लंबे समय से नदारद एक और कर्मचारी बर्खास्त

लंबे समय से नदारद एक और कर्मचारी बर्खास्त

बिलासपुर । बिना अनुमति लंबे समय से अनुपस्थित आकस्मिक निधि परिचारक को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक ने परिचारक संजय कुमार यादव की बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं। संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर ने बताया कि 3 वर्ष से ज्यादा […]

बिलासपुर । बिना अनुमति लंबे समय से अनुपस्थित आकस्मिक निधि परिचारक को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक ने परिचारक संजय कुमार यादव की बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं।

संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर ने बताया कि 3 वर्ष से ज्यादा समय से अनुपस्थित रहने वालों की सेवा समाप्ति के आदेश शासन द्वारा दिए गए है। इसी क्रम में बिल्हा ब्लॉक के पशु औषधालय पासीद में पदस्थ परिचारक संजय कुमार यादव के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। वे बिना अनुमति के 17 दिसम्बर 2019 से कार्यालय में अनुपस्थित रहे हैं। उन्हें इस संबंध में बारम्बार पत्र प्रेषित किया गया। 31 मई 2024 को समाचार पत्र के जरिए उपस्थिति के लिए नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन उनके द्वारा उपस्थिति नहीं दी गई। लंबी अवधि तक अनुपस्थित रहने के कारण संजय कुमार यादव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 के नियम 10 के तहत तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से बर्खास्त किया गया।      

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप