Author: khaskhabar

‘कॉकटेल 2’ की एडवांस बुकिंग में आया बंपर उछाल— शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 19 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की एक मजबूत शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग: करोड़ों में पहुंची कमाई फिल्म की एडवांस बुकिंग 14 जून की आधी रात से शुरू हुई थी। शुरुआत में बुकिंग की गति धीमी थी,…

Read More

CG NEWS : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एसडीओ को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने मनरेगा कार्य का भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पूरे मामले की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कपरोल में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान पिछले छह महीनों से लंबित था। आरोप है कि संबंधित एसडीओ संजय दिवाकर ने भुगतान प्रक्रिया को…

Read More

CG NEWS : बिलासपुर। बिलासपुर में एक बार फिर सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवती चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तिफरा ओवरब्रिज के पास का है। वीडियो के सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार सड़क पर चल रही है और उसी दौरान युवती सनरूफ से बाहर निकलकर खड़ी…

Read More

CG NEWS : बस्तर। मानसून की दस्तक के साथ ही बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और कोटमसर गुफा को पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश, उफनते नालों और संभावित भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध 1 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार बारिश के मौसम में कांगेर घाटी क्षेत्र के कई मार्ग फिसलन भरे और जोखिमपूर्ण हो जाते हैं। भारी वर्षा के दौरान नालों और जलधाराओं का जलस्तर अचानक…

Read More

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों और उनके शावकों की मौत का सिलसिला चिंता का विषय बनता जा रहा है। पिछले 25 दिनों के भीतर प्रदेश में चार हाथी शावकों की मौत दर्ज की गई है, जबकि बीते छह महीनों में मृत शावकों की संख्या बढ़कर 10 तक पहुंच गई है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने वन्यजीव संरक्षण की व्यवस्थाओं और वन विभाग की निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन विभाग की ओर से हाथियों की सुरक्षा के लिए ड्रोन निगरानी, विशेष गश्त, ट्रैकिंग और अलर्ट सिस्टम जैसे कई उपाय किए जाने का दावा…

Read More

Nitin Gadkari’ रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जुलाई के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना के निर्माण कार्यों का जायजा लेने सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे और विभिन्न हिस्सों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री रायपुर से विशाखापट्टनम तक सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए कॉरिडोर के निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के अनुरूप हो रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी जानकारी ली जाएगी। CG…

Read More

पेरिस/नई दिल्ली। Narendra Modi बुधवार देर रात (भारतीय समय अनुसार) फ्रांस की राजधानी Paris पहुंचे, जहां होटल के बाहर भारतीय मूल के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात की, हाथ मिलाया और बच्चों को स्नेह भी दिया। Vivatech 2026 में होंगे शामिल पीएम मोदी गुरुवार को यूरोप के सबसे बड़े तकनीकी आयोजनों में से एक VivaTech में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron भी मौजूद रहेंगे। Vivatech में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्टार्टअप, डिजिटल टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा, ग्रीन टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में नई खोजों और इनोवेशन पर चर्चा…

Read More

Bhupesh Baghel’ भिलाई। महादेव सट्टा ऐप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े एक कथित चैट स्क्रीनशॉट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है। मामले में शिकायत मिलने पर भिलाई-3 पुलिस ने दो यूट्यूबर्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल सामग्री को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें महादेव सट्टा ऐप से जुड़े कथित इंस्टाग्राम अकाउंट और पूर्व…

Read More

महिला आरक्षण बिल : नई दिल्ली। देश की राजनीति में पिछले दो हफ्तों में आए बड़े बदलाव ने संसद के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। अब इन घटनाक्रमों का सीधा असर आगामी मानसून सत्र में देखने को मिल सकता है, जहां केंद्र की एनडीए सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन बिल को पास कराने की तैयारी में जुटी है। पहले क्यों अटका था बिल? गौरतलब है कि अप्रैल महीने में विपक्ष की एकजुटता के चलते यह महत्वपूर्ण बिल लोकसभा में महज 54 वोटों से पास नहीं हो सका था। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके…

Read More

CG NEWS : रायगढ़। सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का जुनून एक नवविवाहिता के लिए जानलेवा साबित हो गया। शहर के कोष्टापारा नया गंज मोहल्ले में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर के कमरे में सीलिंग फैन से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय वह मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी और पूरा घटनाक्रम उसके फोन में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार मृतका की हाल ही में शादी हुई थी और वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी। बताया जा रहा है…

Read More