वट सावित्री आज, शनि जयंती के लिए सजा मंदिर, चिल्हाटी में अनुष्ठान लगेगा भंडारा

बिलासपुर। शहर समेत अंचल में वट सावित्री व्रत और शनि जयंती छह जून को मनाया जाएगा। इस पर्व को मनाने व्रती जुट गए हैं। बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी जोरों पर है। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। वहीं सुहागिन इस दिन वट की पूजा कर परिक्रमा करेंगी। सुहागिन महिलाएं इस व्रत […]

बिलासपुर। शहर समेत अंचल में वट सावित्री व्रत और शनि जयंती छह जून को मनाया जाएगा। इस पर्व को मनाने व्रती जुट गए हैं। बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी जोरों पर है। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। वहीं सुहागिन इस दिन वट की पूजा कर परिक्रमा करेंगी। सुहागिन महिलाएं इस व्रत को पूरे विधि-विधान से करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का का वरदान प्राप्त होता है। यह व्रत महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इसके अलावा, कुछ जगहों पर कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत का पालन करती हैं।

सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का बड़ा महत्व है। इस दिन वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर जल अर्पित करती हैं। इसी दिन शनि जयंती भी है। कुछ लोग शनिदेव की आराधना भी करते हैं। साढ़े साती या शनि का दहिया चल रहा है वह शनि स्त्रोत का पाठ करेंगे। शहर के राजकिशोर नगर स्थित शनि मंदिर, चिल्हाटी शनि धाम सहित अन्य सभी शनि मंदिरों में इस दिन भक्तों का तांता लगा रहेगा।

शनि चालीसा का पाठ करेंगे। शनि मंदिर जाकर काले माह साबुत, तेल, काला कपड़ा, काला फल, सूखा नारियल शनि महाराज को अर्पित और शनि के बीच मंत्र का जाप करते नजर आएंगे। सुहागिनों द्वारा वट वृक्ष की परिक्रमा करते समय कच्चा धागा लपेटा जाता है। इस व्रत को करने से रोगों से छुटकारा मिलता है और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। इससे परिवार निरोगी रहता है। बता दें कि वट देव वृक्ष है।

वट वृक्ष के मूल में भगवान ब्रह्मा, मध्य में जनार्दन विष्णु और अग्र भाग में देवाधिदेव भगवान शिव स्थित रहते हैं। देवी सावित्री भी बट वृक्ष में प्रतिष्ठित रहती हैं। बइसी वट वृक्ष के नीचे सावित्री ने अपने पतिव्रत से मूत्य पति को जीवित किया था। तब से यह व्रत वट सावित्री के नाम से जाना जाता है। कुछ महिलाएं अमावस्या को ही व्रत रखती हैं। इस व्रत में करती हैं। पूजा करते समय स्त्रियां वट वृक्ष को जल से सींचती हैं। सावित्री सत्यवान की कथा सुनते हैं।

चिल्हाटी में पूजन, लगेगा भंडाराहर वर्ष की तरह इस साल भी चिल्हाटी शनि मंदिर में न्याय के देवता की जयंती उत्साह के साथ मनाई जाएगी। गुरुवार की सुबह पांच बजे से देर रात्रि तक पूजा पाठ वा भोग भंडारा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी तरह राजकिशोर नगर शनि देव मंदिर में भी पूजन व अनुष्ठान समेत विभिन्न आयोजन के लिए तैयारियां की गई हैं।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप