दुष्कर्म के आरोप में निगम का कर्मचारी गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोप में निगम का कर्मचारी गिरफ्तार

भिलाई । शुक्रवार को पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर प्रार्थियां से पिछले चार वर्ष से बलात्कार करते आ रहा था। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया की प्रार्थिया थाना आकर आवेदन दिया था की आरोपी सत्यजीत नायक पिता स्व.केदार नायक, निवासी […]

भिलाई । शुक्रवार को पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर प्रार्थियां से पिछले चार वर्ष से बलात्कार करते आ रहा था। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया की प्रार्थिया थाना आकर आवेदन दिया था की आरोपी सत्यजीत नायक पिता स्व.केदार नायक, निवासी गनियारी, थाना पुरानी भिलाई द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर लगभग चार वर्ष से बलात्कार करते आ रहा है। प्रार्थिया द्वारा शादी करने के लिए कहने पर आरोपी ने शादी से मना कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 376 (2) (हृ), 3 (2) (1) एससी/एसटी एक्ट, 4 पाक्सों एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था।

अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था, आरोपी वर्तमान में नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा का कर्मचारी है जो की अनुकम्पा नियुक्ति पर भर्ती हुआ है और वर्तमान में वित्त विभाग में पदस्थ है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी भिलाई पुलिस आरोपी की जानकारी लेने वित्त विभाग भी गई थी। आरोपी ने पीडि़ता से शादी करने का झांसा देकर बलात्कार करता रहा और किसी दूसरी लड़की से सगाई कर लिया था। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

शाला प्रवेशोत्सव : विद्यार्थियों का तिलक लगाकर शिक्षाविद प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने किया स्वागत, दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं शाला प्रवेशोत्सव : विद्यार्थियों का तिलक लगाकर शिक्षाविद प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने किया स्वागत, दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
"विद्यार्थी किसी भी विद्यालय की आत्मा होते हैं। उनके आगमन से स्कूल में एक नई ऊर्जा, एक नई चेतना का...
शादी के एक दिन पहले दूल्हे की हत्या
रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से युवती समेत 4 की मौत
Education desk : फोन कवर बेचने वाला रोहित ने क्रैक किया NEET बनेगा डॉक्टर
बाइक पर सवार बीच सड़क में युवक-युवती ने पार सभी मर्यादाएं....
गुमशुदा शीतल की नहर में मिली लाश, पुलिस ने शुरू की जांच
10 लाख नगदी के साथ 18 जुआरी गिरफ्तार