Author: khaskhabar
CG NEWS : जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में महज 10 दिनों के भीतर तीसरी बंदी की मौत का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही मौतों से जेल परिसर में हड़कंप का माहौल है, वहीं बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जेल में एक और बंदी की मौत होने की सूचना सामने आई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।…
CG Accident : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बागबहार थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही बस में सवार…
CG NEWS : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। उमर्दा गांव में हुए दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने मौके पर पहुंची 112 पुलिस वाहन और निजी एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान हाथापाई की घटना में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और एंबुलेंस चालक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, उमर्दा गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। युवक की…
BREAKING NEWS : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खोह नागोरियान क्षेत्र स्थित पटाखों के गोदाम में भीषण आग लगने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में रखे पटाखों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे आसपास के लोग भयभीत होकर…
CG Cabinet Meeting : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास को नई दिशा देने वाले कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में ऊर्जा, कृषि, परिवहन और खनन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पावर कंपनी के IPO को मंजूरी कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को आईपीओ के जरिए स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने को सैद्धांतिक सहमति दी है। इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही आम निवेशकों को निवेश का अवसर मिलेगा। कृषकों के लिए…
CG NEWS : नारायणपुर। जिले के भरंडा थाना क्षेत्र में सोमवार रात धर्मांतरण के आरोपों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में महिला सहित 2-3 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ‘प्रेस’ लिखी गाड़ी में सवार पास्टर समेत कुछ लोग गांव पहुंचे थे। आरोप है कि वे आदिवासी समुदाय के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। मिडिल…
Khan Sir’ पटना। चर्चित फायरिंग मामले में शिक्षक और यूट्यूबर खान सर को मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही मामले की विस्तृत जानकारी के लिए पुलिस से केस डायरी तलब की है। सुनवाई के दौरान खान सर की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि घटना के दौरान गोली खान सर ने नहीं चलाई थी और उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाया जा रहा है। बचाव पक्ष ने कहा कि उपलब्ध तथ्यों…
मानसून + पश्चिमी विक्षोभ का महा-अलर्ट— भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 25 राज्यों के लिए अगले सात दिनों का हाई अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए 8 जून को अरब सागर के नए हिस्सों, पूरे कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई इलाकों में प्रवेश कर चुका है। इसी बीच, उत्तर भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण 11 और 12 जून को दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भारी तबाही की आशंका है। इन राज्यों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए आज का दिन खास होने जा रहा है। राज्य सरकार आम जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से CM हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को मंत्रालय स्थित महानदी भवन में करेंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर में आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद CM हेल्पलाइन 1076 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वे हेल्पलाइन के कॉल सेंटर का निरीक्षण भी करेंगे और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। शिकायतों के समाधान में आएगी तेजी राज्य…
रोहित की हैमस्ट्रिंग और हार्दिक की पीठ में खिंचाव पर सस्पेंस बरक़रार— बेंगलुरु. अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। टीम के सहायक कोच सितांशु कोटक ने साफ किया है कि उन्हें दोनों सीनियर खिलाड़ियों के फिटनेस टेस्ट पास करने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से ग्रीन सिग्नल मिलना अनिवार्य है। चोट के कारण आईपीएल में रहे बाहर, बेंगलुरु में होना…
Contact Us
Office
कार्यालय का पता :
154, इंदिरा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स,
टी.पी. नगर, कोरबा, छत्तीसगढ़

