Author: khaskhabar
इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल चैनल सोनी विज़ा देख सकते हैं। यह एक नया तमिल मनोरंजन चैनल है, जो स्थानीय संस्कृति और रोज़मर्रा की ज़िंदगी से प्रेरित पारिवारिक ड्रामा, रियलिटी शो और ओरिजिनल प्रोग्राम पेश करता है। पोर्टफोलियो में सोनी विज़ा के जुड़ने से एयरटेल की यह कोशिश और मजबूत होती है कि ग्राहकों को उनकी पसंदीदा भाषा में वही कंटेंट मिले, जो उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद है। तमिल संस्कृति की जड़ों…
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय देश में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। आरटीओ दफ्तरों के चक्कर काटने, दलालों की निर्भरता समाप्त करने और अनावश्यक प्रशासनिक देरी को खत्म करने के उद्देश्य से नियमों के नए ड्राफ्ट को सार्वजनिक किया गया है। प्रस्तावित सुधारों में सेवाओं को समयबद्ध करने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण संशोधनों को शुल्क मुक्त करने पर जोर दिया गया है, जिससे करोड़ों वाहन चालकों को सीधा फायदा मिलेगा। पता, मोबाइल और ईमेल अपडेट पर फीस खत्म करने…
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस थाने के ऑफिशियल व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक थाना प्रभारी (SHO) को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगीना) राजेश सोलंकी ने बताया कि बढ़ापुर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने इस ग्रुप में वीडियो पोस्ट किया था। बताया जा रहा है कि वीडियो पोस्ट किए जाने के कुछ ही समय बाद उसे हटा दिया गया लेकिन तब तक कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे डाउनलोड कर लिया और उसके स्क्रीनशॉट भी ले लिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जांच के आदेश दिए। जांच…
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 22 अक्टूबर को कमजोर शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है। सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी भी लाल निशान पर शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 0.5 प्रतिशत गिरकर 73,343.30 के स्तर पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 करीब 0.54 प्रतिशत फिसलकर 22,687.75 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती बाजार आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर प्रमुख सेक्टरों में दबाव देखने को मिला। कच्चे…
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को राजधानी रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला लोक भवन के लिए रवाना हुआ। इसके साथ ही राष्ट्रपति के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने प्रवास के पहले दिन राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके बाद शुक्रवार को उनका जगदलपुर दौरा प्रस्तावित है, जहां वे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपराओं से रूबरू होने के साथ मुरिया…
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के कोड़ापुरी में चोरों ने कंपोजिट मदिरा दुकान को निशाना बनाते हुए सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात आरोपी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर भीतर घुसे और अलग-अलग ब्रांड की शराब के साथ गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान और कैश की कुल कीमत 14,400 रुपए बताई गई है। सुबह दुकान पहुंचने पर सामने आई चोरी मिली जानकारी के मुताबिक, दौना निवासी सुजीत चतुर्वेदी (37) कोड़ापुरी की शराब दुकान में सुपरवाइजर हैं। 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाई। अगले दिन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में पुण्य सलिला महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची (Tentative List) में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। प्राचीन मंदिरों, बौद्ध विहारों, दुर्लभ मूर्तिकला, स्थापत्य वैभव और धार्मिक सहिष्णुता की अनूठी परंपरा के लिए प्रसिद्ध सिरपुर अब विश्व धरोहर का…
रायपुर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आगामी 14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले 45 वें ‘भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले’ में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने व्यापार मेले के दौरान छत्तीसगढ़ पवेलियन के निर्माण, सुरक्षा, ब्रांडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इस वर्ष इस प्रतिष्ठित मेले की थीम ‘विकास और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित करीब 250 वर्ष पुराने शीतला माता मंदिर में नवरात्र के दौरान लगाए गए कथित आपत्तिजनक सूचना बोर्ड को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को यादव समाज के लोगों ने पुरानी बस्ती थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। समाज के विरोध के बीच पुलिस ने मंदिर के पीठाधीश नीरज सैनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। सूचना बोर्ड पर लिखे शब्दों से आहत हुआ यादव समाज दरअसल, शीतला माता मंदिर परिसर में लगाए…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार शहरों के सुनियोजित और आधुनिक विकास को प्राथमिकता दे रही है। शहरों में सीवरेज सिस्टम दुरुस्त करने, जल निकासी की व्यवस्था सुधारने, बिजली के तारों को भूमिगत करने और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव के कारण कई जगहों पर ऐसी स्थिति बन जाती है कि जहां वाहनों को चलना चाहिए, वहां नाव चलाने की नौबत आ जाती है। इस स्थिति को बदलने के लिए शहरी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर…
Contact Us
Office
कार्यालय का पता :
154, इंदिरा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स,
टी.पी. नगर, कोरबा, छत्तीसगढ़

