Author: khaskhabar
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें भाजयुमो का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में संगठन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। भूपेंद्र नाग की राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्ति को छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वे युवा मोर्चा के संगठनात्मक कामकाज में राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी भाजयुमो भाजपा का युवा संगठन है, जो देशभर में युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी के…
जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा के तहत मंगलवार देर रात मावली परघाव की रस्म श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। दंतेवाड़ा से आई मावली माता की डोली और छत्र का जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया गया। दो देवियों के मिलन की इस पावन रस्म को देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आतिशबाजी और फूलों से हुआ माता की डोली का स्वागत परंपरा के अनुसार दंतेवाड़ा से मावली माता की डोली और छत्र को जगदलपुर लाया गया। यहां बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने माता की डोली का फूलों और…
नगरी। छत्तीसगढ़ के नगरी ब्लॉक के ग्राम छिपली में दशहरा के दिन 20 अक्टूबर को रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकारों के वेशभूषा में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर तीन लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिट्टी तेल से आग लगाने का किया जा रहा था प्रदर्शन मिली जानकारी के अनुसार, दशहरा के अवसर पर ग्राम छिपली के स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा था। इसी दौरान दर्शकों को आकर्षित करने के लिए लाई गई मिट्टी तेल इस्तेमाल आग लगाने…
छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइनें शुरू हुईं। ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन पर ट्रेन रावघाट पहुंची, जिससे बस्तर संभाग के दूरदराज के इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का रास्ता खुला। रायपुर से रावघाट तक ट्रेन का किराया 55 रुपए तय किया गया है। वहीं, अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन शुरू होने से धमतरी क्षेत्र के यात्रियों को भी रेल सफर की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद यात्री ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन के रखरखाव केंद्र की नींव रखी गई। इस केंद्र में भविष्य में 300 हाई हॉर्सपावर वाले…
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रायपुर के माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के प्रांगण में आयोजित परेड को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली निर्णायक सफलता वीर पुलिस और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस का परिणाम है। बस्तर सहित प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में अब शांति, सुरक्षा और विश्वास का नया वातावरण बना है। मुख्यमंत्री साय ने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद पुलिस अधिकारियों…
छत्तीसगढ़ में बुधवार का दिन सड़क दुर्घटना के नाम रहा। दो सड़क हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है। पहली घटना कांकेर जिले की है। यहां पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दूसरी घटना गौरेला-पेंड्रा -मरवाही जिले की है, जहां 24 से अधिक लोग सड़क हादसे के शिकार हुए। जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। कांकेर जिले में नंदनमारा के पास मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार सुबह बाइपास पर चक्काजाम कर दिया है। इससे…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया में दशहरे के दिन मीना बाजार में बड़ा हादसा हो गया। यहां आकाश झूले से ऊंचाई से गिरने के कारण 39 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पठानपारा निवासी नकुल निषाद के रूप में हुई है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नकुल निषाद मंगलवार को दशहरे के दिन खरसिया नगर पालिका परिषद के मैदान में लगे मीना बाजार घूमने गया था। शाम के समय वह आकाश झूले में बैठा था। इसी दौरान वह अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर और चेहरे पर गंभीर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देने के लिए बुधवार से छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की शुरुआत हो रही है। बुधवार शाम 5:30 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लीग की शुरुआत करेंगे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खड़से समेत राज्य के खेल मंत्री अरुण साव उपस्थित रहेंगे। यह राज्य की पहली आधिकारिक राज्य स्तरीय हॉकी लीग है। प्रतियोगिता रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। लीग का समापन 1 नवंबर को फाइनल…
छत्तीसगढ़ में दिन की गर्मी के बीच अब रातें ठंडी होने लगी हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, बिलासपुर और रायपुर में भी रात का पारा नीचे आया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दो दिन बाद तापमान में और कमी आने से ठंडक बढ़ सकती है। बीते 24 घंटों में बिलासपुर के न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। राजधानी रायपुर में भी रात का तापमान लगभग 2 डिग्री कम हुआ। जगदलपुर को छोड़कर बाकी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। अगले पांच दिन बारिश…
कोरबा। विजयादशमी पर रावण दहन के बाद मुड़ापार बाजार के पास हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। हमलावरों ने युवक पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपित फरार है। वारदात मुड़ापार बाजार के निकट रावण दहन मैदान के पीछे बस्ती…
Contact Us
Office
कार्यालय का पता :
154, इंदिरा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स,
टी.पी. नगर, कोरबा, छत्तीसगढ़

