सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में हनी सिंह का दिखा मस्तमौला अंदाज

मुंबई । सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली है। शादी के बाद उन्होंने मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट किया। जहां उनकी पार्टी में सलमान खान, अनिल कपूर, रेखा से लेकर इंडस्ट्री के कई बड़े […]

मुंबई । सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली है। शादी के बाद उन्होंने मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट किया। जहां उनकी पार्टी में सलमान खान, अनिल कपूर, रेखा से लेकर इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स जश्न में शामिल हुए। रिसेप्शन पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं, लेकिन इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें आप सोनाक्षी सिन्हा के दोस्त यो यो हनी सिंह को उनका पॉपुलर ट्रैक लाइव गाते देख सकते हैं। इतना ही नहीं कपल हनी सिंह के साथ झूमते नजर आ रहे हैं।

हम सभी जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा को डांस करना कितना पसंद है। कई मौकों पर हमने उन्हें दिल खोलकर डांस करते हुए भी देखा है तो भला अपनी शादी में वो कैसे डांस न करें? वहीं रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ के मशहूर गाने ‘छैया छैया’ पर सोनाक्षी को अपने पति ज़हीर इकबाल के साथ डांस करते देखा गया। वीडियो में डांस के प्रति उनका प्यार साफ झलक रहा है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group
Tags:

About The Author

Related Posts

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप