
कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक रजनीश तिवारी और उनकी टीम द्वारा अतिथियों के आत्मीय स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता के महत्व और इतिहास पर प्रकाश डाला।
महोत्सव में अतिथि आसंदी पर कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें मुख्य रूप से एसईसीएल दीपका क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक अमित सक्सेना, जीएम माइनिंग (दीपका परियोजना) एन ,के. साहू, जीएम माइनिंग (गेवरा परियोजना) पार्थो मुखर्जी, सीनरी मैनेजर संतोष सिन्हा,नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत और थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी , महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आभा सक्सैना एवं अर्चना सिन्हा,सीनियर मैनेजर लोकेश माले शामिल थे। इसके अलावा अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद, श्रमिक नेता और नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।अतिथियों ने अपने संबोधन में आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी यह प्रतियोगिता जीवन में स्वस्थ, तंदुरुस्त और ऊर्जावान बने रहने की सीख देती है।

27 वर्षों का स्नेह और आशीर्वाद
मटका फोड़ महोत्सव के मुख्य संरक्षक अरुणीश तिवारी “दादा भाई” ने इस अवसर पर कहा, “पिछले 27 वर्षों से लगातार जारी इस महोत्सव को जिले और प्रदेश की गोविंदा टोलियों (दही हांडी टीमों) ने अपनी भागीदारी से गौरवान्वित किया है। कोयलांचल क्षेत्र के लोगों का जो स्नेह और आशीर्वाद हमें मिला है, उसी का परिणाम है कि हम इसे इतने वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित कर पा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में इस आयोजन को और अधिक बृहद और समावेशी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
आयोजन को सफल बनाने में शहर के कई प्रमुख लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें सांसद प्रतिनिधि पोषक दास महंत, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवचरण राठौर, श्रमिक नेता सतीश राठौर, बनवारी चंद्रा, धर्मेंद्र शुक्ला, रोहित राठौर, आलोक शर्मा, मदन राजपूत, ठाकुर राम साहू, बंसी राठौर, ओम प्रकाश जायसवाल, अशोक यादव ,कुलदीप सिंह, संतोष सिंह, अभिषेक सिंह, ज्ञान जायसवाल, अरविंद सिंह, राजेश यादव, ललित राठौर, विशाल अग्रवाल, गोविंद यादव, धीरेन तिवारी, संतोष निराला, हिमांशु देवांगन, कमलेश जायसवाल, अविनाश यादव, ऋषि सिदार, उत्तम दुबे, राजेश साहू, हेमचंद्र सोनी, नितेश शर्मा, निमेष अग्रवाल, राजकुमार चंद्रा, लिटी दादा,राधेश्याम सिंह, गजेंद्र सिंह, अब्दुल रहमान बाबा, हितेश अग्रवाल, घनश्याम दास, योगेंद्र तिवारी, विनोद कर्स, राजीव तिवारी, कमलेश खूंटे, मृत्युंजय चौबे, खगेश बरेठ, सजी मैथ्यू, हीरा राठौर और अमन शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की अहम भूमिका राजकुमार चंद्रा और नितेश अग्रवाल ने निभाई। वहीं, मंच का सफल संचालन शिवचरण राठौर, सतीश राठौर और धर्मेंद्र शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में राजेश गुरुद्वान द्वारा पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। अंत में, संयोजक रजनीश तिवारी ने उपस्थित अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया ।



