Author: khaskhabar
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक नायब तहसीलदार के जन्मदिन के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। वीडियो में सड़क पर कार खड़ी कर जन्मदिन मनाते और फिल्मी गाने पर रील बनाते कुछ लोग नजर आ रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद बिलासपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने संबंधित वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो रायपुर जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार विपिन पटेल के जन्मदिन से जुड़ा बताया जा रहा है। शुरुआत में सोशल मीडिया पर इसे रायपुर की घटना बताकर…
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के साथ अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 24 अक्टूबर 2026 की है, जब बालिका घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ जबरन अनाचार किया। घटना की शिकायत मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस सक्रिय हुई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पीड़िता को उपचार के…
रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन प्राप्त करने के लिए फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर भी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान है। बुजुर्गों सहित ऐसे हितग्राही, जिन्हें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होती है, वे नियमानुसार नॉमिनी (नामांकित व्यक्ति) अथवा ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं। रायपुर जिले के खाद्य नियंत्रक ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हितग्राहियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं का प्रावधान किया गया है। यदि किसी पात्र हितग्राही का फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक मशीन में मैच नहीं…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के रायपुर प्रवास के पहले दिन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उनका सख्त अंदाज देखने को मिला। परिसर में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संगठन के नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि परिसर में केवल उन्हीं लोगों को बुलाया जाए, जिनकी निर्धारित समय पर बैठक होनी है। स्मृति ईरानी ने सुबह से शाम तक लगातार संगठनात्मक बैठकें कीं। इन बैठकों में पार्टी की कार्यप्रणाली, संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की रीति-नीति जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने अनुशासन और निर्धारित व्यवस्था के…
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे नंबर 130 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। सोमवार की सुबह बलौदाबाजार जिले के दरचुरा के पास तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक के अंदर जा घुसी। इस वजह से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है। यह सड़क दुर्घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है। पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा यह सड़क दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। अंबिकापुर…
Weather Update: नई दिल्ली। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। बादलों की तेज गड़गड़ाहट और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे अचानक ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। आने वाले कुछ घंटों में और तेज बारिश की आशंका है। हरियाणा के हिसार…
Raipur News: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित प्रेस क्लब में सदस्यता को लेकर विवाद उस वक्त गंभीर हो गया, जब एक युवक पर पदाधिकारियों को पिस्टल दिखाने और हवाई फायरिंग करने का आरोप लगा। घटना के बाद परिसर में दहशत का माहौल बन गया। शिकायत मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रेस क्लब की सदस्यता नहीं मिलने से नाराज पलाश तिवारी शनिवार शाम परिसर पहुंचा था। वहां उसने सदस्यता को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और कथित तौर पर विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अंतिम संस्कार के दौरान ऐसी घटना हुई, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। मंगला की दीनदयाल कॉलोनी में एक वृद्धा का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान एक ऑटो अनियंत्रित होकर जलती चिता तक पहुंच गया। आग की चपेट में आने से ऑटो में सवार मामा और भांजा झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। ऑटो आगे बढ़ने के बजाय पीछे लुढ़का जानकारी के मुताबिक, महाराणा प्रताप चौक निवासी दशरथ सिंह राजपूत ऑटो चलाते हैं। शुक्रवार को वह अपने भांजे शैलेंद्र सिंह के साथ मंगला के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में सुरेंद्र सिंह की अगुवाई वाली न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से शिकस्त दी और टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, दिन के पहले मुकाबले में चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने मैच देखने पहुंचे। मुकाबलों के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन…
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्रायफेड) द्वारा आयोजित ‘आदि बाजार 2026’ का शुभारंभ किया। जनजातीय कला, संस्कृति, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित यह बाजार 2 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न राज्यों के जनजातीय शिल्पकारों, कारीगरों और कलाकारों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराया गया है। जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और पारंपरिक हुनर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अनमोल धरोहर मंत्री नेताम ने आयोजन की सराहना…
Contact Us
Office
कार्यालय का पता :
154, इंदिरा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स,
टी.पी. नगर, कोरबा, छत्तीसगढ़

