Author: khaskhabar
G Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन से पहले मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को असहज मौसम का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत मिलने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति अनुकूल बनी हुई है और जल्द ही छत्तीसगढ़ में इसकी दस्तक हो सकती है। फिलहाल मानसून…
जानें कब रखा जाएगा परम एकादशी व्रत— वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ मास के अधिकमास की कृष्ण पक्ष की परम एकादशी का व्रत 11 जून 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तीन साल में एक बार आने वाली इस एकादशी का हिंदू धर्म में बेहद विशेष स्थान है। इस दिन विधि-विधान से व्रत करने और भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान शालिग्राम का अभिषेक करने से साधक को जीवन के सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है। काशी के विद्वानों के अनुसार, इस बार व्रत पर कई अत्यंत शुभ संयोग…
Ather Energy— भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Ather Energy ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। कंपनी ने अपने सभी Gen 3 (तीसरी पीढ़ी) और उससे ऊपर के हार्डवेयर वाले स्कूटर्स के लिए ‘Voice of Ather’ फीचर का रोलआउट आधिकारिक तौर पर पूरा कर लिया है। इस नए अपडेट के बाद अब राइडर्स बिना टचस्क्रीन को छुए, केवल अपनी आवाज के जरिए स्कूटर को कमांड दे सकेंगे। कंपनी के सीईओ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस रोलआउट के पूरे होने की पुष्टि की है। Ather Energy ने पूरा किया Voice of Ather का रोलआउट,…
US-Iran War : अमेरिका के हवाई हमलों के बाद भड़का ईरान —वाशिंगटन. ओमान के तट और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (हॉर्मुज जलडमरूमध्य) के पास अमेरिकी सेना का एक अत्याधुनिक AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद मध्य पूर्व (West Asia) में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के सीधे निर्देश पर अमेरिकी सेंट्रल कमान (CENTCOM) ने ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेना ने इसे ईरानी आक्रामकता के खिलाफ एक “मजबूत और बेहद शक्तिशाली” जवाबी कार्रवाई बताया है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास टकराया ड्रोन, दोनों पायलट सुरक्षित अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों…
Horoscope मेष आज आपके कामों में तेजी आएगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व मिलेगा। नए अवसर सामने आ सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। वृषभ आज आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। कोई पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में समझदारी बढ़ेगी। दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। मिथुन आज काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सब संभाल लेंगे। नए…
रायपुर, 09 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की केंद्रीय खनि उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा जिला गरियाबंद में बड़ी कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग के सचिव और संचालक के निर्देशानुसार केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने दिनांक 08 जून 2026 को औचक निरीक्षण के दौरान जिला गरियाबंद के तहसील राजिम अंतर्गत ग्राम कुरुसकेरा स्थित पैरी नदी में गौण खनिज साधारण रेत के अवैध उत्खनन…
रायपुर 9 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 की कार्यप्रणाली, तकनीकी व्यवस्थाओं तथा शिकायतों के निराकरण तंत्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, सुशासन एवं अभिशरण विभाग के…
रायपुर, 09 जून 2026/आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न आवासीय कॉलोनियों एवं हाउसिंग सोसायटियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में रायपुर क्षेत्र की विभिन्न आवासीय परियोजनाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा अपनी-अपनी कॉलोनियों से संबंधित समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों से मंत्री के समक्ष अवगत कराया। मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी प्रतिनिधियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर व्यवहारिक एवं विधिसम्मत समाधान की दिशा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर शहरी…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य शासन द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करना और आर्थिक बाधाओं के कारण शिक्षा से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं और शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय (SAGES) में शिक्षकों और कर्मचारियों के चयन की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्री ने अहम जानकारी साझा की है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। लंबे समय…
Contact Us
Office
कार्यालय का पता :
154, इंदिरा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स,
टी.पी. नगर, कोरबा, छत्तीसगढ़

