Author: khaskhabar

रायपुर, 11 जून 2026/छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा स्वास्थ्य भवन रायपुर में एचआईवी/एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम 2017 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा एचआईवी जागरूकता गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त कार्यदल बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर एचआईवी/एड्स नियंत्रण एवं जागरूकता कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई। आयुक्त सह परियोजना संचालक व अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ . खेमराज सोनवानी के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में प्रभारी संयुक्त संचालक (आईईसी) द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के…

Read More

रायपुर, 11 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सुगम और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।राजनांदगांव जिले में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं नागरिकों को उनके घर के समीप उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को त्वरित लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में राजनांदगांव शहर के मोहड़ वार्ड निवासी श्री घनश्याम दास साहू को जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा प्राप्त हुई। श्री…

Read More

रायपुर, 11 जून 2026/ राज्यसभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष सुश्री डोला सेन की अध्यक्षता में आज रायपुर के एक निजी होटल में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘‘भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन’’ विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों द्वारा व्यापार, निवेश, निर्यात-आयात तथा दोनों देशों के मध्य आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। अध्ययन दौरे का उद्देश्य संबंधित हितधारकों एवं अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर विषय पर व्यापक एवं तथ्याधारित रिपोर्ट तैयार करना है। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के…

Read More

रायपुर, 11 जून 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक श्री सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। आम आदमी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दें साथ ही अपने अधीनस्थों के प्रति भी संवेदनशील रहें। इस…

Read More

रायपुर, 11 जून 2026/ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में विभाग के आला अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में आम जनता को राहत देने और शासकीय योजनाओं में तेजी लाने के लिए मंत्री श्री वर्मा ने कड़े तेवर दिखाते हुए कई बड़े फैसले किए। इस बैठक में सचिव सुश्री शम्मी आबिदी, संचालक श्री विनीत नंदनवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। *डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम* जमीन संबंधी रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या साइबर खतरे को रोकने के लिए सरकार अब…

Read More

नई दिल्ली, 11 जून 2026- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में नक्सलवाद से मुक्त बस्तर की नई तस्वीर देश के सामने रखी। उन्होंने कहा कि दशकों तक हिंसा की मार झेलने वाला बस्तर अब आर्थिक पुनरुत्थान, रोजगार, शिक्षा, पर्यटन और कृषि आधारित विकास का मॉडल बनेगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में बस्तर के आदिवासी परिवारों की आय दोगुनी करने, दुग्ध क्रांति लाने, 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, पर्यटन को बड़े उद्योग के रूप में विकसित करने तथा एआई और सेमीकंडक्टर…

Read More

TMC कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) में राजनीतिक उथल-पुथल तेज होती नजर आ रही है। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक और कोयल मल्लिक ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इनके इस्तीफे के साथ ही पिछले चार दिनों में TMC के चार राज्यसभा सांसद पार्टी से दूरी बना चुके हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि राज्यसभा में TMC के कुल 13 सांसदों में से चार सांसदों के इस्तीफे ने पार्टी नेतृत्व के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। वहीं, राजनीतिक…

Read More

Ram Mandir’ अयोध्या। राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे में कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये की अनियमितता और चोरी के आरोपों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। खुद को मंदिर का पूर्व लेखा प्रभारी बताने वाले महिपाल सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि मंदिर में चढ़ावे की चोरी कोई नई बात नहीं थी, बल्कि यह लंबे समय से चल रही थी। महिपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई बार चढ़ावे के हिसाब-किताब में गड़बड़ी देखी थी। उनके अनुसार, एक बार उन्होंने खुद कथित चोरी का मामला पकड़ा…

Read More

Trump’ वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़े सैन्य अभियान की चेतावनी दी है। ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका गुरुवार रात ईरान पर “बहुत बड़ा हमला” करेगा। साथ ही उन्होंने ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप (Kharg Island) और अन्य महत्वपूर्ण तेल एवं गैस ढांचों पर नियंत्रण स्थापित करने की बात भी कही है। ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की अधिकांश सैन्य क्षमताएं, वायु रक्षा प्रणाली और अन्य रक्षा संसाधन काफी हद तक कमजोर हो…

Read More

नई दिल्ली। ओमान के तट के पास भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी नौसेना ने भारतीय क्रू वाले तीसरे जहाज MT जलवीर पर भी हमला किया है। MT जलवीर के सभी 20 भारतीय सुरक्षित सरकार के अनुसार, MT जलवीर पर सवार सभी 20 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान जारी है। पहले भी दो जहाजों पर हमला इससे पहले MT सेटेबेलो और MT मैरीवेक्स पर भी हमले हो चुके हैं। इन घटनाओं में अब तक 3 भारतीय नाविकों की…

Read More