एयरटेल के मुताबिक, नए पोस्टपेड प्लान के तहत ग्राहक हर साल एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान 5 दिनों के लिए मुफ्त रोमिंग का लाभ उठा सकेंगे। इस रोमिंग पैक में 5 जीबी डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग, 25 आउटगोइंग एसएमएस और मुफ्त इनकमिंग एसएमएस शामिल हैं।
ग्राहकों को अपनी यात्रा के अनुसार 5-दिन के मुफ्त रोमिंग पैक को अपनी पसंद के समय पर एक्टिवेट करने की सुविधा होगी। वहीं, एयरटेल के पोस्टपेड फैमिली प्लान में शामिल प्रत्येक परिवार सदस्य को भी यह मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग लाभ मिलेगा।
5G, सुरक्षा और मनोरंजन का भी लाभ
एयरटेल के नए पोस्टपेड प्लान में मुफ्त रोमिंग के अलावा 5G पर फास्ट लेन तकनीक, अनलिमिटेड डेटा और स्पैम तथा धोखाधड़ी वाले लिंक से नेटवर्क-स्तरीय सुरक्षा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। ग्राहकों को विभिन्न मनोरंजन सब्सक्रिप्शन के साथ एयरटेल पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के जरिए कॉमेडी शो, फिल्म प्रीमियर और कॉन्सर्ट जैसे विशेष अनुभवों का भी लाभ मिलेगा।
भारती एयरटेल के डायरेक्टर-मार्केट ऑपरेशंस अमित त्रिपाठी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य पोस्टपेड ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क अनुभव और अधिक वैल्यू देना है। उन्होंने कहा कि फास्ट लेन तकनीक और स्पैम-फ्रॉड से सुरक्षा के साथ अब मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग को भी पोस्टपेड सेवाओं में जोड़ा गया है।
8 अक्टूबर से मिलेंगे नए प्लान
नए पोस्टपेड प्लान 8 अक्टूबर से सभी नए एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। मौजूदा एयरटेल ग्राहक अपने पुराने पोस्टपेड या प्रीपेड कनेक्शन से इन नए प्लान में एयरटेल ऐप के जरिए अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा, नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जाकर भी प्लान बदला जा सकता है।
जो ग्राहक फिलहाल एयरटेल से जुड़े नहीं हैं, वे एयरटेल ऐप पर रिक्वेस्ट भेजकर या नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जाकर एयरटेल पोस्टपेड में स्विच कर सकते हैं।



