रायपुर। विधायक अनुज शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को सावधान किया है। उन्होंने जानकारी दी कि उनका मोबाइल नंबर 8963939000 हैक/कम्प्रोमाइज़ हो गया है और इस नंबर का इस्तेमाल लोगों से पैसों की मांग करने के लिए किया जा रहा है।
विधायक अनुज शर्मा ने लोगों से अपील की है कि इस नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर पैसे न भेजें। उन्होंने यह भी कहा कि नंबर से कोई लिंक भेजा जाए तो उस पर क्लिक न करें और पैसों की मांग किए जाने पर उसे नजरअंदाज करें।
उन्होंने लोगों से कहा कि यदि इस नंबर से किसी व्यक्ति से पैसे मांगे जाते हैं तो इसकी जानकारी उन्हें किसी अन्य माध्यम से दी जाए। साथ ही उन्होंने अपील की कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा किया जाए, ताकि कोई व्यक्ति संभावित ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सके।



