Author: khaskhabar
रायपुर। प्रदेश के 194 नगरीय निकायों में मिशन क्लीन सिटी के तहत काम कर रहे 9794 स्वच्छता कर्मियों के भुगतान के लिए राज्य सरकार ने 94.02 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। प्रत्येक कर्मी को एक साल तक हर महीने आठ हजार रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इससे स्वच्छता कर्मियों के मानदेय की व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। 1 अक्टूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक के लिए स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी कर चुंगी क्षतिपूर्ति मद से भुगतान की स्वीकृति दी है। यह राशि एक अक्टूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक की…
बिलासपुर। सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में बुधवार की सुबह एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए। यहां एक मरीज की मौत से गुस्साए स्वजन ने अस्पताल के वार्ड ब्वाय पर हमला बोल दिया। आक्रोशित स्वजन ने वार्ड ब्वाय की हाथ और चप्पलों से जोरदार पिटाई कर दी, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। करबला निवासी किसन लाल को स्वजन इलाज के लिए सिम्स लेकर आए थे। मरीजों के अटेंडेंटर और स्वजन ने उसे वार्ड में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही स्वजन भड़क उठे और…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शहर के विभिन्न बाजारों, चौक-चौराहों और आवासीय क्षेत्रों में संचालित मांस विक्रय की दुकानों को निर्धारित स्थल पर स्थानांतरित करने तथा खुले में मांस काटने और विक्रय पर रोक लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। इस पहल में विभिन्न समाजों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता देखने को मिली। अग्रसेन भवन से निकला सर्वसमाज का नगर भ्रमण बड़ी संख्या में प्रतिनिधि अग्रसेन भवन में एकत्रित हुए और वहां से नगर भ्रमण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। सर्वसमाज की ओर से महापौर…
Ramayana Adavence Booking: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सिनेमाघरों में आने से पहले ही टिकटों की बिक्री के चलते सुर्खियों में है। फिल्म के लिए दर्शक अभी से टिकट बुक कर रहे हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1.26 लाख टिकट बिक चुके हैं और फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 7.10 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई कर ली है। ये टिकट 3,707 शो के लिए खरीदे गए हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा…
BHEL Artisan Bharti 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में नौकरी पाने का मौका है। कंपनी ने आर्टिसन के 660 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को पूरा करना होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने…
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति रायपुर में आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। यह कार्यक्रम रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राजधानी में खासा उत्साह है। सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण है। राष्ट्रपति के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर में आयोजित यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में सेवा और…
रायपुर। लोक निर्माण विभाग में विभागीय कामकाज को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग ने 84 कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। यह आदेश 22 अक्टूबर को जारी किया गया। तबादला सूची में अलग-अलग पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इनमें सबसे अधिक 29 मानचित्रकारों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभागीय कार्यों में कसावट लाने तबादले लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, विभागीय कार्यों में कसावट लाने के…
साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग: पुलिस मुख्यालय ने राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा से मांगा स्पष्टीकरण
राजनांदगांव। विजयादशमी के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजा के बाद साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग करने का मामला अब पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया है। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है। मिली जानकारी के मुताबिक, विजयादशमी की सुबह जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में एसपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के बाद परंपरा के अनुसार हर्ष फायरिंग की गई। इसी दौरान साड़ी…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने 225 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। इसके साथ ही कीवी टीम ने भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने…
मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत को लेकर उसके मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कबीरधाम जिले के ग्राम बुधवारा निवासी मृतका के पिता रामप्यारे ने थाने में शिकायत देकर अपनी बेटी मधु जांगड़े की मौत को संदिग्ध बताते हुए उसके पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, मधु जांगड़े की शादी करीब 14 साल पहले ग्राम धरमपुरा निवासी सूर्यकरण जांगड़े के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। दोनों का एक 7 वर्षीय बेटा भी है। पिता का आरोप है कि शादी…
Contact Us
Office
कार्यालय का पता :
154, इंदिरा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स,
टी.पी. नगर, कोरबा, छत्तीसगढ़

