Author: khaskhabar
रायपुर, 03 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और आजीविका संवर्धन की दिशा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) बहुआयामी परिवर्तन का माध्यम बन रही है। योजना के तहत निर्मित ‘आजीविका डबरियां’ जल संरक्षण के साथ किसानों की आय बढ़ाने, भू-जल संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरगुजा जिले के ग्राम अडची के किसान देवानंद इसकी जीवंत मिसाल बनकर उभरे हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति मनरेगा से निर्मित एक डबरी ने बदल दी है। जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत अडची निवासी किसान देवानंद ने वर्ष 2025-26 में अपने खेत…
रायपुर, 03 जून 2026/राज्य शासन की किसान हितैषी पहल और कृषि विभाग की सतत निगरानी के परिणामस्वरूप किसानों को खरीफ सीजन के लिए आवश्यक उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे खेती-किसानी की तैयारियों को गति मिली है। सरगुजा जिले के विकासखंड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सखौली के किसान श्री कमलेश राजवाड़े ने उर्वरक वितरण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें समिति केंद्र में बिना किसी परेशानी के आवश्यक खाद उपलब्ध हो गया। उन्होंने कहा…
रायपुर, 03 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा 05 जून 2026 को होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर में विविध पर्यावरणीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं और विद्यार्थियों में प्रकृति एवं जलवायु के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे पोस्टर प्रतियोगिता एवं इको क्लब के शिक्षकों के प्रशिक्षण सत्र के साथ होगा। पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को पर्यावरणीय चुनौतियों तथा उनके समाधान विषयक रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान किया जाएगा। दोपहर 3:30…
रायपुर 3 जून 2026/आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और सम्मानजनक बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर में आयोजित ‘मुख्यमंत्री किसान संवाद’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों के साथ आत्मीय चर्चा करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने खेती-किसानी से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए तथा किसानों के प्रश्नों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से आते हैं और कम उम्र…
CG NEWS : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हुए चर्चित सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घटना को अंजाम देने वाले तीन शूटर अभी भी फरार हैं। बाहरी राज्यों से बुलाए गए थे शूटर पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश रचने वाले आरोपियों ने बिहार और झारखंड से पेशेवर शूटरों को बुलाया था। इन्हीं शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद फरार हो गए। अब न्याय होगा ऑनलाइन: छत्तीसगढ़ की राजस्व ई-कोर्ट…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा क्षेत्र में हुए चर्चित ज्वेलर्स लूटकांड ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महावीर ज्वेलर्स के मुंशी से 1 करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात की लूट के मामले में एक महीने बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तिल्दाडीह पंप के पास वारदात जानकारी के अनुसार, 5 मई की देर शाम महावीर ज्वेलर्स के मुंशी टीकाराम शर्मा नरदहा स्थित दुकान से खरोरा लौट रहे थे। इसी दौरान तिल्दाडीह पेट्रोल पंप के पास घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों…
Mamata Banerjee’ कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ा भूचाल आ गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बड़ी टूट सामने आई है, जहां 58 विधायकों ने अलग गुट बना लिया है। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में नया गुट पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में इन विधायकों ने अलग गुट का गठन किया है। बुधवार को सभी विधायकों ने विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस को अपना समर्थन पत्र सौंपा। NH 53 पर चीख-पुकार: अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघ गई बस, सामने से आ रही दूसरी बस को मारी टक्कर; 7 की मौत, 40 अस्पताल…
CG NEWS : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की पहल का असर अब जमीन पर नजर आने लगा है। बलौदाबाजार जिले में महिलाओं के नाम पर संपत्ति पंजीयन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। शुल्क में बड़ी छूट का असर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार ने महिलाओं के नाम पर भूमि पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने और 12 प्रतिशत उपकर (सेस) को समाप्त करने का निर्णय लिया था। इस फैसले से महिलाओं को संपत्ति खरीदने में बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव…
CG NEWS : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) भर्ती अनियमितता मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार सुबह ईडी की टीम ने राजनांदगांव में दबिश देकर एक कृषि अधिकारी को अपनी जांच के दायरे में लिया है। शिक्षक नगर स्थित आवास पर जांच जारी मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम शहर के शिक्षक नगर स्थित गणवीर आवास पर पहुंची है, जहां दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा घर में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पारंपरिक खेती छोड़ अपनाया वैज्ञानिक दृष्टिकोण: केरलापाल के कालेंद्र कुमेटी…
CG BREAKING : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित केंद्रीय जेल में एक महिला बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है। इस घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चुन्नी से फांसी लगाने की आशंका जानकारी के अनुसार, दरभा क्षेत्र के चितापुर गांव की रहने वाली जयमती बघेल ने रविवार तड़के कथित तौर पर अपनी चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दिल्ली के होटल में फंसे लोगों को बचाने के लिए बिछाए…
Contact Us
Office
कार्यालय का पता :
154, इंदिरा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स,
टी.पी. नगर, कोरबा, छत्तीसगढ़

