Vivo अपने नए स्मार्टफोन Vivo V80 को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की पुष्टि की है। यह फोन दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। Vivo V80 को Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है। लॉन्च के बाद इसे Vivo के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के साथ Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Vivo V80 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में सिर्फ 1.25mm के बेहद पतले बेजल्स मिल सकते हैं। इससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बेहतर होने के साथ फोन का लुक भी प्रीमियम हो सकता है।
कैमरा इस स्मार्टफोन की प्रमुख खासियतों में शामिल होगा। Vivo V80 में Zeiss ब्रांडेड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का नाइट टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। कैमरा सेटअप में 3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलने की भी चर्चा है।
पावर के लिए फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की संभावना है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo V80 में Android 17 पर आधारित OriginOS 7 मिलने की उम्मीद है। फोन में Google Gemini आधारित AI फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। हालांकि, Vivo ने अभी स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर सामने नहीं रखे हैं। ऐसे में डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स से जुड़ी अंतिम जानकारी लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगी।



